Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल वोटर लिस्ट : आधी रात को आयी चुनाव आयोग की सप्लीमेंट्री लिस्ट, ऐसे देखें अपना नाम

मुख्य बातें यहां देख सकते हैं अपना नाम हर बूथ पर प्रदर्शित की जाएगी सूची Bengal Voter List: कोलकाता: चुनाव आयोग ने अंततः पूरक सूची प्रकाशित कर दी है. एसआईआर की अंतिम सूची 28 फरवरी को जारी की गई थी. हालांकि, लंबित सूची में 60 लाख नाम थे. कितने नाम छूटेंगे, इस बारे में अटकलें कम नहीं थीं. मुकदमेबाजी जारी है. अंततः, पूरक सूची सोमवार को आधी रात जारी की गई. मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि आयोग ने लगभग 11:15 बजे पहली पूरक सूची प्रकाशित की. उनके अनुसार, इसे ईसीआई वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. नाम ईसीआई ऐप पर देखे जा सकते हैं. यहां देख सकते हैं अपना नाम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर 700 से अधिक न्यायिक अधिकारी नामों की जांच कर रहे हैं. सोमवार शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा था कि पहली पूरक सूची रात 9 बजे प्रकाशित की जाएगी. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ. पूरक सूची आधी रात को प्रकाशित हुई. यह नाम आयोग की वेबसाइट और ईसीआई ऐप पर दिखाई देगा. आप voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर सूची देख सकते हैं. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें हर बूथ पर प्रदर्शित की जाएगी सूची वेबसाइट पर जाने के बाद, सबसे पहले पश्चिम बंगाल और 2026 विकल्प पर क्लिक करें. फिर SIR सप्लीमेंट्री विकल्प पर क्लिक करें। EPIC नंबर का उपयोग करके नाम खोजें. नामों की सूची वेबसाइट ceowestbengal.wb.gov.in पर देखी जा सकती है और पूरी सूची ईसीआई नेट ऐप पर उपलब्ध है. जो लोग ऑनलाइन नहीं जा सकते, वे नाम ऑफलाइन भी देख सकते हैं. सूची देखने के लिए आप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय जा सकते हैं. आप एसीआईडी ​​और एडीएम के कार्यालयों में भी सूची देख सकते हैं. इसके अलावा, सूची हर बूथ पर प्रदर्शित की जाएगी. Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला The post बंगाल वोटर लिस्ट : आधी रात को आयी चुनाव आयोग की सप्लीमेंट्री लिस्ट, ऐसे देखें अपना नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar 2: क्या 5वें दिन भी नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार? सोमवार को कितने करोड़ की कमाई हुई

Dhurandhar 2 Box Office Day 5: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में ही इसने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. sacnilk के मुताबिक, आदित्य धर निर्देशित फिल्म ने पहले सोमवार को 20,382 शो से 65 करोड़ रुपये की कमाई की. हिंदुस्तान में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये है. वहीं, अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 829.76 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. डे वाइज धुरंधर 2 की कमाई Dhurandhar 2 Box Office Day 0: 43 करोड़ रुपये Dhurandhar 2 Box Office Day 1: 102.55 करोड़ रुपये Dhurandhar 2 Box Office Day 2: 80.72 करोड़ रुपये Dhurandhar 2 Box Office Day 3: 113 करोड़ रुपये Dhurandhar 2 Box Office Day 4: 114.85 करोड़ रुपये Dhurandhar 2 Box Office Day 5: 65 करोड़ रुपये Dhurandhar 2 Total Collection: 519.12 करोड़ रुपये लगातार रिकॉर्ड तोड़ती रफ्तार धुरंधर 2 ने कई नए रिकॉर्ड बना लिए. यह पहली हिंदी फिल्म है जिसने दो बार एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये की कमाई की. रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने हिंदुस्तान में 278 करोड़ रुपये की कमाई कर ली और दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का नया अवतार धुरंधर 2 पहली फिल्म की कहानी से सीधे आगे बढ़ती है. इस बार दर्शकों को रणवीर सिंह के किरदार की गहराई और उनके असली नाम जसकीरत सिंह रागी की कहानी देखने को मिलती है. फिल्म की कहानी लियारी, कराची की पृष्ठभूमि में सीक्रेट ऑपरेशंस और असली घटनाओं जैसे कंधार हाईजैक, 2001 का संसद हमला और 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों से प्रेरित है. फिल्म में अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के रूप में, आर माधवन अजय सान्याल के किरदार में, संजय दत्त एसपी चौधरी के रूप में और सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे महत्वपूर्ण कलाकार भी हैं. यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देख नागार्जुन हुए दंग, कहा- फिल्म ने मेरा दिमाग हिला दिया The post Dhurandhar 2: क्या 5वें दिन भी नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार? सोमवार को कितने करोड़ की कमाई हुई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘धुरंधर 2’ की उल्फा ने किया पति रहमान डकैत को याद, बोलीं खाली सा लगा

Dhurandhar 2: आदित्य धर नीर्देशीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के साथ चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ से फेम पाने वाली सौम्या टंडन भी नजर आई हैं, हालांकि उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन उन्होंने रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना की ऑन स्क्रीन पत्नी का किरदार से लोगों का ध्यान खींचा है. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म और अपने अनुभव को लेकर दिलचस्प बातें शेयर कीं है. फिल्म में निभाया अक्षय की पत्नी का किरदार इस फिल्म में सौम्या टंडन ने ‘उल्फत’ का रोल किया है, जो अक्षय खन्ना की पत्नी होती है. दूसरे पार्ट में वो कुछ ही सीन में दिखाई देती हैं, लेकिन उनके सीन काफी भावुक हैं और कहानी से जुड़े हुए हैं अक्षय खन्ना की आई याद सौम्या टंडन ने वैरायटी इंडिया एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने फिल्म देखी, तो उन्हें अक्षय खन्ना की कमी महसूस हुई. उन्होंने कहा कि पहले पार्ट में उनका काम बहुत अच्छा था, इसलिए दूसरे पार्ट में उनका ना होना थोड़ा खाली-खाली सा लगा. फिल्म की कहानी और सीन फिल्म की कहानी पहले पार्ट के बाद आगे बढ़ती है. इसमें कुछ ऐसे सीन हैं जहां सिर्फ चेहरे के भाव से ही बात समझ में आ जाती है. सौम्या ने बताया कि वो इंटेंस सीन हैं. खासतौर पर रहमान डैकत की मय्यत वाला सीक्वेंस. वो बहुत कॉम्पलिकेटेड सीन था. क्योंकि मेरा किरदार उल्फत काफी गुस्से में है. वो सवाल उठा रही है. वो बेहद निराश है. मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि धुरंधर में कई सीन्स ऐसे थे जहां सिर्फ आंखों से अपनी फीलिंग्स को बयां करना था.  लोगों को पसंद आ रही फिल्म ‘धुरंधर 2’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग फिल्म की कहानी, रणवीर सिंह की एक्टिंग म्यूजिक और एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. धुरंधर ने चार दिनों में दुनिया भर में 761 करोड़ रुपये की आंकड़े पूरे कर लिए है. यह फिल्म के लिए बहुत बड़ी सक्सेस मानी जा रही और इसका कलेक्शन दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने 4 दिनों में तोड़ा बॉक्स ऑफिस का ग्लोबल रिकॉर्ड, क्या दंगल को भी पीछे छोड़ देगी फिल्म? The post ‘धुरंधर 2’ की उल्फा ने किया पति रहमान डकैत को याद, बोलीं खाली सा लगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

26 से 28 मार्च तक घर से निकलने से पहले देखें रांची के ये ‘ट्रैफिक चार्ट’, मेन रोड समेत कई रास्ते रहेंगे सील

Ranchi Ramnavami, रांची : राजधानी रांची में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर उल्लास चरम पर है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भव्य शोभायात्रा को देखते हुए रांची पुलिस ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है. 26 मार्च की शाम से लेकर 28 मार्च की रात तक शहर के मुख्य मार्गों पर सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक जायेंगे. शहर के भीतर ऑटो, टोटो और निजी वाहनों के लिए भी रूट तय कर दिए गए हैं. 26 मार्च को झांकियों को लेकर शाम से थमेंगे वाहनों के पहिए 26 मार्च को विभिन्न अखाड़ों से निकलने वाली झांकियों को देखते हुए यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. शाम 4:00 बजे से अगले दिन सुबह 6:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.जबकि छोटे मालवाहक के लिए शाम 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक परिचालन बंद रहेगा. Also Read: हजारीबाग पुलिस ने पिकअप और जेनरेटर चोरी कांड का किया पर्दाफाश, 2 शातिर चोर दबोचे गये पाबंदी वाले रास्ते किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक और सुजाता चौक तक ऑटो, टोटो और नगर निगम की बसों का परिचालन बंद रहेगा. 27 मार्च को मुख्य शोभायात्रा के दिन मेन रोड बंद शुक्रवार को रामनवमी की मुख्य शोभायात्रा निकलेगी. इस दिन दोपहर से देर रात तक मेन रोड वाहनों के लिए बंद रहेगा. भारी वाहन: सुबह 8:00 बजे से 28 मार्च की सुबह 4:00 बजे तक प्रवेश निषेध. ऑटो-टोटो: दोपहर 12:30 बजे से रात 12:30 बजे तक परिचालन वर्जित.प्रमुख सील प्वाइंट्स (दोपहर 1:00 बजे से): एसएसपी आवास चौक से कचहरी और शहीद चौक की ओर वाहनों का प्रवेश बंद.-सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन केवल जेल चौक तक ही जा सकेंगे. जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक और रेडियम चौक की ओर नो-एंट्री.चडरी तालाब, प्लाजा चौक और पुरुलिया रोड से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाना मना. राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज और सुजाता चौक की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित.पिस्का मोड़ से रातू रोड और न्यू मार्केट की तरफ सामान्य परिचालन बंद. मेन रोड से जुड़ने वाली गलियां (विष्णु गली, बुधिया गली, चर्च रोड) सील रहेंगी. 28 मार्च: चैती दुर्गा विसर्जन पर भी बदला रहेगा ट्रैफिक शनिवार को चैती दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान भी यातायात व्यवस्था बदली रहेगी.समय: सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद. रूट डायवर्जन : विसर्जन जुलूस के मार्ग के अनुसार पुलिस आवश्यकता पड़ने पर रास्तों को डायवर्ट करेगी. खास निर्देश रिंग रोड का करें इस्तेमाल: लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक और ट्रेलर शहर में घुसने के बजाय रिंग रोड का इस्तेमाल करें. इमरजेंसी सेवा: एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी, लेकिन आम जनता को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गयी है. Also Read: Dhanbad: वैश्विक संकट के बीच मुनाफाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई, SSP ने दी कड़ी चेतावनी The post 26 से 28 मार्च तक घर से निकलने से पहले देखें रांची के ये ‘ट्रैफिक चार्ट’, मेन रोड समेत कई रास्ते रहेंगे सील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

24 मार्च की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का दावा- समझौता चाहता है ईरान, मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत का प्लान B तैयार

1. ट्रंप का दावा- समझौते के लिए गिड़गिड़ाया ईरान, क्या थमेगी मिडिल ईस्ट की जंग? Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान समझौता करना चाहता है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी दूत एक ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहे हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि समझौते के बाद अमेरिका ईरान के संवर्धित यूरेनियम को अपने नियंत्रण में लेगा. यहां पढ़ें पूरी समाचार 2. ईरान का दावा- धमकी के बाद पीछे हटा अमेरिका, ट्रंप के नरम रूख पर तेहरान का रिएक्शन Middle East War: ईरान ने ट्रंप के नरम रुख पर दावा किया कि अमेरिकी दबाव की नीति विफल रही है. होर्मुज खोलने के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम की समय सीमा पांच दिन बढ़ाने के बाद ईरानी प्रशासनी टीवी ने कहा कि कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हटे. यहां पढ़ें पूरी समाचार 3. धरती फाड़कर निकलेगी मौत! ईरान ने दिखाया मिसाइलों का जखीरा, इजराइल-अमेरिका को खुली चुनौती Iran Showcases Missile Arsenal: इजराइल और अमेरिका के साथ जारी भीषण जंग के बीच ईरान ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है. वीडियो जारी कर इजराइल और अमेरिका को खुली चुनौती दी है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 4. मिडिल ईस्ट जंग के बीच हिंदुस्तान का प्लान B तैयार, पीएम मोदी बोले- 53 लाख MT+ पेट्रोलियम रिजर्व Middle East War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट से निपटने के लिए हिंदुस्तान पूरी तरह तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा- घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि देश के पास पर्याप्त पेट्रोलियम स्टॉक उपलब्ध हैं. यहां पढ़ें पूरी समाचार 5. बंगाल चुनाव 2026: अफसरों के तबादले पर हाईकोर्ट में भिड़े चुनाव आयोग और प्रशासन के वकील Election Commission on Officer Transfers in Bengal : कलकत्ता हाईकोर्ट में 79 अधिकारियों के तबादले के खिलाफ याचिका पर सुनवाई हुई. चुनाव आयोग ने याचिकाकर्ता के प्रशासनी वकील होने पर सवाल उठाये और तबादलों को निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी बताया. यहां पढ़ें पूरी समाचार 6. शुभेंदु अधिकारी का धमाका- ममता बनर्जी की रैलियों का खर्च उठा रही जनता, PWD बना टीएमसी का प्राइवेट ठेकेदार Mamata Banerjee Rally Funding: बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाये हैं. कहा है कि ममता बनर्जी की चुनावी रैलियों के लिए PWD के फंड और कर्मचारियों का दुरुपयोग हो रहा है. उन्होंने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 7. बंगाल चुनाव 2026: ओवैसी-हुमायूं गठबंधन से सियासी भूचाल, क्या बिगड़ेगा ममता बनर्जी का समीकरण? Owaisi Humayun Kabir Alliance: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले AIMIM और हुमायूं कबीर की पार्टी के बीच गठबंधन पर बवाल मच गया है. टीएमसी, कांग्रेस और शिवसेना ने ओवैसी पर निशाना साधा है. जानें बंगाल में कैसे बदल सकते हैं चुनावी समीकरण. यहां पढ़ें पूरी समाचार 8. सम्राट ने की सीएम नीतीश की तारीफ, RJD ने पूछा- ‘इतना अच्छा काम किया तो बिहार से हटाया क्‍यों?’ सम्राट चौधरी द्वारा नीतीश कुमार की तारीफ के बाद RJD ने BJP पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने पूछा- अगर नीतीश ने अच्छा काम किया है तो उन्हें बिहार की नेतृत्व से हटाने की कोशिश क्यों हो रही है? यहां पढ़ें पूरी समाचार 9. जेल से छूटते ही अनंत सिंह का ‘बाहुबली शो’! 50 गाड़ियों का काफिला, पटाखों की गूंज, कल 120 KM का रोड शो Anant Singh Release Beur Jail Roadshow Celebration : बेउर जेल से रिहा होते ही बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया. 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला, पटाखों से गूंजता पटना और हजारों समर्थकों की भीड़, अब नजरें कल के 120 किलोमीटर लंबे मेगा रोड शो पर टिकी हैं, जो मोकामा तक सियासी माहौल गरमा सकता है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 10. Land For Job Case: राबड़ी देवी की याचिका पर CBI को नोटिस, 1 अप्रैल को अगली सुनवाई Land For Job: दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में राबड़ी देवी की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है. उन्होंने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें कुछ डॉक्यूमेंट देने से इनकार किया गया था. अब इस मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी. यहां पढ़ें पूरी समाचार 11. पटना में 20 लाख की लूट, अल्पना मार्केट के पास वारदात, CCTV खंगाल रही पुलिस Patna Robbery: पटना के पाटलिपुत्र थाना के अल्पना मार्केट के पास सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूट लिया. रेडिएंट कैश मैनेजमेंट कंपनी का एजेंट जब बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था तभी नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया. यहां पढ़ें पूरी समाचार 12. अब्बु हम फर्स्ट आ गए… बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट चेक कर भावुक हुई रोशनी Bihar Board Topper Story: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी होते ही शहर के महाराज जी पोखर इलाके में जश्न जैसा माहौल बन गया. यहां रहने वाली छात्रा रोशनी प्रवीण ने इंटर परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. जैसे ही उन्होंने अपना रिजल्ट देखा और प्रथम श्रेणी से पास होने की समाचार मिली, उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े. यहां पढ़ें पूरी समाचार 13. Saraikela: 5 लाख घूस के साथ भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू और दलाल को एसीबी ने किया गिरफ्तार Saraikela: एसीबी की टीम ने सरायकेला खरसावां के भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य और उसके एक दलाल को पांच लाख रुपये घूस के साथ गिरफ्तार किया है. पूरा मामला पावर ग्रीड के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 14. 14.2 KG वाले LPG सिलेंडर को 10 KG में बदलने का क्या है सच? प्रशासन का बयान आया सामने Fact Check: देशभर में गैस संकट के बीच मीडिया में एक समाचार तेजी से फैल रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रशासन 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर को 10 किलो में बदलने की तैयारी कर रही है. लेकिन इस समाचार पर प्रशासन का आधिकारिक बयान सामने आ चुका है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 15. हिंदुस्तान में लॉन्च को तैयार Realme 16 5G, कैमरा मॉड्यूल में मिलेगा छोटा सा ‘आइना’ Realme अपने नए स्मार्टफोन Realme 16 5G को हिंदुस्तान में

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूपी और दिल्ली में बारिश का अलर्ट, जानें और कहां का बिगड़ेगा मौसम

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च को जबकि उत्तराखंड में 27 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 26 मार्च को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. झारखंड का कैसा रहेगा मौसम? झारखंड में 24 से 29 मार्च के दौरान मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा. शुरुआती दिनों (23–25 मार्च) में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 26 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. इसके बाद 27 और 28 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. खासकर पूर्वी और आसपास के क्षेत्रों में. इस दौरान 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना है. Jharkhand weather राजस्थान में बारिश राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 मार्च को बारिश हुई. आगामी दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. 26-27 मार्च को राज्य के पूर्वी तथा उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है. इसी तरह एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 28-31 मार्च के दौरान राज्य के कुछ भागों में सक्रिय रहेगा. इसके असर से भी आंधी-बारिश के आसार बन रहे हैं. दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम दिल्ली में 24 से 29 मार्च के दौरान मौसम ज्यादातर आंशिक रूप से बादलों भरा रहने वाला है. 26 मार्च को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की संभावना है. इसके बाद 27 और 28 मार्च को फिर से मौसम आंशिक रूप से साफ और बादलों वाला रहेगा. वहीं 29 मार्च को एक बार फिर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है. Delhi weather उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश में 24 से 28 मार्च के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. 24 और 25 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. 26 मार्च को पश्चिमी यूपी में फिर से कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. 27 मार्च को पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. 28 मार्च को पश्चिमी यूपी में फिर से कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी भाग में मौसम शुष्क रहेगा. Up weather पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें The post यूपी और दिल्ली में बारिश का अलर्ट, जानें और कहां का बिगड़ेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल चुनाव 2026 में हिंसा-डर बर्दाश्त नहीं, DM-SP को चुनाव आयोग का कड़ा निर्देश

Election Commission Bengal Review Meeting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को पूरी तरह ‘भय-मुक्त’ और ‘हिंसा-मुक्त’ माहौल में संपन्न कराने के लिए हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग (ECI) एक्शन मोड में आ गया है. सोमवार को आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs), पुलिस अधीक्षकों (SPs) और पुलिस आयुक्तों (CPs) के साथ हाई-लेवल ऑनलाइन रिव्यू मीटिंग की. मीटिंग में चुनाव आयोग ने साफ कर दिया कि बंगाल के आगामी चुनावों में प्रलोभन और हिंसा की कोई जगह नहीं होगी. सीईसी का मंत्र : हिंसा-मुक्त और प्रलोभन-मुक्त चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बंगाल चुनाव की घोषणा से पहले 9 मार्च को कोलकाता में स्पष्ट कर दिया था कि आयोग का प्राथमिक लक्ष्य प्रत्येक मतदाता को बिना किसी डर के मतदान केंद्र तक पहुंचाना है. इसी कड़ी में हुई इस बैठक में जिला प्रशासन और कानून-व्यवस्था मशीनरी की तैयारियों को परखा गया. आयोग ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायें. इलेक्शन कमीशन ने दिये ये निर्देश बैठक में राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स (NLMTs) ने राज्य के शीर्ष अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया. संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान : उन इलाकों की पहचान करना, जहां मतदाताओं को डराया या धमकाया जा सकता है. खर्च की निगरानी : चुनाव में काले धन और अवैध शराब के इस्तेमाल को रोकने के लिए कड़ी चौकसी. आदर्श आचार संहिता : आदर्श आचार संहिता (MCC) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. EVM प्रबंधन : इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा के लिए अधिकारियों को तकनीकी गुर सिखाये गये. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 25 मार्च को रिटर्निंग ऑफिसर्स (ROs) की क्लास तैयारियों के अगले चरण में हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग 25 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे से राज्य के सभी रिटर्निंग ऑफिसर्स (ROs) के लिए उनके संभागीय मुख्यालयों पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा. इस ट्रेनिंग का उद्देश्य चुनाव संचालन की बारिकियों और कानूनी प्रक्रियाओं से अधिकारियों को लैस करना है. मतदान केंद्रों पर सुविधाओं पर भी नजर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं (AMF) जैसे पेयजल, बिजली और रैंप सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं, ताकि बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को कोई असुविधा न हो. इसे भी पढ़ें बंगाल में इलेक्शन कमीशन की चौतरफा घेराबंदी, 4000 टीमों का पहरा, 3.5 लाख केस दर्ज, 181 करोड़ की जब्ती बंगाल चुनाव 2026: अफसरों के तबादले पर हाईकोर्ट में भिड़े चुनाव आयोग और प्रशासन के वकील चुनाव से पहले 50 अफसरों के ट्रांसफर से बौखलायीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग पर बोला हमला बंगाल चुनाव 2026: यह लोकतंत्र का पर्व नहीं, अंतिम यात्रा है, SIR पर बरसे शुभंकर प्रशासन, चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी The post बंगाल चुनाव 2026 में हिंसा-डर बर्दाश्त नहीं, DM-SP को चुनाव आयोग का कड़ा निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुबह जल्दी उठते ही तैयार करें ये 5 हेल्दी और टेस्टी नाश्ते

Easy Breakfast Ideas: ऑफिस की जल्दी और व्यस्त दिनचर्या में हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता तैयार करना अक्सर मुश्किल लगता है. ऐसे में कुछ फास्ट और पौष्टिक विकल्प होना जरूरी है. पोहा, उपमा, अंडा सैंडविच, दलिया/ओट्स और चना चाट जैसे ब्रेकफास्ट न सिर्फ जल्दी बन जाते हैं बल्कि पूरे दिन ऊर्जा और ताजगी भी देते हैं. ये नाश्ते आसानी से घर पर बन सकते हैं और ऑफिस में ले जाने के लिए भी परफेक्ट हैं. पोहा पोहा सबसे जल्दी बनने वाला और हल्का नाश्ता है. इसमें चपटा चावल, मूंगफली, हरी मिर्च और हल्का मसाला डालकर बनाया जाता है. इसमें नींबू का रस और हरा धनिया डालें, तो स्वाद और भी बढ़ जाता है. उपमा सूजी का उपमा एक पोषक तत्वों से भरपूर विकल्प है. इसे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और सब्जियों के साथ तैयार करें. यह ब्रेकफास्ट एनर्जी से भरपूर होता है और पेट भी जल्दी भरा रहता है. अंडा सैंडविच अंडे से बनी सैंडविच जल्दी तैयार हो जाती है. उबले अंडे को मैश करें और उसमें हरी चटनी या मस्टर्ड सॉस डालें. ब्रेड में भरकर ग्रिल करें और हल्का सा नमक और काली मिर्च डालें. दलिया / ओट्स ओट्स या दलिया सुबह के समय जल्दी बनाने में मदद करते हैं. इसमें दूध, थोड़ी शक्कर और फल डालकर तैयार करें. यह नाश्ता हेल्दी होने के साथ पेट भरने वाला भी है. चना चाट उबले हुए काले चने, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर और नींबू के रस से बनी चना चाट बहुत जल्दी तैयार हो जाती है. यह प्रोटीन से भरपूर होता है और ऑफिस जाने से पहले ऊर्जा देता है. यह भी पढ़ें: बच्चों को पसंद आए ऐसा मसाला मिल्क पाउडर – जानिए शेफ संज्योत कीर की रेसिपी यह भी पढ़ें: शेफ पंकज भदौरिया के रेसिपी से बनाइए बिहार का स्पेशल पराठा, मिलेगा पारंपरिक स्वाद  The post सुबह जल्दी उठते ही तैयार करें ये 5 हेल्दी और टेस्टी नाश्ते appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2026 से पहले अक्षर पटेल का छलका दर्द, इस नियम को बताया खराब

Highlights ऑलराउंडर खिलाड़ियों को हो रहा नुकसान मजबूरी में मानना पड़ रहा है नियम पिछले सीजन में कम गेंदबाजी का सच ऊंगली की चोट से थे परेशान दिल्ली को चैंपियन बनाने पर नजर Axar Patel on Impact Player Rule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है. इस टूर्नामेंट से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि इस नियम से क्रिकेट में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की अहमियत कम हो रही है. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी पहले इस नियम का विरोध कर चुके हैं. यह नियम साल 2023 में लागू हुआ था और कम से कम 2027 तक आईपीएल में बना रहेगा. ऑलराउंडर खिलाड़ियों को हो रहा नुकसान अक्षर पटेल ने कहा कि उन्हें यह नियम बिलकुल पसंद नहीं है. एक ऑलराउंडर होने के नाते उन्हें लगता है कि इससे उनके जैसे खिलाड़ियों का विकास रुकता है. पहले टीमें बैटिंग और बॉलिंग दोनों के लिए ऑलराउंडर को चुनती थीं. अब टीम मैनेजमेंट इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण किसी एक खास बल्लेबाज या गेंदबाज को मौका देता है. इससे टीम में ऑलराउंडर की जरूरत खत्म सी हो गई है. मजबूरी में मानना पड़ रहा है नियम दिल्ली के कप्तान ने साफ कहा कि यह नियम उनके हाथ में नहीं है. नियम तो नियम होते हैं और हर खिलाड़ी को इनका पालन करना होता है. उन्होंने बताया कि भले ही व्यक्तिगत रूप से उन्हें यह तरीका अच्छा नहीं लगता, लेकिन मैदान पर टीम के लिए इसके हिसाब से ढलना पड़ता है. पिछले साल भी कई कप्तानों ने कहा था कि इस नियम के बाद टीम में सही संतुलन बनाना बहुत मुश्किल हो गया है. Axar Patel on Impact Player rule🚨; I personally don’t like this rule because I’m an all rounder and I get neglected since every franchise prefers proper batters & bowlers !!😂🔥 Bro bas casually spoken out his inner thoughts😅❤pic.twitter.com/PHic3bAksy — Gillfied⁷ (@Gill_Iss) March 23, 2026 पिछले सीजन में कम गेंदबाजी का सच पिछले आईपीएल सीजन में अक्षर ने केवल 204 गेंदे फेंकी थीं. इससे पहले वाले सीजन में उन्होंने 264 गेंदे फेंकी थीं. बहुत से लोगों को लगा कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण ही उन्होंने कम गेंदबाजी की. लेकिन अक्षर ने इस बात को एकदम गलत बताया. उन्होंने स्पष्ट किया कि कम गेंदबाजी का कारण यह नया नियम नहीं, बल्कि उनकी ऊंगली की एक पुरानी चोट थी. ऊंगली की चोट से थे परेशान अक्षर ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उनकी उस ऊंगली में घाव हो गया था जिससे वह गेंद को स्पिन कराते हैं. घाव इतना बड़ा था कि वह गेंद की सिलाई (सीम) को सही से पकड़ नहीं पा रहे थे. इसी कारण शुरुआती सात मैचों में उन्होंने अपनी ऊंगली का ध्यान रखा और केवल जरूरत पड़ने पर ही गेंद फेंकी. चोट ठीक होने के बाद उन्होंने फिर से नियमित गेंदबाजी शुरू कर दी थी. दिल्ली को चैंपियन बनाने पर नजर 32 साल के अक्षर पटेल का आईपीएल रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 162 मैचों में 1916 रन बनाए हैं और 128 विकेट लिए हैं. अब एक बार फिर जब भी दिल्ली कैपिटल्स को उनकी गेंदबाजी या बल्लेबाजी की जरूरत होगी, वह आगे बढ़कर टीम को जिताने की पूरी कोशिश करेंगे. यह देखना मजेदार होगा कि वह अपनी कप्तानी में दिल्ली टीम को पहली बार आईपीएल का खिताब दिला पाते हैं या नहीं. ये भी पढ़ें- LSG में भी अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिलेगा मौका? अश्विन ने बताई वजह IPL 2026: विदेशी खिलाडियों पर भड़के सुनील गावस्कर. कहा- सीधा टीम से बाहर करो हिंदुस्तान की अरुंधति रेड्डी बनीं आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ, पाकिस्तान के फरहान भी सम्मानित The post IPL 2026 से पहले अक्षर पटेल का छलका दर्द, इस नियम को बताया खराब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुकांत मजूमदार बोले- बंगाल में हिंदुओं के अल्पसंख्यक बनने का खतरा, 2026 अस्तित्व को बचाने की ‘आखिरी लड़ाई’

Sukanta Majumdar News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी पारा चरम पर है. केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुकांत मजूमदार ने राज्य में हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव (Demographic Change) पर सनसनीखेज दावा किया है. एक स्पेशल इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि मौजूदा रुझान जारी रहा, तो बंगाल के कई जिलों में हिंदू अल्पसंख्यक बन जायेंगे. भविष्य में हिंदू उम्मीदवारों के लिए चुनाव जीतना लगभग असंभव हो जायेगा. उन्होंने 2026 के चुनाव को बंगाल के अस्तित्व को बचाने की ‘आखिरी लड़ाई’ करार दिया है. बंगाल को पाकिस्तान-अफगानिस्तान बनने से रोकना है सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि पहचान बचाने का है. उन्होंने कहा- ममता बनर्जी खुद कहती हैं कि मुस्लिम आबादी 33 प्रतिशत है. यह वास्तव में 35 प्रतिशत तक हो सकती है. अगर यही हाल रहा, तो 2026 वह आखिरी चुनाव होगा, जिसमें बंगाली हिंदू निर्णायक भूमिका निभा पायेंगे. हमारा लक्ष्य बंगाल को पाकिस्तान या अफगानिस्तान बनने से रोकना है. मुस्लिम मुख्यमंत्री की आहट और TMC की मजबूरी केंद्रीय मंत्री ने भविष्य की नेतृत्वक तस्वीर खींचते हुए दावा किया कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जल्द ही हिंदुओं की बजाय मुसलमानों को अधिक टिकट देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. बंगाल में उपमुख्यमंत्री और भविष्य के संकट भी बात की. उपमुख्यमंत्री की मांग : पश्चिम बंगाल में मुस्लिम उपमुख्यमंत्री की मांग अभी से उठने लगी है. भविष्य का संकट : यह मांगें अंततः मुस्लिम मुख्यमंत्री का रास्ता साफ करेंगी, जिससे राज्य की लोकतांत्रिक दिशा पूरी तरह बदल जायेगी. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें भवानीपुर में ममता बनाम शुभेंदु : भाजपा ने बदली रणनीति 2021 की हार से सबक लेते हुए भाजपा ने अपनी रणनीति में बड़े बदलाव किये हैं. सीधी टक्कर : भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उनके गढ़ भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी को उतारने का फैसला किया है. भाजपा का लक्ष्य ‘दीदी’ को सीधे उनके निर्वाचन क्षेत्र में ही मात देना है. बंगाल केंद्रित मुद्दे : भाजपा अब बाहरी के टैग को हटाकर ‘बंगाली और बंगाल-केंद्रित’ मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है. बूथ संगठन : पार्टी अब चेहरों की बजाय बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और ‘टीम गेम’ पर भरोसा कर रही है. इसे भी पढ़ें : भवानीपुर चुनाव 2026: ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, क्या बचेगा दीदी का सबसे मजबूत किला? निवेश और शिक्षा पर भी प्रशासन को घेरा केंद्रीय मंत्री ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी चोट की. उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि जहां गुजरात को देश के कुल एफडीआई (FDI) का 17 प्रतिशत मिलता है, वहीं बंगाल महज 0.66 प्रतिशत पर सिमटा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में कोई बड़ा निवेश नहीं हुआ. शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. इसे भी पढ़ें शुभाशीष चक्रवर्ती का वीडियो वायरल, शुभेंदु अधिकारी बोले- हिंदुओं को वोट नहीं करने देंगे टीएमसी प्रत्याशी बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की स्त्री ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक बंगाल चुनाव में 231 से 242 सीटें जीतेगी तृणमूल कांग्रेस, ज्योतिप्रिय मल्लिक का दावा टीएमसी सांसद सागरिका घोष का दावा- SIR ने पश्चिम बंगाल में स्थानीय स्तर पर सत्ता विरोधी लहर को खत्म कर दिया The post सुकांत मजूमदार बोले- बंगाल में हिंदुओं के अल्पसंख्यक बनने का खतरा, 2026 अस्तित्व को बचाने की ‘आखिरी लड़ाई’ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top