Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हरभजन सिंह के घर के बाहर AAP का बवाल, दीवार पर लिखा- पंजाब का गद्दार, निकाली अर्थी

Harbhajan Singh: AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के प्रति अपना गुस्सा दिखाते हुए जालंधर स्थित उनके आवास के बाहर जमकर बवाल किया. घर की दीवारों पर काले रंग से पंजाब का गद्दार लिख दिया. भज्जी की निकाली गई अर्थी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया. बाद में भज्जी का पुतला बनाकर आप कार्यकर्ताओं ने अर्थी यात्रा निकाली. यही नहीं काली पट्टी बांधकर सड़क पर नारे भी लगाए. #WATCH | Jalandhar, Punjab: AAP workers express their resentment against Rajya Sabha MP Harbhajan Singh as they wrote “Gaddar” on the walls of his residence in Jalandhar. Raghav Chadha, Harbhajan Singh, along with 2/3rd MPs of AAP, merged with the BJP yesterday. pic.twitter.com/PGiFKwlt0I — ANI (@ANI) April 25, 2026 पंजाब की जनता के भरोसे को तोड़ा है : AAP आम आदमी पार्टी की पंजाब ईकाई ने एक्स पर विरोध प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया. एक्स पर लिखा- राज्यसभा के जिन गद्दार सदस्यों ने BJP का दामन थामा है, उन्होंने पंजाब की जनता के भरोसे को तोड़ा है. शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और BJP मिलकर आम आदमी पार्टी को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं. आम आदमी पार्टी एक जन-आंदोलन है, जिसके आगे कोई टिक नहीं सकता. राघव चड्ढा सहित आप के 7 सांसदों ने बीजेपी में विलय किया राघव चड्ढा ने शुक्रवार को बताया कि 7 सांसदों ने बीजेपी में विलय कर लिया है. उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी अपने सिद्धांतों एवं मूल्यों से भटक गई है. चड्ढा के अलावा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रम साहनी ने भी केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ दी है. कुमार विश्वास सहित ये नेता भी पार्टी से कर चुके हैं किनारा इससे पहले भी कई दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. जिनमें पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी और कवि कुमार विश्वास शामिल हैं. 2015 में आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने पार्टी छोड़ दी और बाद में भाजपा में शामिल हो गईं. इसके बाद वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने भी 2017 में पार्टी छोड़ दी. 2018 में संस्थापक सदस्य आशीष खेतान ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए सक्रिय नेतृत्व से पूरी तरह से किनारा कर लिया. ये भी पढ़ें: क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून? स्वाति मालीवाल BJP में शामिल, अरविंद केजरीवाल को बताया गद्दार, कई राज खोले आप नेता आतिशी ने दिया प्रवेश वर्मा को जवाब, कहा- केजरीवाल के घर की तस्वीरें फर्जी The post हरभजन सिंह के घर के बाहर AAP का बवाल, दीवार पर लिखा- पंजाब का गद्दार, निकाली अर्थी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर 25 प्रतिशत लोग वोटर लिस्ट से बाहर, आंकड़ों में उलझा जीत-हार का गणित

Bhabanipur Voter List: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट भवानीपुर में वोटर लिस्ट से 25 प्रतिशत मतदाताओं के नाम कट चुके हैं. इसकी वजह से जीत-हार का गणित आंकड़ों में उलझकर रह गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के बीच यहां सीधी जंग हो रही है. सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल इस जंग से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद भवानीपुर विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या में भारी गगिरावट दर्ज की गयी. इसकी वजह से सियासी गलियारों में हलचल है, क्योंकि वोटर लिस्ट से जो नाम कटे हैं, उसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग हैं. Bhabanipur Voter List: 2.06 लाख में से 51004 नाम कटे SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले भवानीपुर में कुल 2,06,295 मतदाता थे. एसआईआर के बाद सूची से 51,004 नाम हटा दिये गये. डिलीट किये गये नामों में 23.3 प्रतिशत मुस्लिम और 76.7 प्रतिशत गैर-मुस्लिम हैं. पहले चरण में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट श्रेणियों के तहत 44,787 नाम हटाये गये. दूसरे दौर में 2,342 और नाम काटे गये, जबकि मात्र 18 नये मतदाता ही वोटर लिस्ट में जुड़ पाये. एडजुडिकेशन का पेच- 14 हजार मतदाता जांच के घेरे में करीब 14,154 मतदाताओं को एडजुडिकेशन (जांच के अधीन) की श्रेणी में रखा गया था. सबर संस्थान के विश्लेषण से पता चला कि सप्लीमेंट्री लिस्ट में जिन मतदाताओं के नाम काटे गये, उनमें से करीब 40 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय से थे. हालांकि, अंतिम मतदाता सूची से जिन लोगों के नाम हटाये गये, उनमें गैर-मुस्लिम 92 प्रतिशत हैं. लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी (तार्किक विसंगति) की श्रेणी में मुस्लिम मतदाताओं की हिस्सेदारी बढ़कर 52 प्रतिशत हो गयी, जो उनकी जनसंख्या के अनुपात से काफी अधिक है. विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच बढ़ेगा तनाव भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में इतनी बड़ी कटौती चुनाव के नतीजों को पूरी तरह पलट सकती है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) इसे भाजपा की साजिश बता रही है, तो चुनाव आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है. केवल वैसे लोगों के नाम हटाये गये हैं, जो वोट देने के योग्य नहीं हैं. ‘अनमैप्ड’ और ‘डुप्लीकेट’ वोटर के नाम वोटर लिस्ट से हटाये जाने के बाद भवानीपुर की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है. इसे भी पढ़ें The post ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर 25 प्रतिशत लोग वोटर लिस्ट से बाहर, आंकड़ों में उलझा जीत-हार का गणित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, बिरसा मुंडा के मर्डर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची से प्रणव की रिपोर्ट Ranchi News: रांची पुलिस ने धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में 24 अप्रैल 2026 को हुई सनसनीखेज हत्या और चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड बिरसा मुण्डा की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा कर दी गई थी. वारदात के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी लूट ली गई थी. इस मामले में धुर्वा थाना कांड संख्या 88/26 के तहत केस दर्ज किया गया था. एसआईटी टीम का गठन, तेज कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने तत्काल एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. इस टीम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (सिटी) रांची को सौंपा गया. टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तेजी से जांच शुरू की. जांच के दौरान तीन संदिग्धों की पहचान हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. चोरी और हत्या का पूरा सच सामने आया पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों ने मंदिर में चोरी की योजना बनाई थी. वारदात के दौरान सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुण्डा ने उन्हें पहचान लिया. पकड़े जाने के डर से अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी. इसके बाद दान पेटी से नकदी लेकर फरार हो गए. यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपी मंदिर के पास के ही रहने वाले हैं और इलाके से भली-भांति परिचित थे. कहां के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें देव कुमार उर्फ रचित कुमार पिता बबलु राम, न्यू कॉलोनी जगन्नाथपुर निवासी, विकास महली पिता रमेश महली, न्यू कॉलोनी, जगन्नाथपुर निवासी और आयुष कुमार दत्ता पिता कृष्णा कुमार न्यू कॉलोनी, जगन्नाथपुर निवासी शामिल हैं. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है. बरामदगी में मिला अहम सबूत पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं. इसमें कुल 3,00,977 रुपये नकद, हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा पत्थर, घटना के समय पहने गए कपड़े (शर्ट और गमछा) शामिल हैं. इसके अलावा ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल किए गए चार लोहे के रॉड और टूटे हुए ताले भी बरामद किए गए हैं. साथ ही नए कपड़े और उनकी खरीद की रसीद भी पुलिस ने जब्त की है. हिस्ट्रीशीटर क्रिमिनल हैं सारे आरोपी मुख्य आरोपी देव कुमार उर्फ रचित कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ पहले से कई चोरी और आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं. इनमें जगन्नाथपुर, पुंदाग, विधानसभा और धुर्वा थाना क्षेत्र के मामले शामिल हैं. वहीं, विकास महली पर भी सुखदेव नगर थाना में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है, जिसमें पोक्सो एक्ट भी शामिल है. इससे स्पष्ट होता है कि आरोपी पहले से अपराध की दुनिया से जुड़े हुए थे. इसे भी पढ़ें: गुमला के सिसई में तालाब में डूबीं बहनें, बड़ी ने बचाई छोटी की जान तो मंझली की हो गई मौत इलाके में दहशत, पुलिस की सख्ती इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अब लोगों ने राहत की सांस ली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. इस घटना ने एक बार फिर मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, पुलिस की तत्परता से मामले का जल्द खुलासा होना कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा भी बढ़ाता है. इसे भी पढ़ें: अनगड़ा-हुंडरू फॉल रोड पर अनियंत्रित ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, शिक्षिका और शिशु सहित 6 घायल The post जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, बिरसा मुंडा के मर्डर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DC vs PBKS: केएल राहुल ने 47 गेंद पर जड़ा शतक, सैमसन ने निकले आगे

DC vs PBKS: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए एक यादगार शतक जड़ दिया है. मैदान पर उतरते ही केएल राहुल ने अपने इरादे साफ कर दिए थे. उन्होंने पंजाब किंग्स के हर गेंदबाज को जमकर धोया. राहुल ने महज 47 गेंद पर 102 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया. 12 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का राहुल ने भरपूर फायदा उठाया. पारी के तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर शशांक सिंह ने डीप स्क्वायर लेग पर राहुल का कैच छोड़ा और चौका भी जाने दिया. आईपीएल में राहुल के नाम 6 शतक इसके बाद राहुल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपनी इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए, जिसमें 12 शानदार चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. राहुल का स्ट्राइक रेट 210.20 का रहा, जो यह बताता है कि उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया हुआ था. यह राहुल का आईपीएल में छठा शतक है और उन्होंने संजू सैमसन के पांच शतकों को पीछे छोड़ दिया. इस लिस्ट में वह क्रिस गेल के साथ शामिल हो गए, जिनमें नाम आईपीएल में छह शतक हैं. राहुल के आगे विराट कोहली (8 शतक) और जोस बटलर (7 शतक) हैं. When class meets grace 🤝…. ….We get to witness a KL Rahul special 😎👏 Updates ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | @DelhiCapitals | @klrahul pic.twitter.com/2dB0UcyVTn — IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026 सर्वाधिक आईपीएल शतक 8 – विराट कोहली7 – जोस बटलर6 – क्रिस गेल6 – केएल राहुल5 – संजू सैमसन केएल राहुल को मिला नीतीश राणा का साथ केएल राहुल को दूसरे छोर से नीतीश राणा का बेहतरीन साथ मिला.राणा ने भी पंजाब के गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाया और अर्धशतक जड़ते हुए राहुल के साथ 150 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की. इन दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने महज 15 ओवर में ही 189 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. पंजाब किंग्स के गेंदबाज इस मैच में पूरी तरह बेअसर नजर आए. अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट और युजवेंद्र चहल जैसे अनुभवी गेंदबाजों के बावजूद, दिल्ली के बल्लेबाज नहीं रुके. ये भी पढ़ें… RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में  RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज The post DC vs PBKS: केएल राहुल ने 47 गेंद पर जड़ा शतक, सैमसन ने निकले आगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने पाक सेना प्रमुख मुनीर से मुलाकात की

US Iran Peace Talks: ईरानी विदेश मंत्री और आसिम मुनीर की यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है. जबकि पाकिस्तान में शांति वार्ता की कोशिश हो रही है. ईरानी दूतावास ने जारी किया वीडियो ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया. जिसमें मुनीर और अराघची के साथ बैठक के दौरान, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई और ईरान के राजदूत रजा अमीरी मोघदम भी दिख रहे हैं. दूतावास ने वीडियो कैप्शन में कहा कि अराघची ने मुनीर से मुलाकात की. #WATCH | Embassy of the Islamic Republic of Iran in Pakistan tweets, “Iranian Foreign Minister Dr Seyed Abbas Araghchi calls on Pakistani Field Marshal Syed Asim Munir.” (Source: Embassy of Iran in Pakistan) pic.twitter.com/hdVpNjYVGj — ANI (@ANI) April 25, 2026 ईरानी विदेश मंत्री शुक्रवार को पहुंचे पाकिस्तान अराघची शुक्रवार देर रात पाकिस्तानी नेताओं के साथ मुलाकात के लिए यहां पहुंचे. उनका स्वागत मुनीर, विदेश मंत्री इसहाक डार और गृह मंत्री मोहसिन नकवी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया था. हालांकि, इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि इस यात्रा के दौरान वाशिंगटन और तेहरान के बीच सीधी बातचीत होगी या नहीं. ये भी पढ़ें: इजरायली पीएम नेतन्याहू को था कैंसर, 2 महीने तक छिपाई बात; अब खुद किया खुलासा इस्लामाबाद पहुंची ईरानी टीम; कहा- अमेरिका से डायरेक्ट नहीं मिलेंगे, पाकिस्तान के जरिए रखेंगे अपनी शर्तें ट्रंप के रक्षा मंत्री हेगसेथ की ईरान को दो टूक: या तो डील करो या कड़ा घेरा झेलने को रहो तैयार The post ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने पाक सेना प्रमुख मुनीर से मुलाकात की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DC vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर दिल्ली ने चुनी बैटिंग, देखें प्लेइंग XI

DC vs PBKS: IPL 2026 सीजन में अब तक अपराजित रही पंजाब किंग्स का मुकाबला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स से उसके होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. दिन के मैच में दिल्ली का इरादा पहले बैटिंग करते हुए एक बड़ा स्कोर करने का होगा. पंजाब किंग्स को टूर्नामेंट में अब तक एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है. वह टेबल में भी टॉप पर है. श्रेयस अय्यर की शानदार कप्तानी में टीम लगातार जीत रही है. वहीं, दिल्ली 6 में से 3 मैच जीतकर टेबल में छठे नंबर पर है. गर्मी की वजह से दिल्ली ने चुनी बैटिंग टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, ‘हम पहले बैटिंग करेंगे. पिच थोड़ी सूखी लग रही है और जाहिर है यह एक दिन का मैच है और आप जानते हैं कि गर्मी भी काफी है. इसलिए हम पहले एक अच्छा टोटल बनाने और फिर उसे डिफेंड करने के बारे में सोच रहे हैं. देखने से लगता है कि बाद में पिच थोड़ी धीमी हो जाएगी, और बॉलर्स को भी थोड़ी मदद मिल सकती है. इसलिए हम पहले एक अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं और बॉलर्स को पिच से मिलने वाली किसी भी मदद का फायदा उठाने का मौका देना चाहते हैं. हम खुद पर फोकस करना चाहते हैं. 🚨 TOSS 🚨@DelhiCapitals have won the toss & will bat first against @PunjabKingsIPL in New Delhi. Updates ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS pic.twitter.com/jKNpfCh1lo — IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026 दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार. श्रेयस ने कहा – गेंदबाजी करने में मजा आता है टॉस के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘इस पल में रहना जरूरी है, आप माहौल को ऐसा ही रखना चाहते हैं. मुझे पर्सनली लगता है कि आपको बस और ज्यादा मेहनत से ट्रेनिंग करते रहना चाहिए और हर बार बेहतर होते रहना चाहिए, पिछली परफॉर्मेंस से बेहतर. यही बात मैं अपने टीममेट्स से भी कहता रहता हूं. हमें ड्रेसिंग रूम में अच्छी आदतें डालनी चाहिए और उस कल्चर को बनाए रखना चाहिए जिसे हम अब तक बना रहे हैं. भगवान की कृपा से, यह बहुत अच्छा चल रहा है. हमें बस गेम को एन्जॉय करते रहना है और एक-दूसरे के साथ मजे करने हैं. हम उसी टीम के साथ स्पोर्ट्स रहे हैं. पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. ये भी पढ़ें… RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में  RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज The post DC vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर दिल्ली ने चुनी बैटिंग, देखें प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल चुनाव के पहले चरण की अग्निपरीक्षा में ECI पास, 44376 हजार बूथों पर कोई नहीं कर पाया ‘खेला’, अब 29 की तैयारी

खास बातें 44,376 मतदान केंद्रों की हुई स्क्रूटनी किसी सीट पर पुनर्मतदान नहीं 1478 उम्मीदवारों को दी सूचना पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी स्ट्रांग रूम में डबल लॉक और 24 घंटे पहरा अधिकारियों का दौरा, उम्मीदवारों की निगरानी जब्ती का आंकड़ा 481 करोड़ के पार करोड़ों की शराब और ड्रग्स 21 लाख से ज्यादा पोस्टर हटाये गये 29 अप्रैल की वोटिंग के लिए ईवीएम की कमिशनिंग 25 तक West Bengal Election 2026 Post Poll Scrutiny: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के बाद निर्वाचन आयोग (ECI) ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ी प्रक्रिया पूरी कर ली है. 23 अप्रैल को हुए मतदान के बाद 152 विधानसभा क्षेत्रों के फॉर्म 17A (मतदाता रजिस्टर) और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच (Scrutiny) शुक्रवार को संपन्न हो गयी. किसी भी पोलिंग स्टेशन पर गड़बड़ी की पुष्टि नहीं हुई है. पहले चरण में कहीं भी दोबारा मतदान (Re-poll) की जरूरत नहीं पड़ी. 44,376 मतदान केंद्रों की हुई स्क्रूटनी निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की धांधली का पता लगाने के लिए पोस्ट-पोल स्क्रूटनी के कड़े निर्देश दिये थे. पश्चिम बंगाल के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों (RO) ने जनरल ऑब्जर्वर और 600 से अधिक उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच की. किसी सीट पर पुनर्मतदान नहीं पहले चरण में कुल 44,376 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गये थे. पूरी जांच के बाद आयोग ने पाया कि मतदान निष्पक्ष रहा, इसलिए कहीं भी दोबारा चुनाव की सिफारिश नहीं की गयी है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 1478 उम्मीदवारों को दी सूचना चुनाव आयोग ने स्क्रूटनी से पहले बंगाल के प्रथम चरण में चुनाव लड़ रहे सभी 1,478 उम्मीदवारों को इसकी जानकारी दी गयी थी. उन्हें स्क्रूटनी की तारीख, समय और जगह के बारे में पहले ही बता दिया गया था. इनमें से 600 से अधिक प्रत्याशी या तो खुद पहुंचे थे या उन्होंने अपने प्रतिनिधि को भेजा था. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी पारदर्शिता बनाये रखने के लिए इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी गयी और जांच के बाद फॉर्म 17A व संबंधित सामग्री को दोबारा सील कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : काकू, मैं आपकी बेटी जैसी हूं, शांति निकेतन में गिड़गिड़ाती रही नाबालिग, सामूहिक दुष्कर्म से दहली गुरुदेव की भूमि West Bengal Election 2026: स्ट्रांग रूम में डबल लॉक और 24 घंटे पहरा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपीएटी (VVPAT) की सुरक्षा के भी इलेक्शन कमीशन ने अभूतपूर्व इंतजाम किये हैं. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए डबल लेयर (दो स्तरीय) घेराबंदी की गयी है. सीसीटीवी कैमरों से कॉरिडोर व दरवाजों की 24 घंटे निगरानी हो रही है. अधिकारियों का दौरा, उम्मीदवारों की निगरानी रिटर्निंग अधिकारियों को दिन में 2 बार और जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) को रोजाना स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की जांच करने के निर्देश दिये गये हैं. उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को भी स्ट्रांग रूम परिसर में कैंप लगाने की अनुमति दी गयी है, ताकि वे खुद अपनी आंखों से सुरक्षा देख सकें. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में बड़ी कार्रवाई, पोलिंग एजेंट से मिला कैश, अब तक 481 करोड़ की जब्ती जब्ती का आंकड़ा 481 करोड़ के पार चुनाव आयोग की ताजा प्रवर्तन रिपोर्ट (Enforcement Report) के अनुसार, बंगाल में अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती का सिलसिला जारी है. मतदान के दिन (23 अप्रैल को) मुर्शिदाबाद के मुरारई विधानसभा (बूथ संख्या 137) में सीआरपीएफ के जवानों ने एक पोलिंग एजेंट, रेजाउल दफादार के पास से 1,65,820 रुपए बरामद किये. करोड़ों की शराब और ड्रग्स 26 फरवरी से अब तक राज्य में कुल 48,139.39 लाख रुपए (481 करोड़ से अधिक) की जब्ती हुई है. इसमें 29 करोड़ का कैश, 107 करोड़ की शराब और 108 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ शामिल हैं. 15 मार्च से अब तक 384 अवैध हथियार और 1,232 बम बरामद किये जा चुके हैं. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव और ‘खूनी’ विरासत : 20 साल से हर इलेक्शन में बहा लहू, डराने वाले हैं नेतृत्वक हिंसा के ये आंकड़े 21 लाख से ज्यादा पोस्टर हटाये गये इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने चुनावी विज्ञापनों और अवैध पोस्टरों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की है. अब तक पूरे राज्य में 21,96,607 अवैध पोस्टर और दीवार लेखन हटाये गये हैं. इस मामले में पश्चिम बर्धमान (3,19,985) और मुर्शिदाबाद (1,80,869) सबसे ऊपर हैं. 29 अप्रैल की वोटिंग के लिए ईवीएम की कमिशनिंग 25 तक आयोग अब 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान की तैयारियों में जुट गया है, जिसके लिए ईवीएम की कमीशनिंग का काम 25 अप्रैल तक पूरा कर लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें कोलकाता में गरजे मोदी- बंगाल में ‘परिवर्तन की लहर’ नहीं ‘सुनामी’ है, जादवपुर में दी ‘शून्य’ की चेतावनी बंगाल की नेतृत्व के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच बंगाल चुनाव में बड़ी लापरवाही, एक साथ खाना खाने चले गये मतदानकर्मी, आयोग ने पूरी टीम को किया सस्पेंड बंगाल में लोकतंत्र की ‘सुनामी’, 74 साल का रिकॉर्ड टूटा, रात 9 बजे तक 92.35 फीसदी मतदान, क्या यह महा-परिवर्तन की आहट? The post बंगाल चुनाव के पहले चरण की अग्निपरीक्षा में ECI पास, 44376 हजार बूथों पर कोई नहीं कर पाया ‘स्पोर्ट्सा’, अब 29 की तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मार्केट बड़ा हो या न हो, पर भरोसेमंद होना चाहिए: वित्त मंत्री

SEBI Foundation Day 2026: हिंदुस्तानीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने हाल ही में अपना 38वां स्थापना दिवस मनाया. इस खास मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के पूंजी बाजार (Capital Markets) के भविष्य को लेकर एक नई दिशा दिखाई. उन्होंने साफ कहा कि हिंदुस्तान अब दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है, जहां शेयर बाजार का इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे आधुनिक है, लेकिन अब हमें केवल संख्या पर नहीं, बल्कि क्वालिटी और सुरक्षा पर ध्यान देना होगा.  क्या हिंदुस्तानीय बाजार अब दुनिया को रास्ता दिखा रहे हैं? ANI की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्री ने बताया कि हिंदुस्तान अब सिर्फ दुनिया के पीछे नहीं चलता, बल्कि कई मामलों में उनसे आगे है. उदाहरण के लिए, हिंदुस्तान ने T+1 सेटलमेंट (शेयर बेचने पर अगले दिन पैसा मिलना) जनवरी 2023 में ही लागू कर दिया था, जबकि अमेरिका जैसे विकसित देश ने इसे मई 2024 में अपनाया. इसके अलावा, IPO भरने के लिए ASBA और UPI जैसे सिस्टम ने शेयर बाजार को हर आम आदमी के स्मार्टफोन तक पहुंचा दिया है. आज NSDL और CDSL जैसी संस्थाओं में 5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति डिजिटल रूप में सुरक्षित है.  बाजार की इस चमक में जोखिम कहां छिपा है? निर्मला सीतारमण ने एक बड़ी चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि “बिना समझ के निवेश करना और बिना सुरक्षा के बाजार तक पहुंच जोखिम भरा हो सकता है.” वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 366 IPO आए, जिनसे करीब 1.9 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए. लेकिन बढ़ते निवेश के साथ धोखाधड़ी और साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ा है. मंत्री ने कहा कि साइबर हमला केवल एक तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि पूरे देश के भरोसे को तोड़ सकता है. इसके लिए उन्होंने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए बाजार में होने वाली हेराफेरी को रोकने पर जोर दिया.  KYC और बॉन्ड मार्केट में क्या बड़े बदलाव होंगे? आम आदमी की परेशानी समझते हुए वित्त मंत्री ने KYC प्रक्रिया को आसान और पोर्टेबल बनाने की वकालत की. उनका लक्ष्य है कि नागरिकों को अलग-अलग निवेश के लिए बार-बार वेरिफिकेशन न कराना पड़े. साथ ही, उन्होंने कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट को मजबूत करने को कहा ताकि केवल बड़ी कंपनियां ही नहीं, बल्कि छोटे और मध्यम दर्जे के संस्थान भी फंड जुटा सकें. उन्होंने नगर पालिकाओं के लिए ‘म्युनिसिपल बॉन्ड’ लाने पर भी जोर दिया, ताकि शहरों के विकास के लिए केवल प्रशासनी बजट पर निर्भर न रहना पड़े. सेबी के लिए आगे का ‘रोडमैप’ क्या है? वित्त मंत्री का संदेश सीधा था कि “साइज से बड़ी साख (Integrity) है.” उन्होंने सेबी को ‘एंटीसिपेटरी रेगुलेशन’ यानी समस्या आने से पहले ही उसे भांप लेने की सलाह दी. हिंदुस्तान का लक्ष्य ‘विकसित हिंदुस्तान’ बनना है, और इसके लिए हमें ऐसे बाजार चाहिए जो टिकाऊ हों. उन्होंने सेबी की कानूनी मजबूती की भी तारीफ की, जहां अदालतों में सेबी की सफलता की दर 90% से भी अधिक है. अंत में उन्होंने कहा कि हमें बाजार को केवल ‘बड़ा’ नहीं, बल्कि ‘बेहतर’ बनाना है, जहां हर निवेशक सुरक्षित महसूस करे.  ये भी पढ़ें: टैक्स का टेंशन छोड़िए, सैलरी हो या बिजनेस, जानिए कब तक भरना है ITR The post मार्केट बड़ा हो या न हो, पर भरोसेमंद होना चाहिए: वित्त मंत्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रिहाना की मुंबई पार्टी में छाया औरी का जादू, जान्हवी कपूर और मनीष मल्होत्रा के साथ मस्ती भरी रील वायरल

Orry: ग्लोबल स्टार रिहाना हाल ही में एक बड़े इवेंट के लिए मुंबई आई थीं. उनके आने से पूरे शहर में हलचल मच गई. इवेंट खत्म होने के बाद एक शानदार आफ्टरपार्टी रखी गई. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार और बिजनेस जगत की हस्तियां शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर मशहूर औरी ने इस पार्टी का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. सितारों के साथ मस्ती भरी रात औरी ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वह काफी खुश नजर आ रहे हैं. वीडियो में औरी के साथ ईशा अंबानी, जान्हवी कपूर और मनीष मल्होत्रा भी दिखाई दे रहे हैं. ये सभी सितारे एक साथ मस्ती कर रहे हैं और पार्टी का आनंद ले रहे हैं. औरी को रिहाना के साथ एक ही फ्रेम में देखना फैंस के लिए बहुत बड़ी बात है. वीडियो में सभी का अंदाज बहुत ही कैजुअल और प्यारा लग रहा है. View this post on Instagram A post shared by Orhan Awatramani (@orry) औरी की बढ़ती पहुंच औरी अक्सर बॉलीवुड पार्टियों की जान होते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अपना जलवा दिखाया है. रिहाना जैसी बड़ी स्टार के साथ उनका यह वीडियो साबित करता है कि उनकी दोस्ती अब दुनिया भर के सितारों से हो गई है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. फैंस कमेंट्स में कह रहे हैं कि औरी की पहुंच अब बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड तक भी हो गई है. फैंस के बीच चर्चा पार्टी की ये झलकियां इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं. लोग औरी का खूब तारीफ कर रहे हैं. यह रात मुंबई के लिए एक यादगार रात बन गई. इस ग्लोबल मोमेंट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुंबई का ग्लैमर किसी भी इंटरनेशनल शहर से कम नहीं है. यह भी पढ़ें: ‘दूधिया बदन’ कमेंट पर अन्नू कपूर की सफाई, बोले-अंग्रेजी में ‘मिल्की बॉडी’ कहते तो सब ठीक होता The post रिहाना की मुंबई पार्टी में छाया औरी का जादू, जान्हवी कपूर और मनीष मल्होत्रा के साथ मस्ती भरी रील वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Funny Memes के जरिए NTA ने छात्रों को दी सलाह, कहा- परीक्षा में No कैलकुलेटर

NTA Notice: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा देने वाले छात्रों को जागरूक करने के लिए इस बार एक नया और मजेदार तरीका अपनाया है. NTA ने सोशल मीडिया पर फनी मीम्स (NTA Funny Memes) के जरिए छात्रों को एग्जाम से जुड़े जरूरी नियम बताए हैं. NTA ने कहा कि एग्जाम सेंटर पर कैलकुलेटर ले जाना पूरी तरह से मना है. NTA ने X पर शेयर किया नोटिस NTA ने X पर नोटिस शेयर किया. हालांकि, ये आम ऑफिशियल नोटिफिकेशन जैसा नहीं है. NTA ने मीम के जरिए स्टूडेंट्स को परीक्षा गाइडलाइंस से अवेयर किया. NTA ने कहा परीक्षा दिन के मिथ्य बस्टर. परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं है. किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ ऑफिशियल नोटिफिकेशन को फॉलो करें. Myth buster for exam day. Calculators are not allowed inside the examination centre.Always follow official guidelines to avoid any issues.#NTA #NTAUpdate #NTAExams #ExamGuidelines #StayAlert pic.twitter.com/DFvl7LFn7b — National Testing Agency (@NTA_Exams) April 25, 2026 मीम्स में क्या था खास? NTA द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में कैलकुलेटर को लेकर मजेदार स्टाइल में अलर्ट किया गया. इस तरह के क्रिएटिव कंटेंट से छात्रों को नियम आसानी से समझ में आ रहे हैं और वे उन्हें याद भी रख पा रहे हैं. NTA के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. सोशल मीडिया यूजर्स ने NTA के इस नोटिस पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए. कुछ यूजर्स ने कहा कि NTA ने कौन सा Gen Z इंटर्न हायर कर लिया है जो ऐसे-ऐसे मीम्स लग रहा है. NTA पहले भी शेयर कर चुकी है मीम्स यह पहली बार नहीं है जब NTA ने मीम्स या मजेदार स्टाइल में कोई नोटिस जारी की हो. इससे पहले NTA ने धुरंधर फिल्म के अंदाज में CUET PG Answer Key 2026 को लेकर अपडेट जारी किया था. स्टूडेंट्स CUET PG आंसर की जारी किए जाने का वेट कर रहे थे. ऐसे में NTA ने धुरंधर फिल्म के फेमस डायलॉग में स्टूडेंट्स से कहा बच्चा है तू मेरा CUET PG की आंसर की जल्द जारी होगी. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एग्जाम सीजन चल रहा है. आने वाले समय में एनटीए की कई सारी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. यह भी पढ़ें- CUET PG 2026 का रिजल्ट जारी, exams.nta.nic.in पर करें चेक The post Funny Memes के जरिए NTA ने छात्रों को दी सलाह, कहा- परीक्षा में No कैलकुलेटर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top