Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

समस्तीपुर

बखरी बुजुर्ग में अष्टयाम महायज्ञ को ले निकली भव्य कलश शोभा यात्रा 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । मुसरीघरारी नगर पंचायत के बखरी बुजुर्ग गांव के वार्ड -11 में श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ को ले भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।इस कलशयात्रा में 501 से अधिक कुंवारी कन्याओं एवं अन्य श्रद्धालु सामिल थे। कलशयात्रा को महायज्ञ स्थल से शुरू किया गया और गांव का भ्रमण कराया गया।इसके बाद कलश में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ गंगा घाट से लाए गए गंगाजल एवं तालाब के पवित्र जल को भरा गया। पुनः कलशयात्रा को महायज्ञ स्थल पर लाकर स्थापित किया गया। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ को शुरू किया गया। कलशयात्रा में मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी, विधाकर झा, रितेश राय,फणींद्र राम,अमर कुमार, अजीत कुमार, कैफी आज़मी नैयर, रमेश यादव, विष्णु राय, सहदेव राय, संजय चौरसिया, सुनील राय, पंकज कुमार, संतोष कुमार, बिरजू पाल, राजा पाल, अरुण यादव, प्रिंस पाल, मंजय लाल राय, नीतीश राय, नीतीश पाल, अखिलेश राउत आदि सहयोग कर रहे हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के ‘वैभव’ ने IPL में जड़ दिया दूसरा शतक, तीसरी सबसे तेज सेंचुरी

Vaibhav Sooryavanshi Century: वैभव सूर्यवंशी ने केवल 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. 12 छक्के और 5 चौकों की मदद से उन्होंने 103 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. जब वैभव 97 के स्कोर पर थे, तब उन्होंने छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया. वैभव ने आईपीएल का तीसरा सबसे तेज शतक जमाया वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक बनाया है. दूसरा सबसे तेज शतक भी उनके नाम दर्ज है. हालांकि आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. आईपीएल के सबसे तेज शतक क्रिस गेल – 30 गेंद में शतक, 23 अप्रैल 2013- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पुणे वॉरियर्स मैच में.वैभव सूर्यवंशी – 35 गेंद में शतक, 28 अप्रैल 2025- राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच.वैभव सूर्यवंशी – 36 गेंद में शतक, 25 अप्रैल 2026 – राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच.युसुफ पठान – 37 गेंद में शतक, 13 मार्च 2010 – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच. The post बिहार के ‘वैभव’ ने IPL में जड़ दिया दूसरा शतक, तीसरी सबसे तेज सेंचुरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट Seraikela News: झारखंड के सरायकेला जिले में चर्चित सहदेव महतो हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. मामले में फरार चल रहे आरोपी अशोक लायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी के साथ ही हत्याकांड की कड़ियां और स्पष्ट हो गई हैं. चांडिल से हुई गिरफ्तारी सरायकेला थाना क्षेत्र के विजय गांव निवासी सहदेव महतो की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी अशोक लायक को शनिवार को चांडिल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. वह बरटांड दरदा, चांडिल का रहने वाला है और लंबे समय से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए सरायकेला जेल भेज दिया गया. पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं तीन आरोपी इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों (जयसेन कुम्भकार, मेघनाथ मुखी और सुलेखा महतो) को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. ये सभी आरोपी हत्या की साजिश और वारदात में शामिल पाए गए थे. अशोक लायक की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की जांच लगभग पूरी मानी जा रही है. 2023 में हुई थी सनसनीखेज वारदात यह पूरा मामला वर्ष 2023 का है, जब टेंटोपोसी पंचायत के झापड़ागोड़ा गांव में सहदेव महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की थी. पत्नी और प्रेमी की साजिश का खुलासा जांच के दौरान पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया था. मृतक की पत्नी सुलेखा महतो का अपने प्रेमी जयसेन कुम्भकार के साथ अवैध संबंध था. पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसके चलते उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई. इस साजिश में मेघनाथ मुखी और अन्य सहयोगियों को भी शामिल किया गया. सभी ने मिलकर सहदेव महतो की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया. पुलिस की जांच में सामने आई सच्चाई पुलिस जांच में यह साफ हुआ कि हत्या पूरी तरह से सुनियोजित थी. आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए, जिससे मामले की परतें खुलती गईं. इसे भी पढ़ें: रांची में स्त्री आक्रोश मार्च, इंडी गठबंधन के खिलाफ नारी शक्ति ने भरी हुंकार, देखें वीडियो कानून के शिकंजे में सभी आरोपी अशोक लायक की गिरफ्तारी के बाद अब इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी कानून के शिकंजे में आ चुके हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य मजबूत हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें: छह महीने में 1 लाख से बढ़कर 16 लाख हो गया रिटायर कर्मचारी के घर का किराया, हाईकोर्ट नाराज The post अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इको टूरिज्म पर सम्राट सरकार का बड़ा प्लान, जलाशयों से लेकर पहाड़ों तक बदलेगी तस्वीर

Bihar News: पटना में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बड़ा खाका पेश किया. उन्होंने अधिकारियों को आसान और असरदार योजना बनाकर पर्यटन को नई दिशा देने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि राज्य के सभी प्रशासनी जलाशयों के आसपास पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी. यहां बैठने, घूमने और समय बिताने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे. इस काम को तेजी से पूरा करने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल अपनाया जाएगा, जिससे निजी और प्रशासनी सहयोग से विकास संभव हो सके. कई विभाग मिलकर करेंगे काम इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए कई विभाग एक साथ काम करेंगे. बैठक में पर्यावरण, जल संसाधन, पर्यटन, नगर विकास और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने अपनी योजनाएं साझा कीं. मुख्यमंत्री ने सभी को मिलकर काम करने और बेहतर तालमेल बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि काम में देरी न हो. धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को भी जोड़ा जाएगा प्रशासन का फोकस सिर्फ प्राकृतिक स्थलों तक सीमित नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को भी इको टूरिज्म से जोड़ा जाएगा. इससे पर्यटकों को एक ही राज्य में कई तरह के अनुभव मिलेंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. खास टूर पैकेज की तैयारी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रशासन जल्द ही खास टूर पैकेज तैयार करेगी. साथ ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए दो दिन का टूर पैकेज भी बनाया जाएगा, ताकि वे इन जगहों को करीब से समझ सकें और प्रचार-प्रसार में मदद कर सकें. राज्य के तालाबों और जलाशयों के आसपास बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा. इससे पर्यावरण को फायदा होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. वेटलैंड, डैम और पहाड़ी इलाकों पर फोकस चौर क्षेत्रों के वेटलैंड को व्यवस्थित कर वहां भी पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी. डैम के आसपास भी PPP मॉडल के तहत जरूरी सुविधाएं तैयार की जाएंगी. इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में हेलीपैड बनाने की योजना है, ताकि पर्यटक आसानी से वहां पहुंच सकें और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकें. बिहार को टूरिज्म हब बनाने की दिशा में कदम प्रशासन का लक्ष्य बिहार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाना है. आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और इको टूरिज्म को मिलाकर राज्य को एक बड़े पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. Also Read: ग्लास ब्रिज के बाद राजगीर में अब हवा में चलने का रोमांच, ‘क्लिफ वॉक’ से बढ़ेगा थ्रिल, बिहार बनेगा नया एडवेंचर हब The post इको टूरिज्म पर सम्राट प्रशासन का बड़ा प्लान, जलाशयों से लेकर पहाड़ों तक बदलेगी तस्वीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DC vs PBKS: दोनों ओर से चौके-छक्के की बौछार, पंजाब ने 265 रन चेज कर जीता मैच

DC vs PBKS: आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने 265 रनों के टारगेट को चेज कर लिया और दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया. यह मैच बल्लेबाजों के नाम रहा, जहां रनों की बरसात हुई. दर्शकों को चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 का स्कोर बनाया, जिसमें केएल राहुल ने 152 रनों का नाबाद पारी स्पोर्ट्सी. हालांकि पंजाब किंग्स ने पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज अपनाया. प्रियांश आर्य और प्रभिसमरन की ओपनर जोड़ी ने पावर प्ले में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. KL राहुल और नीतीश राणा की पारी बेकार दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने सबसे बड़ी पारी स्पोर्ट्सते हुए नाबाद 152 रन बनाए. राहुल ने सिर्फ 67 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 16 चौके व 9 छक्के जड़े. उनका स्ट्राइक रेट 226.87 का रहा. उनका साथ नीतीश राणा ने दिया, जिन्होंने 44 गेंदों पर 91 रनों की ताबड़तोड़ पारी स्पोर्ट्सी. इन दोनों की बदौलत दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. हालांकि पंजाब के सामने इतना बड़ा स्कोर भी काफी नहीं था. राहुल और राणा की बड़ी परियां बेकार चली गईं. 𝐔𝐍𝐒𝐓𝐎𝐏𝐏𝐀𝐁𝐋𝐄 @PunjabKingsIPL 🔥🔥 Red-hot #PBKS register the Highest Successful Run-Chase in #TATAIPL history ❤️ Captain Shreyas Iyer remained unbeaten on 7⃣1⃣ to see his side over the line 🫡 Scorecard ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#KhelBindaas | #DCvPBKS pic.twitter.com/3dVwbjbGV0 — IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026 पंजाब की आक्रामक शुरुआत लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम शुरू से ही जीत के इरादे से मैदान में उतरी. प्रियांश आर्य ने 17 गेंदों पर 43 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. प्रभसिमरन ने केवल 26 गेंदों में 76 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए. पंजाब का रन रेट शुरू से ही 14 के ऊपर रहा, जिसने दिल्ली के गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया. पावर प्ले में पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 116 रन बना डाले, जो आईपीएल इतिहास में पावर प्ले का सबसे बड़ा स्कोर है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी पंजाब को जीत तक पहुंचाने में कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा योगदान रहा. अय्यर ने 36 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 7 छक्के लगाए. अय्यर ने आखिरी तक टिककर बल्लेबाजी की और मैच को हाथ से नहीं जाने दिया. शशांक सिंह ने भी अंत में उनका अच्छा साथ दिया और 19 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई. पंजाब ने 18.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. गेंदबाजों की हुई जमकर धुलाई इस मैच में दोनों टीमों के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई. दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन वे महंगे साबित हुए. बाकी गेंदबाज विकेट लेने के लिए जूझते नजर आए. पंजाब के गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट को 1-1 सफलता मिली, लेकिन उन्होंने भी काफी रन लुटाए. कुल मिलाकर यह मुकाबला पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा. सभी गेंदबाजों ने 11 के ऊपर की इकॉनमी से रन लुटाए. कुछ के इकॉनमी तो 20 के भी पार थे. ये भी पढ़ें… DC vs PBKS: लुंगी एनगिडी को सिर में लगी गंभीर चोट, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल DC vs PBKS: केएल राहुल ने 47 गेंद पर जड़ा शतक, सैमसन ने निकले आगे The post DC vs PBKS: दोनों ओर से चौके-छक्के की बौछार, पंजाब ने 265 रन चेज कर जीता मैच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरानी विदेश मंत्री ने मुनीर के बाद पाक पीएम शहबाज से मुलाकात की, अमेरिका के साथ वार्ता पर सस्पेंस

US Iran Peace Talks: शाहबाज शरीफ और ईरानी विदेशी मंत्री की मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री मोहम्मद इसहाक डार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी मौजूद थे. पीएमओ ने शरीफ और अराघची के बीच मुलाकात की जानकारी दी पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर जारी बयान में कहा, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शरीफ से मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई. बताया गया, इस बैठक में क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की जाएगी. इससे पहले अराघची ने आसिम मुनीर और इसहाक डार से अलग-अलग मुलाकात की. अमेरिका के साथ वार्ता पर सस्पेंस कायम ईरानी विदेश मंत्री शाहबाज और मुनीर से अलग-अलग मुलाकात की, लेकिन अमेरिका के दूसरे दौर की वार्ता पर अब भी सस्पेंस कायम है. इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि इस दौरे के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत होगी या नहीं. इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बकाई ने कहा था कि ईरान और अमेरिका के बीच कोई बैठक प्रस्तावित नहीं है. उन्होंने कहा, पाकिस्तान को ईरान के विचारों से अवगत कराया जाएगा. ये भी पढ़ें: ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने पाक सेना प्रमुख मुनीर से मुलाकात की इजरायली पीएम नेतन्याहू को था कैंसर, 2 महीने तक छिपाई बात; अब खुद किया खुलासा The post ईरानी विदेश मंत्री ने मुनीर के बाद पाक पीएम शहबाज से मुलाकात की, अमेरिका के साथ वार्ता पर सस्पेंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लुंगी एनगिडी के लिए ग्रीन कॉरिडोर: दिल्ली पुलिस ने 11 मिनट में पहुंचाया अस्पताल

Lungi Ngidi Head Injury: एनगिडी को अस्पताल पहुंचाने में दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाई. केवल 11 मिनट में अरुण जेटली स्टेडियम से BLK-Max सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया. एनगिडी के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया. एनगिडी के लिए कैसे तैयार किया गया ग्रीन कॉरिडोर ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाने पर ट्रैफिक DCP ने बताया- दिल्ली और पंजाब के बीच IPL मैच के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जब लुंगी एनगिडी को मैदान पर सिर में गंभीर चोट लग गई. मैच आयोजकों से संपर्क करने पर पता चला कि घायल खिलाड़ी को तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत थी और उसे राजेंद्र नगर स्थित BLK-Max सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शिफ़्ट करने की जरूरत थी. तेजी से कार्रवाई करते हुए, ACP ट्रैफिक/सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट, संजय सिंह ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के साथ तालमेल बिठाया और एम्बुलेंस के बिना किसी रुकावट के आने-जाने को सुनिश्चित करने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया. एम्बुलेंस ने ट्रैफिक के सबसे ज्यादा समय (पीक-ऑवर) के बावजूद, सिर्फ 11 मिनट में हॉस्पिटल पहुंचकर एक शानदार काम किया और समय पर मेडिकल देखभाल सुनिश्चित की. On Delhi Traffic Police created a green corridor, DCP Traffic, Central Range, Delhi Police says, “During the IPL match between Delhi and Punjab, an unfortunate incident occurred when Lungi Ngidi sustained a serious head injury on the field. Upon contacting the match organisers,… — ANI (@ANI) April 25, 2026 कैच लेने के दौरान एनगिडी का सिर जमीन से टकराया, मैदान पर बुलाना पड़ा एंबुलेंस दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को चोट लगने के बाद एंबुलेंस की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया. पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में कप्तान अक्षर पटेल की गेंद पर प्रियांश आर्या के शॉट पर मिड-ऑफ पर खड़े एनगिडी कैच लेने के लिए पीछे की ओर भागे, लेकिन गेंद का सही अनुमान नहीं लगा सके और संतुलन बिगड़ने के कारण गिर गए. इस दौरान उनका कंधा और सिर जोर से जमीन से टकराया. गिरते ही एनगिडी ने पकड़ लिया अपना सिर, स्टेडियम में पसरा सन्नाटा मैदान पर गिरते ही एनगिडी ने तुरंत अपना सिर पकड़ लिया और कुछ समय तक जमीन पर ही स्थिर रहे. वह कुछ मिनट तक मैदान पर लेटे रहे, जिसके बाद टीम के फिजियो और डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच के दौरान उनकी गर्दन को स्थिर रखने के लिए नेक ब्रेस लगाया गया. कुछ समय बाद मैदान पर एंबुलेंस भी बुलानी पड़ी और चिकित्साकर्मी उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल ले गए. इस दौरान कैपिटल्स के खिलाड़ी चिंतित नजर आए और मैदान में सन्नाटा पसर गया. ये भी पढ़ें: IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट, Virat Kohli टॉप पर DC vs PBKS: केएल राहुल ने 47 गेंद पर जड़ा शतक, सैमसन ने निकले आगे The post लुंगी एनगिडी के लिए ग्रीन कॉरिडोर: दिल्ली पुलिस ने 11 मिनट में पहुंचाया अस्पताल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DC vs PBKS: लुंगी एनगिडी को सिर में लगी गंभीर चोट, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल

DC vs PBKS: शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार पेसर लुंगी एनगिडी को कैच लेने के दौरान सिर में गंभीर चोट लग गई है. वह सिर पकड़कर लेट गए और तुरंत की मेडिकल स्टाफ की पूरी टीम स्ट्रेचर लेकर मैदान पर पहुंच गई. कुछ देर तक मैदान पर ही उनका इलाज किया गया, उसके बाद मैदान पर एबुलेंस को आते देखा गया. कई मिनटों तक स्पोर्ट्स रुका रहा और फिर एंबुलेंस से लुंगी को मैदान से बाहर ले जाया गया. शायद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. तीसरे ओवर में चोटिल हुए लुंगी एनगिडी DC कैंप में सबके चेहरे पर चिंता की लकीरें थी. ऐसा लगता है कि एनगिडी दुबारा मैदान पर नहीं आ पाएंगे. यह दिल्ली के लिए एक बड़ा सेटबैक है, क्योंकि टीम को 264 रनों के टोटल का बचाव करने के लिए एनगिडी की जरूरत पड़ने वाली है. लुंगी को चोट लगने की घटना तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर हुआ, जब अक्षर पटेल की गेंद पर प्रियांस आर्य ने ऊंचा शॉट लगाया. लुंगी पीछे की ओर जाते हुए उस कैच को पकड़ने के प्रयास में पीठ के बल गिर गए और उन्हें सिर में गंभीर चोट लग गई. स्टेडियम में पसरा सन्नाटा कमेंटेटरों ने ऑन एयर कहा कि वह अपने सिर के बल बुरी तरह गिरे हैं और अरुण जेटली स्टेडियम का आउटफील्ड पत्थर जैसा सख्त है. ऐसा लग रहा है कि वह डॉक्टर की बातों का जवाब दे रहे हैं, लेकिन यह स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही है. डॉक्टर जब जांच की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं, तो मैदान पर बहुत ही दुखद दृश्य दिखाई दिया. एक समय पूरा मैदान पूरी तरह से खामोश हो गया था. इस पूरी प्रक्रिया में करीब 15 से 20 मिनटों तक स्पोर्ट्स रुका रहा. एनगिडी के कनकसन रिप्लेसमेंट के रूप में विप्रज निगम को मैदान पर बुलाया गया. दिल्ली कैपिटल्स ने बना डाले 264 रन इससे पहले, केएल राहुल और नीतीश राणा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत DC ने PBKS के खिलाफ 264/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया. केएल राहुल की 67 गेंदों पर नाबाद 152 रनों की पारी और नीतीश राणा की 44 गेंदों पर तूफानी 91 रनों की पारी की बदौलत कैपिटल्स ने 2026 सीजन का सर्वोच्च स्कोर बनाया. राहुल और राणा ने मिलकर रिकॉर्ड 220 रनों की साझेदारी की, जो IPL इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. केएल राहुल के 152* और नितीश राणा के 91 रनों की बदौलत DC ने IPL इतिहास में अपना सर्वोच्च टीम स्कोर बनाया. ये भी पढ़ें… RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में  RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज The post DC vs PBKS: लुंगी एनगिडी को सिर में लगी गंभीर चोट, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद का टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला, देखें प्लेइंग XI

RR vs SRH: शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबलें में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया और राजस्थान रॉयल्स (RR) को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जा रहा है. सनराइजर्स के नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो गई है और उन्होंने कप्तानी संभाल ली है. टॉस के लिए कमिंस ही मैदान पर आए. दोनों टीमें पॉइंट टेबल में ऊपर-नीचे हैं. 7 में से 5 मैच जीतकर आरआर 10 अंकों के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 6 में चार मुकाबले जीतकर 8 अंकों के साथ चौथे नंबर पर काबिज है. दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर टेबल में ऊपर की ओर जाना चाहेंगी. कप्तान के रूप में पैट कमिंस की हुई वापसी टॉस के बाद सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘हम पहले बॉलिंग करेंगे. विकेट अच्छा लग रहा है, देखते हैं कि हमें कितना स्कोर चेज करना है. मैं बहुत तरोताजा महसूस कर रहा हूं, काफी समय हो गया है, मेरी तैयारी अच्छी है, शरीर भी ठीक लग रहा है. (ईशान किशन के बारे में) वह शानदार है, पहले 7 मैचों में चार जीत, उसने SRH वाला मैच स्पोर्ट्सा था, क्रिकेट का एक साहसी, निडर अंदाज है. हम यहां की पिच को बहुत अच्छी तरह नहीं जानते हैं. दोनों टीमों के लिए यहां यह पहला मैच है, यह एक चुनौती होगी. मैं मधुशंका की जगह टीम में आया हूँ. हर्ष की जगह प्रफुल्ल हिंगे टीम में आया है. 🚨 TOSS 🚨@SunRisers won the toss & will field first against @rajasthanroyals in Jaipur. Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH pic.twitter.com/SljhS4QUcs — IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026 सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा. आरआर की टीम में कोई बदलाव नहीं टॉस के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘हम भी पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे, लेकिन पिछले कुछ सीज़न में हमने चेज करते हुए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. पहले बैटिंग करने में कोई दिक्कत नहीं है. हम विकेट को बहुत अच्छी तरह जानते हैं. हमारा कैंप यहीं लगा था. शायद ओस हो सकती है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं होगी. पिछले साल हम कुछ ओवरों से पीछे रह गए थे, बस मिलकर पूरे 40 ओवर स्पोर्ट्सना चाहते हैं. मिडिल ऑर्डर और बाकी खिलाड़ियों को आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी होगी. राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा. ये भी पढ़ें… RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में  RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज The post RR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद का टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला, देखें प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में वोटिंग से पहले नोआपाड़ा थाना में धमाका, घरों में गिरे स्प्लिंटर, मचा हड़कंप

खास बातें बम स्क्वायड की टीम जांच में जुटी धुआं से भर गया इलाका, दूर तक पहुंची धमाके की गूंज बम या परित्यक्त भवन बम स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच जारी अर्जुन सिंह बनाम तृणांकुर, हाई-प्रोफाइल सीट पर बढ़ा तनाव Noapara Police Station Blast| बैरकपुर/नोआपाड़ा, मनोरंजन सिंह : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से पहले उत्तर 24 परगना जिले से एक सनसनीखेज समाचार सामने आयी है. शनिवार को नोआपाड़ा थाना परिसर में एक शक्तिशाली धमाका हुआ, जिससे न केवल थाना परिसर बल्कि आसपास का पूरा इलाका दहल उठा. बम स्क्वायड की टीम जांच में जुटी धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की छतों और आंगन में स्प्लिंटर जा गिरे. घटना के बाद इलाके में भारी दहशत का माहौल है. पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. बम स्क्वायड (Bomb Squad) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है. धुआं से भर गया इलाका, दूर तक पहुंची धमाके की गूंज स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक हुए विस्फोट के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गयी. थाने के पीछे रहने वाले लोगों का आरोप है कि धमाके के बाद उनके घरों पर लोहे के टुकड़े और स्प्लिंटर गिरे हैं. पूरा इलाका सफेद धुआं के गुबार से भर गया था. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बम या परित्यक्त भवन पुलिस आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या धमाका थाने के पीछे किसी पुराने जर्जर (परित्यक्त) भवन के गिरने से हुआ है या वहां पहले से निष्क्रिय करने के लिए रखे गये बमों में विस्फोट हुआ है. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव: बम ब्लास्ट में आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार Noapara Police Station Blast: बम स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच जारी घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को चारों तरफ से सील कर दिया है. बम स्क्वायड के विशेषज्ञ सबूत जुटा रहे हैं कि विस्फोट की प्रकृति क्या थी. थाना परिसर के कोने-कोने की तलाशी ली जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और विस्फोटक तो नहीं हैं. पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट कारण बताया जा सकेगा. इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता के क्लब में बम विस्फोट, 5-6 बम मिले अर्जुन सिंह बनाम तृणांकुर, हाई-प्रोफाइल सीट पर बढ़ा तनाव नोआपाड़ा विधानसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला है. यहां से भाजपा के टिकट पर बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं, तो तृणमूल कांग्रेस ने तृणांकुर भट्टाचार्य को टिकट दिया है. 29 अप्रैल को दूसरे चरण में यहां वोटिंग होगी. वोटिंग से 4 दिन पहले थाने जैसी सुरक्षित जगह पर धमाका सुरक्षा-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है. इसे भी पढ़ें उत्तर 24 परगना में बारूद का ढेर, घर से मिले 22 देसी बम और विस्फोटक, मालिक फरार बंगाल में अब डाकघरों और पासपोर्ट सेवा केंद्र में विस्फोट की धमकी, हाई अलर्ट पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, चार घायल Blast in Bengal: दक्षिण 24 परगना के चंपाहाटी में पटाखा फैक्टरी में धमाके से इलाका कांपा, 4 घायल The post बंगाल में वोटिंग से पहले नोआपाड़ा थाना में धमाका, घरों में गिरे स्प्लिंटर, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top