Hot News

Bihar Election: क्या इतने खफा हैं चिराग? दो दिनों में चौथी बार मनाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की नेतृत्व इनदिनों गर्म है. एक तरफ जनसुराज ने अपने 51 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. तो वहीं एनडीए और महागठबंधन में अब भी खींचतान की स्थिति बनी हुई है. एनडीए में चिराग पासवान पर बात अटकी हुई है. चिराग मनपसंद सीटों के साथ करीब 35 सीटों की मांग कर रहे हैं. इसी बीच आज (शुक्रवार) एक बार फिर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय चिराग पासवान से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं. बीते दो दिनों में चिराग के साथ यह उनकी चौथी मुलाकात है. 

गुरुवार को मीटिंग के बाद हंसते निकले थे दोनों

मीटिंग के दौर को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब भी बहुत कुछ साफ नहीं हो पाया है. हालांकि, गुरुवार को बैठक के बाद चिराग और नित्यानंद राय हंसते हुए बाहर निकले थे और बोला था सब ठीक है. लेकिन, बीते दो दिनों में चौथी बार केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का चिराग पासवान के आवास पर जाकर मिलना यह बताता है कि चिराग पासवान से सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बात अभी पूरी तरीके से नहीं बनी है.

चिराग ने संसदीय बोर्ड की मीटिंग टाली

इसके साथ ही चिराग पासवान ने अपनी पार्टी यानी लोजपा-आर के संसदीय बोर्ड की बैठक, जो आज होने वाली थी, उसे टाल दी है. सूत्रों के अनुसार, जब तक सीट शेयरिंग पर अंतिम सहमति नहीं बन जाती है, शायद तब तक बैठक होने की संभावना नहीं है. बीते दिन यानी गुरुवार को लोजपा-आर की पटना में एक मीटिंग हुई थी, जिसमें चुनाव से जुड़े फैसले लेने के लिए चिराग पासवान को अधिकृत किया गया था.

हमारी यह विस्तृत वीडियो रिपोर्ट देखें…

ALSO READ: Bihar Chunav: प्रत्याशियों के ऐलान के बाद सामने आई PK की प्रतिक्रिया, बोले- जनसुराज ऐसे लोगों को मौका देगी, जो…

The post Bihar Election: क्या इतने खफा हैं चिराग? दो दिनों में चौथी बार मनाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top