Hot News

4 साल बाद एक्टिव हुआ यूपी शिक्षा आयोग! UP TGT की 17000 से ज्यादा वैकेंसी जारी

UP TGT Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की तरफ से टीजीटी टीचर के 17,735 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. साल 2022 के बाद TGT Teacher की इतनी बड़ी भर्ती अब जारी हुई है.

साल 2022 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने UP TGT के कुल 3,539 पदों पर भर्ती निकाली थी. इनमें बालक विद्यालयों के लिए 3,213 और बालिका विद्यालयों के लिए 326 पद शामिल थे. इस साल यूपी में कुल 17735 पद हैं, जिनमें बालक विद्यालयों (Boys School) के लिए 16193 पद दिए गए हैं. वहीं, बालिका विद्यालयों (Girls School) के लिए 1542 पद शामिल हैं.

UP TGT Application Dates: इन तारीखों का रखें ध्यान

विवरण तारीख
विज्ञापन जारी होने की तारीख 23 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 24 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख 23 और 24 दिसंबर 2026

OTR करना जरूरी

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले One Time Registration (OTR) करना होगा. OTR पूरा होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, श्रेणी और दूसरी जरूरी जानकारियां सही-सही भरें.

ये भी पढ़ें: UP में TGT भर्ती में TET को लेकर बदला नियम, अभ्यर्थियों को मिला अतिरिक्त समय, अब इस तारीख तक मिलेगा मौका

UP TGT Teacher सब्जेक्ट वाइज वैकेंसी

UP TGT के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.gov.in पर जाएं.
  • आवेदन करने से पहले One Time Registration (OTR) पूरा करें.
  • आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें.
  • जरूरी दस्तावेज और विवरण निर्देशों के अनुसार जमा करें.
  • निर्धारित आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें.
  • सभी जानकारियां जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.

UP TGT Teacher Recruitment 2026 Notification Check Here PDF

कौन कर सकता है अप्लाई?

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की उम्र 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी पात्रता, आयु सीमा और विज्ञापन में दी गई अन्य शर्तों की जांच जरूर कर लें.

एप्लीकेशन फीस

इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी. इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 1000 रुपये जमा करने होंगे. एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें: UPESSC Recruitment 2026: PRT शिक्षकों के लिए 2607 पदों पर भर्ती, 151100 रुपए तक मिलेगी सैलेरी, जल्द करें अप्लाई

The post 4 साल बाद एक्टिव हुआ यूपी शिक्षा आयोग! UP TGT की 17000 से ज्यादा वैकेंसी जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top