Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. सड़क हादसे में वृद्धा की मौत, चार घायल, सभी एक ही परिवार के

अंतिचक थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धासन मोड़ के पास कहलगांव-ओरियप पथ पर सड़क हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि एक टोटो सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से हादसा हुआ. मृतका की पहचान बांका जिला के सजौर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर निवासी 70 वर्षीय मधुवा देवी उर्फ मारो देवी के रूप में हुई है. घायलों में टोटो चालक कहलगांव निवासी गोलू कुमार (25), मृतका की पुत्री अमरपुर दौसा निवासी जितना देवी (55), पोती राधिका कुमारी (10) एवं नतनी नूतन कुमारी (19) शामिल हैं. घटना के बाद अंतिचक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल कहलगांव पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मधुवा देवी को मृत घोषित कर दिया. अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. परिजनों के अनुसार सभी लोग कहलगांव में एक संबंधी के यहां भोज में शामिल होने आए थे. भोज के बाद मृतका ने बटेश्वर स्थान पर गंगा स्नान की इच्छा जताई, जिसके बाद पूरा परिवार टोटो से गंगा स्नान के लिए जा रहा था. इसी दौरान टोटो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही अंतिचक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और टोटो को कब्जे में ले लिया. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में अंतिचक थानाध्यक्ष उमा शंकर ने बताया कि देर शाम तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. The post bhagalpur news. सड़क हादसे में वृद्धा की मौत, चार घायल, सभी एक ही परिवार के appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत दिया धरना

खगड़िया. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत समाहरणालय के समक्ष शिव मंदिर के निकट धरना दिया गया. शुक्रवार को आयोजित धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ने किया. पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि नये विधेयक के खिलाफ धरना प्रदर्शन है. यह विधेयक अधिकार आधारित जन कानून को कमजोर करेगा, मनरेगा कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी के नाम मूल्यों और विरासत को मिटाने की एक सोची समझी नेतृत्वक साजिश है. मौके पर जिला प्रभारी मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, कुन्दन कुमार सिन्हा, बिनोद मालाकार, सूर्यनारायण वर्मा, गायत्री हिंदुस्तानी, जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता अरुण कुमार, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष घनश्याम कुशवाहा, मनोज कुमार, अरुण कुमार, राजीव उर्फ गुड्डु, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, कांग्रेस नेता जनार्दन यादव, कैलाश शर्मा, मनोज मिश्रा, विप्लव रणधीर, शोभाकांत चौधरी, फिरोज आलम, मो. इजराइल, मो. अकरम, सुभाष रत्न, राजीव कुमार रंजन, अजय कुमार सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, रविन्द्र चौरसिया, प्रभाकर यादव, प्रवीण कुमार पंकज, ब्रजनन्दन यादव, राजा गुप्ता, फूलचंद यादव, नीरज कुमार, किरण देवी, नूतन कुमारी आदि मौजूद थी. The post कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत दिया धरना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News. टीएनबी महाविद्यालय में एनआईसी 2026 के प्रतिभागियों का स्वागत, अकादमिक सत्र का आयोजन

– दीपू महतो ने समाज के निर्माण में तार्किक सोच अपनाने का आह्वान टीएनबी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एनआईसी 2026 में शामिल प्रतिभागियों के स्वागत एवं अकादमिक सत्र का आयोजन किया गया. गौरतलब है कि चार फरवरी 2026 से चल रहे राष्ट्रीय एकीकरण शिविर एनआईसी 2026 की मेजबानी का अवसर टीएमबीयू के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को प्राप्त हुआ है. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ दीपो महतो ने की. उन्होंने स्वयंसेवकों को सामाजिक विकास में वैज्ञानिक सोच की भूमिका विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि वैज्ञानिक, व्यवस्थित और सुचारू ढंग से किया गया कार्य व्यक्ति को सफलता की ओर ले जाता है. उन्होंने युवाओं से समाज निर्माण में तार्किक सोच अपनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में बिहार और झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना विनय कुमार, एनएसएस समन्वयक डॉ राहुल कुमार, विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य सह नेतृत्व शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मुश्फिक आलम, डॉ राजीव कुमार सिंह और डॉ अरविंद कुमार ने प्रतिभागियों से संवाद किया. कार्यक्रम में देश के 15 राज्यों से आए विभिन्न दलनायक तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रवि कुमार, डॉ विजय कुमार, डॉ हिमांशु शेखर, डॉ पृथा बसु, डॉ रीतिका गौतम, डॉ देवाशीष, डॉ अरबिंद कुमार, डॉ श्वेता पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे. विषय प्रवेश कराते हुए डॉ चंदन कुमार ने टीएनबी महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास, शैक्षणिक उपलब्धियों और सामाजिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन डॉ अजीत कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ जैनेन्द्र कुमार ने किया. कार्यक्रम में आनंद कुमार, दिलखुश कुमार, दीपू, राधिका, ऋषभ, अदीबा, सीमा, गौतम, जय, संतोष व अन्य भी थे. The post Bhagalpur News. टीएनबी महाविद्यालय में एनआईसी 2026 के प्रतिभागियों का स्वागत, अकादमिक सत्र का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिजली खंभा खड़ा करने के दौरान मजदूर की करंट से मौत

– परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप – बिजली विभाग का चल रहा खंभा खड़ा करने का कार्य, जेई ने नहीं काटी बिजली खगड़िया. मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड संख्या 10 में बिजली विभाग के पोल खड़ा करने के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत हो गयी. घटना शुक्रवार दोपहर की बतायी जा रही है. पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि पूर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी भेटर दास के 55 वर्षीय पुत्र राजकुमार दास की करंट लगने से मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि राजकुमार दास बिजली विभाग के प्राइवेट मजदूर था. शुक्रवार की सुबह ठाठा गांव वार्ड संख्या 10 में बिजली खंभा खड़ा करने गया था. राजकुमार दास के साथ लगभग एक दर्जन मजदूर भी था. हाइड्रा मशीन से बिजली खंभा को खड़ा किया गया. मजदूर राजकुमार बिजली खंभा को पकड़कर खड़ा था. इसी दौरान 11 हजार वोल्ट की तार में बिजली खंभा का स्पर्श हो गया. जिसके कारण मजदूर राजकुमार दास की करंट लग गयी. राजकुमार को करंट लगते ही मजदूरों के बीच अफरा-तफरा मच गयी. मजदूरों ने जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया. बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा परिजन व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से राजकुमार की मौत हुई है. मृतक का पुत्र अनुभव कुमार ने बताया कि बलराम नामक बिजली ठेकेदार के कहने पर पिता राजकुमार काम करने गए थे. बताया कि बिजली विभाग को पहले से जानकारी था कि पूर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड संख्या 10 में बिजली खंभा खड़ा किया जा रहा है. मजदूरों द्वारा बिजली विभाग के जेई को बिजली काटने को कहा गया. लेकिन, जेई नहीं सुना. बताया कि बिजली विभाग के कर्मी से शट डाउन देने को कहा गया. मजदूरों पर ठेकेदार का जल्दी जल्दी कार्य करने का दबाव था. इसी दौरान हाइड्रा मशीन से बिजली खंभा को खड़ा किया. मजदूर खंभा को पकड़ने के दौरान हादसे का शिकार हो गया. 16 दिन बाद बेटी की होनी थी शादी, चल रही थी तैयारी बताया जाता है कि राजकुमार दास को तीन पुत्र व चार पुत्री है. एक पुत्री की शादी हो चुकी है. दूसरी बेटी की शादी 22 फरवरी को होनी थी. बीते 30 जनवरी को बेटी की तिलक कार्यक्रम किया गया था. शादी समारोह की तैयारी चल रही थी. शादी के लिए टेंट व खरीदारी शुरू था. पिता शादी के लिए रुपये व सामग्री एकत्रित कर रहे थे. घर में शादी को लेकर खुशी का माहौल था. पुत्र प्रदेश में मजदूरी करता है. दो दिनों के बाद पुत्र गांव आने वाले थे. लेकिन, इसी दौरान हादसा हो गया. घर के एकलौता कमाऊ व्यक्ति की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि दो पुत्री की शादी करनी थी. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है. परिजनों ने ठेकेदार से भी मुआवजे की मांग की पर शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया. मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के ठेकेदार से दस लाख रुपये की मांग की है. कहते हैं बिजली विभाग के जेई विद्युत कनीय अभियंता विकास कुमार सिंह ने बताया कि ठाठा गांव में बिजली खंभा खड़ा करने के दौरान मजदूर की मौत हुयी है. 11 हजार वोल्ट की तार के संपर्क में आने से हादसा हुयी है. मामले की जांच की जा रही है. कहते हैं थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. बताया कि प्राइवेट मिस्त्री की बिजली करंट लगने से मौत हुयी है. मामले की जांच की जा रही है. The post बिजली खंभा खड़ा करने के दौरान मजदूर की करंट से मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्रिकेट मैच के दूसरे लीग मैच में भागलपुर ने किशनगंज को हराया

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के चोढली स्पोर्ट्स मैदान में आयोजित अंतरजिला किंग्स इलेवन टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में भागलपुर टीम ने किशनगंज टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को टाॅस जीतकर किशनगंज टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. वही किशनगंज टीम के खिलाडिय़ों ने निर्धारित 20 ओवर गेंदों का सामना करते 8 विकेट गंवाकर 200 रन बनाया एवं प्रतिद्वंद्वी टीम को जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य देकर बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. जवाब में बल्लेबाजी करते भागलपुर टीम के खिलाडिय़ों ने 19 ओवर 4 गेंदों का सामना करते 201 रन का लक्ष्य पार करते एक विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया. वही निर्णायक मंडली ने विजेता टीम के खिलाड़ी अमीत मंडल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया. इन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी कर प्रतिद्वंद्वी टीम के तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर 49 रन का सहयोग देकर जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाया. मैन आफ द मैच को इब्राहिम सिपाही ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया. इस संबंध में टूर्नामेंट के अध्यक्ष मो किस्मत ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए जिले में पहली बार फाइनल विजेता टीम को हीरो बाईक एवं उपविजेता टीम के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी के पुरस्कार का आयोजन किया गया है. इसके कारण टूर्नामेंट में शिरकत कर रही टीम एवं स्पोर्ट्सप्रेमियों में उत्साह का माहौल है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो तनवीर हसन, सरपंच मो जरीफुल,मो शाहिद,मो बदरूल, हाकिम मास्टर, इब्राहिम सिपाही, इरफान पठान, मोहम्मद अरशद समेत दर्जनों स्पोर्ट्स प्रेमी मौजूद थे. The post क्रिकेट मैच के दूसरे लीग मैच में भागलपुर ने किशनगंज को हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : 10 फरवरी से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

औरंगाबाद. फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) अभियान की शुरुआत जिले में होगी. यह अभियान 17 दिनों तक संचालित होगा, जिसमें पहले 14 दिन घर-घर जाकर तथा बाद के तीन दिन बूथ के माध्यम से आमजन को दवा का सेवन कराया जायेगा. इस अभियान के अंतर्गत जिले की लक्षित जनसंख्या 20 लाख एक हजार 621 है. अभियान के दौरान 11 फरवरी को चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष मेगा कैंप का आयोजन किया जायेगा, जहां अधिक से अधिक लोगों को एक ही स्थान पर सुरक्षित रूप से दवा का सेवन कराया जायेगा तथा फाइलेरिया के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जायेगी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि फाइलेरिया एक मच्छर जनित रोग है, जो समय पर रोकथाम न होने पर हाथ-पैर में स्थायी सूजन (हाथी पांव) जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकता है. इससे बचाव के लिए एमडीए अभियान के अंतर्गत आईवरमेक्टिन, डीईसी एवं एल्बेंडाजोल नामक दवाइयां दी जाती हैं. दवाओं की खुराक संबंधी जानकारी दो वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को 400 मिलीग्राम एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाती है. डीइसी की खुराक दो वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को आयु के अनुसार निर्धारित मात्रा में दी जाती है. आईवरमेक्टिन पांच वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को लंबाई के अनुसार दी जाती है. दो वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ-साथ गर्भवती स्त्रीओं व अत्यंत गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवाइयां नहीं दी जाती हैं. साथ ही यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि दवाइयों का सेवन खाली पेट नहीं करना है. अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 850 से अधिक टीमें एवं 95 पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं. यह कार्यक्रम सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र, गोह व कुटुंबा प्रखंड को छोड़कर, जिले के अन्य सभी प्रखंडों में संचालित किया जायेगा. किसी भी प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीमों का गठन किया गया है. इधर जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे 11 फरवरी को आयोजित मेगा कैंप सहित पूरे एमडीए अभियान में सक्रिय भागीदारी करें, स्वास्थ्यकर्मियों के सामने ही दवा का सेवन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, ताकि फाइलेरिया-मुक्त औरंगाबाद का लक्ष्य साकार किया जा सके. The post Aurangabad News : 10 फरवरी से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : पीएचसी खांसी-सर्दी के मरीजों की उमड़ी भीड़

दाउदनगर. मौसम में हो रहे लगातार बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों खांसी, सर्दी और गले की समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. सुबह और शाम बढ़ती ठंडक तथा दिन में तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. स्थिति यह है कि ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक देखी जा रही है. मरीजों का कहना है कि गले में खराश, नाक बहना, लगातार खांसी और हल्का बुखार जैसी शिकायतें आम हो गयी हैं. कई लोग कमजोरी और सिरदर्द की समस्या से भी परेशान हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आये मरीजों की भीड़ सुबह से ही देखने को मिल रही है, वहीं दवा वितरण काउंटर पर भी लंबी कतारें लग रही है. चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आवश्यक जांच के बाद दवाएं दी जा रही हैं और उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सका पदाधिकारी डॉ अनमोल कुमार ने बताया कि मौसम परिवर्तन के इस दौर में लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का ध्यान रखना, गर्म कपड़ों का उपयोग करना और ठंडे-गरम से बचाव करना बेहद जरूरी है. साथ ही, बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने से बचने की भी अपील की. डॉ कुमार ने बताया कि समय पर इलाज और उचित सावधानी बरतने से खांसी-सर्दी जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह का पालन करें. The post Aurangabad News : पीएचसी खांसी-सर्दी के मरीजों की उमड़ी भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

काम बाधित कर धरना प्रदर्शन करने वाले 56 राजस्व कर्मियों का काटा गया वेतन

खगड़िया. काम बाधित कर धरना प्रदर्शन करने वाले 56 राजस्व कर्मियों का वेतन काटा गया. सभी प्रखंड के विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी के अनुशंसा पर राजस्व कर्मियों का वेतन काटा गया. बताया कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों द्वारा बीते पांच फरवरी को अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहकर धरना प्रदर्शन किया गया. इसके कारण अंचल में राजस्व महा अभियान, मापी अभियान एवं फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित हुआ. कहा कि राजस्व कर्मचारी का यह आचरण लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता का द्योतक है. प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रभारी अंचल अधिकारी द्वारा सामूहिक अवकाश / धरना प्रदर्शन पर जाने वाले सभी राजस्व कर्मचारियों का वेतन नो वर्क नो पे के सिद्धांत पर कटौती करने की अनुशंसा की गयी है, जिसमें मानसी के राजस्व कर्मचारी कुमारी गंगा, कृष्ण कुमार, साबीर अंसारी, बेलदौर के गोपाल कृष्ण मिश्र, गिरिश कुमार, विनोद कुमार, सन्नी कुमार, विकास कुमार, आलोक कुमार, कृष्णनंदन कुमार, गुड्डू कुमार, प्रवीण कुमार बंटी, अलौली के संदीप कुमार, आनंद कुमार, नीतीश कुमार मंडल, कर्मवीर कुमार, कृष्णा कुमार, दिलीप देव तिवारी, प्रेम चंद्र कुमार, सुधांशु कुमार, अमित कुमार, गोगरी के कैलाश दास, राजेश कुमार, रामदेव पंडित, कुंदन कुमार, रत्नेश कुमार, अनीष अंकित, पंकज कुमार, श्रीकांत कुमार, राजेश कुमार टू, परबत्ता के मोहन कुमार, विजय भूषण, पप्पू कुमार, अजय कुमार, तरुण राज, देवानंद कुमार, अजीत कुमार, सुनील कुमार, चौथम के अभिराज, शंभू कुमार, दिनेश दास, रंजन कुमार दास, अमित कुमार, रणवीर सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, रंधीर कुमार, खगड़िया के राजीव कुमार रंजन, संजीव कुमार, श्रवण कुमार, निशांत कुमार, रजनी कुमारी, अभिषेक कुमार, मिथिलेश कुमार, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, तरुण कुमार तथा पवन कुमार का वेतन काटने की अनुशंसा की गयी. उल्लेखनीय है कि पांच फरवरी को राजस्व कर्मियों ने 17 सूत्री मांगों को लेकर दिवसीय धरना दिया था. The post काम बाधित कर धरना प्रदर्शन करने वाले 56 राजस्व कर्मियों का काटा गया वेतन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : पुलिस बल की मजबूती का आधार ही बेहतर प्रशिक्षण : एसपी

औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद पुलिस केंद्र में नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से पीटी एवं परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल स्वयं पुलिस केंद्र पहुंचे और वहां चल रहे सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण का गहन निरीक्षण किया. प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और सिपाहियों की दक्षता पर विशेष ध्यान दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान पीटी, परेड, ड्रिल, अनुशासन, शारीरिक क्षमता और मानसिक मजबूती से जुड़े विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ली और सिपाहियों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया. एसपी अंबरीश राहुल ने कहा कि पुलिस बल की मजबूती का आधार बेहतर प्रशिक्षण है. शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से संतुलित पुलिसकर्मी ही कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाल सकते है. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, समयबद्धता और टीम भावना पर विशेष जोर दिया जाये. सिपाहियों को कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस के साथ काम करने के लिए तैयार किया जाना आवश्यक है. पुलिस केंद्र औरंगाबाद में वर्तमान में विभिन्न जिलों से आये 414 नवनियुक्त सिपाही बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. इन सिपाहियों को कानून, पुलिस कार्यप्रणाली, शारीरिक प्रशिक्षण, परेड, हथियार संचालन, आपदा प्रबंधन तथा आम नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें एक जिम्मेदार, अनुशासित और जनहितैषी पुलिसकर्मी के रूप में तैयार करना है. पुलिस अधीक्षक ने सिपाहियों से कहा कि वे प्रशिक्षण को पूरी निष्ठा और गंभीरता से लें, क्योंकि यही प्रशिक्षण उनके पूरे सेवाकाल की नींव तय करता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इन्हीं सिपाहियों के कंधों पर कानून-व्यवस्था बनाये रखने और जनता की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी होगी. निरीक्षण के दौरान पुलिस केंद्र के वरीय पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे. एसपी के निरीक्षण से प्रशिक्षणरत सिपाहियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार देखा गया. The post Aurangabad News : पुलिस बल की मजबूती का आधार ही बेहतर प्रशिक्षण : एसपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : सूर्य नगरी में 12 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

देव. हर बेटी का सपना होता है. सम्मान के साथ विदाई, सिर पर पिता का हाथ और आंखों में सुरक्षित भविष्य की चमक, लेकिन जब गरीबी इन सपनों के बीच दीवार बनकर खड़ी हो जायेे, तब समाज का आगे आना ही सबसे बड़ा सहारा बनता है. इसी सोच को सार्थक करते हुए सूर्य नगरी देव में श्री सूर्य नारायण रथ यात्रा सह कलश यात्रा के उपलक्ष्य में तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया. स्वयंसेवी संगठन देव पर्यटन विकास केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को 12 जोड़ों (वर-वधुओं) का निःशुल्क विवाह कराया गया. इस सामूहिक निःशुल्क विवाह में साक्षी के रूप में देव सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग मौजूद रहे. देव नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड एक थाना के समीप रामलीला मैदान में जहां समाज ने मायका बनकर बारह बेटियों को विदा किया. वहीं रानी तालाब रामलीला मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में देव पर्यटन विकास केंद्र ने उन बेटे व बेटियों की जिम्मेदारी उठाई, जिनके लिए विवाह एक बोझ बन चुका था. दहेज जैसी कुरीतियों से ऊपर उठकर जब समाज ने हाथ बढ़ाया, तो विवाह केवल रस्म नहीं रहा, बल्कि सम्मान और बराबरी का संदेश बन गया. सेहराबांधे दूल्हे, बैंड-बाजे की धुन, मंगल गीतों की गूंज—हर वह दृश्य मौजूद था जो किसी संपन्न परिवार के विवाह में होता है, लेकिन सबसे सुंदर दृश्य था बेटियों की आंखों में झलकता भरोसा. वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे लेते हुए उन्होंने केवल जीवनसाथी नहीं पाया, बल्कि समाज की स्वीकृति और सुरक्षा भी पाई. विदाई के समय मां की साड़ी से बंधी हथेलियां और पिता की नम आंखें यह कह रही थीं कि बेटी अकेली नहीं है. वहां मौजूद हर स्त्री की आंखें नम थीं, क्योंकि यह पीड़ा भी साझा थी और खुशी भी. नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का पूरा सामान देकर देव पर्यटन विकास केंद्र ट्रस्ट ने तीसरे बार यह साबित किया कि सशक्तिकरण केवल शब्द नहीं, जिम्मेदारी है. वर-वधुओं को दिया गया आभूषण व बर्तन, पलंग कार्यक्रम में देव एवं इसके आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग शामिल हुए और वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया. वहीं, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने वर-वधुओ को अपनी-अपनी तरह से अलग-अलग तरह की सामग्री प्रदान की. वहीं, देव पर्यटन विकास केंद्र की तरफ से सभी 12 जोड़ी वर-वधुओं को पलंग, बर्तन सेट, ट्रंक, सिलाई मशीन, वस्त्र, आभूषण, सहित अन्य सामग्री प्रदान की गयी. देव सूर्य मंदिर के ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक विवाह कराया गया. इस दौरान वर-वधुओं ने पूरा जीवन साथ निभाने का वचन एक दूसरे को दिया. सामूहिक विवाह समारोहों में गायिका नेहा सिंह निष्ठा, प्रवीण सिंह, छोटे बाबा और छोटू छलिया टू ने पारंपरिक व मनोरंजक गीतों के साथ छठ गीत तथा होली गीत के माध्यम से माहौल को जीवंत बनाया. इन कलाकारों ने दूल्हा गारी लगन गीत और अन्य लोकगीत गाकर शादियों में रंग भर दिया. इन वर-वधू की हुई शादी मदनपुर चांद बिगहा निमा आजन निवासी राजेश कुमार की शादी मदनपुर डुमरी की बबीता कुमारी के साथ, सहेब बिगहा निवासी सन्तु कुमार की शादी दानी बिगहा औरंगाबाद की बसंती कुमारी के साथ, झारखंड के लातेहार जिले के सरायडीह केचकी निवासी मुकेश कुमार की शादी मदनपुर बेलवा डुमरी की सोनम कुमारी के साथ, कुटुंबा बिशुनपुर निवासी सुदर्शन कुमार की शादी देव कुरका की आरती कुमारी के साथ हुई. गया जिले के आमस मझौलिया निवासी आदित्य नारायण की शादी मदनपुर सिंघवा की आरती कुमारी, गया जिला के जोगिया नगमा निवासी जितेंद्र कुमार की शादी चेई नवादा की सुमित्रा कुमारी के साथ हुई. झारखंड के पलामू जिला के नामुदाग बलरा निवासी रविंद्र कुमार की शादी झारखंड के छतरपुर सुशीगंज की अकुंतला कुमारी की साथ हुई. गया के बड़की डेल्हा निवासी सन्नी कुमार की शादी फेसर की अंजलि कुमारी, रोहतास के अर्जुन बिगहा निवासी मोहन कुमार की शादी अंबा के पातालगंगा निवासी ममता कुमारी, कुटुंबा कासिमपुर निवासी चंदन कुमार कि शादी अंबा सिमरी निवासी जूही कुमारी की साथ हुई. बोधगया मोचारिम टोला श्रीपुर निवासी सुभाष कुमार की शादी मदनपुर डूमरी बेलवा निवासी प्रियंका कुमारी, देव केताकी निवासी मृत्युंजय कुमार की शादी गुरारू निवासी आशा कुमारी के साथ हुई. इन लोगों की रही उपस्थिति कार्यक्रम में श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल कॉलेज के डायरेक्टर अभय कुमार सिंह, नगर उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, समाजसेवी लक्ष्मण गुप्ता, शक्ति मिश्रा, ट्रस्ट के अध्यक्ष उदय कुमार सिंह, सचिव अभिनेश कुमार सिंह,वार्ड पार्षद सीटू सिंह, वार्ड पार्षद प्रवीण सिंह, उप सचिव दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष रणधीर चंद्रवंशी, रंजन राय, तरुण कुमार, उमा सिंह, डॉ रामरतन सिंह, कंचन देव, मनोज सिंह, अमरेश राणा, गौतम कुमार, चंदन सिंह, महेश पाल, दिलीप प्रसाद, मनोज चौरसिया, उमाकांत सिंह, बिट्टू सिंह, कुमार विशाल, गौरव सिंह, गुलशन सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, शशि मालाकार आदि मौजूद थे. The post Aurangabad News : सूर्य नगरी में 12 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top