Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीएसपी संचालक की हत्या, पानी से भरे गड्ढे में मिला शव

गुरुवार की शाम युवक सीएसपी बंद कर घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा, शुक्रवार की सुबह मिला शव अररिया. नगर थाना क्षेत्र के गैड़ा पंचायत के सफीपुर गांव स्थित बनैली नहर के पास एक सीएसपी संचालक की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गयी है. शव की पहचान सफीपुर वार्ड संख्या सात निवासी मो ग्यासउद्दीन के 32 वर्षीय पुत्र मजरूल हक के रूप में हुई है. जो गांव में हीं सीएसपी चलाता था. गुरुवार की शाम व सीएसपी बंद कर घर के लिए निकला था. लेकिन वह घर नहीं पहुंच पाया. परिजनों ने काफी खोजबीन की पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया. शुक्रवार की सुबह बनैली नहर के समीप एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली. शव देखने के लिए के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही एसपी जितेंद्र कुमार, सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक व डीआइयू टीम घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. मृतक के पिता मो ग्यासउद्दीन ने बताया कि मजरूल हक गांव के ईदगाह चौक पर सीएसपी केंद्र चलाता था. प्रतिदिन सीएसपी बंद कर घर लौट जाता था. लेकिन गुरुवार की शाम वह सीएसपी बंद कर घर के लिए निकला पर वह घर नहीं पहुंचा. देर रात तक खोजबीन किया पर उसका कुछ पता नहीं चल सका था. सुबह ग्रामीणों के द्वारा युवक की शव सफीपुर के बैनाल नहर के समीप खेत में बने पानी से भरे गड्ढे में देखी गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी. उन्होंने बताया कि युवक के सर पर गंभीर चोट था. सर बुरी तरह से फटा हुआ था. ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या की होगी. छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया मौत की समाचार मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया मजहरूल हक को दो बेटा व एक बेटी है. छोटे-छोटे बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया. घटनास्थल पर मृतक का बाइक मिला. जबकि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर कैचकुआ गांव के समीप खेत से खाली बैग बरामद हुआ है. दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मौके पर एफएसएल टीम पहुंचकर घटनास्थल का पर साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए लैब भेज दिया. अलग-अलग एंगल से जांच कर रही पुलिस सीएसपी संचालक मजरूल हक की हत्या मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग एंगल से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. सीएसपी सेंटर में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, राशि के लेन देन में हत्या या आपसी रंजिश में हत्या, इन तीन एंगल में पुलिस जांच कर रही है. पुलिस का मानना है कि मृतक युवक शाम करीब 07 बजे बाइक व बैग लेकर अकले जाते हुए दिखा है. करीब साढ़े 08 बजे के बाद उसका फोन ऑफ हो गया है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. कहते हैं एसपी युवक की हत्या हुई है, प्रथम दृष्टया मामला धारदार से हथियार से वार कर युवक की हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस टीम तीन अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. तकनीकि अनुसंधान किया जा रहा है. नगर थाना अध्यक्ष व डीआइयू को मामले के उद्भेदन की जिम्मेदारी दी गयी है. वे खुद भी इसका अनुश्रवण करेंगे. एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर चुकी है. जल्द हीं घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.जितेंद्र कुमार, एसपी अररिया —————————————– हत्या की जांच को लेकर हुआ एसआइटी का गठन सीएसपी संचालक मजरूल हक की हत्या मामले में एसआइटी का गठन किया गया है. एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में एसआईटी काम करेगी. जिसमें नगर थाना अध्यक्ष व डीआइयू टीम को शामिल किया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. अपराधियों की सिनाख्त को लेकर मृतक के अंतिम मोबाइल लोकेशन पर अन्य की मोबाइल लोकेशन को खंगाला जा रहा है, संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है. एसपी के जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार घटना का जल्द उद्भेदन कर लिया जायेगा. The post सीएसपी संचालक की हत्या, पानी से भरे गड्ढे में मिला शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेल कर्मियों की कई मांगों पर की गयी चर्चा

पाकुड़. ईस्टर्न रेलवे हावड़ा मंडल की वर्ष 2026 की प्रथम पीएनएम त्रैमासिक बैठक 4 से 5 फरवरी तक हावड़ा मंडल कार्यालय में हुई. इसमें ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा से शाखा अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे व सचिव संजय कुमार ओझा ने भाग लिया. हावड़ा मंडल के अंतर्गत पाकुड़, अजीमगंज, कटवा, रामपुरहाट, बर्दवान, बैंडल एवं हावड़ा सहित अन्य शाखाओं के यूनियन प्रतिनिधियों, केंद्रीय प्रतिनिधियों, मंडल रेल प्रबंधक तथा वरिष्ठ मंडल स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही. बैठक में कर्मचारियों के कल्याण एवं रेलवे में व्यवस्थागत सुधार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. पाकुड़ शाखा द्वारा पूर्व में उठाई गई मांगों पर विचार करते हुए विद्युत विभाग (सामान्य) के कर्मचारियों को पोषाक भत्ता देने की स्वीकृति प्रदान की गयी. वहीं टीआरडी विभाग के टावर वैगन ड्राइवरों से संबंधित मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय हुआ. इसके अलावा नलहटी, चतरा एवं राजग्राम स्टेशन पर कार्यरत प्वाइंट्समैन की ड्यूटी 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे करने के निर्णय को अंतिम रूप दिया गया, जिसकी स्वीकृति के लिए मुख्य कार्मिक पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है. The post रेल कर्मियों की कई मांगों पर की गयी चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, मतगणना की तैयारी पूरी

त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र के पथरागोरधेय एवं कुशहा पंचायत में कृषि साख सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह के समय मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रही. हालांकि जैसे-जैसे दिन ढलता गया, मतदान की गति कुछ धीमी पड़ती गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशहा पंचायत में कुल 2847 मतदाता पंजीकृत थे. जिनमें से 1758 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यहां मतदान के लिए कुल पांच मतदान केंद्र बनाए गए थे. वहीं पथरागोरधेय पंचायत में कुल 2423 मतदाता थे. जिनमें से 1278 मतदाताओं ने मतदान किया. इस पंचायत में चार मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे. चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. सभी मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. मतदान प्रक्रिया के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या हिंसक घटना की सूचना नहीं मिली. बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी अभिनव हिंदुस्तानी, बीसीओ सुनील कुमार तथा संबंधित थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण करते नजर आए. अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया और मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रत्याशियों के समर्थक काफी सक्रिय दिखाई दिए. वे घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते रहे. गौरतलब है कि दोनों पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों के भाग्य को मतपेटी में बंद कर दिया है. चुनाव के बाद शुक्रवार की देर संध्या प्रखंड परिसर स्थित स्वच्छता कार्यालय में दोनों पैक्स के लिए मतगणना कराए जाने की तैयारी चल रही थी. मतगणना को लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अब सभी की निगाहें मतगणना के परिणाम पर टिकी है. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अभिनव हिंदुस्तानी ने बताया कि कुशहा पंचायत में शाम 4 बजे तक 61.75 प्रतिशत और पथरागोरधय में 52.74 प्रतिशत मतदान हुआ है. पांच बजे तक प्रखंड परिसर स्थित स्वच्छता कार्यालय में बने मतगणना केंद्र में सभी 9 बूथों की मतपेटियां पहुंच गई है. देर शाम तक मतगणना शुरू किया जाएगा. The post दो पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, मतगणना की तैयारी पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षक से रंगदारी की मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा जेल

फलका थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरेटा चौक के शिक्षक विनय कुमार रजक से गांव के ही एक युवक ने पिछले दिनों रंगदारी की मांग करने व नहीं देने पर स्कूल में घुसकर जान से मारने की धमकी देने की जुर्म में फलका पुलिस ने आरोपित युवक को गुरुवार की देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि बीते दिनों प्राथमिक विद्यालय बरेटा चौक के शिक्षक विनय कुमार रजक पकड़िया गांव निवासी ने बरेटा चौक निवासी विनोद मंडल के विरुद्ध हथियार के साथ स्कूल परिसर में घुस कर गाली-गलौज और मारपीट करने तथा शिक्षक से प्रति माह दस हजार रुपये की रंगदारी की मांग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया था. दर्ज प्राथमिकी के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गुरुवार की देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. आरोपित युवक के विरुद्ध पूर्व में भी कई जघन्य अपराधों का मामला दर्ज है. आरोपित युवक को कागजी कार्रवाई के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. The post शिक्षक से रंगदारी की मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फुलडोभी गोलीकांड का मुख्य आरोपित न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

फलका फलका थाना क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत के फुलडोभी गांव में अपराधियों ने मखाना फोड़ी वाले के घर में घुसकर गर्भवती पुत्री को गोली मारकर जख्मी करने की घटना का मुख्य नामजद आरोपित रंजीत कुमार सिंह फुलडोभी गांव निवासी ने लगातार पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि बीते दिनों फुलडोभी गांव के मखाना फोड़ी व्यवसायी बिनोद सिंह की गर्भवती पुत्री मधु देवी को गोली मारकर जख्मी करने की घटना का मुख्य नामजद आरोपित रंजीत कुमार सिंह फुलडोभी गांव निवासी घटना के बाद से फरार चल रहा था. जो लगातार बढ़ती पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. पूर्व में घटना के एक अप्राथमिकी अभ्युक्त गौरव झा गेड़ाबाड़ी निवासी को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. The post फुलडोभी गोलीकांड का मुख्य आरोपित न्यायालय में किया आत्मसमर्पण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क को बंद करने की शिकायत पीएम को भेजी

बरारी काढागोला स्टेशन के पूर्वी छोर पर आमलोगों के लिए बीस वर्ष पूर्व बनी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क को रेलवे ने सदा के लिए बंद कर दिया है. लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है. लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री सड़क रेलवे में बनी है. पचास वर्षों से अधिक समय से बसे ग्रामीण का एक मात्र सड़क है. ग्रामीण कहते हैं यह सड़क बंद हो जाने से आपजनों का जीना मुहाल हो जायेगा. घर से लोग नहीं निकल पायेंगे. ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क रेलवे में बनी है. आपजनों का एकमात्र निकास है. इसे रेलवे बाधित नहीं कर सकती है. आखिर हम गरीब मजदूर कहां जायेंगे. इस सड़क को बंद नहीं करने एवं गांधी भवन तक ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रेल मंत्रालय, सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पार्षद सहित सभी नेतृत्वक दलों व जनप्रतिनिधि को पत्राचार कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान की अपील की गई है. The post मुख्यमंत्री ग्राम सड़क को बंद करने की शिकायत पीएम को भेजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्त जख्मी

आरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मोती सिनेमा स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्त जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे. जानकारी के अनुसार घायलाें में टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज मुहल्ला निवासी संजीत कुमार का 15 वर्षीय पुत्र मन्नत कुमार एवं धनंजय राय का 14 वर्षीय पुत्र अंश कुमार शामिल है. इधर, जख्मी मन्नत कुमार के परिजन ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह अपने दोस्त अंश कुमार के साथ स्कूटी में पेट्रोल लेने के लिए मोती सिनेमा स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था. उसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी. The post सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्त जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिन्हा बाजार में शिव परिवार मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

बड़हरा. प्रखंड अंतर्गत सिन्हा पंचायत के सिन्हा बाजार पर स्थित शिव परिवार, मां काली व संकटमोचन मंदिर के जीर्णोद्धार सह प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ शुक्रवार को प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया. रुद्राभिषेक, प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान एवं भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया. सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया. इसके उपरांत विधि-विधान से शिव परिवार, मां काली एवं संकटमोचन की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हो गया. पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा. पीठाधीश्वर सह यज्ञाधीश स्वामी सच्चिदानंद महाराज के सानिध्य में महायज्ञ का आयोजन हुआ. वहीं, प्रतिदिन दोपहर दो बजे से बनारस से पधारे कथा वाचक स्वामी महेंद्र स्वरूप जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को कथा अमृत का रसपान कराया जा रहा था. घांघर मठिया के महंत स्वामी बैकुंठनाथ जी महाराज सहित अन्य संतों का भी मार्गदर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ. यज्ञ समिति की ओर से भंडारे एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रबंध किये गये थे. महायज्ञ को सफल बनाने में जितेंद्र तिवारी, जय नारायण शाह, श्रीराम सिंह, भरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, शंभू प्रसाद, अनिल चौधरी, राधा कृष्ण यादव, विमलेश सिंह तथा बबलू सिंह उर्फ धनंजय सिंह की भूमिका सराहनीय रही. सभी ने व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा में सक्रिय योगदान दिया. The post सिन्हा बाजार में शिव परिवार मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पैक्स चुनाव, सुबह से मतदान केंद्र पर कताबद्ध हो गये मतदाता

सरायगढ़. प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति चांदपीपर के पैक्स अध्यक्ष और प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य पद का चुनाव शुक्रवार को सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ. जो देर शाम तक चला. पैक्स चुनाव को लेकर प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के भवन चांदपीपर के प्रांगण में चार मतदान केंद्र बनाया गया था. बीडीओ अच्युतानंद ने बताया कि चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद से 9 प्रत्याशी और विभिन्न कोटी के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए थे. चांदपीपर पैक्स में कुल मतदाताओं की संख्या 2239 है. मतदान के तुरंत बाद प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में मतगणना कराई जाएगी. मतगणना कार्य की भी तैयारी पूरी कर ली गई है. पैक्स चुनाव को लेकर डीएम सावन कुमार, एसडीएम मनोहर कुमार साहू, बीडीओ अच्युतानंद, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शिव शंकर पंडित, बीएओ कृष्ण कुमार सुधांशु, भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया. डीएम और एसडीएम ने बीडीओ अच्युतानंद, भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे को मतदान केंद्र का सतत निगरानी बरतने का निर्देश दिया. मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में स्त्री और पुरुष पुलिस बल मौजूद थे. मतदान केंद्रों का वीडियोग्राफी भी कराई जा रही थी. मतदान सुबह 7 बजे प्रारंभ होने के बाद मतदाताओं की लंबी कतार लग गई. पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा स्त्री मतदाताओं ने भी मतदान कार्य में बढ़-कर कर हिस्सा लिया. सुबह की धूप खिलते ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारे लगने लगी. मतदान कार्य शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. बीडीओ ने बताया कि मतगणना का कार्य प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रारंभ की जाएगी. The post शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पैक्स चुनाव, सुबह से मतदान केंद्र पर कताबद्ध हो गये मतदाता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बुंडू : प्रत्याशियों का नामांकन जांच पूरी, आज मिलेंगे चुनाव चिह्न

प्रतिनिधि, बुंडू. बुंडू नगर पंचायत के 13 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन जांच पूरी हो गयी. हालांकि शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी. लेकिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया. आज सभी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे. निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर एक से चार प्रत्याशी मंजू देवी, सुनीता कुमारी, संगीता देवी, सुधा कुमारी, वार्ड नंबर दो से दो प्रत्याशी राधा देवी, सत्या देवी, वार्ड नंबर तीन से चार प्रत्याशी अंजलि प्रजापति, करिश्मा भगत, नेहा कुमारी, रीना देवी, वार्ड नंबर चार से चार प्रत्याशी अर्जुन महतो, पूजा जायसवाल, प्रमोद चौधरी व शुभम कुमार, वार्ड नंबर पांच से पांच प्रत्याशी आदित्य महतो, कमला देवी, चंद्र मोहन महतो, बेनी माधव महतो व सागर महतो, वार्ड नंबर छह से तीन प्रत्याशी असरत अंसारी, प्रकाश कुमार व संदीप कुमार दास, वार्ड नंबर सात से दो प्रत्याशी नेपाल दास व संजय हालदार, वार्ड नंबर आठ से चार प्रत्याशी निरंजन उरांव, रविंद्र उरांव, राजकुमार उरांव व राजेंद्र लकड़ा, वार्ड नंबर नौ से छह प्रत्याशी देवेंद्र भोक्ता, बबलू कुमार दास, बॉबी कुमार, मनसा पांडेय, शंभू कुमार नायक, सूरज कुमार भगत, वार्ड नंबर 10 से 4 प्रत्याशी अक्षय कुमार प्रमाणिक, धनंजय प्रमाणिक, मुकेश कुमहार व हिमांशु प्रमाणिक, वार्ड नंबर 11 से चार प्रत्याशी अशोक सेठ, कृष्णा मछुआ, दिलीप स्वासी व राकेश मछुआ, वार्ड नंबर 12 से पाच प्रत्याशी जसमती देवी, मीना देवी, सावित्री देवी, सीमा देवी व सुषमा कुमारी, वार्ड नंबर 13 से तीन प्रत्याशी बाली उरांव, घासीराम उरांव व हरेकृष्णा लोहारा शामिल हैं. सभी प्रत्याशी नामांकन के बाद चुनाव प्रचार में लग गये हैं. अपने-अपने वार्ड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं. The post बुंडू : प्रत्याशियों का नामांकन जांच पूरी, आज मिलेंगे चुनाव चिह्न appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top