Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आरा स्टेशन पर सिरफिरे आशिक के खूनी खेल की वजह जानिए, स्कूल में साथ पढ़ा पर दिल्ली गयी आरुषी तो…

मिथिलेश कुमार, आरा: बिहार के आरा स्टेशन पर मंगलवार की देर शाम को एक सिरफिरे ने पिता-पुत्री की हत्या गोली मारकर कर दी और दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया. एकसाथ तीन लाशें रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर बिछ गयीं. मृतकों में अनिल कुमार और उनकी बेटी आयुषी है. आयुषी दिल्ली में एमबीए की तैयारी करती थी. वो घर से वापस दिल्ली लौट रही थी लेकिन उसकी हत्या कर दी गयी. मर्डर करके खुद आत्महत्या करने वाला अमन है. इस हत्याकांड को लेकर तरह-तरह कह चर्चाएं हैं. स्कूल में साथ पढ़ता था सिरफिरा आशिक आरा जंक्शन ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है. हर कोई अपने-अपने तरीके से घटना का विश्लेषण कर रहा है. हालांकि हर चर्चा का केंद्र बिंदु प्रेम-प्रसंग ही है. एक चर्चा यह भी है कि छात्रा और उसका कथित सिरफिरा आशिक एक ही स्कूल में पढ़ते थे. उसी समय से अमन कुमार उर्फ आकाश छात्रा से एकतरफा प्यार करता था. बाद में छात्रा दिल्ली चली गयी थी. उसके बाद भी वह उससे प्रेम करता रहा. ALSO READ: आरा स्टेशन मर्डर: बड़ी बहन IITian, आयुषी भी हो रही थी तैयार, सनकी ने उजाड़ दिया शिक्षिका का परिवार छात्रा दिल्ली गयी तो नहीं कर सका सहन सूत्रों के अनुसार छात्रा की दिल्ली में जॉब लगने वाली थी. उसे लेकर वह दिल्ली में ही रहने की तैयारी में थी. इस बात से अमन कुमार उर्फ आकाश छात्रा से खफा था. अमन को अपना प्यार छीन जाने का डर सता रहा था. वह चाहता था कि छात्रा आरा में उसके साथ ही रहे. इधर,छात्रा अपना भविष्य बनाने को लेकर दिल्ली जाने पर अड़ी थी. उसी क्रम में मंगलवार को दिल्ली जा रही थी. मास्क लगाकर पीछा करते हुए पहुंच गया स्टेशन बताया जा रहा है कि उस बात को लेकर दोनों के बीच पूर्व में बहस भी हुई थी. उससे गुस्साए कथित आशिक अमन ने मंगलवार की शाम को छात्रा का पीछा किया और स्टेशन तक पहुंच गया था. मास्क लगाए अमन कुमार को छात्रा पहचान नहीं सकी थी. उसी का फायदा उठा कर अमन ने फुट ओवरब्रिज पर पहले छात्रा के पिता को पीछे से सर में नजदीक जाकर गोली मार दी. उसके बाद छात्रा के चेहरे पर दायीं तरफ गोली मार दी. अंत में उसने खुद को गोली मारकर उड़ा लिया. बताया जा रहा है कि अमन छात्रा के साथ चल रहे उसके भाई को पहचान नहीं सका. उसके कारण उसकी जान बच गई. The post आरा स्टेशन पर सिरफिरे आशिक के खूनी स्पोर्ट्स की वजह जानिए, स्कूल में साथ पढ़ा पर दिल्ली गयी आरुषी तो… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Free Fire MAX Redeem Codes 27 March 2025: आज के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स!

Garena Free Fire: नया रिडीम कोड कैसे करें उपयोग और क्या हैं इसके फायदे? गरेना फ्री फायर एक मशहूर बैटल रॉयल गेम है, जिसे 111 Dots Studio ने विकसित किया है. यह गेम Android और iOS दोनों प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और खिलाड़ियों को विभिन्न इवेंट्स और टास्क पूरे करने पर कैरेक्टर स्किन, डायमंड्स, पेट्स जैसे खास इनाम जीतने का मौका देता है. फ्री फायर रिडीम कोड का उपयोग कैसे करें? अगर आप Free Fire में इन-गेम रिवार्ड्स पाना चाहते हैं, तो Free Fire रिडेम्पशन वेबसाइट पर जाएं और अपने गेम अकाउंट से लॉग इन करें. वहां दिये गए सेक्शन में रिडीम कोड दर्ज करें और इनाम प्राप्त करें. ध्यान रखें कि ये कोड एक सीमित समय के लिए ही मान्य होते हैं, इसलिए इन्हें जल्द से जल्द रिडीम कर लें. रिडीम कोड के फायदे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के फ्री में गेमिंग आइटम्स हासिल करने का मौकाएक्सक्लूसिव कैरेक्टर स्किन, डायमंड्स, गन स्किन्स और पेट्स मुफ्त में पाने की सुविधागेम में अपनी प्रोफाइल को अपग्रेड करने और बेहतरीन गेमिंग अनुभव का आनंद उठाने का अवसर. अगर आप भी अपने Free Fire गेमप्ले को नये लेवल पर ले जाना चाहते हैं, तो नए रिडीम कोड्स का जल्द से जल्द फायदा उठाएं! Garena Free Fire Max redeem codes today on 27 March 2025 FFBRX7QMNK8Z FFRPXQ4KMGZ1 FVTXQ9KMFLSK FFNFSXTPQML3 RDNAFV2KXTQ9 FFMTYQPXFGX6 FF6WXQ9STKY4 FFSKTX5QF2N1 NPTF2FWXPLV3 FFDMNQX9KGX7 FFCBRX7QTSL9 FFSGT6KNQXT3 FPSTX9MKNLY4 XF4S9KCW7KY2 FFEV4SQPFKX3 FFPURTXQFKX9 FFNRWTXPFKQ5 FFNGYZPPKNLX2 FFYNCXG2FNT7 FPUSG9XQTLMK FFKSY9PQLWX6 FFNFSXTPVQZ2 GXFT9YNWLQZ8 FFM4X9HQWLM3 FF4MTXQPFLK9 —– The post Free Fire MAX Redeem Codes 27 March 2025: आज के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sikandar Lifetime BO: 500 करोड़ कमा पाएगी सलमान की सिकंदर? लाइफटाइम कलेक्शन पर ट्रेड एनालिस्ट का खुलासा

Sikandar Lifetime BO: साल 2025 की बड़ी फिल्मों में से एक सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘सिकंदर’ 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है. एआर मुरुगादॉस की फिल्म का क्रेज दर्शकों में सिर चढ़कर बोल रहा है. ऐसा होने भी लाजमी है कि ईद के मौके पर भाईजान की रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शन एक नया रिकार्ड सेट कर जाते हैं. इससे पहले लिस्ट में बजरंगी भाईजान, दबंग, बॉडीगार्ड जैसी फिल्में शामिल हैं. अब फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ 3 दिन बाकी हैं. ऐसे में फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर चर्चा तेज हो गई है. आइए बताते हैं इसपर ट्रेड एक्सपर्ट का क्या कहना है. View this post on Instagram A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) सिकंदर का लाइफटाइम कलेक्शन कितना होगा? बॉलीवुड लाइफ के साथ इंटरव्यू में ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने ‘सिकंदर’ के लाइफटाइम कलेक्शन पर कहा, ‘यह अब स्वीकार करना होगा कि सलमान खान अब पहले जैसे (2009 से 2017) प्राइम नहीं रह गए हैं. तो उनसे 400 से 500 करोड़ की उम्मीद करना रियलिस्टिक नहीं होगा. लेकिन अगर सिकंदर 250 से 300 करोड़ कमा लेती है तो ये फिल्म के लिए अच्छी समाचार होगी.’ वहीं, रोहित जयसवाल ने कहा, ‘अगर सिकंदर एंटरटेनिंग साबित होती है तो भी ये 270 से 300 करोड़ ही कमा पाएगी. लेकिन अगर फिल्म बहुत ही शानदार हुई तो ये 450 करोड़ से 500 करोड़ तक आसानी से पहुंच जाएगी.’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सलमान खान का रिएक्शन सलमान फिल्म ने सिकंदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा, ‘मेरी पिक्चर चाहे जैसी भी हो, मेरे फैंस 200 पार करवा ही देते हैं.’ हालांकि, अब फिल्म कितना कमाई कर जाती यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है. फिल्म के बारे में बात करें तो इसमें सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज जैसे कलाकार नजर आएंगे. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को देख मालूम पड़ता है कि फिल्म में खूब एक्शन दिखाया जायेगा. साथ ही 31 साल के ऐज गैप में रश्मिका और सलमान खान की केमिस्ट्री भी देखने लायक होगी. यह भी पढ़े: Sikandar vs L2 Empuraan पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे पता है यह एक… The post Sikandar Lifetime BO: 500 करोड़ कमा पाएगी सलमान की सिकंदर? लाइफटाइम कलेक्शन पर ट्रेड एनालिस्ट का खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राम नवमी कब है 2025 में? जानें पूजा का शुभ समय और पर्व का महत्व

Ram Navami 2025: राम नवमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे पूरे देश में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है. हालांकि, इस बार इसकी तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है. आइए जानते हैं कि 2025 में राम नवमी कब होगी और इस दिन का विशेष महत्व क्या है. राम नवमी का उत्सव क्यों मनाया जाता है? राम नवमी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था. इसलिए, हर वर्ष इसी दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, रामायण का पाठ करते हैं और भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रभु श्रीराम की स्तुति करते हैं. राम नवमी 2025 की सही तिथि और समय पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 5 अप्रैल को शाम 7:26 बजे प्रारंभ होगी और 6 अप्रैल को शाम 7:22 बजे समाप्त होगी. इस प्रकार, राम नवमी 6 अप्रैल 2025, रविवार को मनाई जाएगी. राम नवमी के शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:34 बजे से 05:20 बजे तक विजय मुहूर्त: दोपहर 02:30 बजे से 03:20 बजे तक गोधूलि बेला: शाम 06:41 बजे से 07:03 बजे तक निशीथ काल: रात 12:00 बजे से 12:46 बजे तक राम नवमी का धार्मिक महत्व राम नवमी केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह सत्य, धर्म और मर्यादा का प्रतीक भी है. भगवान श्रीराम को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ के नाम से जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में सत्य और धर्म का पालन किया. इस दिन व्रत रखने और राम कथा सुनने से नकारात्मकता समाप्त होती है और मन को शांति प्राप्त होती है. राम नवमी पर विशेष पूजा और अनुष्ठान करने से परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहती है. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post राम नवमी कब है 2025 में? जानें पूजा का शुभ समय और पर्व का महत्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रात के 2 बजे तक क्या करते हैं मुकेश अंबानी? बड़े बेटे ने किया खुलासा, बोले…

Mukesh Ambani: मुंबई टेक वीक के दौरान आकाश अंबानी ने अपने पिता मुकेश अंबानी की वर्क स्टाइल और समपर्ण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. इस कार्यक्रम में ड्रीम स्पोर्ट्स के सीईओ हर्ष जैन के साथ बातचीत करते हुए आकाश अंबानी ने बताया कि उनके पिता मुकेश अंबानी उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं. उन्होंने पारिवारिक मूल्यों पर भी जोर दिया और बताया कि उनका परिवार एकजुटता को विशेष महत्व देता है. आकाश अंबानी ने खुलासा किया कि उनके पिता मुकेश अंबानी का कार्य के प्रति समर्पण असाधारण है. वे अक्सर रात के 2 बजे तक ईमेल के जवाब देते रहते है और काम करते हैं . कार्य के प्रति उनकी यह लगन पिछले 40 वर्षों से लगातार बनी हुई है. उन्होंने कहा कि इस अनुशासन और कठोर परिश्रम के कारण ही उनके पिता अपने व्यवसाय में सफल हुए हैं. मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी आकाश अंबानी ने अपनी माता नीता अंबानी की सक्रियता और रुचियों पर भी चर्चा की. उन्होंने बताया कि उनकी मां समाज सेवा और कला-संस्कृति के कार्यों में विशेष रुचि रखती हैं. इसके अलावा, क्रिकेट के प्रति उनकी गहरी दिलचस्पी भी उल्लेखनीय है, जो उनके परिवार को काफी प्रेरित करती है. आकाश अंबानी और नीता अंबानी कार्य और जीवन के संतुलन के विषय पर चर्चा के दौरान, एक रैपिड-फायर राउंड में आकाश अंबानी से पूछा गया कि वे 8 से 5 की नौकरी को पसंद करेंगे या 5 से 8 तक का कार्यकाल. इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनका कार्यकाल अक्सर 12 घंटे से भी अधिक लंबा होता है, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है. मुकेश अंबानी की यह कार्यशैली और उनके परिवार के मूल्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, जो अपने करियर में ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं. So cool to see these two new age leaders kickstart their chat with a discussion on ‘balancing work and family life’ . Need more such thought leaders in New India. #MumbAI #MTW #MumbaiTechWeek2025 #AI #workculture @harshjain85 and Akash Ambani. pic.twitter.com/ZpawRQMHNb — Tanvi Shukla (@tanvishukla) March 1, 2025 Also Read: Warren Buffett 5 Investment Tips: बच्चों को बनाना है करोड़पति तो पीस के पिला दें वॉरेन बफे का ये मंत्र, झख मारके घर आएगा पैसा The post रात के 2 बजे तक क्या करते हैं मुकेश अंबानी? बड़े बेटे ने किया खुलासा, बोले… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में अपने ही अस्पताल में डॉक्टर की मौत बनी पहेली, स्लाइन चढ़ाने वाले स्टाफ फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

पटना में एक डॉक्टर की संदिग्ध स्थिति में मौत उसी अस्पताल में हुई है जहां वो तैनात थे. मृतक डॉ. मो.जकाउल खान हैं. जो दीघा थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ मोड़ स्थित किशोर कुणाल पथ के पास इंद्रवती देवी अस्पताल में काम करते थे. बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात को तबीयत बिगड़ने पर वो भर्ती हुए और स्लाइन चढ़ने के कुछ ही घंटे बाद उनकी मौत हो गयी. पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है. अस्पताल के तीन स्टाफ फरार हैं. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया दीघा थाना की पुलिस इस मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची. पुलिस को मामला संदेहास्पद लगा तो एफएसएल की टीम को बुला लिया.टीम ने जांच के बाद 32 वर्षीय डॉक्टर के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मोतिहारी में रह रहे डॉक्टर के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. ALSO READ: बिहार में जहां कन्हैया कुमार बोले उस जगह को गंगाजल से धोया गया, पीछा नहीं छोड़ रहा JNU विवाद अस्पताल के तीन नर्सिंग स्टाफ फरार, केस दर्ज मृतक के भाई नजमुल्ला ने अस्पताल के तीन नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल संचालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. तीनों नर्सिंग स्टाफ प्रिंस, रोहित और मो.अमजद हैं. जबकि अस्पताल के संचालक फुलवारी पिवासी सुबीन कुमार सिंह हैं. थानेदार ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर की मौत के बाद भी अस्पताल की तरफ से कोई जानकारी रात भर नहीं दी गयी. अगले दिन दोपहर में इसकी सूचना मिली. उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि सभी नर्सिंग स्टाफ फरार हैं. क्या है मामला? मंगलवार को डॉक्टर अपने चैंबर में बैठे थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद उन्होने अमजद से कहा कि मेरी तबीयत ठीक नही है, मुझे भर्ती करो. इसके बाद प्रिंस, रोहित और मो. अमजद ने उन्हें वार्ड में भर्ती किया. नर्सिंग स्टाफ ने स्लाइन चढ़ाया और कुछ दवा दी. इसके बाद वे चले गये. कुछ घंटे बाद जब एक नर्सिंग स्टाफ ने आकर देखा तो उनका शरीर पूरा ठंडा पड़ा हुआ था. इसके बाद तीनों फरार हो गये. परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप शव का पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे मृतक के परिजनों ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ और संचालक के मिलीभगत के कारण उनकी हत्या की गयी है. उन्हें दवा का ओवरडोज दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी है. फिलहाल पुलिस तीनों स्टाफ की तलाश में छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले भी वह अपनी जांच कराने एम्स गये हुए थे. एफएसएल की टीम ने अस्पताल से दवा, स्लाइन की बोतल समेत सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है. The post पटना में अपने ही अस्पताल में डॉक्टर की मौत बनी पहेली, स्लाइन चढ़ाने वाले स्टाफ फरार, पुलिस कर रही छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान के क्लाइमेक्स की हो रही रही चर्चा, देखने से पहले जान लें क्या कह रही पब्लिक

Empuraan Review: साउथ एक्टर मोहनलाल की एक्शन थ्रिलर ‘एल2: एम्पुरान’ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई है. दो ही फिल्मों की बात इंटरेनट पर हो रही है, पहली सलमान खान की ‘सिकंदर’ और दूसरी ‘एल2: एम्पुरान’ की. ईद से पहले मोहनलाल की फिल्म आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, मंजू वारियर, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, अभिमन्यु सिंह ने अहम किरदार निभाया हैं. पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित फिल्म के रिव्यूज आने लगे हैं. चलिए आपको बताते हैं दर्शकों को फिल्म कैसी लगी. एम्पुरान का रिव्यू मोहनलाल कोच्चि के कविता थिएटर में ‘एल2: एम्पुरान’ के ओपनिंग डे पर फिल्म के पहले स्क्रीनिंग में अपनी पत्नी सुचित्रा संग पहुंचे. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, फस्ट भाग में हल्की-फुल्की कहानी, असाधारण अंतराल, असाधारण दूसरा भाग और बेहतरीन क्लाइमेक्स, आश्चर्यजनक पोस्ट क्रेडिट. एक यूजर ने लिखा, इतिहास में पहली बार मलयालम सिनेमा का हिंदी संस्करण 50 लाख+ की कमाई करने जा रहा है. मौजूदा प्री-सेल्स- 49.12 लाख. पहला दिन 75 लाख+ कन्फर्म होगी, अगर नतीजे भी सकारात्मक रहे, तो हम करोड़ों में गिन सकते हैं. 🔥 #EmpuraanReview: A light Storytelling in the First Half, Extraordinary Interval, Exceptional Second half with Outstanding Climax – Surprising Post Credit #Mohanlal #tovinothomas#PrithvirajSukumaran #Empuraan #L2E pic.twitter.com/N1ROnfByRI — MJ Cartels (@Mjcartels) March 26, 2025 Historyyyy !!! 🙆‍♂️ First time in History the Hindi version of a Malayalam cinema is going to open 50 Lakhs+ gross 😵💥 Current Pre-sales ~ 49.12 Lakhs 🔥🔥 FD will be 75 Lakhs+ Confirmed, If Results also positive, then we can count in Crores😉✨#Mohanlal #Empuraan pic.twitter.com/1KfMt3NFs8 — Jerin Georgekutty (@jerinGeorgekut2) March 26, 2025 ममूटी ने एम्पुरान टीम को दी बधाई मेकर्स की मानें तो मोहनलाल फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ केरल में 745 स्क्रीनों पर 4500 से अधिक शो दिखाए जाएंगे. ममूटी ने एक्स पर फिल्म को लेकर लिखा, ”पूरी टीम और क्रू को शुभकामनाएं. उम्मीद है कि यह दुनिया भर की सीमाओं को पार करेगी और पूरे मलयालम उद्योग को गौरवान्वित करेगी. मोहनलाल और पृथ्वी, आपके लिए प्रार्थना करता हूं.” यह भी पढ़ें-  स्टेज पर फूट-फूटकर रोने लगी ये बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर, बोली- मैंने लाइफ में कभी किसी को… VIDEO The post Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान के क्लाइमेक्स की हो रही रही चर्चा, देखने से पहले जान लें क्या कह रही पब्लिक appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में डीआरएम की अध्यक्षता में स्थायी वार्ता तंत्र की इस वर्ष की प्रथम बैठक संपन्न

नया विचार समस्तीपुर।समस्तीपुर मंडल में आज मंडल रेल प्रबंधक  विनय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में इस वर्ष की प्रथम स्थायी वार्ता तंत्र (PNM) की प्रथम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक आलोक कुमार झा के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारीगण, सभी शाखाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस बैठक में रेल कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई, जिसमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषय शामिल रहे— • कर्मचारियों के वेतन, भत्ते एवं पदोन्नति संबंधी विषयों पर चर्चा • रेलवे कॉलोनियों एवं कार्यस्थलों की अवस्थापना सुविधाओं में सुधार • कर्मचारियों की सुरक्षा एवं कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के उपाय • स्टाफ की संख्या, नई भर्ती एवं अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर विचार-विमर्श मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बैठक के दौरान कहा कि रेलवे कर्मचारी किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं, और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि रेलवे प्रशासन हरसंभव समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।बैठक के दौरान कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए, जिनमें कर्मचारियों की आवासीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, कार्यस्थलों पर सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत करने तथा कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही गई।इस बैठक का संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक कुमार के द्वारा किया गया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sarada Muraleedharan: काला स्किन कलर बना भेदभाव का प्रतीक, बड़े लोग ही कर रहे टिप्पणी

Sarada Muraleedharan: केरल की मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन 1990 बैच की IAS ऑफिसर हैं. उन्होंने 31 अगस्त 2024 को केरल के मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था. इससे पहले वो अतिरिक्त मुख्य सचिव योजना और आर्थिक मामले के पद पर कार्य करती थी. सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक पोस्ट के बाद वो खासा चर्चा में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर उन यूजर्स पर निशाना साधा है जो उनके सांवले रंग का मजाक उड़ा रहे हैं. उनके काम की तुलना उनके पति से कर रहे हैं. उनके कार्यकाल को लेकर कहा गया है कि वो उतना ही काला है, ये उतना ही काला है जितना कि उनके पति व्हाइट थे. ये लिखा है फेसबुक पर शारदा मुरलीधरन ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि मुझे अपने कालेपन को स्वीकार करना होगा. ये बात उन्होंने शुरुआती पोस्ट को हटाने के बाद फिर से लिखी है. उन्होंने लिखा है कि कैसे उनके 7 महीने के कार्यकाल में उनके पति और पूर्व मुख्य सचिव वी वेणु से लगातार उनकी तुलना की गई. लेकिन ये विशेष टिप्पणी और भी ज्यादा चुभ गई, जब यह उनके काले रंग के बारे में कही गई. केरल की मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन ने कहा कि मुझे काला रंग पसंद है. उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि काला वही है जो काला करता है. काला रंग सुदंरता है और मुझे काला रंग पसंद है. काले रंग को क्यों बदनाम किया जाना चाहिएृ. काला ब्रह्मांड का सर्वव्यापी सत्य है. काला वह है जो किसी भी चीज को अवशोषित कर सकता है. मानव जाति के लिए ज्ञात ऊर्जा की सबसे बड़ी नाड़ी है. यह वो रंग है जो हर किसी पर फबता है. कार्यालय के लिए ड्रेस कोड, शाम के पहनावे की चमक, काजोल का सार, बारिश का वादा काला रंग है. वो लिखती हैं जब मैं चार साल की थी तो मैंने अपनी मां से पूछा था कि क्या वो मुझे वापस अपने पेट में डाल सकती है और फिर मुझे निकाल सकती हैं. एकदम गोरी और सुंदर. मैंने 50 सालों से भी ज्यादा समय तक इस सोच के साथ जिया कि मेरा रंग अच्छा नहीं है? और मैं इस सोच को सही मानती रही. मैंने काले रंग में सुंदरता या मूल्य नहीं देखा. हरभजन पर भी नस्लीय टिप्पणी का आरोप हाल ही में क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह ने आईपीएल 2025 की कमेंट्री के दौरान जोफ्रा आर्चर पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी. सन राइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में उन्होंने जोफ्रा आर्चर को ‘काली टैक्सी’ नाम से संबोधित किया था. इस नस्लभेदी टिप्पणी के बाद हरभजन को काफी बाते सुननी पड़ी हैं. उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा कि लंदन में काली टैक्सी का मीटर तेज भागता है और ये यहां पर आर्चर साहब का मीटर भी तेज भाग है. सोशल मीडिया पर हरभजन के इस बयान को लोकर आलोचना जारी है. उनके माफी मांगने के लिए भी कहा जा रहा है. उन्हें कमेंट्री पैनल से भी हटाने की मांग की गई है. इससे पहले हरभजन सिंह 2007-08 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान सिडनी टेस्ट में एंड्यू सायमंड ने हरभजन सिंह पर भी नस्ली टिप्पणी करने का आरोप लगया था. इसमें हरभजन सिंह पर आरोप था कि उन्होंने एंड्यू साइमंड्स को ‘मंकी’ कहा था. इस आरोप के बाद हरभजन सिंह पर तीन टेस्ट मैच का बैन भी लगा था. हालांकि लंबे समय बाद मंकी गेट विवाद खत्म हो गया था और दोनों में दोस्ती हो गई थी. उन्होंने साथ में आईपीएल भी स्पोर्ट्सा था. आस्ट्रेलिया में बुमराह के लिए हुई थी टिप्पणी हिंदुस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दौरान हिंदुस्तानीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट कमेंट्रेटर ईसा गुहा ने ‘एमवीपी’ कहने के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया था. जिस पर उन्होंने अगले ही दिन माफी मांग ली थी. ईसा गुहा इंग्लैंड की ओर से स्त्री टी-20 विश्व कप जीतने वाली खिलाड़ी हैं. वो फॉक्स स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करती हैं. उन्होंने अपनी टिप्पणी के अगले दिन ही माफी मांगते हुए कहा था कि मैंने कमेंट्री करते समय एक शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके अलग-अलग अर्थ हैं. मैं किसी भी ठेस के लिए माफी मांगती हूं. मैंने उनकी उपलब्धि को महान दर्शाने का प्रयास किया था, लेकिन उसके लिए गलत शब्द चुन लिया था. मैं भी दक्षिण एशियाई मूल की हूं. इसमें कोई अन्य दुर्भावना नहीं थी. The post Sarada Muraleedharan: काला स्किन कलर बना भेदभाव का प्रतीक, बड़े लोग ही कर रहे टिप्पणी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: सरकारी दफ्तर में देसी कट्टा लहराते दिखे बिहार के CO, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप!

Viral Video: बिहार के छपरा जिले में नगरा अंचल कार्यालय से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार अपने कार्यालय में देसी कट्टा लिए स्पोर्ट्सते नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन में हलचल मच गई. हथियारों का शौकीन है सीओ? स्थानीय लोगों के अनुसार, अंचल अधिकारी को हथियारों का खासा शौक है. वे अक्सर अपने कार्यालय में हथियारों को निहारते और उनसे स्पोर्ट्सते देखे जाते हैं. प्रशासनी कार्यालय में इस तरह का व्यवहार प्रशासनिक नियमों का सीधा उल्लंघन है, जिससे जिले में हड़कंप मच गया है. जांच के आदेश, होगी प्राथमिकी दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने एसडीपीओ और एसडीएम सदर को जांच सौंप दी है. एसडीपीओ ने नगरा पुलिस को अंचल अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. एसडीएम ने अंचल अधिकारी को तलब किया है और उनसे पूछा गया है कि प्रशासनी कार्यालय में हथियार क्यों रखा गया था और इसका क्या मकसद था. स्पष्टीकरण मिलने के बाद जिला प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा. Also Read: वक्फ संशोधन बिल पर बिहार में बवाल! धरनास्थल खुद पहुंचे लालू, सुप्रीमो के आगे तेजस्वी ने भी भरी हुंकार The post Viral Video: प्रशासनी दफ्तर में देसी कट्टा लहराते दिखे बिहार के CO, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप! appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top