Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LPG Price Hike : कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़े, जानें घरेलू गैस सिलेंडर का हाल

LPG Price Hike : आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा. हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी आम उपभोक्ताओं पर फिलहाल इसका असर नहीं पड़ेगा. दिल्ली में अब कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹3071.50 हो गई है. इससे पहले पिछले महीने भी तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए थे. तब 5 किलो वाले मिनी सिलेंडर करीब ₹51 महंगे हुए थे, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹195 से ₹218 तक बढ़ा दिए गए थे. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं आम लोगों को फिलहाल राहत दी गई है. दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अभी ₹913 ही बनी हुई है, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले 7 मार्च को इसके दाम ₹60 बढ़ाए गए थे. हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमत होती है अपडेट बड़ी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को LPG के दाम अपडेट करती हैं. ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट और रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखकर तय की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम देशभर में फिलहाल स्थिर हैं. दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर मिल रहा है. पिछले साल मार्च में ₹2 प्रति लीटर की कटौती के बाद से ही इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कच्चे तेल के दाम बढ़ चुके हैं करीब 50% तक ताजा बढ़ोतरी की वजह वेस्ट एशिया में बढ़ता तनाव माना जा रहा है, जिससे दुनियाभर की तेल सप्लाई प्रभावित हुई है. युद्ध शुरू होने के बाद से कच्चे तेल के दाम करीब 50% तक बढ़ चुके हैं. खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ा है, क्योंकि ये दुनिया के सबसे अहम तेल रास्तों में से एक है. The post LPG Price Hike : कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़े, जानें घरेलू गैस सिलेंडर का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बॉक्स ऑफिस पर डबल रोल का कमबैक, इन फिल्मों में दिखेगा सितारों का डबल धमाका

हिंदुस्तानीय सिनेमा में डबल रोल या ड्यूल रोल का ट्रेंड हमेशा से दर्शकों को अपनी ओर खींचता रहा है. सलमान खान की ‘जुड़वा’ से लेकर शाहरुख खान की ‘जवान’ तक, दर्शकों ने इस कॉन्सेप्ट को खूब पसंद किया. अब एक बार फिर कई बड़ी फिल्मों में यह ट्रेंड जोर पकड़ता नजर आ रहा है. हाल ही में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के डबल रोल ने दर्शकों को चौंकाया है. इसके अलावा आने वाले समय में भी कई फिल्मों में डबल रोल का तड़का दिखेगा. ‘टॉक्सिक’ साउथ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर पहले ही चर्चा में है. इसमें यश दो अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे-एक पिता और दूसरा उसका बेटा. पिता का किरदार गंभीर दिखाया गया है, जबकि बेटे का अंदाज युवा और अलग है. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 4 जून को रिलीज होगी. ‘शक्ति शालिनी’ मोहीत सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से पहचान बनाने वाली अनीत पड्डा अब ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी. यह फिल्म मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है. समाचारों के मुताबिक, अनीत इसमें दो किरदार निभा रही हैं-एक शक्तिशाली रक्षक ‘शक्ति’ और दूसरी बदले की भावना से भरी आत्मा ‘शालिनी’. उनके साथ विशाल जेठवा भी दिखाई देंगे. ‘रामायण’ नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे. वह भगवान राम के साथ-साथ परशुराम का किरदार भी निभाएंगे. फिल्म में साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में दिखेंगे. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी-पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा. ‘एनिमल पार्क’ रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ में भी डबल रोल देखने को मिलेगा. पहले भाग में रणविजय और अजीज हक का किरदार सामने आया था. अब सीक्वल में दोनों के बीच जबरदस्त टकराव दिखाया जाएगा. ‘कल्कि 2’ प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2’ में भी डबल रोल का बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. इसमें प्रभास एक ओर मॉडर्न दौर के बाउंटी हंटर भैरव और दूसरी ओर महाहिंदुस्तान के योद्धा कर्ण के रूप में नजर आएंगे. फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म 2026 या 2027 में रिलीज हो सकती है. यह भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट, फिर भी 200 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर The post बॉक्स ऑफिस पर डबल रोल का कमबैक, इन फिल्मों में दिखेगा सितारों का डबल धमाका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रसोई का चिपचिपा पंखा करना है साफ, अपनाएं ये 5 आसान तरीके तुरंत दिखेगा नया जैसा 

kitchen Fan Cleaning Tips: रसोई का पंखा समय के साथ तेल, धूल और भाप की वजह से काफी चिपचिपा और गंदा हो जाता है. खाना बनाते समय उठने वाला तेल और धुआं पंखे की ब्लेड और जाली पर जम जाता है, जिससे उसकी सफाई करना मुश्किल लगने लगता है. गंदा पंखा न केवल देखने में खराब लगता है बल्कि उसकी हवा देने की क्षमता भी कम हो जाती है. ऐसे में नियमित सफाई बहुत जरूरी है. कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत के पंखे को फिर से चमका सकते हैं और उसे पहले जैसा साफ व प्रभावी बना सकते हैं. 1. बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड एक बाल्टी गर्म पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. अब इस घोल में एक साफ कपड़ा या स्पंज डुबोकर पंखे की ब्लेड और बाहरी हिस्सों को अच्छे से पोंछें. यह मिश्रण जमी हुई चिकनाहट और तेल को आसानी से ढीला कर देता है, जिससे सफाई जल्दी और बेहतर तरीके से हो जाती है. जरूरत पड़े तो 2–3 बार दोहराएं. 2. सिरका स्प्रे सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. अब इसे पंखे की गंदी सतह पर अच्छे से स्प्रे करें और 10–15 मिनट तक छोड़ दें ताकि जमी हुई गंदगी नरम हो जाए. इसके बाद किसी साफ कपड़े से पोंछ दें. यह तरीका चिपचिपाहट हटाने के साथ-साथ बदबू को भी खत्म करने में मदद करता है. 3. नींबू और नमक का घोल नींबू का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को पंखे की गंदी जगहों पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. नींबू की एसिडिक प्रॉपर्टी तेल को तोड़ देती है और नमक स्क्रब का काम करता है. इससे पंखा साफ होने के साथ-साथ ताजगी भी महसूस होती है और बदबू भी दूर हो जाती है. 4. गर्म पानी और डिटर्जेंट में भिगोना अगर पंखे के पार्ट्स आसानी से खोले जा सकते हैं, तो उन्हें अलग करके 15–20 मिनट तक गर्म पानी और डिटर्जेंट वाले घोल में भिगो दें. इससे जमी हुई गंदगी और तेल नरम हो जाता है. फिर ब्रश या स्पंज की मदद से अच्छे से रगड़कर साफ करें. यह तरीका डीप क्लीनिंग के लिए सबसे असरदार माना जाता है. 5. टूथब्रश से डीप क्लीनिंग पुराने टूथब्रश की मदद से पंखे के कोनों, जालियों और छोटे-छोटे हिस्सों की सफाई करें, जहां हाथ या कपड़ा आसानी से नहीं पहुंच पाता. ब्रश की छोटी ब्रिसल्स जमी हुई गंदगी और तेल को निकालने में बहुत मदद करती हैं. इससे पंखा पूरी तरह से डीटेल में साफ हो जाता है और उसकी सफाई लंबे समय तक बनी रहती है. यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: The post रसोई का चिपचिपा पंखा करना है साफ, अपनाएं ये 5 आसान तरीके तुरंत दिखेगा नया जैसा  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

खास बातें रिकॉर्डतोड़ वोटिंग, 2011 का महा-कीर्तिमान भी ध्वस्त टूटा 2011 का रिकॉर्ड ममता बनर्जी की साख दांव पर, ‘अग्निपरीक्षा’ का समय भाजपा की उम्मीद- ‘अधूरा मिशन’ पूरा करने की तैयारी सुरक्षा का अभेद्य घेरा, QR कोड और कड़ी निगरानी West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के 46 दिनों तक चला तीखा नेतृत्वक संघर्ष बुधवार को रिकॉर्ड मतदान के साथ थम गया. अब सबकी नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं. यह चुनाव महज सत्ता की जंग नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 वर्षों के वर्चस्व और भाजपा के ‘अधूरे वैचारिक मिशन’ के बीच का सबसे बड़ा फैसला साबित होने वाला है. आजादी के बाद के अब तक के सबसे अधिक मतदान प्रतिशत ने नेतृत्वक विश्लेषकों को भी चौंका दिया है. रिकॉर्डतोड़ वोटिंग, 2011 का महा-कीर्तिमान भी ध्वस्त निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस बार बंगाल ने मतदान के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. दो चरणों में हुए इस चुनाव में कुल 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. पहले चरण में 93.19 फीसदी और दूसरे चरण में 91.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. टूटा 2011 का रिकॉर्ड इससे पहले साल वर्ष 2011 में सर्वाधिक 84.72 प्रतिशथ मतदान हुआ था. तब ममता बनर्जी ने 34 साल पुराने वामपंथी शासन को उखाड़ फेंका था. इस बार की ‘लोकतंत्र की सुनामी’ किसके पक्ष में जायेगी, यह बड़ा सवाल है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ममता बनर्जी की साख दांव पर, ‘अग्निपरीक्षा’ का समय लगातार तीन कार्यकाल के बाद ममता बनर्जी के लिए यह चुनाव उनके नेतृत्वक जीवन की सबसे निर्णायक लड़ाई है. यदि दीदी चौथी बार जीतती हैं, तो वह 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्ष का सबसे मजबूत चेहरा बनकर उभरेंगी. इस बार उन्हें सत्ताविरोधी लहर, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप और भर्ती घोटालों जैसे कड़े सवालों के बीच अपनी ‘बंगाली अस्मिता’ की रक्षा करनी है. टीएमसी को भरोसा है कि उनकी ‘लक्ष्मी भंडार’ जैसी योजनाएं सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर भारी पड़ेंगी. इसे भी पढ़ें : बंगाल ने तोड़ दिये वोटिंग के सारे रिकॉर्ड, दूसरे चरण में 91.66 फीसदी मतदान, स्त्रीओं ने फिर गाड़े झंडे भाजपा की उम्मीद- ‘अधूरा मिशन’ पूरा करने की तैयारी भाजपा के लिए बंगाल अब भी वह वैचारिक मोर्चा है, जिसे जीतना उनके लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है. वर्ष 2011 में महज 4 प्रतिशत वोट शेयर से शुरू हुई यात्रा वर्ष 2021 में 77 सीटों तक पहुंच चुकी है. भाजपा ने इस बार भ्रष्टाचार और मतदाता सूची में सुधार (SIR) को बड़ा मुद्दा बनाया. भाजपा इसे फर्जी नाम’ हटाने की प्रक्रिया बता रही है, तो टीएमसी ने 91 लाख नाम हटाये जाने को गरीबों के खिलाफ साजिश करार दिया है. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के Exit Poll पर कितना करें भरोसा? 2021 में दिग्गज एजेंसियां हो गयी थी फेल, जानें 2011 और 2016 में किसका गणित था सबसे सटीक West Bengal Election Result 2026: सुरक्षा का अभेद्य घेरा, QR कोड और कड़ी निगरानी मतदान के बाद अब आयोग का पूरा ध्यान पारदर्शी मतगणना पर है. इस बार काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड आधारित फोटो पहचान पत्र अनिवार्य किये गये हैं, ताकि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके. 4 मई को होने वाली मतगणना के लिए थ्री-टियर सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. ममता बनर्जी का किला बरकरार रहेगा या भाजपा बंगाल की सत्ता में पहली बार कदम रखेगी? इसका फैसला सोमवार (4 मई) को ईवीएम खुलने के साथ ही हो जायेगा. इसे भी पढ़ें बंगाल समेत 5 राज्यों में काउंटिंग की हाई-टेक व्यवस्था, लागू हुआ QR कोड वाला सुरक्षा कवच बंगाल चुनाव पर दुनिया की नजर, विदेशी मीडिया ने पूछा- अमीर होने से पहले ‘बूढ़ा’ हो जायेगा हिंदुस्तान? कटवा में ‘लाल गढ़’ पर दीदी का कब्जा, क्या युवा और किसान बिगाड़ेंगे स्पोर्ट्स? जानें अजय-हुगली के संगम का सियासी मिजाज सोनारपुर या रूपा-पुर? दक्षिण सोनारपुर फतह करने निकलीं ‘द्रौपदी’, जानें क्यों छप्पन भोग छोड़ मांगती हैं सिर्फ ‘अंडे की झोल’ The post बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बदलेगा मौसम, इन राज्यों में 5 मई तक बारिश की संभावना

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि उत्तराखंड में 1 मई से 6 मई तक बारिश-बर्फबारी के साथ 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, पंजाब में 3 से 6 मई तक, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 1 के अलावा 3 से 6 मई तक, उत्तर प्रदेश में 4 से 6 मई तक मौसम बदला रहेगा. इन राज्यों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में 2 और 3 मई, जबकि पूर्वी राजस्थान में 2 से 6 मई तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं.  बंगाल में बारिश की संभावना 1 से 3 मई के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल ( दार्जिलिंग, कलिम्पोंग,जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में मौसम खराब रह सकता है. वहीं 1 से 5 मई तक गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली और उसके आसपास के क्षेत्र) में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) भी चल सकती हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई जगह गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं विदर्भ में 2 से 4 मई के बीच भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है. इन राज्यों में भी बारिश की संभावना 1 से 4 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, केरल और माहे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश में 3 और 4 मई को, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 1 से 3 मई तक, जबकि लक्षद्वीप और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 1 मई को बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी और बारिश राजस्थान के अधिकतर भागों में तेज गर्मी के बीच कई जगह हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई. एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं का प्रभाव नजर आएगा. इसके असर से आगामी 2-3 दिन दोपहर के बाद 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होगी. इसी तरह मई के पहले सप्ताह में भी राज्य में कहीं-कहीं लू की परिस्थितियां दर्ज होने के अलावा दोपहर बाद आंधी चलने और बूंदाबादी या बारिश होने का अनुमान है. Delhi weather दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है? दिल्ली में 1 मई से 6 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. शुरुआत में 1 और 2 मई को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और अधिकतम तापमान लगभग 39 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. 3 और 4 मई को मौसम ज्यादा बदलकर सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना रहेगी. इस दौरान तेज हवाएं 25-35 किमी/घंटा और झोंके 40-45 किमी/घंटा तक चल सकती हैं. 5 मई को भी हल्की बारिश और बादल छाए रह सकते हैं. झारखंड में बारिश की संभावना झारखंड में 1 से 4 मई के दौरान मौसम ज्यादातर आंशिक रूप से बादलों से भरा रहेगा. इस अवधि में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 2 मई को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर बाकी इलाकों में बारिश या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. कुल मिलाकर इन दिनों मौसम बदलता रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. The post बदलेगा मौसम, इन राज्यों में 5 मई तक बारिश की संभावना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1 मई की टॉप 20 खबरें: बोले मेयर हकीम- 6 मई को ममता लेंगी शपथ, सम्राट कैबिनेट का होगा विस्तार, अब जर्मनी से चिढ़े ट्रंप

1. कोलकाता में बोले मेयर हकीम- 6 मई को शपथ लेंगी ममता बनर्जी, दुर्गापुर में ‘गुड़-बतासा’ और ‘पाचन’ वाली सियासत Firhad Hakim on Mamata Banerjee Oath: कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम ने ममता बनर्जी के 6 मई को शपथ लेने का दावा किया है. वहीं दुर्गापुर में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने अणुव्रत मंडल की तर्ज पर गुड़-बतासा बांटकर स्ट्रॉन्ग रूम की रखवाली शुरू की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2. एग्जिट पोल पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- बीजेपी ऑफिस से तैयार हुए आंकड़े, जीतेगी TMC Mamata Banerjee on Exit Polls: ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को भाजपा की साजिश बताया है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि टीएमसी 226 से ज्यादा सीटें जीतकर बंगाल में फिर प्रशासन बनायेगी. जानें दीदी ने क्यों कहा कि आंकड़े भाजपा दफ्तर से आये हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. बंगाल में 77 बूथों पर फिर वोटिंग! डायमंड हार्बर और फालता में ‘जासूसी कैमरे’ मिलने से हड़कंप West Bengal Re-polling 2026: बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण के बाद डायमंड हार्बर और फालता समेत 77 बूथों पर पुनर्मतदान की संभावना. जासूसी कैमरों और ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता मामले की जांच कर रहे हैं. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. डायमंड हार्बर या बंगाल का ‘ल्यारी’? अभिषेक बनर्जी के गढ़ का क्या है पाकिस्तान कनेक्शन? Lyari of Bengal: बंगाल चुनाव 2026 खत्म होने के बाद डायमंड हार्बर पर छिड़ा विवाद. जानें क्यों बीजेपी अभिषेक बनर्जी के क्षेत्र की तुलना पाकिस्तान के ‘ल्यारी’ से कर रही है. क्या है ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5. बिहार में सम्राट कैबिनेट विस्तार की उलटी गिनती शुरू, 3 या 6 मई को शपथ ले सकते हैं नए मंत्री Samrat Choudhary Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म होते ही बिहार में सम्राट चौधरी प्रशासन के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है. 3 या 6 मई को विस्तार की संभावना जताई जा रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. बिहार में खत्म हुई सीओ की हड़ताल, 4 मई से काम पर लौटेंगे अफसर, जमीन के काम होंगे शुरू Bihar CO RO Strike End: बिहार में 55 दिनों से जारी सीओ और राजस्व पदाधिकारियों की हड़ताल खत्म हो गई है. प्रशासन से बातचीत के बाद 4 मई से सभी अधिकारी काम पर लौटेंगे. इससे जमीन से जुड़े रुके काम, दाखिल-खारिज और जनगणना प्रक्रिया का काम तेजी से होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. खेत में धान, पर बैंकॉक जाने को कौड़ी नहीं: 15 हजारी गन से दुनिया जीतने चला झारखंड का लाल, क्या टूटेगा सपना? Thailand Shooting Championship: पश्चिमी सिंहभूम के छोटे से गांव सुरलु का एक आदिवासी युवा, जयप्रकाश बिरुली, अपनी मेहनत और जुनून के दम पर थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हुआ है. लेकिन, गरीबी उसके सपनों के आड़े आ रही है. बैंकॉक में 10 से 12 मई तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उसे 1.65 लाख रुपये की आवश्यकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. ICSE Board Result: किसान का बेटा अंकित कुमार झारखंड टॉपर, संत जेवियर्स बोकारो के छात्रों का भी शानदार प्रदर्शन ICSE Board Result: आईसीएसई (ICSE) बोर्ड द्वारा जारी 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में झारखंड के छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है. गोड्डा जिले के माउंट असीसी स्कूल के छात्र अंकित कुमार ने 99.4% अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. वहीं, संत जेवियर्स स्कूल बोकारो का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जहां आरूष सिंह ने 10वीं में और यशप्रीत राज ने 12वीं (कला) में स्कूल टॉप किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. अब जर्मनी से चिढ़े ट्रंप, कहा- फ्रेडरिक मर्ज ईरान युद्ध को छोड़ अपने ‘टूटे’ देश पर दें ध्यान Trump On Germany: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जर्मनी पर भड़क गए है. उन्होंने चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को नसीहत देते हुए कहा कि वो ईरान युद्ध के बारे में सोचना छोड़े दें, और अपने देश की चिंता करें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, गेंदबाजों के बाद बरसे गिल और बटलर GT vs RCB, IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 4 विकेट से हरा दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. आईपीएल में नया विवाद: ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का सेवन; जानें नियम, कानून और सजा का प्रावधान IPL 2026 E-Cigarette Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग में नया विवाद शुरू हो गया है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ स्पोर्ट्से गये आइपीएल मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ (ई-सिगरेट का इस्तेमाल करना) करते हुए टीवी कैमरों में कैद हो गए. जिसके बाद रियान विवादों में घिर गये. आइये यहां जानते हैं हिंदुस्तान में ई-सिगरेट को लेकर क्या है कानून? और अगर पकड़े जाते हैं, तो सजा का क्या प्रावधान है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. मध्य प्रदेशः जबलपुर के बरगी डैम में पलटा क्रूज, 4 लोगों के मिले शव, कई लापता, रेस्क्यू जारी MP News: एमपी के जबलपुर में गुरुवार (30 अप्रैल) को बड़ा हादसा हो गया. अचानक चली आंधी में नर्मदा बरगी डैम में क्रूज पलट गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. बेंगलुरु में बारिश ने मचायी तबाही, 10 लोगों की मौत Heavy Rain: बेंगलुरु में भारी बारिश ने तबाही मचा दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14. iQOO Neo 10 के नए Alpine White और Asphalt Black कलर हिंदुस्तान में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स iQOO Neo 10 हिंदुस्तान में नए Alpine White और Asphalt Black कलर के साथ आया है. इसमें रेसिंग-इंस्पायर्ड डिजाइन और पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है. फोन में आपको डील कैमरा सेटअप के साथ 7,000mAh की बैटरी मिल जाती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 15. ChatGPT Palm Trend ट्राय करने से पहले दो बार सोचें, कहीं आपकी बायोमेट्रिक खतरे में तो नहीं? ChatGPT Palm Trend: सोशल मीडिया पर चैटजीपीटी का नया पाम रीडिंग ट्रेंड तेजी से वायरल है. यहां लोग अपनी हथेली और चेहरे की तस्वीरें अपलोड कर रहे हैं. मजेदार लगने वाला यह ट्रेंड बायोमेट्रिक डेटा से जुड़ा होने के कारण प्राइवेसी रिस्क भी बढ़ा सकता है. ऐसा इसलिए

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में ‘वोट लूट’ पर आर-पार, धरने पर बैठीं ममता की मंत्री शशि पांजा, चुनाव आयोग ने दी सफाई, जानें क्या है पूरा मामला

खास बातें इंडोर स्टेडियम के बाहर धरने पर शशि पांजा और कुणाल घोष टीएमसी का हमला- दिल्ली के जमींदार चुरा रहे जनादेश मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी जायेंगी धरना स्थल पर चुनाव आयोग की सफाई- सुरक्षित हैं सभी स्ट्रांग रूम EVM Ballot Box Tampering Allegation: पोस्टल बैलट का मामला नेताओं को दिखाया गया सच : आयोग QR कोड और थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था नेताजी इंडोर स्टेडियम छावनी में तब्दील EVM Ballot Box Tampering Allegation Bengal 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले राज्य में सियासी संग्राम छिड़ गया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भाजपा और चुनाव आयोग पर ‘दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या’ करने का गंभीर आरोप लगाया है. टीएमसी ने बृहस्पतिवार की रात 8:31 बजे 46 सेकेंड का एक वीडियो शेयर करते हुए दावा है कि सीसीटीवी फुटेज से यह खुलासा हुआ है कि विपक्षी दलों की अनुपस्थिति में मतपेटियों को खोला जा रहा है. इंडोर स्टेडियम के बाहर धरने पर शशि पांजा और कुणाल घोष इस विवाद के बाद ममता बनर्जी प्रशासन की कैबिनेट मंत्री डॉ शशि पांजा और कुणाल घोष ने नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर धरना शुरू कर दिया है. चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बताया है. टीएमसी का हमला- दिल्ली के जमींदार चुरा रहे जनादेश तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया है कि हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (चुनाव आयोग) की मिलीभगत से चुनावी धोखाधड़ी की जा रही है. वोटर लिस्ट से नाम हटाने और केंद्रीय बलों के डराने-धमकाने के बाद अब भाजपा हताशा में ईवीएम और बैलेट बॉक्स के साथ छेड़छाड़ कर रही है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी जायेंगी धरना स्थल पर पार्टी ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद इस मामले पर नजर रख रही हैं. जल्द ही धरना स्थल का दौरा करेंगी. पार्टी ने साफ किया है कि वे ‘दिल्ली के जमींदारों’ को जनादेश की चोरी नहीं करने देंगे. इसे भी पढ़ें : बंगाल समेत 5 राज्यों में काउंटिंग की हाई-टेक व्यवस्था, लागू हुआ QR कोड वाला सुरक्षा कवच चुनाव आयोग की सफाई- सुरक्षित हैं सभी स्ट्रांग रूम विवाद बढ़ता देख चुनाव आयोग ने विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया है. आयोग ने बताया कि खुदीराम अनुशीलन केंद्र के भीतर 7 विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम उम्मीदवारों और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सुबह 5:15 बजे तक पूरी तरह सील कर दिये गये थे. ❗️ALARMING❗️ This is the murder of democracy in broad daylight. CCTV footage has exposed how @BJP4India, in active collusion with the @ECISVEEP, is opening ballot boxes without the presence of any relevant party stakeholders. This is gross electoral fraud being committed openly… pic.twitter.com/aSe36kGKPI — All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 30, 2026 EVM Ballot Box Tampering Allegation: पोस्टल बैलट का मामला इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के अनुसार, स्ट्रांग रूम के गलियारे में केवल पोस्टल बैलट (डाक मतपत्रों) को अलग करने (Segregation) का काम शाम 4 बजे से चल रहा था, जिसके बारे में उम्मीदवारों और एजेंटों को पहले ही ई-मेल के जरिये सूचित कर दिया गया था. इसे भी पढ़ें : कोलकाता में बोले मेयर हकीम- 6 मई को शपथ लेंगी ममता बनर्जी, दुर्गापुर में ‘गुड़-बतासा’ और ‘पाचन’ वाली सियासत नेताओं को दिखाया गया सच : आयोग आयोग ने दावा किया कि स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित और लॉक हैं. इसकी सच्चाई डॉ शशि पांजा, कुणाल घोष और भाजपा के प्रतिनिधियों को खुद मौके पर दिखाकर स्पष्ट कर दी गयी है. QR कोड और थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था काउंटिंग सेंटर्स की सुरक्षा के बारे में आयोग ने पहले ही घोषणा की है कि इस बार प्रवेश के लिए QR कोड आधारित फोटो आईडी अनिवार्य होगी. काउंटिंग हॉल के सबसे आंतरिक घेरे में बिना स्कैनिंग के किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव पर दुनिया की नजर, विदेशी मीडिया ने पूछा- अमीर होने से पहले ‘बूढ़ा’ हो जायेगा हिंदुस्तान? नेताजी इंडोर स्टेडियम छावनी में तब्दील आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुरक्षा और दक्षता के उच्चतम मानकों का पालन किया जा रहा है. फिलहाल, नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर टीएमसी का धरना जारी है और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें सोनारपुर या रूपा-पुर? दक्षिण सोनारपुर फतह करने निकलीं ‘द्रौपदी’, जानें क्यों छप्पन भोग छोड़ मांगती हैं सिर्फ ‘अंडे की झोल’ कटवा में ‘लाल गढ़’ पर दीदी का कब्जा, क्या युवा और किसान बिगाड़ेंगे स्पोर्ट्स? जानें अजय-हुगली के संगम का सियासी मिजाज बंगाल ने तोड़ दिये वोटिंग के सारे रिकॉर्ड, दूसरे चरण में 91.66 फीसदी मतदान, स्त्रीओं ने फिर गाड़े झंडे बंगाल चुनाव के Exit Poll पर कितना करें भरोसा? 2021 में दिग्गज एजेंसियां हो गयी थी फेल, जानें 2011 और 2016 में किसका गणित था सबसे सटीक The post बंगाल में ‘वोट लूट’ पर आर-पार, धरने पर बैठीं ममता की मंत्री शशि पांजा, चुनाव आयोग ने दी सफाई, जानें क्या है पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, गेंदबाजों के बाद बरसे गिल और बटलर

GT vs RCB, IPL 2026: गुजरात ने टॉस जीतकर घातक गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को 19.2 ओवर में महज 155 रन पर समेट दिया. फिर 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी की यह तीसरी हार है, तो गुजरात की यह पांचवीं जीत है. गुजरात की ओर से गिल और बटलर ने स्पोर्ट्सी तूफानी पारी गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने विस्फोटक पारी स्पोर्ट्सी. गिल ने 18 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए. जबकि जोस बटलर ने 19 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए. जेसन होल्डर ने 10 गेंदों का सामना किया, एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए. राहुल तेवतिया ने 27 रनों की नाबाद पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने 17 गेंदों का सामना किया और 4 चौके जमाए. राशिद खान एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर नाबाद लौटे. 156 रन का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही 42 रन के स्कोर पर साई सुदर्शन केवल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद गिल भी, जब टीम को स्कोर 57 रन था, उस समय आउट हो गए. गुजरात की ओर से अरशद खान ने चटकाए 3 विकेट गुजरात की ओर से अरशद खान ने 3.2 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए. मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. आरसीबी की ओर से पडीक्कल ने 40 रन बनाए, तो भुवी ने 3 विकेट चटकाए आरसीबी के लिए देवदत्त पडीक्कल 40 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि विराट कोहली ने 28 और कप्तान रजत पाटीदार ने 19 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि रोमारियो शेफर्ड ने दो और सुयश शर्मा ने एक विकेट लिए. The post गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, गेंदबाजों के बाद बरसे गिल और बटलर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आईपीएल में नया विवाद: ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का सेवन; जानें नियम, कानून और सजा का प्रावधान

IPL 2026 E-Cigarette Controversy: रियान पराग पंजाब किंग्स के खिलाफ लाइव मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का सेवन करते हुए देखे गये. कैमरे में कैद हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. यूजर रियान की आलोचना करने लगे और बीसीसीआई से कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद बीसीसीआई ने एक्शन लिया और पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया. उनको एक डिमेरिट अंक भी दिया गया. पराग का अपराध लेवल एक का अपराध था इसलिए किसी सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. आईपीएल की आचार संहिता के नियम 2.21 के तहत रियान पर कार्रवाई आईपीएल की आचार संहिता के नियम 2.21 के अनुसार रियान पर कार्रवाई की गई. इस नियम को उन सभी प्रकार के आचरणों को अपने दायरे में लाने के लिए बनाया गया है, जिनसे स्पोर्ट्स की छवि को नुकसान पहुंचता है. इसके अलावा मामले की शिकायत करने वाला व्यक्ति यह तय करेगा कि वह हरकत गंभीरता के किस दायरे में आती है (गंभीरता का यह दायरा छोटी-मोटी हरकतों (यानी लेवल 1 का अपराध) से लेकर बेहद गंभीर हरकतों (यानी लेवल चार का अपराध) तक फैला हुआ है). कैमरे से बचकर कई खिलाड़ी करते हैं ई-सिगरेट का सेवन कैमरे से बचकर कई खिलाड़ी ई-सिगरेट का सेवन करते हैं, लेकिन वे ड्रेसिंग रूम में ऐसा नहीं करते, इतने सारे कैमरों के बीच ऐसा करना बेहद जोखिम और लापरवाही भरा है. कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि शुभमन गिल और कागिसो रबाडा ई-सिगरेट का सेवन कर रहे थे. हालांकि उस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. मामला वहीं खत्म हो गया. हिंदुस्तान में बैन है ई-सिगरेट हिंदुस्तान प्रशासन ने 2019 में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें इसका उत्पादन, विक्री और वितरण शामिल था. इस संबंध में कानून के अनुसार पहली बार अपराध करने पर दोषी की एक साल तक की कैद हो सकती है या उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया सकता है. ई-सिगरेट निषेध अधिनियम क्या है? ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (पीइसीए) 2019 के अनुसार कोई भी व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ई-सिगरेट का उत्पादन या निर्माण, आयात या निर्यात, परिवहन, बिक्री या वितरण नहीं करेगा. विज्ञापन भी नहीं करेगा. प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ई-सिगरेट के उपयोग को बढ़ावा देने पर इस संबंध में कानून के अनुसार पहली बार अपराध करने पर दोषी को एक साल तक की वैद हो सकती है या उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया सकता है. डगआउट और मैदान के आसपास धूम्रपान, शराब पीने पर है प्रतिबंध बीसीसीआइ और आइपीएल के नियमों के अनुसार ड्रेसिंग रूम, डगआउट और मैदान के आसपास धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित है. मैच के दौरान या स्टेडियम के पब्लिक व्यू में शराब पीने की अनुमति नहीं होती. ड्रेसिंग रूम में शराब ले जाना सख्त मना है. सिगरेट जैसा हानिकारक नहीं है ई-सिगरेट जॉन हॉपकिस मेडिसिन के अनुसार ई-सिगरेट का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, हालांकि यह सिगरेट पीने जितना हानिकारक नहीं हो सकता है. निकोटिन नियमित सिगरेट और ई-सिगरेट का मुख्य घटक है और इससे लत लग जाती है. इससे धूम्रपान की तीव्र इच्छा पैदा होती. एंटी-डोधिन पॉलिसी के तहत खिलाड़ियों की लाइफस्टाइल पर नजर रखी जाती है. शराब पीना सीधा उल्लंघन नहीं है.सजा का प्रावधान: अगर कोई खिलाड़ी डेसिंग रूम में धूम्रपान या नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए पकड़ा जाता है, तो मैच फीस का कुछ हिस्से का जुर्माना, एक या अधिक मैचों का बैन.प्रचार पर भी रोक: बीसीसीआइ ने आइपीएल के दौरान शराब और तंबाकू के किसी भी प्रकार के विज्ञापन पर कड़ा रुख अपनाया है. The post आईपीएल में नया विवाद: ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का सेवन; जानें नियम, कानून और सजा का प्रावधान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोलकाता में बोले मेयर हकीम- 6 मई को शपथ लेंगी ममता बनर्जी, दुर्गापुर में ‘गुड़-बतासा’ और ‘पाचन’ वाली सियासत

खास बातें ‘पाचन’ ने बढ़ायी सियासी गर्मी मेयर फिरहाद का दावा- 225 सीटों के साथ होगी TMC की वापसी दुर्गापुर में ‘अणुव्रत मॉडल’ की वापसी, स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा ईवीएम में छेड़छाड़ का डर भाजपा का पलटवार- बांग्लादेश चले जायें पाचन वाले Firhad Hakim on Mamata Banerjee Oath| कोलकाता/दुर्गापुर, शिव कुमार राउत/नीरज श्रीवास्तव : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले राज्य में दावों और प्रतिदावों का दौर शुरू हो गया है. एग्जिट पोल के आंकड़े हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) खेमे में उत्साह भर रहे हैं, तो तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने बड़ा दावा कर दिया है. ‘पाचन’ ने बढ़ायी सियासी गर्मी फिरहाद हकीम ने बृहस्पतिवार को कहा कि ममता बनर्जी 6 मई को चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रही हैं. दूसरी ओर, दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘गुड़-बतासा’ खाकर और ‘पाचन’ (धमकी भरा शब्द) तैयार कर स्ट्रांग रूम की रखवाली कर रहे हैं. इसने राज्य की नेतृत्व में अलग तरह की तपिश पैदा कर दी है. Firhad Hakim on Mamata Banerjee Oath: मेयर फिरहाद का दावा- 225 सीटों के साथ होगी TMC की वापसी कोलकाता नगर निगम के मासिक अधिवेशन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए फिरहाद हकीम ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो ममता बनर्जी 6 मई को शपथ लेंगी. उन्होंने भाजपा के दावों को खारिज करते हुए कहा कि तृणमूल 202 से 225 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटेगी. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें दुर्गापुर में ‘अणुव्रत मॉडल’ की वापसी, स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दुर्गापुर गवर्नमेंट कॉलेज में बने काउंटिंग सेंटर के बाहर का नजारा कुछ अलग ही है. यहां दुर्गापुर पूर्व, दुर्गापुर पश्चिम और पांडवेश्वर की ईवीएम रखी गयी है. टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज से महज 200 मीटर दूर पहरा केंद्र बना लिया है. कार्यकर्ता चिलचिलाती गर्मी में खुद को फिट रखने के लिए गुड़ और बतासा खा रहे हैं. राहगीरों को भी खिला रहे हैं. इसे भी पढ़ें : एग्जिट पोल पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- बीजेपी ऑफिस से तैयार हुए आंकड़े, जीतेगी TMC ईवीएम में छेड़छाड़ का डर युवाओं का नेतृत्व कर रहे अजय देबनाथ ने कहा कि उन्हें डर है कि भाजपा ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर सकती है. इसलिए वे दिन-रात चौकन्ने हैं. कार्यकर्ताओं ने बीरभूम के बाहुबली नेता अणुव्रत मंडल की तर्ज पर ‘पाचन’ (डंडा) देने की बात दोहरायी है. उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद विरोधियों को ‘पाचन’ का इलाज दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : बंगाल में 77 बूथों पर फिर वोटिंग! डायमंड हार्बर और फालता में ‘जासूसी कैमरे’ मिलने से हड़कंप भाजपा का पलटवार- बांग्लादेश चले जायें पाचन वाले टीएमसी की इस सक्रियता पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है. भाजपा जिला प्रवक्ता सुमंत मंडल ने तंज कसते हुए कहा कि अणुव्रत मंडल तो खुद केंद्रीय एजेंसियों (ED-CBI) के चक्कर में सब भूल चुके हैं, लेकिन उनके शागिर्द अभी भी पुरानी रट लगा रहे हैं. उन्होंने सलाह दी कि यदि उन्हें ‘पाचन’ शब्द से इतना ही लगाव है, तो वे बांग्लादेश चले जायें, क्योंकि बंगाल में अब केवल ‘हरि कीर्तन’ होगा. भाजपा का दावा है कि 4 मई के बाद टीएमसी नेताओं को नबान्न से ढोल-मजीरा बजाते हुए विदा होना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें बंगाल में वोट के बाद हिंसा, कांग्रेस कार्यालय पर हमला, इंदिरा-राजीव की तस्वीरें फाड़ी, गरियाहाट थाने पर प्रदर्शन बंगाल चुनाव पर दुनिया की नजर, विदेशी मीडिया ने पूछा- अमीर होने से पहले ‘बूढ़ा’ हो जायेगा हिंदुस्तान? डायमंड हार्बर या बंगाल का ‘ल्यारी’? अभिषेक बनर्जी के गढ़ का क्या है पाकिस्तान कनेक्शन? बंगाल में किसकी जीत! बंपर वोटिंग से सट्टा बाजार कन्फ्यूज, बदला जीत का ‘भाव’ The post कोलकाता में बोले मेयर हकीम- 6 मई को शपथ लेंगी ममता बनर्जी, दुर्गापुर में ‘गुड़-बतासा’ और ‘पाचन’ वाली सियासत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top