Hot News

डीएवी के 45 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित

जोनल स्तर पर खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक, 41 विद्यार्थी दिल्ली और चार पटियाला में दिखाएंगे प्रतिभा

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन- मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने डीएवी राष्ट्रीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता-2026 के जोनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। विभिन्न स्पोर्ट्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 41 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वहीं, चार विद्यार्थी सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पटियाला जाएंगे। इस तरह विद्यालय के कुल 45 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

शूटिंग स्पर्धा में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रीत बरनवाल, आसना परवीन, परी राज, पीयूष राजा और अंश कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 14 और 17 वर्ष बालिका वर्ग की समूह स्पर्धा में विद्यालय की टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

एथलेटिक्स में विद्यालय की टीम ने क्लस्टर-3 में उपविजेता का स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में निशांत कुमार, आर्यन कुमार, सीमंत कुमार, सृष्टि और खुशी रानी ने स्वर्ण पदक जीते। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

स्केटिंग स्पर्धा में भी डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सान्वी, चाहत, सोनाक्षी, तनु, रूट कुमार और आयुष शौर्य बसंत ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम उपविजेता रही।

सीबीएसई क्लस्टर-3 एथलेटिक्स मीट में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। खुशी रानी ने 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, सीमंत कुमार ने 800 मीटर में स्वर्ण तथा 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। इन उपलब्धियों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है।

विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। सहायक क्षेत्रीय अधिकारी नीरज कुमार सिंह, प्राचार्या उमा मिश्रा और कन्हैया कुमार झा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में मेहनत और अनुशासन के बल पर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top