Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘साहेब के लिए अरेंज कर दो, फिर थाना का देखा जाएगा’, स्मैक तस्कर से रिश्वत मांगते थानेदार का ऑडियो वायरल

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा का एक चौंकाने वाला ऑडियो वायरल हुआ है. जिसमें वह एक स्मैक तस्कर से दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. थानेदार ने खुलेआम धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले, तो उसे स्मैक के झूठे केस में जेल भेज दिया जाएगा. यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पूर्णिया SP कार्तिकेय शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं. ऑडियो में क्या कहा गया? वायरल हुए 44 सेकेंड के इस ऑडियो में थानेदार संतोष कुमार झा स्मैक तस्कर करण कुमार से कहते सुनाई दे रहे हैं. “साहेब के लिए अरेंज कर दो, फिर थाना का देखा जाएगा. दो किलो (दो लाख) का व्यवस्था करो. 15 मिनट का समय है, यस या नो बोलो. हमको भी ऊपर तक देना पड़ता है. डायरेक्ट SP साहेब केस देख रहे हैं. वैसे भी, हाथ से कलम, बंदूक से गोली और जुबान से निकली बात वापस नहीं आती.” कैसे हुआ खुलासा? स्मैक तस्कर के भाई प्रशांत कुमार ने आरोप लगाया कि 13 फरवरी को थानेदार ने स्मैक जब्त किया था और दिलखुश कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके बाद थानेदार ने करण कुमार से संपर्क कर 2 लाख की मांग की और धमकाया कि अगर पैसे नहीं मिले तो उसे भी उसी केस में फंसा दिया जाएगा. पढ़िए नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर SP ने दिए जांच के आदेश पूर्णिया SP कार्तिकेय शर्मा ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. यदि यह सही पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इस खुलासे ने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. The post ‘साहेब के लिए अरेंज कर दो, फिर थाना का देखा जाएगा’, स्मैक तस्कर से रिश्वत मांगते थानेदार का ऑडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TMKOC: गोकुलधाम में 2 लोगों की बजेगी शहनाई, सोनू के बाद अब टप्पू के लिए लड़की खोज रहे बाबूजी, ये शख्स होगा सबसे ज्यादा खुश

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब सोनी चैनल का सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा 2008 में टीवी पर शुरू हुआ था और अब इसे 16 साल से ज्यादा हो गया. शो हर उम्र के दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है. शो की कहानी गोकुलधाम सोसाइटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें जेठालाल, भिड़े, अय्यर, तारक मेहता, बापूजी, बबीता जी, टप्पू सेना मिल-जुलकर रहते हैं. ये सारे एक परिवार की तरह सोसाइटी में रहते हैं और दुख-सुख में एक-दूसरे का साथ देते हैं. शो में इन दिनों सोनू की शादी वाला ट्रैक दिखाया जा रहा है. उसे देखने के लिए लड़के का परिवार आता है और उन्हें सोनू पसंद आ जाती है. सोनू के बाद टप्पू की शादी का प्लान बनाएंगे बाबूजी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बापूजी, भिड़े को बताते हैं कि वह टप्पू की शादी करना चाहता है. भिड़े ये जानकर खुश हो जाता है कि टप्पू की शादी हो जाएगी. वह इस बात से ज्यादा खुश है कि टप्पू की शादी उसकी बेटी सोनू से नहीं होगी. भिड़े भा बाबूजी को बताता है कि उसने अपनी बेटी के लिए लड़के की खोज शुरू कर दी है और उसे एक मिल भी गया है. वह मैच सोनू के घर आने वाला है. आज रात के एपिसोड में उस नये लड़के का परिवार आएगा. हालांकि टप्पू उस लड़के के बारे में जानता है और उसने एक प्लान भी बनाई है. इस प्लान के बारे में टप्पू सेना को नहीं पता है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : शिशु हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह तनुज महाशब्दे ने बताया उन्होंने शादी क्यों नहीं की हाल ही में ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में तनुज महाशब्दे में बताया कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की. उन्होंने अपने सिंगल स्टेटस को लेकर कहा कि वह असली जीवन के पोपटलाल है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा की कि उनके ऑन-स्क्रीन किरदार की एक खूबसूरत पत्नी है, लेकिन रियल लाइफ में वह अनमैरिड हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका व्यस्त कार्यक्रम उन्हें रिश्ते बनाने से रोकता है तो उन्होंने कबूल किया कि इसकी वजह उन्हें नहीं मालूम. तनुज, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के पति कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर की भूमिका में दिखते हैं. The post TMKOC: गोकुलधाम में 2 लोगों की बजेगी शहनाई, सोनू के बाद अब टप्पू के लिए लड़की खोज रहे बाबूजी, ये शख्स होगा सबसे ज्यादा खुश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आठ केंद्रों पर मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

मुजफ्फरपुर. मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार से शुरू हो गयी. शनिवार की देर शाम तक योगदान होने की वजह से मूल्यांकन शुरू नहीं हो सका था. जिले में आठ केंद्राें पर 4.29 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हाेना है. इसके लिए करीब 1600 से अधिक परीक्षकाें की प्रतिनियुक्ति की गई है. मैट्रिक का मूल्यांकन 15 मार्च तक पूरा करना है. जिले में सभी विषयाें की चार लाख 29 हजार 253 उत्तर पुस्तिका आवंटित की गयी है. मैट्रिक के मूल्यांकन के लिए शहर के मुखर्जी सेमिनरी प्लस 2 स्कूल, बीबी कालेजिएट प्लस 2 स्कूल, प्रभात तारा बालिका उच्च विद्यालय, राधा कृष्ण केडिया बालिका उच्च विद्यालय, तिरहुत एकेडमी, आबेदा उच्च विद्यालय और चैपमैन बालिका उच्च विद्यालय को केंद्र बनाया गया है. सभी केंद्राें पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आठ केंद्रों पर मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैत्र नवरात्रि 2025 होने वाली है शुरू, मां दुर्गा की आराधना कब से, जानें शुभ मुहूर्त और नियम

Chaitra Navratri 2025: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का अत्यधिक महत्व है. यह पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिपूर्वक पूजा और आराधना की जाती है. इन दिनों में भक्तजन व्रत रखते हैं, हवन और पूजा करते हैं, तथा देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. चैत्र नवरात्रि का पहला दिन हिंदू नववर्ष का प्रतीक भी है, और इसी दिन गुड़ी पड़वा तथा नव संवत्सर का शुभारंभ होता है. चैत्र नवरात्रि 2025 कब से कब तक? शुरुआत: 30 मार्च 2025 (प्रथम नवरात्र – घटस्थापना) समाप्ति: 7 अप्रैल 2025 (नवमी पूजन और व्रत पारण) इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और उपवास रखा जाता है. चैत्र नवरात्रि 2025: घटस्थापना का शुभ मुहूर्त चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 29 मार्च 2025, शाम 4:27 बजे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि समाप्त: 30 मार्च 2025, दोपहर 12:49 बजे कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2025, सुबह 6:13 बजे से 10:22 बजे तक अभिजीत मुहूर्त: 30 मार्च 2025, दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक इस दिन विधिपूर्वक कलश स्थापना करने से पूरे नवरात्रि में घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है. मार्च होने वाली है खरमास की शुरुआत, क्या करें और क्या न करें कैसे रखें नवरात्रि का व्रत? भक्त अपनी श्रद्धा और क्षमता के अनुसार नवरात्रि के व्रत रखते हैं. कुछ लोग पूरे नौ दिनों तक फलाहार करते हैं, तो कुछ केवल पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं. कुछ भक्त केवल पानी पर रहकर उपवास रखते हैं, जबकि कुछ फल, दूध और साबुदाना जैसी चीजें ग्रहण करते हैं. जो पहली बार नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, वे अष्टमी तिथि को व्रत रख सकते हैं. अष्टमी तिथि सबसे शुभ मानी जाती है, इस दिन मां दुर्गा का विशेष पूजन किया जाता है और कन्या पूजन का भी आयोजन होता है. अष्टमी तिथि सबसे शुभ मानी जाती है, इस दिन मां दुर्गा का विशेष पूजन किया जाता है और कन्या पूजन का भी आयोजन होता है. नवरात्रि में क्या करें? मां दुर्गा की उपासना करें – हर दिन मां के एक विशेष रूप की पूजा करें. घी या तेल का दीपक जलाएं – इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है. दुर्गा सप्तशती का पाठ करें – यह विशेष फलदायी माना जाता है. कन्या पूजन करें – अष्टमी या नवमी के दिन कन्याओं को भोजन कराना शुभ माना जाता है. दान-पुण्य करें – जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और धन दान करें. नवरात्रि का महत्व चैत्र नवरात्रि का आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्व है. यह केवल आत्मशुद्धि का पर्व नहीं है, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने का एक अवसर भी है. इस समय व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से भक्तों को मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है, जिससे उनके जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक मनाई जाएगी, इसलिए मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए पूरी श्रद्धा और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करना आवश्यक है. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post चैत्र नवरात्रि 2025 होने वाली है शुरू, मां दुर्गा की आराधना कब से, जानें शुभ मुहूर्त और नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : सेल प्रबंधन कर्मचारियों के साथ कर रहा है अन्याय : बाबूलाल मरांडी

Bokaro News : हिंदुस्तानीय इस्पात कर्मचारी संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन सिटी पार्क में रविवार को वरीय संयुक्त महामंत्री शंभु कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. संचालन कार्यकारी महामंत्री सुरेंद्र महतो ने किया. बतौर मुख्य अतिथि संघ के अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहे. श्री मरांडी ने कहा कि सेल प्रबंधन कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रहा है. अभी तक 2017 का वेतन समझौता अधूरा है. कर्मचारियों को 39 महीने का एरियर व पर्क्स का मामला सेल प्रबंधन ने उलझा रखा है. साथ ही ग्रैच्युटी पर सीलिंग का फैसला करके कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति में आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. इसलिए सेल प्रबंधन इस पर एनजेसीएस की बैठक बुलाकर जल्दी सुलझाये. साथ ही 2027 का अगला वेतन समझौता अभी से शुरू करे, ताकि यह समय से हो सके. मैनपावर की कमी दूर करे बीएसएल : ट्रेड यूनियन कॉ- ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी) के केंद्रीय महासचिव एसपी तिवारी व बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि बीएसएल में मैनपावर की कमी को दूर किया जाए और कर्मचारियों की मृत्यु किसी भी परिस्थिति में होने से उनके आश्रित को बिना शर्त नियोजन दिया जाये. महामंत्री प्रेम कुमार ने बीएसएल प्रबंधन से मांग की कि मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव गुप्त मतदान से जल्द करवायें. कौन-कौन थे मौजूद : सम्मेलन में कार्यकारी उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, उपाध्यक्ष सत्यनारायण ठाकुर, संयुक्त महामंत्री मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष आरके श्रीवास्तव, उप कोषाध्यक्ष एसके सिंह, राकेश कुमार, सुशील कुमार सचिव, दिलीप कुमार, राजेंद्र महतो, असंगठित क्षेत्र के संयुक्त महासचिव जय नारायण मरांडी, अशोक शर्मा, सुनीता देवी, ज्योति प्रकाश चौधरी, राम प्रवेश चौधरी, हृदया देवी, रुबी देवी, किरण कुमारी, सुनैना देवी, सुमन देवी, लालमुनी देवी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : सेल प्रबंधन कर्मचारियों के साथ कर रहा है अन्याय : बाबूलाल मरांडी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : देश को जोड़ने में अहम भूमिका निभाती है भाषा

धनबाद. लिंडसे क्लब में शिल्पे अनन्या त्रैमासिक बंगला पत्रिका द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चतुर्थ लघु पत्रिका मेला सह सम्मेलन का समापन रविवार को हो गया. आज कार्यक्रम की शुरुआत केंदुआ डेफोडिल स्कूल के बच्चों व शिक्षकों ने महिषासुर मर्दनी पर मोहक नृत्य – नाटिका प्रस्तुत कर की. समापन सत्र में मुख्य विषय ””भाषाओं का विकास आपसी सहयोग एवं समन्वय से संभव है”” पर परिचर्चा की गयी. संचालन करते हुए डॉ काशीनाथ चटर्जी ने कहा कि वर्तमान में समाज को तोड़ने के लिए विभिन्न हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ऐसे में उक्त विषय पर संवाद करना जरूरी है. हमें बार-बार संवाद करना होगा. वहीं हिंदी लेखक रणेंद्र ने हिंदुस्तान में भाषाओं का इतिहास बताते हुए कहा कि भाषाएं अलग-अलग नहीं हैं, केवल उनके रूप बदलते हैं. भाषाओं में अंत: संबंध है, जो हिंदुस्तान को जोड़ने में अहम भूमिका अदा करते है. पश्चिम बंगाल के सुशील महतो ने कहा कि मातृ भाषा के लिए आंदोलन जरूरी है. उच्च शिक्षा में भी मातृ भाषा में पढ़ाई होनी चाहिए. खोरठा विभाग के प्रो दिनेश दिनमणि ने बताया झारखंड में 170 भाषाएं हैं. इनमें 16 बोलचाल में है और 9 मान्यता प्राप्त है . जिन्हें स्कूल में कक्षा आठवीं से पढ़ाया जाता है. लघु पत्रिका का भाषा विकास में महत्वपूर्ण योगदान है. डॉ दयामय राय ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं में साहित्य की चर्चा अनिवार्य है. मनमोहन पाठक, तपन प्रशासन, व्रतीन देवधरिया, नारायण चंद्र मंडल पत्रकार, प्रो. तन्मय वीर, श्रींजय मंडल व प्रो एआइ खान ने भी अपने विचार रखे. उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित दूसरे सत्र में प्रो. अर्चना सिन्हा स्मृति सम्मान के लिए समाज में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले सात लोगों का चयन किया गया. इनमें डॉ सुनील सिन्हा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में, प्रो. राहुल देव मंडल व प्रो. अनसूया को भरत नाट्यम, भोला नाथ राम को शिक्षा व सामाजिक कार्य, विकास कुमार ठाकुर को सामाजिक कार्य, तनुश्री गोराई को लेखिका, रीना भौमिक, प्रदीप अधिकारी लेखक को सम्मानित किया गया. ये रहे सक्रिय कार्यक्रम में आयोजन समिति के परेश नाथ बनर्जी, विश्वजीत गुप्ता, पार्थो सेनगुप्ता, रवि सिंह, भोला नाथ राम, विकास कुमार ठाकुर, हेमंत कुमार जायसवाल, रानी मिश्रा, शर्मिष्ठा प्रशासन, मधेश्वर नाथ भगत, रजनीकांत मिश्रा, मनोज मजूमदार, लीलामय गोस्वामी, सपन माजी, गायत्री आचार्जी, रतन सिन्हा, अविनाश सिन्हा, बरनाली गुप्ता, मोमैत्री दासगुप्ता, मैत्री गुप्ता, विकास गुप्ता, भोलानाथ सिंह, शमीम, लालमोहन आदि सक्रिय रहे. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. डॉ. डीके सेन, सचिव डॉ काशीनाथ चटर्जी व सदस्यों ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : देश को जोड़ने में अहम भूमिका निभाती है भाषा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : कला व कलाकार के विकास के लिए भागीरथी प्रयास की है जरूरत

Bokaro News : स्टील सिटी बोकारो में कला व कलाकार के पुनर्जागरण के लिए भागीरथी प्रयास की जरूरत है. बोकारो संगीत कला अकादमी-सेक्टर चार में रविवार को आयोजित नया विचार पाठक संवाद में यह बात उभर कर सामने आयी. नया विचार पाठक संवाद में बोकारो के कला व कलाकार की दिशा-दशा पर चर्चा हुई. शहर के वरिष्ठ कलाकार जुटे कलाकारों ने नाट्यकला से संबंधित बोकारो के सुनहरे काल को याद किया. कभी सेक्टर दाे कलाकेंद्र नाटक प्रदर्शन का केंद्र हुआ करता था. आज कला व कलाकारों के विकास में बोकारो संगीत कला अकादमी-सेक्टर चार जुटा हुआ है. समाज को अनुशासित करने व सही मार्ग दिखलाने का सशक्त माध्यम है नाट्यकर्म : नया विचार पाठक संवाद में शामिल बोकारो के वरिष्ठ कलाकारों ने बोकारो में नाट्य कला की वर्तमान स्थिति व इसे पुनर्जीवित करने से संबंधित चर्चा की. आयोजन में बोकारो शहर के लगभग तीस वरिष्ठ कलाकारों ने भाग लिया और अपने विचार प्रकट किये. सभी ने नाट्यकला से संबंधित बोकारो के सुनहरे कल को याद किया, जब बोकारो प्रबंधन की सहायता से पूरे वर्ष किसी न किसी नाट्य उत्सवों का आयोजन हुआ करता था, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ होती है. आज भी नाट्यकला समाज को अनुशासित करने व सही मार्ग दिखलाने का एक सशक्त माध्यम है. नाटक समाज का आइना है. सेक्टर वन स्थित रंगमंच… सेक्टर टू सी का स्टेज… अतीत की याद ताजा : बोकारो के रंगमंच का इतिहास काफी पुराना है. रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने न केवल रंगमंच को गति दी, बल्कि देश में भी अपनी पहचान बनायी. सेक्टर वन स्थित रंगमंच अतीत की याद को आज भी ताजा करता है तो सेक्टर टू सी का स्टेज आज भी नाटक के पुराने दिनों की याद को ताजा करता है. पुराने कलाकारों ने परंपरा की शुरुआत की, जिसका निर्वाह आज के कलाकार बखूबी निभा रहे हैं. आने वाले दिनों में इसे मजबूत बनाने की जरूरत है. आज युवा कलाकार तकनीकों का प्रयोग कर बेहतर नाटकों का प्रदर्शन कर रहे हैं. इनको प्रोत्साहित करने की जरूरत है. नित्य नये आयाम गढ़ने के साथ आने वाली पीढ़ी को जागरूक कर रहे कलाकार : कलाकार राजेंद्र कुमार, प्रदीप सिन्हा, पूर्णेंदु पुष्पेश, शिवहरि प्रसाद, महबूब आलम, सुजीत कुमार, विश्वजीत, सुजीत ने कहा : भले ही शहर में ऑडिटोरियम हो न हो, पैसा और भविष्य न दिखे…फिर भी रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने नित्य नये आयाम गढ़ने के साथ आने वाली पीढि़यों को भी रंगमंच के प्रति जागरूक करने में लगे हैं. इसमें संगीत कला अकादमी ने सराहनीय पहल की है. अगर कोई संस्था नाट्य मंचन करना चाहती है तो अकादमी की ओर से कम शुल्क में स्टेज सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. वर्ष में एक बार बहुभाषीय नाटकों का उत्सव भी आयोजित करने का प्रस्ताव है. कला की विधाओं को अक्षुण्ण रखने को प्रयासरत है अकादमी : अरुण सिन्हा नया विचार पाठक संवाद में बोकारो संगीत कला अकादमी के प्रशासक अरुण सिन्हा ने कहा : अकादमी जिस तरह कला की अन्य विधाओं को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रयासरत है, उसी तरह नाट्यकला के उत्थान के लिए भी प्रतिबद्ध है. श्री सिन्हा ने अकादमी की ओर से अकादमी में एक नाट्यकला प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, जहां बहुत ही कम शुल्क में सभी को, विशेष कर छात्रों व युवाओं को नाट्यकला की विधाओं का प्रशिक्षण दी जायेगी. इससे नयी पीढ़ी में नाट्यकला के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.पुराने कलाकारों के अनुभवों से सीख नयी पीढ़ी रंगमंच को सींचने में लगी है : बोकारो के रंगमंच ने कई ऐसे कलाकार दिये, जिन्होंने फिल्मों में भी जगह बनायी. रंगमंच समृद्ध होने के साथ सशक्त भी हुआ है. कलाकार रंगमंच को जिंदा रखने के लिए हर संभव प्रयास करने में लगे हैं. ऐसे में प्रशासन को भी इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की जरूरत है, जिससे रंगमंच और समृद्ध हो सके. रंगमंच को नयी पीढ़ी पुराने कलाकारों के अनुभवों से सीख सींचने में लगे हैं. कला और कलाकार ही लोगों को बचा सकते हैं तनाव से : विमल सहाय रंगकर्मी विमल सहाय ने कहा : कलाकार कई समस्याओं के बीच भी कला का सृजन करते हैं. कलाकार वास्तव में समाज का दर्पण होते हैं. समाज निर्माण में कलाकारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. कलाकार संस्कृति, गौरवशाली इतिहास परंपराओं की सुरक्षा और संवर्धन की जिम्मेदारी निभाते हैं. कला व कलाकारों का विकास होना बहुत जरूरी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : कला व कलाकार के विकास के लिए भागीरथी प्रयास की है जरूरत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

51 लीटर शराब के साथ महिला शराब धंधेबाज गिरफ्तार, पूछताछ कर भेजा गया जेल

संवाददाता, मुजफ्फरपुर नगर थाना पुलिस ने शनिवार को धोबिया घाट इलाके में छापेमारी कर एक स्त्री तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए. पुलिस ने उसके घर से 51 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है. नगर थाना के दरोगा कुंदन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी की एक स्त्री अपने घर में शराब की बड़ी खेप होली में खपाने के लिए मंगवाई है, जिसके बाद पुलिस टीम ने रात करीब 9:30 बजे स्त्री तस्कर के घर पर छापा मारा. पुलिस वाहन देखते ही स्त्री भागने लगी, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. शराब धंधेबाज़ की पहचान किशन रजक की पत्नी अनीता देवी के रूप मे हुई. तलाशी के दौरान पलंग के नीचे और झोलों में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब मिली, पूछताछ में स्त्री ने कबूल किया कि वह अपने पति और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अवैध शराब का कारोबार करती है. पुलिस ने बताया की गिरफ्तार अनीता देवी लंबे समय से शराब की तस्करी में लिप्त थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए घर से ही कारोबार चला रही थी. थानेदार शरत कुमार ने बताया की गिरफ्तार स्त्री से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 51 लीटर शराब के साथ स्त्री शराब धंधेबाज गिरफ्तार, पूछताछ कर भेजा गया जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मकान पर जेसीबी लेकर कब्जा के लिए पहुंचे पूर्व पार्षद , हंगामा

नगर थाना के नयी बाजार का मामला पुलिस ने दोनों पक्ष से पूर्व पार्षद सहित छह को हिरासत में लिया पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जा चुके हैं जेल दोनों पक्ष से नगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी दीपक 21 से 25 संवाददाता,मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के नयी बाजार मोहल्ले में रविवार की सुबह एक मकान पर जबरन कब्जा करने के दौरान दो पक्षों के बीच जम कर हंगामा हुआ. एक पक्ष ने पूर्व पार्षद विजय झा पर घर में 70-80 लोगों के साथ घुस कर लूटपाट करने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि वह जमीन का केवाला करा चुके हैं. सुबह जब वह पूछताछ करने गये तो उन पर हमला कर दिया गया. पुलिस ने दोनों पक्ष से पूर्व पार्षद सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है. नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सोमवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेजा जायेगा. जानकारी के अनुसार, नयी बाजार सब्जी मंडी निवासी पीड़ित स्त्री ने बताया कि मेरे पिता का लेन देन पूर्व पार्षद विजय झा से था. इसको लेकर न्यायालय में टाइटिल सूट भी चल रहा है. इसी बीच रविवार की सुबह पूर्व वार्ड पार्षद पति विजय झा, पंकज शाही सहित 70 से 80 अज्ञात लोगों के साथ घर में घुस गये. पिता, मां और मुझ पर हमला कर दिया. मेरे साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया गया. पंकज शाही ने पिस्टल के बट से मार कर मेरे पिता पर प्रहार किया. जेसीबी से घर का ग्रिल , खिड़की सब कुछ तोड़ दिया गया. आसपास के लोगों के जुटने पर उनलोगों की जान बची. इस दौरान घर में लगा सीसीटीवी कैमरा, 18 हजार नकदी, सोना , चांदी, मोबाइल भी लूट लिया गया.स्त्री का आरोप था कि लेन देन के कारण पूर्व पार्षद जबरन मकान पर कब्जा करना चाह रहा है. स्त्री का कहना है कि उसे अब हत्या करने की धमकी दी जा रही है. इधर, दूसरे पक्ष से पूर्व पार्षद ने भी प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया है कि राजकुमार ने पौने चार धुर में बना मकान मेरे नाम से केवाला कर दिया था. उनलोगों ने किरायेदार के तौर पर रहने का आग्रह किया था. लेकिन मैं इन्हें बराबर मकान खाली करने को लिए बोलता था. रविवार की सुबह पंकज शाही और रुपेश झा के साथ जब पहुंचा तो उन पर जान मारने की नीयत से दबिया से हमला कर दिया गया. जिसमें वह खून से लथपथ हो गये. सदर अस्पताल में उनका इलाज कराया गया. पूर्व पार्षद विजय झा जा चुके हैं जेल मुसहरी थाना क्षेत्र के कोठिया स्थित निजी स्कूल से हथियार बरामदगी के मामले में पुलिस ने पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा को मई 2024 में जेल भेजा था. उन पर और स्कूल के उप प्राचार्य पर आर्म्स एक्ट में चार्जशीट दायर भी दायर हो चुकी है. बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने बीते 16 मई को मुसहरी थाना क्षेत्र के कोठिया स्थित निजी स्कूल में छापेमारी की थी. जिसमें स्कूल के कार्यालय में अलमारी से पांच हथियार बरामद हुए. एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर और तीन कट्टा मिले थे. इसकी सूचना आयकर टीम ने मुशहरी पुलिस को दी. पुलिस ने हथियार जब्त कर मौके पर मौजूद स्कूल के उप प्राचार्य आदर्श प्रियदर्शी को गिरफ्तार किया था. इस संबंध में मुशहरी थाने में दारोगा तेज प्रकाश सिंह के बयान के आधार पर एफआइआर दर्ज की गई. जिसमें पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा, उसकी पत्नी वार्ड पार्षद सीमा झा, स्कूल के प्राचार्य अविनाश कुमार और गिरफ्तार आदर्श प्रियदर्शी को नामजद आरोपी बनाया गया था. दो दिनों बाद विजय झा की गिरफ्तारी हुई थी. पूर्व पार्षद पर शराब बरामदगी व आर्म्स एक्ट की हुई थी प्राथमिकी पूर्व पार्षद विजय कुमार झा के पुरानी बाजार स्थित मां सविता भवन में आयकर की छापेमारी के दौरान शराब बरामदगी के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. अपर थानेदार दारोगा राजकुमार के लिखित बयान के आधार पर यह एफआइआर दर्ज किया गया था. पूर्व पार्षद के यहां से आठ बोतल विदेशी शराब बरामद के अलावा ऑफिस से 28 मुहर बरामद किया गया था. कोट दोनों पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों पक्ष से पूर्व पार्षद सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सुशील कुमार, एसएसपी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मकान पर जेसीबी लेकर कब्जा के लिए पहुंचे पूर्व पार्षद , हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले के टॉप टेन अपराधी रौशन को एसटीएफ ने पकड़ा

जिले के टॉप टेन अपराधी रौशन को एसटीएफ ने पकड़ा मुजफ्फरपुर के अलग-अलग थाने में लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज वैशाली जिले से हुई रौशन की गिरफ्तारी संवाददाता,मुजफ्फरपुर एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर जिले के टॉप टेन अपराधी में शामिल रौशन कुमार को गिरफ्तार किया है. वह कुढ़नी थाना के किशुनपुर टोले दर्जिया का रहने वाला है. वह कुढ़नी में ही उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का सीएसपी से लूटपाट करने के मामले में आरोपित था. वह अगस्त माह से फरार था. एसटीएफ को सूचना मिली कि वह वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में फिर से कुछ घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही एसटीएफ ने छापेमारी कर उसे वैशाली जिले के सदर थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. पूछताछ के बाद उसे कुढ़नी पुलिस के हवाले कर दिया गया. कुढ़नी पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है. सीएसपी लूटने के दौरान फायरिंग में साथी को ही लग गयी थी गोली रौशन कुमार पर मुजफ्फरपुर के अलग-अलग थाना में लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज है. 29 अगस्त 2024 को वह अपने तीन साथियों के साथ कमतौल स्थित जमीन हाट के पास सीएसपी लूटने का प्रयास किया. लूटपाट कर भागने के क्रम में एक ग्राहक ने एक अपराधी को पकड़ लिया.उसे छुड़ाने के लिए पिस्टल से फायर किया गया. वह गोली उसके ही दूसरे साथी के कमर में लग गयी. वह वही गिर गया. उसके पास से पिस्टल भी जब्त किया गया. पकड़े गये अपराधी की पहचान खरौना निवासी आकाश कुमार के रूप में की गयी. उसने गोली चलाने वाले अपराधी का नाम राहुल कुमार बताया. वह दरियापुर कफेन का रहने वाला है. सीएसपी संचालक संतोष कुमार ने जख्मी अपराधी के पास से बरामद पिस्टल, गोली व मोबाइल फोन पुलिस पदाधिकारी को सौंप दिया. वही पुलिस ने जख्मी को इलाके लिए एसकेएमसीए में भर्ती कराया था. वहां से उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया था. चौकीदार रंजीत पासवान के बयान पर मामला दर्ज किया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले के टॉप टेन अपराधी रौशन को एसटीएफ ने पकड़ा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top