Hot News

Bihar Bijli: बिहार में पकड़े जाएंगे बिजली चोर, एक्शन मोड में अधिकारी

Bihar Bijli: राज्य प्रशासन द्वारा 125 यूनिट फ्री बिजली मिलने के बावजूद मुजफ्फरपुर जिले में बिजली चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा. इस चोरी को रोकने के लिए विभाग के अधिकारी पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गए हैं. इसकी शुरुआत अरबन-1 के कल्याणी सब डिवीजन से शुरू हो गई है.

इन घरों में बिजली सप्लाई जारी

जानकारी के अनुसार कल्याणी सब डिवीजन में कल्याणी के अलावा चंदवारा और मिस्काट शामिल हैं. इन तीनों एरिया में 38 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली सप्लाई होती है. इस सेक्शन में ट्रांसफार्मरों की कुल संख्या-235 है. इसमें चंदवारा में- 118 ट्रांसफार्मर, मिस्काट में 95 ट्रांसफार्मर और कल्याणी में 32 ट्रांसफार्मर शामिल हैं. इसी 235 ट्रांसफार्मरों से 38 हजार लोगों के घरों में बिजली सप्लाई जारी है.

कल्याणी सब डिवीजन बना रोल मॉडल

इस एरिया के बिजली यूनिट की जांच की गई तो पता चला कि 20 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही. इसे गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग ने जांच का आदेश दिया है. वहीं, कल्याणी सब डिवीजन को जिले का रोड मॉडल बनाया गया है. यहां शत-प्रतिशत घरों की बिजली की जांच कर ली गई है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

इतने घरों में लगे हैं स्मार्ट मीटर

जान लें कि जिले में 15 उपभोक्ता हैं. जिसमें 11 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं. विद्युत अधीक्षण अभियंता ने कहा कि पिछले साल 12 प्रतिशत बिजली की लॉस हो रही थी. वहीं, इस साल 24 प्रतिशत बिजली का लॉस हो रहा, जबकि 125 यूनिट फ्री भी है. इसको लेकर सभी ट्रांसफार्मरों की उर्जा की जांच का आदेश दिया गया है, ताकि बिजली चोरी की घटना को आसानी से पकड़ा जा सके.

इसे भी पढ़ें: Patna Metro: जल्द आएगा मेट्रो का एक और सेट, अप और डाउन के लिए चलेंगी अलग-अलग ट्रेनें

The post Bihar Bijli: बिहार में पकड़े जाएंगे बिजली चोर, एक्शन मोड में अधिकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top