Hot News

Bihar Election 2025 : जदयू को तगड़ा झटका, संतोष कुशवाहा थामेंगे लालटेन, अजय कुशवाहा भी राजद के होंगे

Bihar Election 2025 : पटना. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जदयू को तगड़ा झटका लगा है. जदयू के दो कद्दावर नेताओं ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है. कुशवाहा जाति से आनेवाले दोनों नेताओं के राजद में जाने की संभावना है. पूर्णिया के पूर्व सांसद और नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जानेवाले संतोष कुशवाहा ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. संतोष कुशवाहा आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद की ज्वाइंन करेंगे. जदयू के एक अन्य नेता अजय कुशवाहा ने भी पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है. दोनों नेताओं को तेजस्वी यादव खुद पार्टी की सदस्यता दिला सकते हैं.

पूर्णिया इलाके में है संतोष का बड़ा जनाधार

संतोष कुशवाहा पूर्वी बिहार की नेतृत्व में एक बड़ा नाम हैं. पिछले कुछ दिनों से वे पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे. उन्हें संगठन में दरकिनार किया जा रहा था. ऐसे में उन्होंने जदयू से नाता तोड़ने का मन बना लिया. पूर्णिया और उसके आसपास के इलाकों में संतोष कुशवाहा का जनाधार मजबूत है. पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में उनकी पकड़ मजबूत रही है. चुनाव से ठीक पहले उनके पार्टी छोड़ने से जदयू को चुनावी समीकरणों में नुकसान हो सकता है. संतोष कुशवाहा को अपने पाले में लाकर तेजस्वी यादव अब इस इलाके में और मजबूत होंगे. हालांकि इस इलाके में महागठबंधन पहले से ही अपनी स्थिति मजबूत कर रखी है.

11 माह पहले थामा था जदयू का दामन

जदयू नेता अजय कुशवाहा ने भी पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है. अजय कुशवाहा पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में थे. 11 माह पहले ही अजय कुशवाहा जदयू का दामन थामे थे. जदयू के महासचिव अशोक चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्ता दिलायी थी. उस वक्त से कहा जा रहा था कि पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में उतार सकती है, लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने जदयू की प्राथमिक सदस्ता से इस्तीफा दे दिया है. अजय कुशवाहा के राजद में जाने की बात कही जा रही है. एक साथ दो कुशवाहा समाज के नेता का पार्टी से इस्तीफा जदयू और नीतीश कुमार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

जदयू छोड़ रहे पिछड़ी जाति के नेता

जदयू में नेताओं का पलायन सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. पार्टी के कई दिग्गज नेता नीतीश कुमार का साथ छोड़ चुके हैं. पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दिया है. जदयू छोड़कर वो राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गये. उन्होंने जदयू पर हमला करते हुए कहा,” जदयू अब अतिपिछड़ों की पार्टी नहीं रह गई है. JDU में अब अतिपिछड़े समाज के लोगों का कोई सम्मान नहीं बचा है. JDU में अतिपिछड़ों की अनदेखी हो रही है.”

Also Read: Bihar News: बिहार चुनाव में सितारों की जमघट, पवन सिंह, मैथिली ठाकुर खुद तो खेसारी अपनी पत्नी को उतारेंगे मैदान में

The post Bihar Election 2025 : जदयू को तगड़ा झटका, संतोष कुशवाहा थामेंगे लालटेन, अजय कुशवाहा भी राजद के होंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top