Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

4 करोड़ की कुल संपत्ति, फिर 13 करोड़ की Rolls-Royce में कैसे नजर आईं विधायक मैथिली ठाकुर? जानें पूरा सच

Maithili Thakur Rolls-Royce Controversy: बिहार की विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों अपनी एक कार को लेकर चर्चा में हैं. 15 सितंबर 2026 को वह मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची. इस दौरान वह नीले रंग की Rolls-Royce Cullinan की पिछली सीट पर नजर आईं. कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद उनकी 2025 की चुनावी संपत्ति और Rolls-Royce की कीमत की तुलना शुरू हो गई. हालांकि, सबसे जरूरी बात यह है कि इस कार के मैथिली ठाकुर की निजी संपत्ति होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. क्या है 13 करोड़ की कार का सच? वायरल वीडियो में मैथिली ठाकुर को Rolls-Royce Cullinan में देखा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार का रजिस्ट्रेशन वाशी RTO से जुड़ा बताया गया है. लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि कार मैथिली ठाकुर की है. उपलब्ध रिपोर्ट्स में यह स्पष्ट नहीं है कि कार उनकी निजी है, किराये पर ली गई थी या किसी अन्य व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराई गई थी. ये भी पढ़ें: आपकी गाड़ी की EMI बाउंस हो गई है? रिकवरी एजेंट परेशान करें तो तुरंत दिखाएं सुप्रीम कोर्ट का ये नियम चुनावी हलफनामे में कितनी है संपत्ति 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अलीनगर सीट से दाखिल चुनावी हलफनामे में मैथिली ठाकुर ने कुल करीब ₹3.82 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी. उनके नाम पर कोई देनदारी नहीं बताई गई थी. ADR और MyNeta के रिकॉर्ड में यही आंकड़े दर्ज हैं: विवरण घोषित राशि कुल संपत्ति ₹3.82 करोड़ चल संपत्ति ₹2.32 करोड़ अचल संपत्ति ₹1.50 करोड़ देनदारी ₹0 नकद ₹1,80,700 हलफनामे में Honda Activa का जिक्र मैथिली ठाकुर की घोषित चल संपत्ति में Honda Activa भी शामिल थी. उनके हलफनामे में Rolls-Royce जैसी कोई लग्जरी कार दर्ज नहीं थी.  उनकी चल संपत्ति में केवल गाड़ी ही नहीं, बल्कि सोना, बैंक जमा और म्यूचुअल फंड निवेश भी शामिल थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास करीब 408 ग्राम सोना, जिसकी घोषित कीमत लगभग ₹53 लाख थी. यही वजह है कि अब सोशल मीडिया पर Activa और Rolls-Royce की तुलना कर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. ₹13 करोड़ की Rolls-Royce की चर्चा क्यों? Rolls-Royce Cullinan हिंदुस्तान की सबसे महंगी लग्जरी SUVs में शामिल है. ये करीब ₹10.50 करोड़ एक्स-शोरूम कीमत की है. टैक्स, इंश्योरेंस और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद इसकी कीमत ₹13 करोड़ से ऊपर जा सकती है. वेरिएंट के हिसाब से यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. इसलिए सोशल मीडिया पर इसे मैथिली ठाकुर की घोषित ₹3.82 करोड़ संपत्ति से करीब 3 गुना महंगी बताया जा रहा है. Rolls-Royce Cullinan में क्या खास है? Rolls-Royce Cullinan कंपनी की अल्ट्रा-लग्जरी SUV है. इसमें पावर के साथ बेहद ज्यादा कस्टमाइजेशन और आराम पर जोर दिया गया है. इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन इस तरह हैं: इंजन: 6.75-लीटर V12 पावर: 563 bhp टॉर्क: 850 Nm ड्राइव: ऑल-व्हील ड्राइव टॉप स्पीड: 250 km/h सीटिंग: 5-सीटर व्हील: Series II में 23-इंच विकल्प सस्पेंशन: Magic Carpet Ride Rolls-Royce में 6.75-लीटर V12 इंजन, 563 bhp पावर, 850 Nm टॉर्क और 250 km/h की टॉप स्पीड मिलती है. 23 इंच के पहिए और Magic Carpet Ride Cullinan Series II में 23-इंच के व्हील उपलब्ध हैं. कार में Rolls-Royce की खास सस्पेंशन तकनीक दी गई है. इसे कंपनी Magic Carpet Ride के नाम से पेश करती है. SUV में ऑल-व्हील ड्राइव के साथ ऑल-व्हील स्टीयरिंग भी मिलता है. ये एक बेहद खास और आरामदायक ड्राइविंग टेक्नोलॉजी है, जिसमें ऐसा महसूस होता है कि कार सड़क पर चलने के बजाय हवा में तैर रही है अंदर से चलता-फिरता लग्जरी लाउंज Cullinan की सबसे बड़ी खासियत इसका Bespoke कस्टमाइजेशन है. ग्राहक कार के इंटीरियर, सीटिंग, मैटेरियल और कई दूसरे हिस्सों को अपनी पसंद के अनुसार तैयार करा सकते हैं. Series II में कंपनी ने Illuminated Grille, नया Illuminated Fascia और कई कस्टमाइजेशन विकल्पों पर भी जोर दिया है. यानी यह SUV सिर्फ महंगे इंजन और बड़े आकार के लिए नहीं, बल्कि पर्सनलाइज्ड लग्जरी अनुभव के लिए भी जानी जाती है. मैथिली ठाकुर की कमाई कितनी थी? 2025 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक मैथिली ठाकुर ने वित्त वर्ष 2023-24 में ₹28,67,350 की आय घोषित की थी. इससे पहले: 2022-23: ₹16,98,840 2021-22: ₹15,93,730 हलफनामे में उनका पेशा गायक बताया गया था. उनकी घोषित संपत्ति में बैंक जमा, निवेश, सोना, वाहन और अचल संपत्ति जैसी अलग-अलग चीजें शामिल थीं. इसलिए कुल संपत्ति को केवल नकद रकम से जोड़कर देखना सही नहीं होगा. कंगना रनौत ने किया मैथिली ठाकुर का बचाव कंगना रनौत ने किया मैथिली ठाकुर का बचाव Rolls-Royce को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा के बीच अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने मैथिली ठाकुर का समर्थन किया. उन्होंने कहा- “कुछ लोगों को नेताओं को अच्छी जिंदगी जीते देखकर पेट में दर्द होने लगता है. अब एक युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है. जनता की सेवा करने के साथ-साथ नेताओं का अपना करियर, निजी जिंदगी और फैन फॉलोइंग भी होती है. अगर वे मेहनत करके अच्छी जिंदगी जी रहे हैं, तो इसमें दूसरों को क्या मिर्ची लग रही है?” ये भी पढ़ें: बिहार-झारखंड के पहले JLR Exclusive शोरूम का उद्घाटन, MD से खास बातचीत; देखें अंदर की झलक The post 4 करोड़ की कुल संपत्ति, फिर 13 करोड़ की Rolls-Royce में कैसे नजर आईं विधायक मैथिली ठाकुर? जानें पूरा सच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: बप्पा की विदाई का भावुक पल, विसर्जन से पहले उठ गया गणपति की प्रतिमा का हाथ

Viral Video: गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे भक्तों के लिए विसर्जन का पल हमेशा भावुक करने वाला होता है. ऐसे ही एक विसर्जन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें गणपति की प्रतिमा का हाथ ऊपर उठा हुआ नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद भक्त इसे बप्पा का आशीर्वाद मानकर भावुक हो रहे हैं. प्रतिमा का एक हाथ ऊपर की ओर उठा वीडियो में देखा जा सकता है कि गणेश जी  की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा है. आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं और सभी बप्पा को विदाई देने में जुटे हैं. इसी दौरान प्रतिमा का एक हाथ ऊपर की ओर उठा हुआ दिखाई देता है. यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने लगा. भक्तों ने कहा- बप्पा ने जाते-जाते दिया आशीर्वाद zindagi.gulzar.h नामक इंस्टाग्राम चैनल पर इस वीडियो को शेयर किया गया. वीडियो देखने के बाद कई भक्तों ने इसे बेहद भावुक पल बताया. लोगों का कहना है कि विसर्जन से ठीक पहले बप्पा का हाथ उठना ऐसा लगा, जैसे गणपति भगवान अपने भक्तों को आखिरी बार आशीर्वाद दे रहे हों. View on Instagram विसर्जन के बाद लोग हुए भावुक कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि बप्पा भले ही विसर्जन के बाद आंखों से दूर हो जाएं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा भक्तों के साथ रहता है. वहीं, कई लोग इस दृश्य को देखकर भावुक भी नजर आए. ये भी पढ़ें: Anant Chaturdashi 2026: अनंत चतुर्दशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और गणेश विसर्जन विधि हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही प्रतिमा के हाथ की हलचल के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जानकारी नहीं है. ऐसे में इसे किसी चमत्कार के तौर पर प्रमाणित नहीं किया जा सकता. भक्तों के लिए यह जरूर आस्था और भावनाओं से जुड़ा यादगार पल बन गया है. गणपति विसर्जन के दौरान भक्त आमतौर पर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए बप्पा को विदाई देते हैं. वायरल हो रहा यह वीडियो भी इसी भावुक विदाई की याद दिलाता है. The post Viral Video: बप्पा की विदाई का भावुक पल, विसर्जन से पहले उठ गया गणपति की प्रतिमा का हाथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mesh Purnima 2026: मेष पूर्णिमा क्यों है खास? हार्वेस्ट मून पर इन 4 राशियों के लिए करियर, धन और रिश्तों में संवेदनशील रहेगा समय

Mesh Purnima 2026: हिंदू पंचांग में पूर्णिमा का दिन खास माना जाता है. भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मेष राशि में होने वाली पूर्णिमा/मेष पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा के साथ स्नान, दान और व्रत करने की परंपरा है. इस बार 26 सितंबर की पूर्णिमा खगोलीय और ज्योतिषीय, दोनों नजरिए से चर्चा में है. इस दिन हार्वेस्ट मून दिखाई देगा. चांद निकलने के कुछ समय बाद शनि ग्रह को भी आसमान में देखा जा सकेगा. 26 सितंबर की पूर्णिमा क्यों है खास? हार्वेस्ट मून उस पूर्णिमा को कहा जाता है जो शरद ऋतु की शुरुआत के आसपास आती है. यह आमतौर पर सितंबर में दिखाई देती है. पुराने समय में इसकी रोशनी किसानों के लिए खास मानी जाती थी, क्योंकि इससे फसल काटने के लिए शाम के बाद भी ज्यादा समय मिल जाता था. ज्योतिषाचार्य एन के बेरा बताते हैं कि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, 26 सितंबर की पूर्णिमा मेष राशि में होगी. पूर्णिमा को भावनाओं और लंबे समय से चल रही स्थितियों के सामने आने से जोड़कर देखा जाता है. इस पूर्णिमा में मेष-तुला राशि का अक्ष भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मेष को अपनी इच्छा, आत्मविश्वास और पहल से जोड़ा जाता है, जबकि तुला रिश्तों, साझेदारी और संतुलन का प्रतीक मानी जाती है. ऐसे में ‘मैं’ और ‘हम’ के बीच संतुलन बनाने का मुद्दा अहम हो सकता है. ये भी पढ़ें: Harvest Moon 2026: 26 सितंबर को हार्वेस्ट मून के साथ ग्रहों का खास संयोग, इन 6 राशि वालों का बदलेगा समय किन राशियों के लिए असर कारक है पूर्णिमा वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए इस पूर्णिमा से संकेत मिलता है कि नौकरी, कारोबार या भविष्य से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. निवेश या बड़े खर्च से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है. कर्क राशि कर्क राशि वालों को मेष पूर्णिमा के कारण काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाना जरूरी हो सकता है. बड़े खर्चों को लेकर बजट का ध्यान रखें. तुला राशि मेष पूर्णिमा के कारण पार्टनरशिप और कामकाज से जुड़े रिश्तों पर ध्यान देना होगा. किसी समझौते या दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी शर्तें ध्यान से पढ़ें. कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों को नौकरी बदलने, नया काम शुरू करने या बड़ी आर्थिक जिम्मेदारी लेने से पहले पूरी योजना बनाना बेहतर रहेगा. रिश्तों में जल्दबाजी से बचें पूर्णिमा को ज्योतिष में भावनात्मक संवेदनशीलता से जोड़ा जाता है. ऐसे में मेष और तुला राशि के लोगों को गुस्से या भावुक होकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है. मिथुन और कर्क राशि के लोगों के लिए भी गलतफहमी होने पर अनुमान लगाने के बजाय सीधे बातचीत करना बेहतर रहेगा. पूर्णिमा के दिन क्या करें? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सुबह स्नान करें और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा करें. चंद्र देव को अर्घ्य दें और सुख-शांति की कामना करें. जरूरतमंदों को दान करें, जैसे अन्न, वस्त्र या अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक मदद. पूर्णिमा का व्रत रखना चाहते हैं तो अपनी परंपरा और स्वास्थ्य के अनुसार रख सकते हैं. शाम के समय चंद्रमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना करने की परंपरा है. घर में शांत और सकारात्मक माहौल बनाए रखें और परिवार के साथ समय बिताएं. किसी जरूरतमंद की मदद या सेवा करना भी इस दिन शुभ माना जाता है. बड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचें और व्यावहारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखें. डिस्क्लेमर: ज्योतिष से जुड़ी बातें मान्यताओं और ज्योतिषीय विश्लेषण पर आधारित हैं. इन्हें वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित भविष्यवाणी नहीं माना जाता. The post Mesh Purnima 2026: मेष पूर्णिमा क्यों है खास? हार्वेस्ट मून पर इन 4 राशियों के लिए करियर, धन और रिश्तों में संवेदनशील रहेगा समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तृणमूल कांग्रेस के सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी, जानिए अदालत ने सुनवाई पर क्या कहा

कोलकाता. सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के चिन्ह पर प्रतिबंध लगाने के मामले में तत्काल सुनवाई की याचिका स्वीकार कर ली है. चुनाव आयोग ने गुरुवार रात तृणमूल कांग्रेस के नाम और चिन्ह पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके अगले दिन, यानी शुक्रवार को, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की. याचिका में आयोग के आदेश पर रोक लगाने के लिए तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया गया था. कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग की टाइमिंग पर उठाए सवाल सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने याचिका स्वीकार कर ली है. हालांकि, मामले की सुनवाई कब होगी, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने ममता बनर्जी द्वारा दायर याचिका के आधार पर मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख किया. उन्होंने आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग ने इस मामले का निपटारा पहले क्यों नहीं किया? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि चुनाव से ठीक पहले नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन नामों और चिन्हों को क्यों रद्द कर दिया गया. चुनाव के बीच सिंबल फ्रीज करने का विरोध कपिल सिब्बल ने कहा, “यह बहस जून में शुरू हुई थी. हमने जुलाई में अपना बयान दिया था. चुनाव आयोग ने अभी तक कुछ भी किए बिना चुनाव के बीच में ही हमारा नाम और चिन्ह फ्रीज कर दिया है. आयोग एक नया मील का पत्थर स्थापित कर रहा है.” चुनाव आयोग ने चुनाव अधिसूचना के बीच में ही अधिसूचना जारी कर चिन्ह को फ्रीज कर दिया है. आखिर चल क्या रहा है? हम अनुरोध करते हैं कि इस मामले को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? याचिका में आयोग के आदेश पर रोक लगाने के लिए तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया गया था. मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “सभी पक्षों को अपनी बात कहने का मौका मिलेगा. जब मामला सूचीबद्ध होगा, तो आप अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे. हम मामले को सूचीबद्ध करने का प्रयास करेंगे.” ऐसे में, मुख्य बात इस पर होगी कि इस मामले की सुनवाई कब होगी, यह मामला कब सूचीबद्ध होगा. Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में The post तृणमूल कांग्रेस के सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी, जानिए अदालत ने सुनवाई पर क्या कहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2 लाख स्टूडेंट्स को है नीट पीजी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

NEET PG 2026 Result: करीब दो लाख स्टूडेंट्स ने नीट पीजी परीक्षा दी थी. इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से NEET PG 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं.  कब जारी होगा नीट पीजी रिजल्ट?  नीट पीजी परीक्षा की आंसर की और रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे. हालांकि, NBEMS की ओर से अभी कोई फिक्स डेट नहीं जारी की गई है. लेकिन उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है. आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी किया जाएगा   इस बार उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट और आधिकारिक आंसर की के जरिए परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों को देख सकेंगे. यह व्यवस्था परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए की गई है. 30 अगस्त को हुई थी NEET PG परीक्षा NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी. कुछ प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोबारा परीक्षा कराई गई. अब परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स को रिजल्ट और आंसर की का इंतजार है.  NEET PG 2026 में कितने सवाल पूछे गए? NEET PG 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी. परीक्षा में कुल 180 मल्टीपल च्वॉइस सवाल पूछे गए थे और परीक्षा की टाइमिंग 3 घंटे 30 मिनट थी. मार्किंग स्कीम के अनुसार, सही उत्तर के लिए 4 अंक मार्क्स जाते हैं, जबकि गलत आंसर के लिए 1 मार्क्स काटा जाता है. बिना उत्तर वाले सवाल के लिए कोई मार्क्स नहीं दिया जाता. NEET PG एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके जरिए मेडिकल पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है. इसमें MD, MS और PG डिप्लोमा जैसे कोर्स शामिल हैं.  NEET PG 2026 Result कैसे चेक करें? सबसे पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं. वेबसाइट के NEET PG सेक्शन में जाएं. NEET PG 2026 Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें. मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. रिजल्ट डाउनलोड करें और फ्यूचर के लिए इसका प्रिंटआउट सेव कर लें. ये भी पढ़ें: MP Police में 7500 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल The post 2 लाख स्टूडेंट्स को है नीट पीजी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tata Tigor का किस्सा खत्म, नए नाम Tata Aeris से आएगी सेडान, बदल जाएगा लुक और फीचर्स का पूरा अंदाज

Tata Motors अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को नया नाम और नया अंदाज देने जा रही है. कंपनी ने आने वाली सेडान को Tata Aeris नाम दिया है और इसका लॉन्च 25 सितंबर 2026 को होने वाला है. नई Aeris सिर्फ नाम बदलने तक सीमित नहीं रहेगी. इसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन, अपडेटेड केबिन और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है. कार का मुकाबला Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura और Honda Amaze जैसी सेडान से होगा. Tigor की जगह क्यों आ रही Tata Aeris? Tata Aeris को मौजूदा Tata Tigor की जगह लाया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह केवल मामूली फेसलिफ्ट नहीं बल्कि कार को नई पहचान देने की रणनीति का हिस्सा है. Tata Motors ने Aeris नाम का ट्रेडमार्क भी रजिस्टर कराया है. कंपनी के नए टीजर के बाद नाम और लॉन्च की जानकारी को लेकर स्थिति पहले से ज्यादा स्पष्ट हो गई है. यानी कंपनी कॉम्पैक्ट सेडान को पुराने Tigor नाम से आगे ले जाने के बजाय नई ब्रांड पहचान देने की कोशिश कर रही है. ये भी पढ़ें: नंबर-1 की कुर्सी पर अब भी कायम है यह स्कूटर, अगस्त में सबसे ज्यादा खरीदे गए ये 10 स्कूटर्स, देखें लिस्ट Tata Aeris का लुक होगा काफी अलग Aeris के डिजाइन में नई Tiago से कई डिजाइन एलिमेंट्स मिलने की उम्मीद है. पेटेंट ड्रॉइंग के आधार पर कार का फ्रंट मौजूदा Tigor से काफी अलग नजर आएगा. संभावित बदलावों में शामिल हैं: स्लिम फ्रंट ग्रिल नए LED हेडलैंप और DRLs अपडेटेड फ्रंट बंपर नए अलॉय व्हील नए LED फॉग लैंप पीछे कनेक्टेड LED टेललैंप नए डिजाइन वाला रियर बंपर नए कलर ऑप्शन पीछे की तरफ कनेक्टेड टेललैंप और नए बंपर का डिजाइन इसे Tigor से अलग पहचान दे सकता है. ध्यान दें: अभी ऑनलाइन मौजूद कुछ तस्वीरें AI रेंडर हैं. इसलिए इन्हें कार की आधिकारिक तस्वीर मानना सही नहीं होगा. Tiago जैसा होगा Tata Aeris का केबिन? Aeris के इंटीरियर की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. हालांकि रिपोर्ट्स में इसे नई Tiago के अपडेटेड केबिन से जोड़कर देखा जा रहा है. संभावित फीचर्स में शामिल हो सकते हैं: 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील Wireless Android Auto और Apple CarPlay Wireless फोन चार्जर USB Type-C पोर्ट रियर AC वेंट 360-डिग्री कैमरा ऑटो-फोल्डिंग ORVM इनमें से सभी फीचर्स को अभी अंतिम आधिकारिक फीचर लिस्ट नहीं माना जाना चाहिए. लॉन्च के समय कंपनी की जानकारी को प्राथमिकता दी जाएगी. इंजन में क्या मिलेगा? मौजूदा जानकारी के मुताबिक Aeris में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स मिल सकते हैं. CNG वर्जन भी लाइनअप का हिस्सा बनने की उम्मीद है. हालांकि Tata Motors ने अभी अंतिम पावर, टॉर्क और माइलेज के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए हैं. कुछ रिपोर्ट्स में Aeris के EV वर्जन की संभावना भी जताई गई है. इसे फिलहाल भविष्य की संभावना के तौर पर ही देखना चाहिए, क्योंकि इसकी आधिकारिक लॉन्च जानकारी उपलब्ध नहीं है. Dzire, Aura और Amaze से होगा मुकाबला Tata Aeris ऐसे समय में आ रही है जब हिंदुस्तान का सब-4 मीटर सेडान सेगमेंट पहले की तुलना में छोटा हो चुका है. इसके प्रमुख मुकाबले में: Maruti Suzuki Dzire Hyundai Aura Honda Amaze जैसी कारें शामिल हैं. Tata की कोशिश Aeris को पुराने Tigor की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर पेश करने की हो सकती है. कीमत कितनी होगी? अभी Tata Motors ने Aeris की आधिकारिक एक्स-शोरूम कीमत घोषित नहीं की है. रिपोर्ट्स में फिलहाल इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत करीब ₹6-9 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है. हालांकि ये ध्यान रखना जरूरी है कि ये आधिकारिक कीमतें नहीं हैं. Tata Aeris: अभी क्या पता, क्या बाकी? जानकारी स्थिति नाम Tata Aeris Tigor की जगह हां लॉन्च 25 सितंबर 2026 इंजन 1.2L पेट्रोल की उम्मीद CNG उम्मीद गियरबॉक्स MT + AMT की उम्मीद कीमत अभी आधिकारिक नहीं माइलेज अभी आधिकारिक नहीं EV वर्जन संभावित ये भी पढ़ें: 8 साल की वारंटी और 150km की शानदार रेंज, कार के चार्जर से चार्ज होने वाली Raptee.HV की डिलीवरी शुरू The post Tata Tigor का किस्सा खत्म, नए नाम Tata Aeris से आएगी सेडान, बदल जाएगा लुक और फीचर्स का पूरा अंदाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कब है विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2026? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय और पूजा विधि

Vighnaraj Sankashti Chaturthi 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. यह पर्व विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है. हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय माना गया है. किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. भगवान गणेश की पूजा करती हुई स्त्री की सांकेतिक तस्वीर (एआई) सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान गणेश के सामने व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थल पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर एक चौकी रखें और उस पर लाल कपड़ा बिछाएं. इसके बाद चौकी पर भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. गणेश जी को गंगाजल, पंचामृत, रोली, अक्षत, दूर्वा और फूल अर्पित करें. इसके बाद धूप-अगरबत्ती जलाएं और भगवान गणेश को मिठाई व फल का भोग लगाएं. पूजा के दौरान भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करें. इसके बाद विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी की कथा का पाठ करें या सुनें. अंत में कपूर या दीपक जलाकर भगवान गणेश की आरती करें. रात्रि में चंद्रमा के उदय होने के बाद जल में दूध, अक्षत और रोली मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य दें. इसके बाद शुभ समय में व्रत का पारण करें. ये भी पढ़ें: Parivartini Ekadashi Puja Samagri: 22 सितंबर को है परिवर्तिनी एकादशी, जल्दी से नोट कर लें पूजन सामग्री भगवान गणेश के मंत्र ॐ गं गणपतये नमः। ॐ श्री गणेशाय नमः। ॐ सिद्धिविनायकाय नमः। ॐ लंबोदराय नमः। ॐ गजाननाय नमः। विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के नियम पूजा और व्रत का संकल्प लेने के बाद व्रत अधूरा न छोड़ें. व्रत के दिन क्रोध करने और अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें. इस दिन मन को शांत रखें. चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना व्रत का पारण न करें. पूजा के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें. इस दिन तामसिक चीजों जैसे प्याज, लहसुन, मांस, मछली और शराब का सेवन न करें. ये भी पढ़ें: Anant Chaturdashi 2026: अनंत चतुर्दशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और गणेश विसर्जन विधि The post कब है विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2026? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय और पूजा विधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘सॉरी कैटरीना…’ बिग बॉस में सलमान खान की फटकार के बाद पाकिस्तानी RJ ने जोड़े हाथ, वीडियो जारी कर मांगी माफी

Pakistani RJ Apologised to Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को उनके बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था. अब इस मामले में एक पाकिस्तानी रेडियो जॉकी (RJ) ने माफी मांग ली है. दरअसल, हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने कैटरीना को निशाना बनाने वाले ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई थी. इसके बाद कैटरीना पर बॉडी शेमिंग करने वाली पाकिस्तानी RJ एजाज वारिस ने अपनी टिप्पणी को लेकर सफाई दी और माफी मांगी. कैटरीना को लेकर क्या था पूरा मामला? कैटरीना कैफ हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पति विक्की कौशल के साथ नजर आई थीं. नवंबर 2025 में मां बनने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी, जहां उन्होंने फोटोग्राफर्स के सामने पोज दिए. इस दौरान कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बढ़े हुए वजन को लेकर टिप्पणी की और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. WHY SO MUCH PEOPLE ARE TROLLING KATRINA KAIF ? 😳 – she recently became mother and her age is 43. And still people are trolling her looks . – some are writing she is aging, some are writing she gained weight,some are commenting she is looking chinese stop judging man. – Vicky… pic.twitter.com/cGqQUybhpy — Jeet (@JeetN25) September 15, 2026 “> कैटरीना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद उनके लुक को लेकर कई तरह की बातें कही गईं. इसी बीच पाकिस्तानी रेडियो जॉकी की टिप्पणी भी चर्चा में आ गई, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री के शरीर को लेकर मजाक किया था. सलमान खान ने बिग बॉस में लगाई ट्रोलर्स की क्लास ‘बिग बॉस 20’ के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर होने वाली बॉडी शेमिंग और एज शेमिंग के मुद्दे पर खुलकर बात की. उन्होंने कैटरीना कैफ का नाम लिए बिना उनके समर्थन में आवाज उठाई और अभिनेत्री के वजन को लेकर की जा रही कमैंट्स पर नाराजगी जताई. So it was all about #KatrinaKaif’s recent trolling on her looks😭🔥 He always protects her no matter what😭#BiggBoss20 #Bb20 #SalmanKhan pic.twitter.com/lginhYjfDV — 𝑴 𝑨 𝑯 𝑬 𝑬 𝑵 ✨ (@HeyStalker__3) September 19, 2026 “> सलमान ने कहा कि किसी स्त्री के मां बनने के बाद उसके शरीर में बदलाव आना स्वाभाविक है. ऐसे समय में उसे ट्रोल करने के बजाय समझने और सम्मान देने की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि कैटरीना जब दोबारा शूटिंग शुरू करेंगी, तो धीरे-धीरे अपनी फिटनेस पर काम कर सकेंगी. ये भी पढ़ें: B/igg Boss 20: ‘तेरे बाप की नौकर हूं?’ Bigg Boss में काजी तौकीर पर भड़कीं रिती तिवारी, घर में मचा बवाल पाकिस्तानी RJ एजाज वारिस ने मांगी माफी सलमान खान की फटकार के बाद कैटरीना को लेकर टिप्पणी करने वाले पाकिस्तानी आरजे डॉ एजाज वारिस ने माफी मांगते हुए अपनी बात रखी. उन्होंने अपनी टिप्पणी को मजाक बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल हुक के लिए थोड़ा मजाक किया था.  पाकिस्तानी rj ने कैटरीना और सलमान से मांगी माफी, फोटो- इंस्टाग्राम हिंदुस्तान टाइम के रिपोर्ट के मुताबिक, एजाज ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा  कि ‘‘सॉरी कैटरीना कैफ फ्रॉम द बॉटम ऑफ माय हार्ट’’. उन्होंने आगे कहा, कल बिग बॉस में सलमान खान द्वारा इस बात का जिक्र किए जाने के बाद, मैंने इस पर विचार किया और महसूस किया कि मेरी बातों से कैटरीना और उनके कई फैन्स को दुख पहुंचा होगा. मेरा मकसद कभी भी किसी के शरीर का मजाक उड़ाना (बॉडी शेमिंग करना) नहीं था. मैं सलमान खान और उन सभी लोगों से भी माफी  मांगता हूँ  जिन्हें मेरी बात का बुरा लगा. कभी-कभी मुंह से गलत बातें निकल जाती हैं, और मुझे अपनी कही बातों पर सच में अफसोस है. बॉडी शेमिंग पर फिर छिड़ी बहस कैटरीना कैफ को लेकर हुआ यह विवाद एक बार फिर सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी और उनके शरीर पर सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणियों को चर्चा में ले आया है. मां बनने के बाद किसी स्त्री के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर ट्रोलिंग करना कई सवाल खड़े करता है. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘नो रहस्य, ओनली तपस्या’, सलमान खान ने शादी-बच्चों पर तोड़ी चुप्पी, सिद्धार्थ मल्होत्रा के सवाल पर दिया मजेदार जवाब The post ‘सॉरी कैटरीना…’ बिग बॉस में सलमान खान की फटकार के बाद पाकिस्तानी RJ ने जोड़े हाथ, वीडियो जारी कर मांगी माफी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VIDEO: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भिड़े सत्तापक्ष-विपक्ष के विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की

J&K Assembly Autumn Session: जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के पहले ही दिन सोमवार को NHM कर्मचारियों की मांगों को लेकर जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष के नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी विधायकों ने सदन में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. इस दौरान विपक्ष और सत्तापक्ष के विधायकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. NHM कर्मचारी लंबे समय से नौकरी की सुरक्षा और सेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में जॉब पॉलिसी, नौकरी की सुरक्षा, रिटायरमेंट बेनिफिट, सामाजिक सुरक्षा और EPF कवरेज शामिल हैं. विपक्षी विधायकों ने विधानसभा में इन मांगों को उठाते हुए प्रशासन से कर्मचारियों के मुद्दों पर तत्काल कदम उठाने की मांग की. हंगामे के बीच बोलते रहे CM उमर अब्दुल्ला विधानसभा में विपक्षी विधायकों की नारेबाजी और हंगामे के बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सदन में अपनी बात रखते रहे. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन के मंत्री हर मुद्दे पर जवाब देने के लिए सदन में मौजूद हैं, लेकिन विपक्ष के विधायक सुनने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जनता से भाजपा विधायकों के प्रदर्शन को देखने की अपील की. ये भी पढ़ें: DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन NHM कर्मचारियों की क्या हैं मांगें? NHM कर्मचारियों की ओर से नौकरी से जुड़े कई मुद्दे उठाए जा रहे हैं. इनमें मुख्य रूप से जॉब पॉलिसी, नौकरी की सुरक्षा, रिटायरमेंट लाभ, सामाजिक सुरक्षा और EPF कवरेज की मांग शामिल है. कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं हुआ है. सात दिन चलेगा विधानसभा का शरद सत्र जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सात दिवसीय शरद सत्र सोमवार से शुरू हुआ. सत्र के दौरान प्रशासन और विपक्ष के बीच रोजगार, कर्मचारियों के नियमितीकरण, बिजली, विकास और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. पहले ही दिन NHM कर्मचारियों का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठा और इसे लेकर विधानसभा में हंगामे की स्थिति बन गई. The post VIDEO: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भिड़े सत्तापक्ष-विपक्ष के विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिटने के कगार पर था 100 साल पुराना संताली इतिहास, डॉ. राही सोरेन ने तकनीक से ऐसे बचायी पूरी विरासत

जमशेदपुर: डिजिटल तकनीक के दौर में इतिहास और संस्कृति को बचाने का एक अहम काम डॉ. राही सोरेन कर रही हैं. पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय से जुड़ी डॉ. राही सोरेन ने संताली भाषा, साहित्य और इतिहास से जुड़े दुर्लभ दस्तावेजों को डिजिटल रूप में सुरक्षित करने की पहल की है. उनका काम यह दिखाता है कि तकनीक का इस्तेमाल केवल आधुनिक सुविधाओं के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और पहचान को बचाने के लिए भी किया जा सकता है. संताल समाज का इतिहास समृद्ध रहा है. लेकिन समय के साथ पुराने दस्तावेज, पांडुलिपियां, पत्र-पत्रिकाएं और दूसरे ऐतिहासिक स्रोत खराब होने का खतरा बढ़ता गया. ऐसे में डॉ. राही सोरेन ने इन स्रोतों को खोजने, संरक्षित करने और डिजिटल रूप देने पर काम शुरू किया, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने इतिहास को मूल दस्तावेजों के जरिए समझ सकें. दुर्लभ संताली दस्तावेजों को डिजिटल रूप देने की पहल इस दिशा में वर्ष 2021 में बड़ा कदम उठाया गया. डॉ. राही सोरेन के नेतृत्व में British Library Endangered Archives Programme (EAP1300) परियोजना शुरू हुई. इसमें उन्होंने Principal Investigator के रूप में काम किया. परियोजना के तहत पूर्वी हिंदुस्तान में वर्ष 1890 से 1975 के बीच प्रकाशित शुरुआती संताली पत्र-पत्रिकाओं और दुर्लभ साहित्य को खोजा और संरक्षित किया गया. मार्च 2022 तक इस परियोजना में 131 दुर्लभ सामग्रियों की खोज की गयी. इसके बाद इन सामग्रियों की 1,793 उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल तस्वीरें तैयार की गयीं. इन दस्तावेजों में संताली समाज के सामाजिक जीवन, लोकगीतों, लोककथाओं, भाषा और उस दौर के बदलावों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज है. यह काम केवल पुरानी किताबों को स्कैन करने तक सीमित नहीं है. इन दस्तावेजों के डिजिटल रूप में सुरक्षित होने से शोधकर्ताओं को संताली भाषा और समाज के इतिहास को मूल स्रोतों के आधार पर समझने का अवसर मिलेगा. Read also: न कोच मिला, न कोचिंग… फोन से शतरंज सीखकर राष्ट्रीय मंच पर छाया जमशेदपुर का प्रतीक संताल हूल और स्त्रीओं की भूमिका पर भी फोकस डॉ. राही सोरेन के शोध का एक अहम हिस्सा 1855 के संताल हूल से भी जुड़ा है. वह इतिहास में कम चर्चा में आयी संताल स्त्रीओं की भूमिका को सामने लाने पर लगातार काम कर रही हैं. उनका मानना है कि संताल हूल में स्त्रीओं का योगदान, त्याग और उनकी भूमिका भी इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है. उनका प्रयास शोध और दस्तावेजों तक सीमित नहीं है. वर्ष 2024 में कोलकाता में दुर्लभ संताली दस्तावेजों और संताल हूल से जुड़ी सामग्रियों की विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गयी. इसका उद्देश्य इन ऐतिहासिक स्रोतों को आम लोगों और संताल समाज तक पहुंचाना था. इस प्रदर्शनी में युवाओं, छात्रों और समुदाय के लोगों ने पुराने संताली पत्र-पत्रिकाओं, ऐतिहासिक पत्रों और चित्रों को देखा. इससे नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिला. डॉ. राही सोरेन का काम इस सोच को मजबूत करता है कि आधुनिक बनने के साथ अपनी भाषा, इतिहास और सांस्कृतिक पहचान को भी सुरक्षित रखना जरूरी है. Read also: टाटा संस में चेयरमैन की कुर्सी पर फिर घमासान! चंद्रशेखरन की नियुक्ति को ट्रस्ट्स ने बताया गैरकानूनी The post मिटने के कगार पर था 100 साल पुराना संताली इतिहास, डॉ. राही सोरेन ने तकनीक से ऐसे बचायी पूरी विरासत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top