Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सामूहिक विवाह समारोह की सफलता के लिए पंचायत प्रभारी बनाये गये

पिपरवार. भाजपा पिपरवार मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक बचरा दक्षिणी पंचायत सचिवालय में गुरुवार को रामलाल महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा प्रस्तावित 101 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह पर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से इस विवाह समारोह को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित समारोह में पिपरवार मंडल से भी दो कन्याओं का भी विवाह होगा. इस अवसर पर सर्वसम्मति से सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत से प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किया गया. किचटो पंचायत से जगदीश महतो व इन्ना देवी, बचरा दक्षिणी पंचायत से अरूण सिंह व रीना देवी, बचरा उत्तरी पंचायत से मंगल साहू, चुरामन महतो व दिलेश्वर महतो, पताल पंचायत से डॉ. नारायण साहू व जितेंद्र साहू का नाम शामिल है. जानकारी के अनुसार उक्त सामूहिक विवाह समारोह आठ फरवरी को रामगढ़ के सिद्धू-कान्हू मैदान में आयोजित किया जायेगा. मौके पर रवींद्र कुमार सिंह, धनराज भोगता, सुखी गंझू, धीरेंद्र कुमार शर्मा, शिवम साहू, करण महतो, निर्मल भुइयां, सरिता देवी, केवल गंझू, कौलेश्वर गंझू, वासुदेव गंझू, जगदीश महतो, रीझन गंझू, कीनू गंझू, चुरामन महतो, जगदीश महतो, कृष्णा मुरारी मोदी आदि उपस्थित थे. The post सामूहिक विवाह समारोह की सफलता के लिए पंचायत प्रभारी बनाये गये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंटर परीक्षा 2026 : तीसरे दिन भी नवादा से सबसे अधिक परीक्षार्थी निष्कासित, दो फर्जी पकड़े गये

संवाददाता, पटना इंटर परीक्षा के तीसरे दिन छह जिलों से कुल 18 नकलची पकड़े गये. तीसरे दिन भी नवादा से सबसे अधिक 11 परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित किये गये. वहीं, भोजपुर व जहानाबाद से दो-दो, पटना, अरवल व गोपालगंज से एक-एक परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया. वहीं, दो फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़े गये हैं. इसमें रोहतास व नवादा में एक-एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गये हैं. शेष अन्य जिलों से निष्कासन की संख्या शून्य रही. चौथे दिन गुरुवार को प्रथम पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी. वहीं, द्वितीय पाली में कला संकाय एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के परीक्षार्थियों के लिए हिंदी विषय की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जायेगी. The post इंटर परीक्षा 2026 : तीसरे दिन भी नवादा से सबसे अधिक परीक्षार्थी निष्कासित, दो फर्जी पकड़े गये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुष्कर्म मामले में दोषी अभियुक्त को 10 साल की सजा

संवाददाता, गया जी. दुष्कर्म के एक मामले में अदालत ने गुरुवार को दोषी एक अभियुक्त अजय कुमार को 10 साल की सजा सुनायी है. साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. अर्थदंड जमा नहीं करने की स्थिति में दोषी अभियुक्त को दो महीनों की अतिरिक्त सजा भी सुनायी है. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 14 विपिन लवानिया की अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा कि पीड़िता को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से उचित मुआवजा मिले. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक अभियोजक वीरेंद्र किशोर ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अपनी प्राथमिकी में कहा था कि छह वर्षों तक दोषी अभियुक्त उसे नशीली दवा देकर व दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा. वह धमकी भी देता था. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल पांच गवाहों की गवाही हुई. बचाव पक्ष की ओर से भी एक गवाह की गवाही हुई. यह मामला कोतवाली थाना कांड संख्या 202/ 2022 से संबंधित है. The post दुष्कर्म मामले में दोषी अभियुक्त को 10 साल की सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिल्ली बुरु ठाकुर मेला का आयोजन सात से

सिल्ली. प्रखंड के लोवादाग पंचायत के सिटकाडीह गांव के लेदीयाटांड़ मैदान में दो दिवसीय सिल्ली बुरु ठाकुर मेला का आयोजन सात फरवरी को किया जायेगा. पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आठ फरवरी रविवार को होगा. गुरुवार को आयोजन समिति ने बैठक कर मेले की तैयारी की समीक्षा की. वहीं मेले के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्य को जिम्मेदारी दी गयी. मेले में टुसू (चौड़ल) प्रदर्शनी, छऊ नृत्य, फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता व स्पोर्ट्सकूद का आयोजन किया जायेगा. स्त्री प्रतिभागियों के लिए टोकरी दौड़ एवं सूई धागा दौड़ के अलावा मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया गया है. The post सिल्ली बुरु ठाकुर मेला का आयोजन सात से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वार्षिक खेलकूद का किया गया आयोजन

खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत आरसी मिडिल स्कूल, सरवादा में गुरुवार को वार्षिक स्पोर्ट्सकूद का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा उपस्थित थे. उन्होंने विद्यार्थियों को अफीम की खेती के नुकसान के विरुद्ध जागरूक किया. उन्हें अफीम की खेती से दूर रहने और परिवार को अफीम की अवैध खेती नहीं करने के लिए प्रेरित करने की अपील की. उन्होंने स्त्रीओं के विरुद्ध अपराध, मानव तस्करी, बाल विवाह, डायन अधिनियम, नशापान के नुकसान और डायल 112 के विषय में भी जागरूक किया. स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे. The post वार्षिक स्पोर्ट्सकूद का किया गया आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मैपिंग के साथ घर में नेशनल नंबर का स्टीकर लगाने का कार्य शुरू

चंदवा़ विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सफलता को लेकर मतदाताओं की मैपिंग व नेशनल नंबर के स्टीकर लगाने का कार्य प्रखंड में शुरू हो गया है. मतदाताओं की मैपिंग के साथ-साथ नेशनल नंबर प्रदान करने व स्टीकर लगाने का कार्य संबंधित बीएलओ कर रहीं हैं. इस संबंध में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि बीएलओ मैपिंग कार्य के साथ बूथ व अनुभाग के अनुसार मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का मिलान व सत्यापन कर पहचान से संबंधित स्टीकर लगाने का कार्य कर रहीं हैं. उन्होंने बताया कि इससे फर्जी और दोहरे नामों को हटाने में सुविधा मिलेगी. मतदान प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी. प्रशासन ने आम नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग प्रदान करने की अपील की है. सत्यापन के दौरान बीएलओ को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही है. सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, एक रांची रिम्स रेफर लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के थाना चौक के समीप गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक दुग्ध पालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में सबानो बोड़ा निवासी दुग्ध पालक महेंद्र यादव पिता मदन यादव तथा चटनाही निवासी अंकित प्रसाद के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र यादव प्रतिदिन की तरह सबानो बोड़ा से लातेहार दूध बेचने आये थे. करकट क्षेत्र में दूध वितरण कर वे अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान थाना चौक की ओर से अंकित प्रसाद अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे. इस दौरान दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. जिससे दोनों सड़क पर गिर गये. महेंद्र यादव का सारा दूध सड़क पर बह गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया. चिकित्सकों ने महेंद्र यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. जबकि अंकित प्रसाद का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. The post मैपिंग के साथ घर में नेशनल नंबर का स्टीकर लगाने का कार्य शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंटरमीडिएट परीक्षा में 243 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुंगेर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा दो फरवरी से जिले के 25 केंद्रों पर ली जा रही है. इसमें गुरुवार को हुई तीसरे दिन की परीक्षा में कुल 14,465 परीक्षार्थियों में 14,222 परीक्षार्थी शामिल हुए व 243 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं तीसरे दिन की परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. तीसरे दिन 10,952 परीक्षार्थी हुए शामिल इंटर के तीसरे दिन की परीक्षा दो पालियों में हुई. इसमें प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के भौतिकी विषय की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 11,141 परीक्षार्थियों में 10,952 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 189 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कला संकाय के भूगोल तथा वाणिज्य संकाय के बिजनेस स्टडीज विषय की परीक्षा हुई. इसमें कुल 3,324 परीक्षार्थियों में 3,270 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब चौथे दिन की परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली में विज्ञान एवं कला संकाय के अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में कला एवं वोकेशनल के हिंदी विषय की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा को लेकर कई क्षेत्रों में बनी जाम की स्थिति इंटर परीक्षा के तीसरे दिन भी सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजार दिखे. परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में केंद्राधीक्षक की उपस्थिति में गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया कराया गया. विलंब से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया. हालांकि इस दौरान जिले के कई परीक्षा केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति बनती रही. इसमें फंसे वाहन रेंगते रहे. गुरुवार को अस्पताल रोड, निगम कार्यालय, भगत सिंह चौक, पूरबसराय, मुंगेर-जमालपुर रोड समेत कई क्षेत्रों में परीक्षा के बाद जाम की स्थिति बन गयी थी. इसमें फंसे आमजन और परीक्षार्थी परेशान दिखे. The post इंटरमीडिएट परीक्षा में 243 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आइटीडीए, झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी, कल्याण एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. उपायुक्त ने सभी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और लाभुकों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ सुचारू रूप से पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गयी. बैठक में विशेष रूप से ट्राइबल मल्टी मार्केटिंग सेंटर के निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के मकान निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित सड़क निर्माण कार्य तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन वितरण की स्थिति समेत कई योजनाओं की समीक्षा कर कई निर्देश दिये. योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुंचायें : आइटीडीए एवं जेटीडीएस के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने को लेकर फील्ड स्तर पर सतत निगरानी आवश्यक है. उन्होंने छात्रवृत्ति वितरण, आवासीय विद्यालयों के संचालन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, परियोजना निदेशक आइटीडीए प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे. The post योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेलिंग से टकरा कर कंटेनर पलटा

खूंटी. खूंटी-तमाड़ पर कदमा चर्च के समीप गुरुवार को एक कंटेनर ने सड़क किनारे लगी रेलिंग को धक्का मार दिया. जिससे रेलिंग टूट गयी. वहीं इसमें कंटेनर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टक्कर के कारण कंटेनर सड़क के बीचो-बीच पलट गया. जानकारी के मुताबिक कंटेनर का चालक विनोद कुमार को झपकी आ गयी थी. जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि कंटेनर में डोमिनोज पिज्जा का सामान लदा है. जिसे लेकर वह कोलकाता से संबलपुर जा रहा था. घटना की जानकारी पर खूंटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दुर्घटना में चालक रामकेश कुमार को मामूली चोट आयी है. The post रेलिंग से टकरा कर कंटेनर पलटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोनपुर डीआरएम ने काढागोला अमृत भारत स्टेशन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

– निर्माण कार्य में तेजी लाने सहित निदेश दिये. यात्री सुविधा पर की बात बरारी प्रखंड का व्यस्तम काढागोला रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित सरन रेल सैलून से विण्डो इन्सपेक्सन कर वापसी में काढागोला स्टेशन पहुंचे. डीआरएम घंटों निरीक्षण में अमृत हिंदुस्तान स्टेशन निर्माण का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन भवन निर्माण मैप पर नजर जाते ही स्टेशन भवन की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने चहार दिवारी निर्माण, स्टेशन पार्क, शौचालय, सड़क मार्ग सहित अमृत हिंदुस्तान स्टेशन योजना की एक एक कर निर्माण कार्य की जानकारी ली. डीआरएम प्लेट फार्म एक पर बनने वाले रैम्प निर्माण कार्य में देरी पर कड़े निर्देश दिये. स्टेशन निकास द्वार पर पहुंचकर बंद पड़े शौचालय पर जानकारी ली. स्टेशन कंट्रोल कक्ष में पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार से ट्रेन मानिटरिंग की जानकारी ली. उन्होंने विभागीय अधिकारी को कई निर्देश दिये. डीआरएम ने बताया कि यह रुटिन निरीक्षण है. काढागोला में पीएम अमृत हिंदुस्तान स्टेशन निर्माण कार्य गतिमान है. प्लेटफार्म एक एवं दो पर दिव्यांग रैम्प निर्माण, एक दो तीन प्लेट फार्म पर यात्री शेड का निर्माण, स्टेशन का यात्री सुविधा से सुसज्जित करने सहित विभागीय कार्यो का निरीक्षण किया गया.अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है. सभी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. सेमापुर स्टेशन का भी निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया है. डीआरएम के काढ़ागोला आगमन को लेकर स्टेशन पर बने अवैध दुकानों को हटा दिया था. ताकि स्टेशन निकास खाली एवं साफ दिखे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी डीआरएम के स्टेशन निरीक्षण के दौरान जुटे रहे. The post सोनपुर डीआरएम ने काढागोला अमृत हिंदुस्तान स्टेशन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top