Hot News

Delhi Protest: 200 फीट लंबा तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे AAP नेता, शाम 5 बजे CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज, 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च का ऐलान किया है. इस बीच AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में रैली निकाली है. यह प्रदर्शन CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध से जुड़ा है. प्रस्तावित मार्च को देखते हुए दिल्ली के कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, “वे कहते हैं कि हिंदुस्तान में तिरंगा नहीं फहरा सकते. हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते? क्या हम कुछ गलत कर रहे हैं? अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई भी इसी बात को लेकर थी. अंग्रेज कहते थे कि सिर्फ ब्रिटिश झंडा फहराया जाएगा, जबकि हिंदुस्तानीय कहते थे कि हम तिरंगा फहराएंगे. तिरंगा फहराने से रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. देश का युवा कह रहे हैं, हमें तिरंगा लहराना है और आप 50 हजार सुरक्षा बल तैनात कर दिए, यह बेवकूफी है.

वीडियो में देखें AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं की तिरंगा रैली-

ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके का दावा- बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कर रहीं पीछा, कभी भी कर सकती है डिटेन, IB भी रख रही निगरानी

AAP और अन्य संगठनों के प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कथित अनियमितताओं और जंतर-मंतर को दोबारा प्रदर्शन स्थल घोषित करने की मांग उठाई जा रही है. प्रदर्शनकारी मतदाता सूची से पात्र लोगों के नाम हटाए जाने का आरोप लगा रहे हैं.

The post Delhi Protest: 200 फीट लंबा तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे AAP नेता, शाम 5 बजे CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top