Hot News

Bihar News: भोजपुर में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस पलट कर खाई में गिरी

Bihar News:आरा. बिहार के भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की बस खाई में पलट गई जिससे कई शिशु घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से बच्चों को सुरक्षित निकाला गया और निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. हादसा बहोरनपुर श्याम बाबा मंदिर के पास हुआ जब बस बच्चों को स्कूल ले जा रही थी. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर बांध के पास सोमवार की सुबह एक निजी स्कूल की बस असंतुलित होकर खाई में पलट गई. जिससे आधा दर्जन से अधिक शिशु घायल हो गए.

लोगों ने तत्काल बच्चों को बस से निकाला

हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोग भागे पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घायलों का इलाज वहां के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. सभी खतरे से बाहर हैं. यह हादसा उस समय हुआ जब बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. इस दौरान बहोरनपुर श्याम बाबा मंदिर के पास बस असंतुलित होकर बांध से नीचे खाई में पलट गई. हो-हल्ला होने पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई.

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

The post Bihar News: भोजपुर में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस पलट कर खाई में गिरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top