Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamui Viral Video: जमुई केस में 3 गिरफ्तार, 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टेकडाउन, SIT करेगी जांच

Jamui Viral Video: जमुई में नाबालिग लड़की और उसके दोस्त के साथ बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने अब तक तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. ADG लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो की उम्र 17 से 18 साल के बीच है. इस मामले में जमुई थाने में BNSS की धारा 128, 74 और 75 के साथ POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच के लिए SIT बनाई गई है. इसकी निगरानी जमुई SDPO के नेतृत्व में की जा रही है. वीडियो फैलाने वाले अकाउंट्स पर भी कार्रवाई पुलिस अब सिर्फ आरोपियों तक ही सीमित नहीं है. वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने वाले अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है. ADG के मुताबिक, अब तक 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 X अकाउंट्स के खिलाफ टेकडाउन कार्रवाई की गई है. यानी कुल 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियो हटाने की कार्रवाई हुई है. नाबालिगों की पहचान दिखाना भी अपराध केएस अनुपम ने कहा कि नाबालिगों की पहचान या चेहरा सामने लाकर वीडियो फैलाना भी कानून के तहत अपराध है. ऐसे मामलों में POCSO एक्ट और Juvenile Justice Act की धारा 74 के तहत कार्रवाई की जाएगी. ADG के मुताबिक, घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में हुई थी. घटना का समय शाम करीब 6:25 से 6:30 बजे के बीच बताया गया है. पुलिस अब उस जगह की पेट्रोलिंग व्यवस्था की भी जांच करेगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें 7-8 युवकों के नाम सामने आए केएस अनुपम ने बताया कि जांच में अभी तक 7 से 8 युवकों के नाम सामने आने की बात कही गई है. जांच में जो भी व्यक्ति इस घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी. आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है. पुलिस अभी वायरल वीडियो और दूसरे सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. SIT की जांच पूरी होने के बाद इस मामले में शामिल दूसरे लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : Bihar Raod Project: बिहार के इस जिले में बनेगा 12.3 KM का फोरलेन बाईपास, 269 करोड़ होंगे खर्च, टेंडर जारी The post Jamui Viral Video: जमुई केस में 3 गिरफ्तार, 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टेकडाउन, SIT करेगी जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sun Transit: नौकरी-व्यापार में इन 6 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, 27 सितंबर को सूर्य बदलेंगे नक्षत्र

Sun Transit 2026 in Hast: नौ ग्रहों में राजा कहे जाने वाले सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य 27 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. हस्त नक्षत्र में सूर्य ग्रह की मौजूदगी 10 अक्टूबर को रात 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. सूर्य देव हस्त नक्षत्र में 13 दिनों तक मौजूद रहेंगे. सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन 6 राशियों के जातकों के जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आएगा, ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय से जानिए. मेष राशि: प्रशासनी क्षेत्र से धन लाभ कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में इजाफा होगा. प्रशासनी क्षेत्र से धन लाभ के कई योग हैं. आंख से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा. पिता या बड़े भाई से जरूरी कार्यों में मदद मिलेगी. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. सिंह राशि: प्रशासनिक क्षेत्र में मिलेगी सफलता प्रशासनी योजना से लाभ मिल सकता है. नौकरी में अधिकारियों से लाभ मिल सकता है. उच्च पद प्राप्त होने का योग है. कार्यक्षेत्र में किसी साथी की मदद से बड़ा काम बनेगा. प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नेतृत्व से जुड़े जातकों का कद बढ़ सकता है. जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होगा. कन्या राशि: नौकरी से जुड़ा आर्थिक काम सफल होगा व्यापार करने वाले जातकों की दैनिक आमदनी बढ़ेगी. किसी प्रशासनी योजना का लाभ मिलेगा. नौकरी करने वाले जातकों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी. समाज में हर वर्ग का सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी से जुड़ा कोई आर्थिक काम सफल होगा. पिता से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे चिंता दूर होगी. ये भी पढ़ें: Surya Gochar: सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश, 30 दिन संभलकर रहें इन 7 राशियों के लोग; करियर-कारोबार पर पड़ेगा असर वृश्चिक राशि: मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि साहस और ऊर्जा में वृद्धि होगी. पिता से जुड़ी संपत्ति का लाभ मिल सकता है. पिता के आशीर्वाद या सहयोग से कोई बड़ा काम बनेगा. मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के कई योग बनेंगे. कार्यस्थल पर आत्मविश्वास बना रहेगा. किसी बड़ी योजना का नेतृत्व कर सकते हैं. आंख से जुड़ी परेशानी का हल निकलेगा. धनु राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार नजर आएगा प्रशासनी योजना से जुड़े जातकों की आमदनी बढ़ेगी. धन से जुड़ा काम बनेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार नजर आएगा. पिता से अचानक धन लाभ होगा. प्रशासनिक क्षेत्र में काम करने वाले जातकों की स्थिति पहले से अच्छी होगी. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे आने वाले समय में लाभ होगा. मीन राशि: पैतृक संपत्ति का लाभ पिता से संबंध मधुर होंगे और उनके आशीर्वाद से कोई बड़ी योजना सफल होगी. पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद खत्म होगा. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. साहस और ऊर्जा में वृद्धि होगी. नौकरी से जुड़ा महत्वपूर्ण काम बनेगा. ये भी पढ़ें: Mars Transit: 23 दिनों तक पुष्य नक्षत्र में रहेंगे मंगल, किन 6 राशि के जातकों को धन और सेहत के मोर्चे पर रहना होगा सावधान? The post Sun Transit: नौकरी-व्यापार में इन 6 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, 27 सितंबर को सूर्य बदलेंगे नक्षत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमुई में लड़की से छेड़छाड़ : राहुल गांधी ने POCSO के तहत कार्रवाई की मांग की, बिहार सरकार पर बोला हमला

बिहार के जमुई में 10वीं कक्षा के छात्र और छात्रा के साथ कथित मारपीट और छेड़छाड़ के मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार प्रशासन पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट डालकर घटना को ‘बेचैन करने वाला’ बताया. सोशल मीडिया पर छात्र और छात्रा से मारपीट और छेड़छाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. राहुल गांधी ने पोस्ट में आरोप लगाया कि 10वीं कक्षा के छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरन रोका गया. उनके साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया तथा छात्रा को परेशान किया गया. उन्होंने लिखा कि वीडियो में छात्रा हाथ जोड़कर उसे छोड़ने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है, जबकि कुछ लोग उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ और खींचतान करते नजर आ रहे हैं. ‘यह संस्कृति नहीं, पितृसत्ता है’ राहुल गांधी ने घटना को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी को भी इस तरह की बदतमीजी करने का अधिकार किसने दिया. उन्होंने इसे संस्कृति का हिस्सा मानने से इनकार करते हुए ‘पितृसत्ता’ से जोड़ा. उन्होंने कहा कि किसी पुरुष को किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने या उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण का अधिकार नहीं है. राहुल गांधी ने ‘अंधभक्तों’ को लेकर क्या कहा? कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में आगे आरोप लगाया कि जब नियंत्रण को ही संस्कृति मानकर ‘अंधभक्त’ ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को यह लगने लगता है कि वही कानून है. POCSO के तहत कार्रवाई की मांग राहुल गांधी ने वीडियो में दिखाई दे रहे सभी लोगों की पहचान करने और आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) कानून के तहत कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि घटना 19 सितंबर की है, तो आरोपी अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं. बिहार प्रशासन से मांगा जवाब राहुल गांधी ने बिहार प्रशासन से घटना को लेकर जवाब मांगा. उन्होंने सवाल किया कि शाम 7 बजे किसी लड़की के लिए राज्य की सड़कों पर सुरक्षित रहना सुनिश्चित क्यों नहीं किया जा रहा है. राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया जमुई में छात्र और छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार से जुड़े वीडियो के सामने आने के बाद आई है. मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अलग से देखी जानी जरूरी है. ये भी पढ़ें: जमुई में छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल, हरकत में आई बिहार पुलिस, अब तक तीन गिरफ्तार The post जमुई में लड़की से छेड़छाड़ : राहुल गांधी ने POCSO के तहत कार्रवाई की मांग की, बिहार प्रशासन पर बोला हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मसौढ़ी के बाद अब पटना की कमान संभालेंगी राजस्थान की बेटी, जानिए कौन हैं कोमल मीणा

Patna SP Komal Meena Success Story: हाल ही में बिहार में हिंदुस्तानीय पुलिस सेवा (IPS) के 10 अफसरों का तबादला किया गया है. इस ट्रांसफर लिस्ट में कोमल मीणा (Komal Meena) का नाम भी शामिल है, जिन्हें पटना ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है. महज 29 साल की उम्र में पटना ग्रामीण की कमान संभालने वाली कोमल मीणा की कहानी भी खास है. आइए, जानते हैं उनके इस सफर के बारे में. राजस्थान की कोमल मीणा की कहानी इसलिए भी खास क्योंकि उन्होंने कई बार असफलता का सामना करने के बाद, UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की. 2023 में उनका सेलेक्शन IPS कैडर के लिए हुआ. 23 साल में राजस्थान की कोमल मीणा बनीं IPS राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल डांग क्षेत्र के रहने वाली हैं. उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें सिविल सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया. यही कारण है कि महज 23 साल की उम्र में उन्होंने The post मसौढ़ी के बाद अब पटना की कमान संभालेंगी राजस्थान की बेटी, जानिए कौन हैं कोमल मीणा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

EPFO Wage Ceiling Hike: टेक-होम सैलरी घटेगी, लेकिन रिटायरमेंट फंड में होगा इजाफा… जानिए कैसे?

EPFO Wage Ceiling Hike: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए पीएफ अंशदान के लिए अनिवार्य वेतन सीमा (Wage Ceiling) को ₹15,000 प्रति माह से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने की दिशा में बड़ा बदलाव किया है. इस फैसले का सीधा असर संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों की मासिक इन-हैंड सैलरी और भविष्य की बचत दोनों पर पड़ेगा. लाखों नए कर्मचारी आएंगे अनिवार्य पीएफ के दायरे में इस नई वेतन सीमा के लागू होने से संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की कवरेज का काफी विस्तार होगा. जो कर्मचारी अब तक ₹15,000 से अधिक वेतन होने के कारण अनिवार्य पीएफ के दायरे में नहीं आते थे, वे भी अब इसके अंतर्गत आ जाएंगे. यदि आपका मूल वेतन (Basic Salary + Dearness Allowance) ₹15,000 से ₹25,000 के बीच है, तो अब आपका और आपके नियोक्ता (Employer) दोनों का पीएफ योगदान बढ़ी हुई सीमा यानी पूरी ₹25,000 की राशि के आधार पर काटा जाएगा. इन-हैंड सैलरी में आएगी मामूली कमी वेतन सीमा में बढ़ोतरी के कारण कुछ कर्मचारियों की हर महीने हाथ में आने वाली (Take-Home) सैलरी थोड़ी कम हो जाएगी. विशेष रूप से यदि आपका बेसिक वेतन ₹15,000 से अधिक है और अब तक आपका पीएफ केवल न्यूनतम ₹15,000 की सीलिंग लिमिट पर कट रहा था, तो अब 12% का अंशदान ₹25,000 के हिसाब से कटेगा. आपके वेतन से पीएफ मद में अधिक कटौती होने के कारण मासिक इन-हैंड पे में गिरावट दर्ज होगी. दीर्घकालिक बचत, पेंशन और इंश्योरेंस में मिलेंगे बड़े फायदे भले ही अल्पकालिक रूप से आपकी टेक-होम सैलरी थोड़ी कम महसूस हो, लेकिन लंबे समय में यह बदलाव कर्मचारियों की सोशल सिक्योरिटी को मजबूत करेगा. पीएफ खाते में हर महीने अधिक राशि जमा होने से रिटायरमेंट के समय मिलने वाला कॉर्पस काफी बड़ा होगा. इसके अलावा, एम्प्लॉई पेंशन स्कीम (EPS) में योगदान बढ़ने से भविष्य की मासिक पेंशन राशि में वृद्धि होगी. साथ ही, एम्प्लॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (EDLI) के तहत मिलने वाला मुफ्त लाइफ कवर भी बढ़ जाएगा. इतना ही नहीं, पीएफ योगदान बढ़ने से आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का अधिक लाभ भी मिलेगा. ये भी पढ़ें: Bank Holiday: 5 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सिर्फ 2 दिन होगा काम, देखें पूरी लिस्ट The post EPFO Wage Ceiling Hike: टेक-होम सैलरी घटेगी, लेकिन रिटायरमेंट फंड में होगा इजाफा… जानिए कैसे? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IIT Bombay ने एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स के डीन को सस्पेंड किया, डायरेक्टर के इस्तीफे की खबर झूठी

IIT Bombay ने स्टूडेंट सुसाइड की जांच के बीच संस्थान के एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स के डीन, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. आईआईटी बंबई के डायरेक्टर शिरीष बी केदारे ने स्टूडेंट्स को भेजे एक ईमेल में कहा कि जांच के बाद ही आगे कोई एक्शन लिया जाएगा. IIT Bombay ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी भी दी है कि डायरेक्टर के इस्तीफे की समाचारें झूठी हैं और इसे प्रसारित ना किया जाए. आईआईटी बंबई ने मांगी माफी IIT बंबई की ओर से जारी बयान में यह कहा गया है कि संस्थान की ओर से छात्र की मौत के बाद जिस तरह की जानकारी दी गई और यह बताया कि स्टूडेंट ने एग्जाम के दौरान एआई का प्रयोग किया. इस तरह की जानकारी जांच शुरू होने से पहले देना उचित नहीं था और संस्थान इसके लिए माफी मांगता है. IIT बंबई की ओर से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में यह कहा गया है कि साहिल की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के हालात के बारे में हमारी पिछली बातचीत में कही गई बातों के लिए हम माफी चाहते हैं. घटना की वजह बनी डिटेल्स और हालात की जांच अभी भी सही अधिकारियों द्वारा की जानी है. चल रही जांच को देखते हुए, उनकी मौत से पहले की घटनाओं से जुड़ी डिटेल्स को सही जांच प्रक्रिया से ठीक से पता चलने से पहले बताना गलत था. 18 सितंबर को स्टूडेंट ने किया था सुसाइड शुक्रवार को एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एक स्टूडेंट ने IIT बंबई के कैंपस में ही अपने कमरे में सुसाइड कर लिया था. 19 सितंबर को जारी एक बयान में संस्थान ने यह आरोप लगाया था कि स्टूडेंट एक परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया था. बयान में यह कहा गया था कि परीक्षा के दौरान, स्टूडेंट को एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पाया गया. उसने जवाब जानने के लिए ChatGPT पर परीक्षा का क्वेश्चन पेपर अपलोड किया था. स्टूडेंट के खिलाफ कोई डिसिप्लिनरी एक्शन नहीं लिया गया. इस मामले पर इंस्ट्रक्टर और डिपार्टमेंट के हेड ने भी स्टूडेंट से बात की, जिन्होंने उसकी काउंसलिंग की और उसे भरोसा दिलाया कि इस घटना से उसके एकेडमिक करियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. इसके बाद स्टूडेंट अपने हॉस्टल के कमरे में लौट आया. बाद में शाम को, वह अपने कमरे में मरा हुआ पाया गया. घटना के बाद छात्र के माता-पिता ने संस्थान पर यह आरोप लगाया कि उनके गलत रवैये की वजह से छात्र ने आत्महत्या की. वह एक फाइटर था और वह मरने का नहीं सोच सकता था. शिकायत के आधार पर, मुंबई पुलिस ने IIT बंबई के प्रोफेसर और एग्जाम इनविजिलेटर सूर्यनारायण डूला के साथ दूसरे अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की. ये भी पढ़ें: छात्र की मौत के बाद IIT बंबई के खिलाफ दर्ज हुई FIR, एग्जाम के दौरान मोबाइल पर ChatGPT के इस्तेमाल का है आरोप The post IIT Bombay ने एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स के डीन को सस्पेंड किया, डायरेक्टर के इस्तीफे की समाचार झूठी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

One UI 9 Rollout: सैमसंग ने शुरू किया Android 17 का ग्लोबल अपडेट, जानिए आपके गैलेक्सी फोन को कब मिलेंगे नए AI और सिक्योरिटी फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. सैमसंग ने एंड्रॉइड 17 पर आधारित अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम One UI 9 का ग्लोबल रोलआउट आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है. 16 सितंबर को दक्षिण कोरिया में शुरुआती रिलीज और नए गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 (Galaxy Z Fold8) व जेड फ्लिप 8 (Galaxy Z Flip8) सीरीज में इन-बिल्ट आने के बाद, 21 सितंबर 2026 से इसे दुनियाभर के यूजर्स के लिए जारी करना शुरू कर दिया गया है. कंपनी का लक्ष्य अक्टूबर के अंत तक अपने सभी योग्य (eligible) डिवाइसेस तक इस सॉफ्टवेयर को पहुंचाना है. गैलेक्सी S26 से लेकर S23 सीरीज तक: जानिए किसको कब मिलेगा अपडेट? सैमसंग ने अपने डिवाइसेस के लिए चरणबद्ध (phase-wise) रोलआउट शेड्यूल तैयार किया है. 21 सितंबर 2026 से फ्लैगशिप Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra यूजर्स के लिए यह अपडेट रोलआउट होना शुरू हो चुका है. इसके बाद 28 सितंबर 2026 से Galaxy S25 सीरीज (S25 FE सहित), Galaxy Z Fold7 और Z Flip7 को यह अपडेट मिलने लगेगा. अक्टूबर के शुरुआती और मध्य हफ्तों में Galaxy S24 सीरीज, Fold6, Flip6 और A-सीरीज के लोकप्रिय मॉडल्स (जैसे A56, A36) को कवर किया जाएगा. वहीं अक्टूबर के मध्य से लेकर अंत तक Galaxy S23 सीरीज, S23 FE, पुराने फोल्डेबल्स और बजट A, M व F सीरीज डिवाइसेस तक One UI 9 पहुंच जाएगा. एंड्रॉइड 17 और गैलेक्सी AI का नया कॉम्बिनेशन: क्या-क्या बदला? सैमसंग का यह नया सॉफ्टवेयर केवल ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट नहीं है, बल्कि यह ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग और एडवांस्ड AI का कॉम्बिनेशन है. इसमें एंड्रॉइड 17 के मूल फीचर्स जैसे होम स्क्रीन डॉक के नीचे नया गूगल सर्च बार और फ्लेक्सिबल मल्टीटास्किंग शामिल हैं. इसके अलावा नया Galaxy AI अब ज्यादा पर्सनल और कॉन्टेक्स्ट-अवेयर हो गया है. इसमें दैनिक जानकारियों और काम का क्विक समरी देने वाला ‘नाउ ब्रीफ’ (Now Brief) और ‘माई फैनकैम’ (My FanCam) जैसे नए टूल्स जोड़े गए हैं, जो फोटो व वीडियो क्रिएशन और लाइव ट्रांसलेशन को बहुत आसान बना देते हैं. प्राइवेसी अलर्ट्स और डेली यूसेज में मिलने वाले बड़े सुधार सुरक्षा के मोर्चे पर सैमसंग ने hardware-level प्राइवेसी अलर्ट्स फ्रेमवर्क पेश किया है, जो फोन की रियल-टाइम कमियों और डेटा लीक के खतरों पर नजर रखता है. यूजर इंटरफेस (UI) की बात करें तो क्विक सेटिंग्स पैनल को काफी कस्टमाइजबल बना दिया गया है- अब ब्राइटनेस, साउंड और मीडिया स्लाइडर्स को अलग-अलग रिसाइज किया जा सकता है. इसके अलावा सैमसंग डेक्स (Samsung DeX) का डेस्कटॉप मोड पहले से अधिक स्मूथ हुआ है, जबकि सैमसंग नोट्स ऐप में नए पेन स्टाइल्स और डिजिटल टेप्स जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं. FAQs: One UI 9 अपडेट से जुड़े जरूरी सवाल 1. क्या मेरे सैमसंग फोन को Android 17 आधारित One UI 9 अपडेट मिलेगा? अगर आपके पास Galaxy S23 सीरीज या उसके बाद के फ्लैगशिप फोन्स, Z Fold5/Flip5 या उसके बाद के फोल्डेबल्स, या लेटेस्ट A, M और F सीरीज के चुनिंदा मॉडल्स हैं, तो आपको अक्टूबर 2026 के अंत तक यह अपडेट मिल जाएगा. 2. One UI 9 में सबसे खास AI फीचर्स कौन से हैं? नए अपडेट में स्मार्टर ‘नाउ ब्रीफ’ (Now Brief) दिया गया है जो दिनभर की जरूरी जानकारियों का रीकैप देता है. इसके साथ ही ऑन-डिवाइस AI की मदद से लाइव ट्रांसलेशन और फोटो-वीडियो एडिटिंग पहले से ज्यादा तेज हो गई है. 3. क्या इस अपडेट से फोन की सिक्योरिटी भी बेहतर होगी? हां, इसमें नया हार्डवेयर-लेवल ‘प्राइवेसी अलर्ट्स’ सिस्टम दिया गया है, जो आपके फोन के सिस्टम में मौजूद सुरक्षा कमियों की खुद जांच करता है और रियल-टाइम थ्रेट्स से सुरक्षित रखता है. ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी और सुपरफास्ट 5G! अगले 50 दिनों में हिंदुस्तान में एंट्री मारेंगे ये नए स्मार्टफोन्स The post One UI 9 Rollout: सैमसंग ने शुरू किया Android 17 का ग्लोबल अपडेट, जानिए आपके गैलेक्सी फोन को कब मिलेंगे नए AI और सिक्योरिटी फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बलूचिस्तान में दहशत: एक हफ्ते में 15 लाशें बरामद; परिजन बोले- जबरन गायब किया, फिर टॉर्चर कर मार डाला

बलूचिस्तान में पिछले एक सप्ताह में 15 शव बरामद हुए हैं. इनमें से कुछ शव उनके परिवारों को सौंपे गए हैं. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मारे गए कई लोगों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पहले जबरन गायब किया गया था और हिरासत में प्रताड़ित करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई. कस्टडी में मौत और परिजनों को सौंपा गया शव बासिमा इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा शाहज़ैब बलोच का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 अगस्त को मोटरसाइकिल से यात्रा के दौरान शाहज़ैब को गोली मारकर घायल कर दिया गया था और फिर हिरासत में ले लिया गया था, जिसके बाद से वह लापता था. परिजनों का आरोप है कि हिरासत के दौरान ही उसकी हत्या की गई है. वाशुक में घरों पर बुलडोजर और मलबे के पास मिले शव वाशुक के पटक इलाके में पाकिस्तानी बलों पर स्थानीय निवासियों को घरों में कैद करने और उनसे मारपीट करने का आरोप लगा है. इस दौरान चाकर नामक व्यक्ति का घर बुलडोजर से ढहा दिया गया, जिसके बाद नष्ट किए गए घरों के पास से पांच शव बरामद हुए. इनमें से एक शव की पहचान शुकरुल्लाह के रूप में हुई है, जो पिछले 10 दिनों से लापता था, जबकि अन्य चार की पहचान अभी नहीं हो सकी है. महीनों से लापता सबजल का गोलियों से छलनी शव बरामद माश्के के निवासी सबज़ल बलोच का शव पीरंदर क्षेत्र के गाज़ी गांव से मिला है. सूत्रों के अनुसार, सबजल को कई महीने पहले उसके घर से उठाकर जबरन गायब कर दिया गया था. परिजनों का कहना है कि उसे गोली मारकर हत्या करने के बाद उसका शव गांव के पास फेंक दिया गया. पंजगुर और ग्वादर में यातना के निशानों वाले शवों का अंबार पंजगुर के ग्वारगो क्रॉस के पास से अस्पताल सूत्रों के अनुसार पांच शव मिले हैं, जिन पर गोलियों और गंभीर यातनाओं के निशान हैं. इनमें से तीन की पहचान शफीक, हबीबुल्लाह और शफीउल्लाह के रूप में हुई है. वहीं, ग्वादर जिले के जिमरी इलाके से भी तीन शव मिले हैं, जिनमें स्थानीय नेतृत्वक हस्ती के बेटे एहसान हसन का शव भी शामिल है, जो इस साल 21 जनवरी से लापता बताए जा रहे थे. ये भी पढ़ें: Watch Video: मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान में क्यों बनवाई सड़कें? मौत पर क्यों रोने लगे चकवाल के लोग, जानिए पूरा मामला The post बलूचिस्तान में दहशत: एक हफ्ते में 15 लाशें बरामद; परिजन बोले- जबरन गायब किया, फिर टॉर्चर कर मार डाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘मेरा गाना लीक कर दिया…’ Vvaann के ट्रेलर में ‘गाना चोरी’ का आरोप, इंडीपेंडेंट सिंगर का EXCLUSIVE इंटरव्यू

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म Vvaann रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है. फिल्म के ट्रेलर में इस्तेमाल किए गए एक गाने को लेकर इंडीपेंडेंट सिंगर सरगम वैश्य ने गंभीर आरोप लगाए हैं. सरगम का दावा है कि फिल्म के मेकर्स ने उनके गाने ‘ऐ गिरी नंदिनी’ का करीब 25 सेकेंड का हिस्सा बिना किसी परमिशन के ट्रेलर में इस्तेमाल किया है. नया विचार से एक्सक्लूसिव बातचीत में सरगम वैश्य ने दावा किया कि यह गाना उनके तीन साल से चल रहे एक बड़े लाइव प्रोजेक्ट ‘असुर’ का हिस्सा है. उनके मुताबिक इस प्रोजेक्ट में कुल 8 गाने हैं और इसके लिए टीम लंबे समय से काम कर रही है. सरगम ने कहा कि वह पिछले पांच साल से B Live Label के साथ जुड़े हुए हैं और करीब तीन साल से ‘असुर’ नाम के इस नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. उनका आरोप है कि इसी प्रोजेक्ट के गाने ‘ऐ गिरी नंदिनी’ को Vvaann की टीम ने बिना उनकी सहमति के फिल्म में इस्तेमाल कर लिया. ट्रेलर में कहां इस्तेमाल हुआ गाना? सरगम के मुताबिक Vvaann के ट्रेलर में 1 मिनट 8 सेकेंड से लेकर 1 मिनट 33 सेकेंड तक उनके गाने का म्यूजिक इस्तेमाल किया गया है. यानी करीब 25 सेकेंड का म्यूजिक ट्रेलर में सुनाई देता है. उनका कहना है कि इस इस्तेमाल के लिए उन्हें किसी तरह की अनुमति नहीं दी गई. ‘न सिंक राइट्स मिले, न मास्टर राइट्स’ सरगम वैश्य का दावा है कि इस इस्तेमाल के लिए उन्हें न सिंक राइट्स मिले हैं और न ही मास्टर राइट्स. उन्होंने कहा कि एक आर्टिस्ट के लिए यह बेहद निराशाजनक स्थिति है, क्योंकि इस गाने पर उनकी टीम ने करीब तीन साल तक मेहनत की है. दूसरे प्रोडक्शन हाउस को भी दिए हैं राइट्स मामला सिर्फ गाने के इस्तेमाल तक सीमित नहीं है. सरगम के मुताबिक ‘ऐ गिरी नंदिनी’ के राइट्स एक दूसरे बड़े प्रोडक्शन हाउस को भी दिए जा चुके हैं. उनका कहना है कि वहां भी इस गाने को लेकर निवेश किया गया है. ऐसे में Vvaann के ट्रेलर में कथित तौर पर बिना अनुमति गाने के इस्तेमाल से उन्हें और दूसरे प्रोडक्शन हाउस को भी नुकसान हुआ है. ‘हमारे वकील बातचीत कर रहे हैं’ सरगम ने बताया कि मामले को लेकर उनके वकील Vvaann की टीम से बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, उनके मुताबिक अभी तक सामने वाली टीम की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. ‘तीन साल की मेहनत को बर्बाद कर दिया’ सरगम ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी टीम ने जिस गाने पर तीन साल तक मेहनत की, उसे रिलीज से पहले ही ट्रेलर में कथित तौर पर बिना परमिशन इस्तेमाल कर लिया गया. उन्होंने इसे बेहद अनप्रोफेशनल तरीका बताते हुए कहा कि एक आर्टिस्ट की मेहनत और उसके अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए. फिलहाल Vvaann की टीम की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में गाने के इस्तेमाल को लेकर लगाए गए इन आरोपों पर फिल्म मेकर्स का पक्ष सामने आना बाकी है. ये भी पढ़ें: Vvaan Controversy: वन पर मंडराया कानूनी संकट? इस सिंगर का फूटा गुस्सा, बोले- गाना हटाओ वरना लीगल टीम करेगी कार्रवाई The post ‘मेरा गाना लीक कर दिया…’ Vvaann के ट्रेलर में ‘गाना चोरी’ का आरोप, इंडीपेंडेंट सिंगर का EXCLUSIVE इंटरव्यू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

4 करोड़ की कुल संपत्ति, फिर 13 करोड़ की Rolls-Royce में कैसे नजर आईं विधायक मैथिली ठाकुर? जानें पूरा सच

Maithili Thakur Rolls-Royce Controversy: बिहार की विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों अपनी एक कार को लेकर चर्चा में हैं. 15 सितंबर 2026 को वह मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची. इस दौरान वह नीले रंग की Rolls-Royce Cullinan की पिछली सीट पर नजर आईं. कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद उनकी 2025 की चुनावी संपत्ति और Rolls-Royce की कीमत की तुलना शुरू हो गई. हालांकि, सबसे जरूरी बात यह है कि इस कार के मैथिली ठाकुर की निजी संपत्ति होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. क्या है 13 करोड़ की कार का सच? वायरल वीडियो में मैथिली ठाकुर को Rolls-Royce Cullinan में देखा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार का रजिस्ट्रेशन वाशी RTO से जुड़ा बताया गया है. लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि कार मैथिली ठाकुर की है. उपलब्ध रिपोर्ट्स में यह स्पष्ट नहीं है कि कार उनकी निजी है, किराये पर ली गई थी या किसी अन्य व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराई गई थी. ये भी पढ़ें: आपकी गाड़ी की EMI बाउंस हो गई है? रिकवरी एजेंट परेशान करें तो तुरंत दिखाएं सुप्रीम कोर्ट का ये नियम चुनावी हलफनामे में कितनी है संपत्ति 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अलीनगर सीट से दाखिल चुनावी हलफनामे में मैथिली ठाकुर ने कुल करीब ₹3.82 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी. उनके नाम पर कोई देनदारी नहीं बताई गई थी. ADR और MyNeta के रिकॉर्ड में यही आंकड़े दर्ज हैं: विवरण घोषित राशि कुल संपत्ति ₹3.82 करोड़ चल संपत्ति ₹2.32 करोड़ अचल संपत्ति ₹1.50 करोड़ देनदारी ₹0 नकद ₹1,80,700 हलफनामे में Honda Activa का जिक्र मैथिली ठाकुर की घोषित चल संपत्ति में Honda Activa भी शामिल थी. उनके हलफनामे में Rolls-Royce जैसी कोई लग्जरी कार दर्ज नहीं थी.  उनकी चल संपत्ति में केवल गाड़ी ही नहीं, बल्कि सोना, बैंक जमा और म्यूचुअल फंड निवेश भी शामिल थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास करीब 408 ग्राम सोना, जिसकी घोषित कीमत लगभग ₹53 लाख थी. यही वजह है कि अब सोशल मीडिया पर Activa और Rolls-Royce की तुलना कर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. ₹13 करोड़ की Rolls-Royce की चर्चा क्यों? Rolls-Royce Cullinan हिंदुस्तान की सबसे महंगी लग्जरी SUVs में शामिल है. ये करीब ₹10.50 करोड़ एक्स-शोरूम कीमत की है. टैक्स, इंश्योरेंस और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद इसकी कीमत ₹13 करोड़ से ऊपर जा सकती है. वेरिएंट के हिसाब से यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. इसलिए सोशल मीडिया पर इसे मैथिली ठाकुर की घोषित ₹3.82 करोड़ संपत्ति से करीब 3 गुना महंगी बताया जा रहा है. Rolls-Royce Cullinan में क्या खास है? Rolls-Royce Cullinan कंपनी की अल्ट्रा-लग्जरी SUV है. इसमें पावर के साथ बेहद ज्यादा कस्टमाइजेशन और आराम पर जोर दिया गया है. इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन इस तरह हैं: इंजन: 6.75-लीटर V12 पावर: 563 bhp टॉर्क: 850 Nm ड्राइव: ऑल-व्हील ड्राइव टॉप स्पीड: 250 km/h सीटिंग: 5-सीटर व्हील: Series II में 23-इंच विकल्प सस्पेंशन: Magic Carpet Ride Rolls-Royce में 6.75-लीटर V12 इंजन, 563 bhp पावर, 850 Nm टॉर्क और 250 km/h की टॉप स्पीड मिलती है. 23 इंच के पहिए और Magic Carpet Ride Cullinan Series II में 23-इंच के व्हील उपलब्ध हैं. कार में Rolls-Royce की खास सस्पेंशन तकनीक दी गई है. इसे कंपनी Magic Carpet Ride के नाम से पेश करती है. SUV में ऑल-व्हील ड्राइव के साथ ऑल-व्हील स्टीयरिंग भी मिलता है. ये एक बेहद खास और आरामदायक ड्राइविंग टेक्नोलॉजी है, जिसमें ऐसा महसूस होता है कि कार सड़क पर चलने के बजाय हवा में तैर रही है अंदर से चलता-फिरता लग्जरी लाउंज Cullinan की सबसे बड़ी खासियत इसका Bespoke कस्टमाइजेशन है. ग्राहक कार के इंटीरियर, सीटिंग, मैटेरियल और कई दूसरे हिस्सों को अपनी पसंद के अनुसार तैयार करा सकते हैं. Series II में कंपनी ने Illuminated Grille, नया Illuminated Fascia और कई कस्टमाइजेशन विकल्पों पर भी जोर दिया है. यानी यह SUV सिर्फ महंगे इंजन और बड़े आकार के लिए नहीं, बल्कि पर्सनलाइज्ड लग्जरी अनुभव के लिए भी जानी जाती है. मैथिली ठाकुर की कमाई कितनी थी? 2025 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक मैथिली ठाकुर ने वित्त वर्ष 2023-24 में ₹28,67,350 की आय घोषित की थी. इससे पहले: 2022-23: ₹16,98,840 2021-22: ₹15,93,730 हलफनामे में उनका पेशा गायक बताया गया था. उनकी घोषित संपत्ति में बैंक जमा, निवेश, सोना, वाहन और अचल संपत्ति जैसी अलग-अलग चीजें शामिल थीं. इसलिए कुल संपत्ति को केवल नकद रकम से जोड़कर देखना सही नहीं होगा. कंगना रनौत ने किया मैथिली ठाकुर का बचाव कंगना रनौत ने किया मैथिली ठाकुर का बचाव Rolls-Royce को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा के बीच अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने मैथिली ठाकुर का समर्थन किया. उन्होंने कहा- “कुछ लोगों को नेताओं को अच्छी जिंदगी जीते देखकर पेट में दर्द होने लगता है. अब एक युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है. जनता की सेवा करने के साथ-साथ नेताओं का अपना करियर, निजी जिंदगी और फैन फॉलोइंग भी होती है. अगर वे मेहनत करके अच्छी जिंदगी जी रहे हैं, तो इसमें दूसरों को क्या मिर्ची लग रही है?” ये भी पढ़ें: बिहार-झारखंड के पहले JLR Exclusive शोरूम का उद्घाटन, MD से खास बातचीत; देखें अंदर की झलक The post 4 करोड़ की कुल संपत्ति, फिर 13 करोड़ की Rolls-Royce में कैसे नजर आईं विधायक मैथिली ठाकुर? जानें पूरा सच appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top