Cyclone Arnab Explainer: चक्रवाती तूफान के असर से ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में सवाल है कि तूफान कितना खतरनाक हो सकता है, कहां लैंडफॉल का अनुमान है और किन राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है?
कितना खतरनाक होगा तूफान?
तूफान की गंभीरता का अंदाजा इसकी अनुमानित रफ्तार से लगाया जा सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराते समय हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. हवा के झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.
इतनी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और समुद्र की स्थिति बिगड़ने का खतरा रहेगा. हालांकि, वास्तविक असर तूफान की अंतिम तीव्रता, उसके रास्ते और लैंडफॉल की स्थिति पर निर्भर करेगा.
किन राज्यों पर मंडरा रहा खतरा?
- आंध्र प्रदेश: 27 और 28 अक्टूबर को अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है. तटीय इलाकों में तेज हवाओं और समुद्र की खराब स्थिति का खतरा भी रहेगा।
- ओडिशा: 28 अक्टूबर को कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. 27 से 30 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में बारिश का अनुमान है.
- तेलंगाना: 28 अक्टूबर को अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है. 28 और 29 अक्टूबर को कई जगह बारिश हो सकती है.
- छत्तीसगढ़: 28 और 29 अक्टूबर को कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में 28 अक्टूबर और उत्तर छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर को विशेष सतर्कता जरूरी होगी.
- पश्चिम बंगाल: गंगीय पश्चिम बंगाल में 28 और 29 अक्टूबर को कई जगह बारिश तथा कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.
- मध्य प्रदेश और झारखंड: पूर्वी मध्य प्रदेश में 29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. झारखंड में 28 से 30 अक्टूबर के बीच कई जगह बारिश का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने बताया कि 27 अक्टूबर को आकाश में बादल छाये रहेंगे. झारखंड के दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पूर्व और मध्य क्षेत्र में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. 28 अक्टूबर को चक्रवात का पूरे झारखंड में प्रभाव दिखेगा. रांची, सहित सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है.
The post Cyclone Arnab Explainer: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक? झारखंड सहित इन राज्यों में मंडरा रहा खतरा appeared first on Naya Vichar.

