Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रोलिंग और आर्थिक तंगी के बीच राहुल रॉय के लिए फरिश्ता बने अर्चना पूरन सिंह, फराह खान और सोनू सूद

Rahul Roy: 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म Aashiqui से रातों-रात स्टार बने Rahul Roy इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. हाल ही में कंटेंट क्रिएटर्स के साथ उनकी कुछ रील्स वायरल हुईं, जिन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. हालांकि, ट्रोलिंग के बीच राहुल रॉय ने अपनी निजी जिंदगी और आर्थिक संघर्षों को लेकर खुलकर बात की, जिसके बाद कई सितारे उनके समर्थन में सामने आए हैं. आर्थिक परेशानियों को लेकर राहुल ने तोड़ी चुप्पी राहुल रॉय ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह लंबे समय से आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. अभिनेता ने कहा कि उनके ऊपर कुछ पुराने कानूनी मामलों से जुड़ी आर्थिक जिम्मेदारियां हैं, जो उनके ब्रेन स्ट्रोक से पहले की हैं. ऐसे में वह ईमानदारी से सोशल मीडिया रील्स बनाकर कमाई करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी साफ कहा कि मेहनत करके पैसा कमाने में उन्हें कोई शर्म नहीं है. राहुल ने लिखा कि अगर लोग उनकी सादगी और संघर्ष का मजाक उड़ाते हैं, तो यह उनके व्यक्तित्व को ज्यादा दर्शाता है. फराह खान और अर्चना पूरन सिंह ने दिया साथ राहुल रॉय की पोस्ट सामने आने के बाद कई सितारों ने उनका समर्थन किया. फराह खान ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी. वहीं अर्चना पूरन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर राहुल के लिए खास संदेश लिखा. अर्चना ने कहा कि उन्हें खुशी है कि राहुल वही काम कर रहे हैं, जिससे उन्हें खुशी मिलती है. उन्होंने राहुल की पुरानी गानों वाली रील्स की तारीफ करते हुए उन्हें ढेर सारा प्यार और ताकत भेजी. ट्रोलर्स को राहुल का जवाब लगातार हो रही आलोचनाओं पर राहुल रॉय ने बेबाक अंदाज में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अगर कोई सच में उनकी चिंता करता है, तो उसे उनका मजाक उड़ाने के बजाय उन्हें सम्मानजनक काम दिलाने में मदद करनी चाहिए. राहुल ने यह भी कहा कि वह मेहनत से कमाई कर रहे हैं, न कि किसी का मजाक बनाकर. सोनू सूद ने भी बढ़ाया हौसला कुछ वायरल वीडियो में राहुल रॉय को फिल्म Phir Teri Kahani Yaad Aayee के लोकप्रिय गाने ‘तेरे दर पे सनम’ पर डांस करते देखा गया था. इसी को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया. हालांकि सोनू सूद ने भी उनका समर्थन करते हुए लिखा, “रॉक करते रहो भाई.” यह भी पढ़ें: 43वें दिन भी मजबूत रही ‘धुरंधर 2’, लगातार बना रही नए रिकॉर्ड The post ट्रोलिंग और आर्थिक तंगी के बीच राहुल रॉय के लिए फरिश्ता बने अर्चना पूरन सिंह, फराह खान और सोनू सूद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LPG के दाम बढ़े, कांग्रेस ने कहा- मोदी की वसूली जारी

कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र प्रशासन पर तीखा हमला बोला और पीएम मोदी को “Inflation Man Modi” कहा. पार्टी ने आरोप लगाया कि कमर्शियल LPG के दाम बार-बार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे कारोबारियों पर बोझ बढ़ रहा है. 993 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने कहा कि इससे महंगाई और बढ़ेगी और बिजनेस पर दबाव पड़ेगा. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि “Inflation Man Modi” फिर सक्रिय हो गए हैं. आज कमर्शियल सिलेंडर ₹993 महंगा हो गया. पार्टी ने आरोप लगाया कि पिछले 4 महीनों में मोदी प्रशासन ने लगातार कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं. ‘महंगाई मैन मोदी’ का चाबुक फिर चला। आज कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा हुआ। मोदी ने पिछले 4 महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम ऐसे बढ़ाए 👇 • 1 मई: ₹993• 1 अप्रैल: ₹218• 7 मार्च: ₹115• 1 मार्च: ₹31• 1 फरवरी: ₹50• 1 जनवरी: ₹111————–टोटल: ₹1,518 जी… — Congress (@INCIndia) May 1, 2026 मोदी की वसूली जारी है : कांग्रेस कांग्रेस ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि 1 जनवरी  से 1 मई के बीच कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम कुल ₹1,518 बढ़ चुके हैं. पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि अभी साल के 8 महीने बाकी हैं और “मोदी की वसूली” जारी है. यह बयान उस समय आया है जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹993 बढ़ाकर दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर की कीमत ₹3,071.50 कर दी गई है. यह भी पढ़ें : कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़े, जानें घरेलू गैस सिलेंडर का हाल The post LPG के दाम बढ़े, कांग्रेस ने कहा- मोदी की वसूली जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ममता बनर्जी के आरोप पर बीजेपी का जवाब- टीएमसी पहले से ही बना रही है हार के बहाने

ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावालाने का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल आने के बाद साफ दिख रहा है कि पहली बार बंगाल में बीजेपी प्रशासन बना सकती है. टीएमसी को बड़ी हार मिल सकती है. इसी वजह से टीएमसी ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है और तरह-तरह के आरोप लगा रही है. पूनावाला ने कहा कि टीएमसी पहले से ही हार के बहाने बना रही है. वह घबराहट में ऐसा कर रही है. #WATCH | Delhi | On the statement of West Bengal CM Mamata Banerjee, BJP spokesperson Shahzad Poonawala says, “Ever since the exit polls have come and it is becoming clear that for the first time BJP is going to form the government in Bengal and TMC is going to face a huge… pic.twitter.com/jPD3bbpGk6 — ANI (@ANI) May 1, 2026 बीजेपी नेता राम कृपाल यादव ने भी TMC के EVM छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने TMC को नकार दिया है और कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई. उन्होंने चुनाव आयोग की तारीफ करते हुए कहा कि उसने पूरी ईमानदारी से काम किया है, नतीजे आने पर सब साफ हो जाएगा. यह भी पढ़ें : बंगाल में ‘वोट लूट’ पर आर-पार, धरने पर बैठीं ममता की मंत्री शशि पांजा, चुनाव आयोग ने दी सफाई, जानें क्या है पूरा मामला #WATCH | Patna, Bihar: On TMC alleging EVM tampering, BJP leader Ram Kripal Yadav says, “…the people of West Bengal have rejected the TMC… there has been no foul play anywhere. The Election Commission has done its duties with utmost devotion and honesty. The results will… pic.twitter.com/t21vTpCusT — ANI (@ANI) May 1, 2026 गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित भवानीपुर मतगणना केंद्र में ममता बनर्जी  करीब चार घंटे रहीं और रात 12 बजे के बाद बाहर निकलीं. उन्होंने कहा कि मतगणना क्षेत्र में सिर्फ उम्मीदवार या एक एजेंट को ही रहने दिया जाएगा. पारदर्शिता के लिए उन्होंने मीडिया के लिए CCTV लगाने का सुझाव भी दिया. बनर्जी ने कहा कि जनता के वोट पूरी तरह सुरक्षित रहने चाहिए. शिकायत मिलने पर ही वह वहां पहुंचीं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शुरुआत में केंद्रीय बलों ने उन्हें अंदर जाने से रोका. 4 मई को होने वाली मतगणना से पहले उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. The post ममता बनर्जी के आरोप पर बीजेपी का जवाब- टीएमसी पहले से ही बना रही है हार के बहाने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Labour Day 2026 पर आया खास Google Doodle, हर वर्कर को दी श्रद्धांजलि, दिखाया असली हीरो कौन है

हर साल 1 मई को मनाया जाने वाला International Labour Day इस बार और भी खास बन गया, जब Google ने एक रंग-बिरंगा Doodle जारी कर दुनियाभर के कामगारों को सम्मान दिया. यह Doodle सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों की मेहनत का प्रतीक है जो रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाते हैं. इस बार Google ने अपने Doodle के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि समाज की असली ताकत हर छोटे-बड़े काम करने वाले लोगों में छिपी है. Doodle में दिखी हर पेशे की झलक Google के इस खास Doodle में हर अक्षर के जरिए अलग-अलग प्रोफेशन को दर्शाया गया है. कहीं पाइप ठीक करता मजदूर नजर आता है, तो कहीं डॉक्टर एक्स-रे के साथ दिखाया गया है. डिलीवरी बॉय, टेक्नीशियन और खेती से जुड़े लोग भी इसमें शामिल हैं. इस तरह Google ने यह दिखाया कि आधुनिक दुनिया को चलाने में हर सेक्टर का योगदान बराबर है. क्यों खास है Labour Day International Labour Day को मजदूरों और कामगारों के सम्मान में मनाया जाता है. यह दिन उनकी मेहनत, संघर्ष और योगदान को याद करने का मौका देता है. दुनियाभर में यह दिन सार्वजनिक अवकाश के रूप में भी मनाया जाता है और कई देशों में इसे May Day के नाम से जाना जाता है. इतिहास से जुड़ी बड़ी कहानी Labour Day की शुरुआत 19वीं सदी के औद्योगिक दौर से मानी जाती है. उस समय कामगार लंबे समय तक काम करने को मजबूर थे. इसके खिलाफ आवाज उठी और 8 घंटे काम, 8 घंटे आराम और 8 घंटे व्यक्तिगत समय की मांग की गई. यही आंदोलन आगे चलकर इस दिन की पहचान बना. हिंदुस्तान में पहली बार 1923 में चेन्नई में इस दिन को मनाया गया था. 2026 की थीम और आज की चुनौती इस साल Labour Day की थीम है Ensuring a Healthy Psychosocial Working Environment. International Labour Organization के अनुसार आज के समय में काम का दबाव, मानसिक तनाव और वर्क-लाइफ बैलेंस बड़ी चुनौती बन चुके हैं. इसलिए अब सिर्फ काम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित कार्य वातावरण पर भी ध्यान देना जरूरी है. यूजर्स के लिए क्या संदेश Google का यह Doodle सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक याद दिलाने वाला संदेश है. यह हमें बताता है कि टेक्नोलॉजी और सुविधाओं के पीछे असली मेहनत इंसानों की है. हर पेशे का सम्मान करना और बेहतर वर्क कल्चर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है. कामगारों की मेहनत पर टिकी समाज की नींव Labour Day 2026 पर Google का Doodle एक मजबूत संदेश देता है कि समाज की नींव कामगारों की मेहनत पर टिकी है. यह दिन सिर्फ छुट्टी नहीं, बल्कि उन लोगों के प्रति सम्मान जताने का मौका है जो हर दिन दुनिया को आगे बढ़ा रहे हैं. यह भी पढ़ें: AI वर्ल्ड में आया Google का नया सुपरपावर मॉडल, मिलेगा फ्री यूज ऑप्शन The post Labour Day 2026 पर आया खास Google Doodle, हर वर्कर को दी श्रद्धांजलि, दिखाया असली हीरो कौन है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Citroen e C3: कीमत और परफॉर्मेंस का बैलेंस

हिंदुस्तान में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और इसी सेगमेंट में Citroen ने अपनी एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक हैचबैक e C3 पेश की है. यह कार खासतौर पर शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए डिजाइन की गई है और कम बजट में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का अनुभव देने का दावा करती है. डिजाइन और पोजिशनिंग Citroen e C3 हैचबैक डिजाइन पर आधारित है लेकिन इसकी ऊंची स्टांस इसे मिनी-SUV जैसा लुक देती है. यह कॉम्पैक्ट साइज में आती है, जिससे ट्रैफिक और छोटी दूरी की ड्राइविंग में आसानी होती है. बैटरी और परफॉर्मेंस इसमें 29.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह 320 किमी (MIDC) तक की रेंज देती है, हालांकि रियल-वर्ल्ड में यह लगभग 200–220 किमी तक सीमित रहती है. इलेक्ट्रिक मोटर 57 PS पावर और 143 Nm टॉर्क जेनरेट करती है. 0 से 60 किमी/घंटा की स्पीड यह सिर्फ 6.8 सेकंड में पकड़ लेती है, जो शहर की ड्राइविंग के लिए काफी रिस्पॉन्सिव है. चार्जिंग ऑप्शन e C3 DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे 10% से 80% बैटरी सिर्फ 57 मिनट में चार्ज हो जाती है. वहीं घर पर रेगुलर सॉकेट से फुल चार्ज होने में लगभग 10.5 घंटे लगते हैं. यानी आप इसे रातभर चार्ज कर सकते हैं या फास्ट चार्जर से जल्दी टॉप-अप कर सकते हैं. फीचर्स और इंटीरियर कार में 10.24-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और MyCitroën ऐप कनेक्टिविटी मिलती है. इसमें मैनुअल AC, एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और इलेक्ट्रिक मिरर जैसे बेसिक लेकिन उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं. स्पेस और कम्फर्ट Citroen अपने सॉफ्ट सस्पेंशन और राइड कम्फर्ट के लिए जानी जाती है. e C3 में 315 लीटर का बूट स्पेस और 170 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस है, जिससे खराब सड़कों पर भी ड्राइविंग आसान हो जाती है. सेफ्टी और सीमाएं सुरक्षा के लिहाज से इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS with EBD और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं. हालांकि Global NCAP टेस्ट में इसे 0-स्टार रेटिंग मिली है, जो सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर सकती है. वेरिएंट्स और कीमत e C3 Live, Feel और Shine वेरिएंट्स में उपलब्ध है. कीमत इसे बजट EV सेगमेंट में रखती है, जिससे यह पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बनती है. प्रैक्टिकल ऑप्शन हो सकती है यह कार Citroen e C3 हाई परफॉर्मेंस या लग्जरी फीचर्स पर फोकस नहीं करती. इसका मकसद है सस्ती, आरामदायक और सिंपल इलेक्ट्रिक कार देना. अगर आपकी जरूरत शहर में रोजाना की ड्राइविंग है तो यह कार एक प्रैक्टिकल ऑप्शन हो सकती है, लेकिन सुरक्षा को लेकर सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है. यह भी पढ़ें: पेट्रोल की टेंशन को कहें टाटा, सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों पर डालें नजर, किराये पर उठाएं बैटरी The post Citroen e C3: कीमत और परफॉर्मेंस का बैलेंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

UAE Etihad Airways: इन कर्मचारियों को तुरंत यूएई छोड़ने का आदेश दिया गया है. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के रिश्तों में तनाव है और यूएई ने पाकिस्तान से अपना 3 अरब डॉलर (करीब 28,000 करोड़ रुपये) का कर्ज वापस मांगा है. बिना नोटिस और एचआर प्रक्रिया के कार्रवाई सीएनएन-न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, एतिहाद एयरवेज ने इन कर्मचारियों को निकालने में काफी जल्दबाजी दिखाई और किसी भी कॉर्पोरेट नियम का पालन नहीं किया गया. आमतौर पर किसी बड़ी कंपनी से कर्मचारी को निकालते समय जो कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसे यहाँ नजरअंदाज किया गया. इस अचानक हुई कार्रवाई ने वहां रह रहे अन्य विदेशी नागरिकों और पाकिस्तानी समुदाय के बीच डर का माहौल बना दिया है. इमिग्रेशन ऑफिस बुलाकर थमाया देश छोड़ने का फरमान सीएनएन-न्यूज18 के सूत्रों ने बताया कि इन कर्मचारियों को कंपनी के एचआर (HR) विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी थी. इसके बजाय, उन्हें सीधे इमिग्रेशन ऑफिस बुलाया गया और अगले 48 घंटों के भीतर यूएई छोड़ने का लिखित आदेश दे दिया गया. निकाले गए लोगों में कई सीनियर प्रोफेशनल्स भी शामिल हैं, जिनमें से एक व्यक्ति तो पिछले 20 सालों से इस एयरलाइन में अपनी सेवाएं दे रहा था. केवल 2 दिन का समय मिलने की वजह से ये लोग अपने पैसे और परिवार की शिफ्टिंग को लेकर परेशान हैं. एतिहाद एयरवेज ने साधी चुप्पी फिलहाल एतिहाद एयरवेज ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. हालांकि एयरलाइन सेक्टर में छंटनी होना आम बात है, लेकिन जिस तरह से इमिग्रेशन अथॉरिटी को शामिल कर तुरंत देश से बाहर जाने का आदेश दिया गया है, उससे एक्सपर्ट्स इसे केवल कंपनी का फैसला नहीं मान रहे हैं. पारदर्शिता की कमी की वजह से इस मामले में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. बिगड़ते कूटनीतिक रिश्तों का असर सीएनएन-न्यूज18 के विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल लेबर या नौकरी का मामला नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान और यूएई के बीच ठंडे होते रिश्तों का बड़ा संकेत है. अबू धाबी का यह कड़ा रुख पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है, क्योंकि पाकिस्तान की वित्तीय स्थिति काफी हद तक विदेशों में काम करने वाले अपने नागरिकों द्वारा भेजे गए पैसों पर टिकी है. ये भी पढ़ें: हिंदुस्तान एक सिग्नेचर से रिलीज कर सकता है, लेकिन हम नहीं… पाकिस्तानी मंत्री ने तेल संकट पर खोली अपने देश की पोल पाकिस्तान की बढ़ती आर्थिक मुश्किलें पाकिस्तान लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उसे बार-बार बाहरी देशों से मदद लेनी पड़ रही है. जानकारों के अनुसार, इस तरह की घटनाएं दिखाती हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की स्थिति कमजोर हो रही है. अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर होने की वजह से पाकिस्तान अब कूटनीतिक मोर्चे पर भी पिछड़ता जा रहा है, जिसका सीधा नुकसान वहां के आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है. ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में कैंब्रिज इंटरनेशनल का पेपर लीक, लगातार तीसरे साल घटी घटना, यूनिवर्सिटी ने बिठाई जांच The post UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

फैक्टर्स 1. लक्ष्मी भंडार और स्त्री वोट बैंक 2. भ्रष्टाचार बनाम क्षेत्रीय पहचान 3. डायमंड हार्बर मॉडल और अभिषेक की रणनीति 4. मतुआ वोट और सीएए (CAA) का असर 5. मुस्लिम मतों का ध्रुवीकरण 6. केंद्रीय बलों की भूमिका और सुरक्षा 7. सत्ता विरोधी लहर (Anti-Incumbency) West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. अब सबकी नजरें 4 मई पर टिकी हैं, जिस दिन मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे. नेतृत्वक गलियारों में इस बात पर बहस तेज है कि क्या ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने में कामयाब होंगी या हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार ‘नबान्न’ पर कब्जा करेगी. नेतृत्वक विश्लेषकों के अनुसार, इस बार का चुनाव 7 ऐसे प्रमुख कारकों यानी फैक्टर पर निर्भर करेगा, जो बंगाल की किस्मत तय करेंगे. 1. लक्ष्मी भंडार और स्त्री वोट बैंक ममता बनर्जी की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना इस चुनाव का सबसे बड़ा गेम-चेंजर मानी जा रही है. पिछले चुनाव में स्त्रीओं के भारी समर्थन ने टीएमसी को सत्ता दिलायी थी. इस बार भी स्त्रीओं का रिकॉर्ड मतदान (92.28 प्रतिशत) यह संकेत दे रहा है कि कल्याणकारी योजनाओं का असर गहरा है. 2. भ्रष्टाचार बनाम क्षेत्रीय पहचान भाजपा ने भर्ती घोटाला, राशन घोटाला और संदेशखाली जैसे मुद्दों को उठाकर भ्रष्टाचार पर कड़ा हमला बोला. टीएमसी ने ‘बंगाल विरोधी’ शक्तियों की साजिश और ‘बाहरी बनाम भीतरी’ का मुद्दा बनाकर क्षेत्रीय पहचान (Bengali Identity) को ढाल बनाया. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 3. डायमंड हार्बर मॉडल और अभिषेक की रणनीति अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने जिस संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनाव लड़ा है, वह चर्चा का विषय है. विशेषकर दक्षिण बंगाल में टीएमसी के कैडर मैनेजमेंट ने भाजपा की राह मुश्किल कर दी. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के Exit Poll पर कितना करें भरोसा? 2021 में दिग्गज एजेंसियां हो गयी थी फेल, जानें 2011 और 2016 में किसका गणित था सबसे सटीक 4. मतुआ वोट और सीएए (CAA) का असर उत्तर 24 परगना और नदिया जिले के मतुआ समुदाय के वोट इस बार निर्णायक होंगे. भाजपा ने सीएए (CAA) के जरिये इस वोट बैंक को साधने की कोशिश की, लेकिन टीएमसी ने इसे नागरिकता छीनने का डर दिखाकर काउंटर करने का प्रयास किया. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव पर दुनिया की नजर, विदेशी मीडिया ने पूछा- अमीर होने से पहले ‘बूढ़ा’ हो जायेगा हिंदुस्तान? 5. मुस्लिम मतों का ध्रुवीकरण कांग्रेस और वामदलों के कमजोर होने के बाद मुस्लिम वोट बैंक पूरी तरह से टीएमसी के पाले में जाता दिख रहा है. हालांकि, कुछ इलाकों में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) की मौजूदगी ने टीएमसी की चिंता बढ़ायी है, लेकिन बड़ा हिस्सा अभी भी ममता बनर्जी के साथ खड़ा नजर आ रहा है. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: दक्षिण बंगाल की 142 सीटों पर महामुकाबला, भवानीपुर में ममता-शुभेंदु की प्रतिष्ठा दांव पर 6. केंद्रीय बलों की भूमिका और सुरक्षा इस बार निर्वाचन आयोग ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की. केंद्रीय बलों की मौजूदगी ने मतदाताओं को निडर होकर वोट डालने का मौका दिया. इसका फायदा किसे होगा, यह सबसे बड़ा सवाल है. अगर एंटी-इन्कम्बेंसी वोट बिना किसी डर के पड़े हैं, तो यह भाजपा के लिए अच्छी समाचार हो सकती है. 7. सत्ता विरोधी लहर (Anti-Incumbency) 15 साल के शासन के बाद क्या बंगाल में बदलाव की लहर है? भाजपा ने स्थानीय स्तर पर टीएमसी नेताओं के खिलाफ गुस्से को भुनाने की कोशिश की है. टीएमसी का मानना है कि ममता बनर्जी का चेहरा किसी भी सत्ता विरोधी लहर को काटने के लिए काफी है. इसे भी पढ़ें कोलकाता, 24 परगना और हावड़ा की 91 सीटों से तय होगा ‘नबान्न का नवाब’, क्या दीदी का किला ढाह पायेगी भाजपा? बंगाल समेत 5 राज्यों में काउंटिंग की हाई-टेक व्यवस्था, लागू हुआ QR कोड वाला सुरक्षा कवच बंगाल में किसकी जीत! बंपर वोटिंग से सट्टा बाजार कन्फ्यूज, बदला जीत का ‘भाव’ डायमंड हार्बर या बंगाल का ‘ल्यारी’? अभिषेक बनर्जी के गढ़ का क्या है पाकिस्तान कनेक्शन? The post बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जबलपुर नाव हादसा : 4 साल के बेटे को सीने से लगाए मिली महिला, शव जैसे ही निकला रोने लगे लोग

Jabalpur Boat Tragedy : मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए नाव हादसे में 9 लोगों की जान चली गई. इस हादसे की सबसे भावुक तस्वीर तब सामने आई, जब शुक्रवार (1 मई) को रेस्क्यू टीम को एक मां और उसके 4 साल के बेटे के शव मिले. दोनों आखिरी पल तक एक-दूसरे से लिपटे हुए थे. स्त्री और उसके शिशु के शव पानी से बाहर निकाले गए. दोनों के शरीर पर लाइफ जैकेट बंधी हुई थी. मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जब उन्होंने दोनों के शव देखे. वहीं घटनास्थल पर पहुंचे राज्य के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी यह दृश्य देखकर भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए. VIDEO | Jabalpur Bargi Dam cruise boat tragedy: The grief-stricken families break down in tears as a body is recovered during the search operation, while they continue to wait and search desperately for their missing family members. (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/6V4SQSS8M3 — Press Trust of India (@PTI_News) May 1, 2026 एक क्रूज नाव अचानक आए तूफान की वजह से पलट गई गुरुवार (30 अप्रैल) को बरगी डैम जलाशय में 29 लोगों को लेकर जा रही एक क्रूज नाव अचानक आए तूफान की वजह से पलट गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है. मौके पर SDRF की टीम के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात हैं. ये मिलकर युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेशः जबलपुर के बरगी डैम में पलटा क्रूज, 4 लोगों के मिले शव, कई लापता, रेस्क्यू जारी अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 6 बजे तेज हवाएं चलीं, जिससे जलाशय का पानी उफान पर आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्रियों ने खतरा देखकर शोर मचाया और नाव को किनारे लौटाने की मांग की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. नाव आगे बढ़ती रही, फिर अचानक पलट गई. स्थानीय लोगों ने कुछ लोगों को बचाया कुछ स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से कई यात्रियों को बचा लिया. खासकर वे लोग जो लाइफ जैकेट पहने हुए थे. लेकिन कई अन्य लोग पानी में डूब गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका. The post जबलपुर नाव हादसा : 4 साल के बेटे को सीने से लगाए मिली स्त्री, शव जैसे ही निकला रोने लगे लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2026: मैच के बाद बोले शुभमन गिल- आरसीबी को 155 रन पर रोकना शानदार रहा

GT vs RCB, IPL 2026 : गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार (30 अप्रैल) को अहमदाबाद में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में जीत दर्ज करने के कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को अच्छी पिच पर महज 155 रन के स्कोर पर रोकना शानदार रहा. गिल (18 गेंद में 43 रन) और जोस बटलर (19 गेंद में 39 रन) की अच्छी शुरूआत की मदद से गुजरात टाइटन्स ने आरसीबी को चार विकेट से हराया. गत चैंपियन Royal Challengers Bangalore को बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन टीम मेजबान गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई. टीम 19.2 ओवर में सिर्फ 155 रन पर ढेर हो गई. इस सीजन में RCB पहली बार ऑल आउट हुई. गुजरात टाइटन्स ने गिल (चार चौके, तीन छक्के) और बटलर (दो चौके, चार छक्के) के अलावा अंत में राहुल तेवतिया की नाबाद 27 रन (17 गेंद में चार चौके) पारी मदद से 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया. टीम ने जबरदस्त वापसी की : गिल मैच के बाद गिल ने कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे विकेट पर Royal Challengers Bangalore जैसी मजबूत बल्लेबाजी को 155 रन पर रोकना बड़ी बात है. गिल ने माना कि टीम का फील्डिंग इस टूर्नामेंट में हमेशा अच्छा नहीं रहा, लेकिन दूसरे ओवर के बाद खिलाड़ियों की एनर्जी शानदार रही और टीम ने जबरदस्त वापसी की. यह भी पढ़ें : गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, गेंदबाजों पर बरसे गिल और बटलर बल्लेबाजी को लेकर क्या कहा गिल ने? बल्लेबाजी पर गिल ने कहा कि पहली गेंद पर वह थोड़ा किस्मत वाले रहे, लेकिन उसके बाद उन्हें लगा कि आज उनका दिन है. उन्होंने कहा कि वह आत्मविश्वास में थे और गेंदबाजों पर दबाव बनाना चाहते थे. गिल ने राहुल तेवतिया की तारीफ करते हुए कहा कि वह टीम के लिए बहुत अहम हैं और उन्होंने शानदार तरीके से मैच खत्म किया, हालांकि बीच में कुछ विकेट जल्दी गिर गए थे. The post IPL 2026: मैच के बाद बोले शुभमन गिल- आरसीबी को 155 रन पर रोकना शानदार रहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LPG Price Hike : कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़े, जानें घरेलू गैस सिलेंडर का हाल

LPG Price Hike : आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा. हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी आम उपभोक्ताओं पर फिलहाल इसका असर नहीं पड़ेगा. दिल्ली में अब कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹3071.50 हो गई है. इससे पहले पिछले महीने भी तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए थे. तब 5 किलो वाले मिनी सिलेंडर करीब ₹51 महंगे हुए थे, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹195 से ₹218 तक बढ़ा दिए गए थे. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं आम लोगों को फिलहाल राहत दी गई है. दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अभी ₹913 ही बनी हुई है, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले 7 मार्च को इसके दाम ₹60 बढ़ाए गए थे. हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमत होती है अपडेट बड़ी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को LPG के दाम अपडेट करती हैं. ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट और रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखकर तय की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम देशभर में फिलहाल स्थिर हैं. दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर मिल रहा है. पिछले साल मार्च में ₹2 प्रति लीटर की कटौती के बाद से ही इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कच्चे तेल के दाम बढ़ चुके हैं करीब 50% तक ताजा बढ़ोतरी की वजह वेस्ट एशिया में बढ़ता तनाव माना जा रहा है, जिससे दुनियाभर की तेल सप्लाई प्रभावित हुई है. युद्ध शुरू होने के बाद से कच्चे तेल के दाम करीब 50% तक बढ़ चुके हैं. खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ा है, क्योंकि ये दुनिया के सबसे अहम तेल रास्तों में से एक है. The post LPG Price Hike : कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़े, जानें घरेलू गैस सिलेंडर का हाल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top