Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान की जंग से झुलसी दुनिया, बढ़ते कच्चे तेल के दाम ने बढ़ाई चिंता, क्या ये मंदी की आहट है?

रिपोर्ट – शिवपूजन सिंह मिडिल ईस्ट की जंग की काली छाया से दुनिया हलकान और हैरान है. ईरान के साथ इजराइल और अमेरिका के संग्राम की तपिश से दुनिया झुलस रही है. इतिहास के पन्नों में दर्ज जंग की दास्तान हमेशा यही बताती है कि युद्ध ने बर्बादी और बेकारी ही हर तरफ फैलाई है. इसके दरीचे में खून की छींटे, बेपनाह दर्द, जमींदोज हसरतें, बिछड़ाव और बिखराव ही समेटे हुए हैं. अभी ईरान की जंग से सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि इसकी बारूद की गंध से दुनिया भी परेशान है. खासकर कच्चे तेल का उत्पादन करने वाला यह प्रमुख देश युद्ध के चलते इसकी आपूर्ति करने में अक्षम और असमर्थ है. खासकर हर्मूज-वे से इसकी सप्लाई बाधित हुई है. नतीजा यह है कि कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर के पार चले गए हैं. इसके चलते महंगाई बेकाबू होती जा रही है और हिंदुस्तान भी इसका खामियाजा भुगत रहा है. हिंदुस्तान के लिए तेल का बड़ा महत्व है. यहां तेल महंगा होने से दाल, चावल, सब्जी, किराया सब महंगे हो जाते हैं. सबसे चिंता वाली बात यह है कि अगर ईरान की लड़ाई लंबी चली और तेल की सप्लाई में अड़चन आई तो दुनिया एक ऐसे आर्थिक चक्र में फंस सकती है, जहां महंगाई बढ़ने के साथ आर्थिक विकास भी धीमा पड़ सकता है. वित्तीय स्थिति के लिए धड़कन है कच्चा तेल अगर देखें तो तेल की बुनियाद पर ही बहुत कुछ टिका हुआ है, खासकर परिवहन, विमानन, उद्योग, पेट्रोकेमिकल, प्लास्टिक और कृषि. तकरीबन किसी न किसी रूप में ऊर्जा जरूरतों के लिए तेल पर ही आसरा रहता है. ईरान का संघर्ष लंबा चलने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. हर्मूज-वे जैसे समुद्री मार्ग नहीं खुलते हैं तो फिर तेल संकट और गहराएगा. यहां बात सिर्फ मौजूदा वक्त की नहीं, बल्कि चिंता यह भी है कि भविष्य के लिए भी बिना परेशानी के आपूर्ति होती रहे. महंगा तेल मतलब महंगी जिंदगी तेल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा और एक कड़ी के माफिक है. सीधे सोचिए, तेल महंगा होगा तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे, किराया बढ़ने के साथ रोजाना की उपभोक्ता वस्तुओं की कीमत में भी बढ़ोतरी होगी. ट्रक से आने वाला सामान महंगा होगा तो लाजिमी है कि आपकी जेब खाली होगी. इसके साथ ही इससे जुड़े उद्योगों पर भी इसका भारी दबाव होगा. क्या महंगा तेल मंदी की दस्तक है? कच्चे तेल की दिक्कत से मंदी दुनिया को जकड़ लेगी, इसे तुरंत सोच और बोल देना जल्दबाजी और उतावलापन ही होगा. दरअसल, सिर्फ कच्चे तेल के ऊंचे दाम से मंदी पांव पसार लेगी, ऐसा नहीं हो सकता. लेकिन हां, अगर लंबे समय तक तेल की कीमत उच्च स्तर पर बनी रहती है तो फिर मंदी और सुस्ती वित्तीय स्थिति में ला सकती है. महंगे तेल के कारण उत्पादन लागत बढ़ती है. कंपनियों का मुनाफा दबाव में आता है. लोगों की जेब में खर्च करने के लिए पैसा कम रहता है. केंद्रीय बैंक महंगाई को काबू में रखने के लिए ब्याज दरों को ऊंची रखती है. लाजिमी है कि फिर इससे कर्ज महंगा होगा. इससे निवेश की रफ्तार धीमी होगी और तमाम आर्थिक गतिविधियां सुस्त पड़ने लगेंगी. अगर इसका समाधान नहीं निकला और सिलसिला लंबा चला तो फिर हालात विपरीत और विकट हो सकते हैं. हिंदुस्तान के सामने कितनी बड़ी चुनौती? कच्चा तेल हिंदुस्तान के लिए बेहद अहमियत रखता है. इसका इस्तेमाल और जरूरत तकरीबन हर जगह होती है. इससे कई चीजें जुड़ी रहती हैं. सीधी तौर पर समझें तो अगर तेल महंगा होगा तो हिंदुस्तान को इसे खरीदने के लिए ज्यादा धन खर्च करना होगा. इसके चलते कारोबार घाटे का दबाव बढ़ सकता है. अगर यह अधिक समय तक चलता है तो फिर रुपये पर दबाव बढ़ेगा. फिर आयात की जाने वाली वस्तुएं महंगी होंगी, जिसके लिए बाजार में आम लोगों को ज्यादा पैसा चुकाना होगा. हालांकि, दूसरा पहलू और सुकून देने वाली बात यह है कि हिंदुस्तान अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी एक देश पर निर्भर नहीं है, बल्कि अलग-अलग देशों से यह तेल खरीदता है. जंग का समापन ही सबसे बेहतर समाधान युद्ध कभी भी अच्छा नहीं होता, यह सिर्फ नुकसान और नाकामी ही हर चीज में दिखलाता रहा है. अभी रूस-यूक्रेन युद्ध चार सालों से तकरीबन चल ही रहा है. इसकी विभीषिका और भीषण दर्द क्या है, यह तो वहां के बाशिंदे जानते हैं. लिहाजा जंग की आग पर जल्द से जल्द पानी डालना ही एक उपाय है. तभी खुशनुमा वित्तीय स्थिति के लिए रास्ता तैयार हो सकता है. अभी-अभी दुनिया कोरोना महामारी की जद से छूटी है. साथ ही ट्रेड वार, सप्लाई-चेन संकट और महंगाई के दौर से उबरी है. लिहाजा मिडिल-ईस्ट का सुलगा तनाव फिर दुनिया को आगे ले जाने की बजाय पीछे धकेलेगा. बाजार में बहार आने का इंतजार सभी को है. लेकिन यह तब मुमकिन है, जब आपसी अहं खत्म हो और लड़ाई को शांत कर बातचीत की मेज पर इसका समाधान तलाशा जाए. The post ईरान की जंग से झुलसी दुनिया, बढ़ते कच्चे तेल के दाम ने बढ़ाई चिंता, क्या ये मंदी की आहट है? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal Ka Rashifal 23 September 2026: कल सिंह को गुस्से से रहना होगा सावधान, कन्या के लिए प्रमोशन के बनेंगे योग, जानें सभी राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 23 September 2026: कल 23 सितंबर 2026, बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आएगा. जानें मेष से मीन तक करियर, कारोबार, धन, परिवार और स्वास्थ्य का राशिफल. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कल का राशिफल. कल का मेष राशिफल मेष राशि के जातकों के लिए कल बुधवार 23 सितंबर 2026 के दिन कठिन परिश्रम और लगातार प्रयास से महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है. लंबे समय से चली आ रही रोग, ऋण या शत्रु संबंधी परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं. परिवार में किसी मांगलिक कार्य के संपन्न होने से खुशी का माहौल रहेगा. कल का वृषभ राशिफल वृषभ राशि वालों के लिए कल 23 सितंबर 2026 का दिन नौकरी और व्यापार के लिहाज से बुधवार का दिन आपके लिए सकारात्मक रह सकता है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है. आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. कल का मिथुन राशिफल मिथुन राशि के जातकों के लिए कल बुधवार 23 सितंबर 2026 को आजीविका से जुड़े मामलों में सुधार होने के संकेत हैं. लंबे समय से अटकी हुई रकम वापस मिल सकती है, जिससे आर्थिक राहत महसूस होगी. वस्त्र, आभूषण या किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. कामकाज में आपकी सक्रियता बनी रहेगी. कल का कर्क राशिफल कर्क राशि के जातकों को कल 23 सितंबर 2026 को धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में कोई ऐसा काम करने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़े. आपकी कोई महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षा पूरी होने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव की संभावना बन सकती है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कल का सिंह राशिफल सिंह राशि के जातकों को बुधवार 23 सितंबर 2026 को क्रोध, जोश और उतावलेपन में वृद्धि हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. छोटी-सी बात विवाद का कारण बन सकती है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बातचीत करते समय संयम बरतें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि चोट-चपेट की आशंका बनी रह सकती है. कल का कन्या राशिफल कल 23 सितंबर 2026, बुधवार को कन्या राशि वालों के नौकरी में स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना बन सकती है. महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन को संतोष मिलेगा. आर्थिक लाभ के भी संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना हो सकती है. परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. किसी पुराने परिचित से उपयोगी संपर्क हो सकता है. ये भी पढ़ें: Parivartini Ekadashi 2026 Rashifal Effect: परिवर्तिनी एकादशी पर बदलेंगे भगवान विष्णु करवट, इन 3 राशियों के लिए खास हैं ज्योतिषीय संकेत कल का तुला राशिफल तुला राशि के जातकों को कल बुधवार 23 सितंबर 2026 को परिवार में संतान के विवाह या अन्य मांगलिक कार्य संपन्न होने से खुशी का माहौल रहेगा. स्वजन और मित्रों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में बदलाव की संभावना बन सकती है और कोई नया अवसर सामने आ सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. कल का वृश्चिक राशिफल कल 23 सितंबर 2026 को वृश्चिक राशि के जातकों को संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. व्यवसाय की स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं और आर्थिक मामलों में संतोषजनक लाभ मिल सकता है. कारोबार में पुराने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को भी काम में राहत मिल सकती है. कल का धनु राशिफल कल 23 सितंबर 2026 को धनु राशि वालों को आपका कोई इच्छित कार्य सफल हो सकता है. महत्वपूर्ण समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. विरोधियों पर विजय मिलने के संकेत हैं और कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. किसी पुराने प्रयास का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है. परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा. कल का मकर राशिफल मकर राशि के जातकों की कल 23 सितंबर 2026 की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं. रोग, ऋण और शत्रु संबंधी परेशानियों में कमी आ सकती है. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हो सकती हैं. कल का कुंभ राशिफल कुंभ राशि के जातकों को कल बुधवार 23 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. इष्ट-मित्रों या स्वजनों से मिली कोई बात आपको भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है. ऐसे समय में धैर्य रखना जरूरी होगा. हालांकि, मेहनत और प्रयास से आवश्यक काम पूरा करने में सफलता मिलेगी. कल का मीन राशिफल कल 23 सितंबर 2026 बुधवार को मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य और आरोग्य की स्थिति बेहतर रहने के संकेत हैं. लंबे समय से अटकी हुई रकम मिलने से आर्थिक राहत मिल सकती है. श्रेष्ठजनों और अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे रोजी-रोजगार में उन्नति के अवसर बन सकते हैं. नौकरी और कारोबार में कोई अच्छी समाचार मिल सकती है. The post Kal Ka Rashifal 23 September 2026: कल सिंह को गुस्से से रहना होगा सावधान, कन्या के लिए प्रमोशन के बनेंगे योग, जानें सभी राशियों का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamui Encounter News: जमुई में छात्रा से बदसलूकी करने वाले का एनकाउंटर, पुलिस ने नंदन यादव को मारी गोली

Jamui Encounter News: मंगलवार को जमुई जिले में मुठभेड़ हुई. पुलिस ने नंदन यादव के पैर में गोली मारी. जिले में छात्रा से बदसलूकी मामले में आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी. लेकिन इस दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई. गोली नंदन यादव के पैर में लगी. 19 सितंबर को हुई थी घटना जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके में 19 सितंबर की शाम 10वीं की छात्रा और उसके साथी को कुछ युवकों ने घेर लिया. दोनों कोचिंग से लौट रहे थे. आरोप है कि छात्र के साथ मारपीट की गई. छात्रा को घसीटा गया और उसके साथ अश्लील हरकत की गई. पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया. 21 सितंबर को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 21 सितंबर को घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की. पीड़ितों का बयान लिया गया. इसके बाद केस दर्ज किया गया. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा. तीनों नाबालिग बताए गए हैं. एसडीपीओ दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई है. पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. बिहार से जुड़ी अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें ADG ने स्पीडी ट्रायल की कही थी बात मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम ने स्पीडी ट्रायल की बात कही है. अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले 120 से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. इतना ही नहीं, मामले की जांच के लिए SIT का गठन भी किया गया, जिसकी निगरानी जमुई SDPO के नेतृत्व में की जा रही थी. 22 सितंबर को आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर मामले में लगातार जांच-पड़ताल और कार्रवाई जारी थी. इस बीच मंगलवार को आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर किया गया. बताया जा रहा है कि नंदन यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहुंची थी. लेकिन आरोपी की ओर से पुलिस पर फायरिंग कर दी गई. इसके बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई. इस दौरान आरोपी के पैर में गोली मारी गई. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल करने वाले रामाशीष चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है. Also Read: संजय मिश्रा समेत बिहार की 4 हस्तियों को आज मिलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड, गुजरात में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित The post Jamui Encounter News: जमुई में छात्रा से बदसलूकी करने वाले का एनकाउंटर, पुलिस ने नंदन यादव को मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

India vs Japan LIVE Score: जापान का दूसरा विकेट गिरा, वाशिंगटन सुंदर ने इब्राहिम को भेजा पवेलियन

IND vs JPN T20 मैच बारिश के कारण 5-5 ओवर का होगा. दोनों टीमों की प्लेइंग-11 जारी हो गई है. जानिए कौन स्पोर्ट्स रहा है. The post India vs Japan LIVE Score: जापान का दूसरा विकेट गिरा, वाशिंगटन सुंदर ने इब्राहिम को भेजा पवेलियन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिड-डे-मिल के लिए झारखंड को मिले 302.13 करोड़ रुपये, जानें किन जिलों को मिला सबसे ज्यादा आवंटन

Mid-Day-MEAL. वित्तीय वर्ष 2026-27 में पीएम पोषण योजना के संचालन के लिए झारखंड को 302.13 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. इसमें केंद्रांश के रूप में 181.27 करोड़ रुपये और राज्यांश के रूप में 120.85 करोड़ रुपये शामिल हैं. इस संबंध में झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है. आवंटित राशि का उपयोग वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए हिंदुस्तान प्रशासन द्वारा अनुमोदित कार्य योजना के अनुरूप किया जायेगा. राशि मुख्य रूप से मटेरियल कॉस्ट और रसोइया-सह-सहायिका के मानदेय मद में खर्च होगी. जिलावार आवंटित राशि का ब्योरा जिलावार आवंटन में पलामू को केंद्रांश के रूप में करीब 14.93 करोड़ रुपये मिले हैं, जो सर्वाधिक है. गिरिडीह को करीब 15.62 करोड़ रुपये केंद्रांश का आवंटन बताया गया है. रांची को 9.85 करोड़ केंद्रांश और 6.56 करोड़ राज्यांश, यानी कुल करीब 16.42 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. अन्य जिलों में गढ़वा को करीब 9.27 करोड़ रुपये केंद्रांश, गुमला को 6.86 करोड़, पूर्वी सिंहभूम को 7.13 करोड़, सरायकेला को 8.49 करोड़, खूंटी को 3.22 करोड़, लोहरदगा को 2.79 करोड़ और सिमडेगा को 3.98 करोड़ रुपये केंद्रांश मिला है. ये भी पढ़ें: CCL में पियुन के 24 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आंतरिक अधिसूचना जारी, 5 अक्टूबर तक आवेदन का मौका बालवाटिका और प्राथमिक कक्षाओं के लिए दिनों की तय सीमा बालवाटिका के लिए 112 दिन तथा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए 107 दिन के लिए राशि जारी किया जायेगा. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यालयों से प्राप्त विपत्रों की जांच के बाद पोर्टल पर विपत्र तैयार करेंगे. विद्यालयों को अवशेष राशि का भुगतान पूर्व राशि के सामंजन के बाद ही किया जायेगा. रसोइया-सह-सहायिकाओं के मानदेय का भुगतान रसोइया-सह-सहायिकाओं के मानदेय के लिए जिलों को अलग-अलग अवधि की राशि आवंटित की गयी है. आठ जिलों को अप्रैल 2026 के एक माह की राशि दी गयी है. 14 जिलों को मई से सितंबर 2026 तक पांच माह तथा 10 जिलों को मई से अगस्त 2026 तक चार माह की राशि का आवंटन किया गया है. ये भी पढ़ें: पारा शिक्षकों की तीसरी आकलन परीक्षा का रास्ता साफ, 25 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन; पास होते ही मानदेय में 10% बढ़ोतरी The post मिड-डे-मिल के लिए झारखंड को मिले 302.13 करोड़ रुपये, जानें किन जिलों को मिला सबसे ज्यादा आवंटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तेलंगाना: सरकारी अस्पताल के AC यूनिट में विस्फोट, दो नवजात शिशुओं की मौत; 2 की हालत गंभीर

तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCCU) में सोमवार देर रात आग लगने से दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई. हादसे में दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पीटीआई के अनुसार, SNCCU में आग एयर कंडीशनिंग यूनिट में विस्फोट के बाद लगी. घटना के समय यूनिट में 27 नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा था. 25 नवजात शिशुओं को किया गया शिफ्ट हादसे के बाद बाकी 25 नवजात शिशुओं को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर है. डॉक्टर सभी नवजातों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं. AC में खराबी के कारण विस्फोट की आशंका पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि किसी तकनीकी खराबी के कारण एयर कंडीशनर में विस्फोट होने की आशंका है. हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने RIMS में हुई घटना पर दुख जताया है. उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती नवजातों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने घटना की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है. साथ ही उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं. The post तेलंगाना: प्रशासनी अस्पताल के AC यूनिट में विस्फोट, दो नवजात शिशुओं की मौत; 2 की हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग, ऐसे समझें BJP-सपा के बीच सीटों का गणित

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा की 10 सीटों का चुनाव सियासी तौर पर बेहद अहम पड़ाव बन गया है. हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग ने 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में खाली हुई एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा. तीनों राज्यों में मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी. यूपी की 10 सीटों पर होने वाला चुनाव खास इसलिए है, क्योंकि इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में पूरा हो रहा है. विधानसभा में मौजूदा दलगत संख्या के आधार पर इस चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों की स्थिति मजबूत दिखाई देती है, जबकि सपा के लिए अपने मौजूदा प्रभाव को सीटों में बदलना अहम चुनौती होगी. 29 सितंबर को जारी होगी अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है. 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. इसके बाद 16 अक्टूबर को मतदान होगा. चुनाव की पूरी प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी. राज्यसभा सदस्यों का चुनाव विधानसभा के निर्वाचित सदस्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व और सिंगल ट्रांसफरेबल वोट प्रणाली से करते हैं. इन 10 सदस्यों का खत्म हो रहा कार्यकाल यूपी में जिन 10 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, बृजलाल, बीएल वर्मा, राम गोपाल यादव, नीरज शेखर, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, रामजी लाल सुमन, सीमा द्विवेदी और डॉ. दिनेश शर्मा शामिल हैं. चुनाव में पुराने चेहरों की जगह कौन लौटेगा और किन नए चेहरों को मौका मिलेगा, यह फैसला नामांकन और दलों की रणनीति के बाद साफ होगा. आयोग ने मतदान के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल निर्वाचन अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराए गए निर्धारित बैंगनी रंग के स्केच पेन का इस्तेमाल किया जाएगा. यूपी में BJP के पास 6 सीटों का गणित उत्तर प्रदेश विधानसभा की मौजूदा दलगत स्थिति चुनाव के गणित को समझने के लिए महत्वपूर्ण है. विधानसभा के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भाजपा के 256 विधायक हैं. उसके सहयोगियों अपना दल (सोनेलाल) के 13, राष्ट्रीय लोकदल के 9, सुहेलदेव हिंदुस्तानीय समाज पार्टी के 6 और निषाद पार्टी के 5 विधायक हैं. इन दलों को साथ रखकर एनडीए खेमे की संख्या 289 होती है. वहीं समाजवादी पार्टी के 101 विधायक हैं. विधानसभा में फिलहाल छह सीटें रिक्त हैं और कुल 397 सदस्य दर्ज हैं. BJP, सपा और BSP के लिए क्या है राज्यसभा चुनाव का गणित? यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 397 निर्वाचित विधायकों के वोट पड़ने की स्थिति में एक उम्मीदवार को चुनावी कोटा पूरा करने के लिए 37 वोट की जरूरत पड़ेगी. मौजूदा संख्या के आधार पर भाजपा के 256 विधायक छह कोटा पार करते हैं और उसके बाद 34 वोट बचते हैं. भाजपा के सहयोगियों को जोड़ने पर एनडीए के पास 289 विधायक होते हैं, यानी सात कोटा पूरे करने के लिए पर्याप्त संख्या बनती है और 30 वोट शेष रहते हैं. सपा के 101 विधायक दो कोटा पूरा करते हैं, जबकि उसके पास 27 वोट बचते हैं. BSP के पास एक भी विधायक नहीं राज्यसभा चुनाव सिंगल ट्रांसफरेबल वोट प्रणाली से होता है, इसलिए अंतिम सीटों का निर्धारण उम्मीदवारों की संख्या, प्रथम वरीयता के वोट, दूसरी वरीयता के वोट और दलों के बीच समर्थन के आधार पर होगा. बहुजन समाज पार्टी के पास वर्तमान विधानसभा में कोई विधायक नहीं है, इसलिए वह अपने दम पर राज्यसभा सीट के लिए आवश्यक कोटा नहीं बना सकती. ऐसे में BSP की भूमिका उसके पास उपलब्ध नेतृत्वक समर्थन और किसी उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग के फैसले पर निर्भर करेगी. उत्तराखंड की एक सीट पर भी होगा चुनाव उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव होगा, इस सीट पर मौजूदा सदस्य नरेश बंसल का कार्यकाल नवंबर 2026 में पूरा हो रहा है. नरेश बंसल नवंबर 2020 से उत्तराखंड का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. यहां भी मतदान 16 अक्टूबर को ही होगा और मतगणना शाम 5 बजे शुरू होगी. पश्चिम बंगाल में खाली सीट पर उपचुनाव पश्चिम बंगाल में मामला यूपी और उत्तराखंड से अलग है. यहां किसी सीट का नियमित द्विवार्षिक चुनाव नहीं, बल्कि एक आकस्मिक रिक्ति पर उपचुनाव कराया जा रहा है. निर्वाचन आयोग के अनुसार यह सीट रुक्मिणी मल्लिक के 16 जुलाई 2026 को इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है. आयोग ने इस सीट पर भी मतदान की तारीख 16 अक्टूबर 2026 तय की है. नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया यूपी और उत्तराखंड की तरह ही होगी और मतगणना भी 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे से शुरू होगी. यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बड़ी छोटी समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें The post यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग, ऐसे समझें BJP-सपा के बीच सीटों का गणित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajya Sabha Election 2026: पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को होगा मतदान

Rajya Sabha Election 2026: कोलकाता. हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से राज्यसभा की खाली होने वाली सीटों के लिए होने वाले चुनाव तथा पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है. आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट के सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है. वहीं पश्चिम बंगाल में एक सीट इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है. पश्चिम बंगाल में एक सीट पर उपचुनाव पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक सीट रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है. उन्होंने 16 जुलाई 2026 को इस्तीफा दिया था. उनकी सीट का कार्यकाल 2 अप्रैल 2032 तक था. आयोग ने इस सीट पर भी 16 अक्टूबर को उपचुनाव कराने का फैसला किया है. 29 सितंबर को जारी होगा चुनाव की अधिसूचना आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर होगी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को की जाएगी. उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. तीनों राज्यों में संबंधित सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा. मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है. इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी. पूरी चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी. बैलेट पेपर को लेकर भी निर्देश निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि इन चुनावों में मतपत्र पर वरीयता दर्ज करने के लिए केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराया गया निर्धारित बैंगनी रंग का स्केच पेन इस्तेमाल किया जाएगा. किसी अन्य पेन से वरीयता अंकित नहीं की जा सकेगी. चुनाव प्रक्रिया की करीबी निगरानी के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बंगाल विधानसभा में जीत का गणित पश्चिम बंगाल विधानसभा में मौजूदा संख्या समीकरण के अनुसार, बीजेपी के उम्मीदवारों के जीत हासिल करने की संभावना है1 विधानसभा में बीजेपी के पास फिलहाल 208 विधायक हैं. भाजपा के उम्मीदवार को हराने के लिए विपक्षी उम्मीदवार को कम से कम 70 वोटों की आवश्यकता होगी. हालांकि आधिकारिक तौर पर तृणमूल के पास 80 विधायक हैं, लेकिन उनमें से 60 निष्कासित विधायक रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले ‘बागी लेकिन बहुमत’ गुट के हैं, जबकि शेष 20 ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का समर्थन करते हैं. Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं The post Rajya Sabha Election 2026: पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को होगा मतदान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

पटना से सविता की रिपोर्ट Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 8 सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी. इन सीटों पर डाले जायेंगे वोट इन चुनावों में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटें शामिल हैं. जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर भी मतदान कराया जाएगा. मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इन सीटों पर नए प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है. नामांकन से नतीजे तक हर तारीख चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी. इसके बाद उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख तय की गई है. 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा. इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी. आयोग ने पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. बिहार से जुड़ी अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें आदर्श आचार संहिता लागू चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. अब चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों और नेतृत्वक दलों की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है. किसका-किसका कार्यकाल होगा खत्म? जानकारी के मुताबिक, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से वंशीधर व्रजवासी और कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव, दरभंगा से डॉ. मदन मोहन झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आफाक अहमद, पटना से नवल किशोर यादव और तिरहुत से संजय कुमार का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त हो जाएगा. Also Read: EOU Raid: पटना समेत जेनरल मैनेजर के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ आय से अधिक संपत्ति का आरोप, दस्तावेज खंगाल रही टीम The post Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

iPhone 18 Pro दिखा तो पूछा- नया वाला है, ‘हां’ सुनते ही झपटा फोन, ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने ऐसे रचा खेल कि रह जाएंगे हैरान

UP Crime: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा में बैठी युवती से नया iPhone 18 Pro झपट लिया. घटना मूर्ति गोलचक्कर के पास हुई, जब सेंचुरियन पार्क सोसाइटी निवासी शुभी भंडारी सुबह ऑफिस जाने के लिए निकली थीं. ई-रिक्शा का ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए उन्होंने जैसे ही मोबाइल फोन निकाला, बाइक सवार बदमाशों की नजर उस पर पड़ गई. बदमाशों ने बातचीत से शुरू किया स्पोर्ट्स पीड़िता के मुताबिक, हेलमेट पहने दो युवक बाइक से उनके पास पहुंचे और पहले एक पते के बारे में पूछा. बातचीत के दौरान उनकी नजर युवती के हाथ में मौजूद मोबाइल पर टिक गई. इसके बाद बदमाशों ने फोन को लेकर सवाल किया और उसकी पहचान जानने की कोशिश की. युवती को उस समय अंदाजा नहीं था कि सामान्य बातचीत के पीछे बदमाशों की मंशा क्या थी. ‘हां’ कहते ही मारा झपट्टा बदमाशों ने युवती से पूछा कि क्या यह नया iPhone है. शुभी के ‘हां’ कहते ही आरोपियों ने मौका देखकर उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया. अचानक हुई इस वारदात से युवती कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही दोनों बाइक सवार वहां से तेजी से फरार हो गए. इस तरह कुछ ही सेकंड में बदमाश नया फोन लेकर गायब हो गए. तीन दिन पहले ही खरीदा था iPhone पीड़िता के पति साकेत गुप्ता ने बताया कि iPhone 18 Pro तीन दिन पहले ही खरीदा गया था. वारदात के वक्त शुभी ई-रिक्शा में बैठी थीं और फोन का इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट के लिए कर रही थीं. इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया. घटना के बाद परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश शिकायत मिलने के बाद बिसरख पुलिस ने मामले में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की है. थाना प्रभारी रणजीत सिंह के अनुसार, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बाइक सवार दोनों आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच जारी है. सवाल पूछकर फोन की पुष्टि, फिर वारदात इस घटना में बदमाशों के तरीके ने खास ध्यान खींचा है. आरोपियों ने सीधे मोबाइल छीनने के बजाय पहले बातचीत की, फिर फोन नया होने की पुष्टि की और उसके बाद झपट्टा मार दिया. स्थानीय लोगों ने सुबह के समय पुलिस गश्त को लेकर भी चिंता जताई है. अब पुलिस की जांच इस बात पर टिकी है कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कब तक हो पाती है. यह भी देखें: त्योहारों से पहले यूपी में महंगाई का बड़ा झटका! प्याज ने बदला रसोई का हिसाब, तेल-दाल भी महंगी, वजह जानकर चौंकेंगे The post iPhone 18 Pro दिखा तो पूछा- नया वाला है, ‘हां’ सुनते ही झपटा फोन, ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने ऐसे रचा स्पोर्ट्स कि रह जाएंगे हैरान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top