Hot News

Ather Rizta हुआ महंगा, अब ₹4,000 तक बढ़े दाम, जानें नई कीमत

Ather Energy ने अपनी पॉपुलर फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की कीमतें बढ़ा दी हैं. 1 जून 2026 से लागू हुई इस नई कीमत के बाद अब यह स्कूटर पहले से करीब ₹3,000 से ₹4,000 तक महंगा हो गया है. ये प्राइस वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है. Rizta वैसे भी हिंदुस्तान में फैमिली ई-स्कूटर सेगमेंट में काफी तेजी से पॉपुलर हुआ है. इसकी सीधी टक्कर TVS और Bajaj जैसी कंपनियों से होती है. लेकिन अब इस प्राइस हाइक के बाद इसे खरीदना थोड़ा ज्यादा महंगा सौदा हो गया है.

अपडेटेड वेरिएंट-वाइज कीमतें

वेरिएंट नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
Rizta S (2.9 kWh) ₹1,21,499 ₹1,17,500 + ₹3,999
Rizta Z (2.9 kWh) ₹1,36,999 ₹1,32,998 + ₹4,001
Rizta S (3.7 kWh) ₹1,44,500 ₹1,40,499 + ₹4,001
Rizta Z (3.7 kWh) ₹1,56,999 ₹1,52,998 + ₹4,001

क्यों बढ़ी कीमत?

Ather ने अभी तक कीमत बढ़ाने की कोई ऑफिसियल वजह नहीं बताई है. लेकिन माना जा रहा है कि कच्चे माल और प्रोडक्शन की बढ़ती लागत इसकी एक बड़ी वजह हो सकती है. साथ ही, हाल ही में कई दूसरी कंपनियों ने भी इसी तरह के कारणों से अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई हैं. इसलिए यह बदलाव पूरी इंडस्ट्री के ट्रेंड से जुड़ा हुआ लगता है.

बैटरी और परफॉरमेंस 

Rizta में आपको एक प्रैक्टिकल और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलती है. इसमें 2.9kWh बैटरी के साथ करीब 105 km की असली रेंज मिलती है, जबकि बड़ा 3.7kWh बैटरी पैक लेने पर यह बढ़कर लगभग 125 km तक पहुंच जाती है. इसके अलावा Ather इस स्कूटर के साथ 5 साल या 60,000 km तक की बैटरी वारंटी भी देता है. साथ ही बैटरी को IP67 रेटिंग मिली है. यानी यह धूल और पानी से भी अच्छी तरह सेफ रहती है.

यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर

Rizta S के फीचर्स

इसमें 7-इंच का DeepView डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. सेफ्टी के लिए CBS ब्रेकिंग, Vehicle Fall Safe और Emergency Stop Signal (ESS) जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा LED लाइटिंग, 34-लीटर स्टोरेज, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, Auto Hold और Guide Me Home लाइट्स भी दी गई हैं. कनेक्टिविटी के लिए कॉल और म्यूजिक कंट्रोल के साथ Ather Connect फीचर्स इसे और भी स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं.

Rizta Z के फीचर्स

इसमें 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, Magic Twist और स्किड कंट्रोल जैसे ड्राइविंग सपोर्ट फीचर्स मिलते हैं. साथ ही ऑटो-ब्राइटनेस एडजस्टमेंट, ऑप्टिमाइज्ड चार्जिंग, रिमोट फंक्शन्स, और पॉटहोल व क्रैश अलर्ट जैसी सेफ्टी सुविधाएं भी दी गई हैं. एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी के लिए इसमें Cricket Dash, नेविगेशन, WhatsApp प्रीव्यू, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, लाइव लोकेशन शेयरिंग और टेक्स्ट के साथ कॉल रिजेक्ट करने जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म, 2026 में लंबी रेंज वाले ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहे धूम

The post Ather Rizta हुआ महंगा, अब ₹4,000 तक बढ़े दाम, जानें नई कीमत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top