Hot News

गयाजी में तैयार हो रही बिहार की पहली सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, अमृतसर-कोलकाता जैसी मिलेगी मॉडर्न फैसिलिटी

पटना से अनुराग प्रधान की रिपोर्ट
Industrial Township:
बिहार की पहली और सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप (आईएमसी गया) का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर (एकेआईसी) के तहत विकसित की जा रही यह परियोजना बिहार को राष्ट्रीय औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में इस परियोजना का जमीनी कार्य शुरू हो चुका है. अधिकारियों के अनुसार, आईएमसी गया को मॉडर्न सुविधाओं से लैस औद्योगिक नगर के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां उद्योग, व्यापार, लॉजिस्टिक्स और आवासीय सुविधाओं का विकास होगा.

निवेश और रोजगार का बनेगा बड़ा केंद्र

आईएमसी गया के विकसित होने से बिहार में बड़े पैमाने पर घरेलू और विदेशी निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है. परियोजना के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये के निवेश के साथ बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे.

इससे न केवल गयाजी बल्कि आस-पास के जिलों की वित्तीय स्थिति को भी मजबूती मिलेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना बिहार से होने वाले श्रमिक पलायन को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी, क्योंकि युवाओं को अपने राज्य में ही रोजगार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध होंगे.

मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी होगी सबसे बड़ी ताकत

आईएमसी गया की सबसे बड़ी विशेषता इसकी मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी होगी. सड़क, रेल और हवाई संपर्क के लिहाज से यह औद्योगिक क्षेत्र देश के प्रमुख बाजारों से जुड़ा होगा. इससे उद्योगों के लिए कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पादों के परिवहन में आसानी होगी और लॉजिस्टिक लागत में कमी आयेगी. गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, राष्ट्रीय राजमार्गों और पूर्वी हिंदुस्तान के प्रमुख रेल नेटवर्क की निकटता इस परियोजना को निवेशकों के लिए और अधिक आकर्षक बनाएगी.

आधुनिक बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर

परियोजना के तहत वर्ल्ड क्लास सड़कें, जलापूर्ति व्यवस्था, बिजली, सीवरेज नेटवर्क, डिजिटल कनेक्टिविटी, हरित क्षेत्र और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जायेंगी. इसे भविष्य की औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है ताकि उद्योगों को एक सक्षम और प्रतिस्पर्धी वातावरण मिल सके.

बिहार के औद्योगिक भविष्य की नई पहचान

राज्य प्रशासन का मानना है कि आईएमसी गया केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि बिहार के औद्योगिक पुनर्जागरण की आधारशिला है. यह परियोजना बिहार को विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स और निवेश के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभायेगी.

औद्योगिक गलियारों के विकास की राष्ट्रीय नीति के अनुरूप तैयार की जा रही यह टाउनशिप आने वाले सालों में बिहार की वित्तीय स्थिति को नई गति देने के साथ-साथ राज्य को आत्मनिर्भर और औद्योगिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है.

Also Read: पटना में खुलेंगे 7 फोर और फाइव स्टार होटल, 1000 करोड़ की परियोजना से मिलेगा युवाओं को रोजगार

The post गयाजी में तैयार हो रही बिहार की पहली सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, अमृतसर-कोलकाता जैसी मिलेगी मॉडर्न फैसिलिटी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top