Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहली तस्वीर में लगा सैफ बना रहे हैं बप्पा की मूर्ति, अगली तस्वीर में खुला ऐसा राज, नाम जानकर चौंक जाएंगे

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर बॉलीवुड की बेगम यानी करीना कपूर खान ने फैंस को अपने घर के गणेश उत्सव की बेहद खास और क्यूट झलक दिखाई है. इस बार करीना की तरफ से दी गई गणेश चतुर्थी की बधाई बेहद स्पेशल रही. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 साल के छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) की बप्पा बनाते हुए एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. सैफ अली खान की मदद से छोटे जेह ने बनाई इको-फ्रेंडली मूर्ति करीना कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पटौदी परिवार में गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरी श्रद्धा के साथ चल रही हैं. पहली तस्वीर में सैफ अली खान मिट्टी से बप्पा की मूर्ति गढ़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन अगली ही फोटो में करीना ने सस्पेंस खत्म करते हुए खुलासा किया कि यह मूर्ति सैफ ने नहीं बल्कि उनके 5 साल के बेटे जेह बाबा ने बनाई है और सैफ बस उनकी मदद कर रहे थे. करीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा “मेरे जेह बाबा ने बनाई है. सभी को शांतिपूर्ण और खुशहाल गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं”. करीना कपूर ने बेटे जेह अली खान द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमा की झलक साझा की ‘दिखता मेरी तरह है, लेकिन शैतानी सैफ की है’ करीना और सैफ अक्सर अपने बच्चों की मासूमियतों के बारे में बात करते रहते हैं. एक इंटरव्यू में जेह की पर्सनालिटी पर बात करते हुए करीना ने बताया था कि जेह दिखने में तो बिल्कुल उनकी तरह (कपूर फैमिली पर) है, लेकिन स्वभाव से वह सैफ की तरह बेहद नटखट और शैतान है. वहीं सैफ अली खान भी कई बार कह चुके हैं कि छोटे जेह पूरी तरह से ‘मामाज़ बॉय’ हैं और करीना के बेहद करीब हैं. वर्कफ्रंट पर करीना और सैफ का जलवा काम की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलज़ार की फिल्म ‘दायरा’ में एक पुलिस अफसर के रोल में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आने वाली हैं. वहीं सैफ अली खान हाल ही में प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैवान’ में दिखाई दिए हैं, जिसमें 18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी फिर से एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आई है. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: चिकन बना आफत, माही विज-आम्रपाली दुबे में छिड़ी ऐसी महाहिंदुस्तान, इस एक लाइन से मचा बवाल ये भी पढ़ें: गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 के बाद इस एक्टर पर हुई पैसों की बारिश, टेबल पर रखे थे ब्लैंक चेक, फिर भी ठुकराईं 200 स्क्रिप्ट्स The post पहली तस्वीर में लगा सैफ बना रहे हैं बप्पा की मूर्ति, अगली तस्वीर में खुला ऐसा राज, नाम जानकर चौंक जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजपाल यादव के तीन भाइयों ने फूंकी गरीबों की झोपड़ी! जमीन को लेकर शाहजहांपुर में बवाल, जानें पूरा मामला

Rajpal Yadav Shahjahanpur News: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के पैतृक गांव से जुड़े जमीन विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है. शाहजहांपुर में बंडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया हरीशचंद्र में रविवार रात एक खेत में बनी छप्परपोश झोपड़ी जलकर राख हो गई. पीड़ित परिवार ने सीधे राजपाल यादव के तीन सगे भाइयों श्रीपाल यादव, राजेश यादव और सत्यपाल यादव पर गाड़ी से आकर आग लगाने का आरोप लगाया है. घटना का वीडियो भी गांव में तेजी से वायरल हो रहा है. दवा लेने गया था किसान, पीछे बच्चों के सामने लगा दी आग यह मामला रविवार रात करीब 10 बजे का है शिकायतकर्ता प्रदीप यादव पुत्र रामपाल निवासी पिपरिया हरीशचंद्र ने बंडा थाने में तहरीर दी है. प्रदीप का कहना है कि वह दवा लेने के लिए बंडा कस्बा गए थे, खेत पर उनके छोटे-छोटे शिशु मौजूद थे. आरोप है कि इसी दौरान श्रीपाल, राजेश और सत्यपाल यादव अपने वाहन से खेत पर पहुंचे और लाठी-डंडों से धमकाते हुए झोपड़ी में आग लगा दी. देखते ही देखते झोपड़ी में रखा चारपाई, कपड़े, अनाज और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया. बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे. 17 साल पुरानी रजिस्ट्री को लेकर है रगड़ा गांव में चर्चा है कि यह पूरा विवाद करीब डेढ़ बीघा खेत को लेकर है. प्रदीप यादव का आरोप है कि राजपाल यादव के भाई राजेश यादव ने उनके परिवार से कुछ हिस्सा खरीदा था, लेकिन अब पूरे खेत पर कब्जा करने का दबाव बनाया जा रहा है. इसी को लेकर कई महीनों से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है. वहीं दूसरे पक्ष का दावा बिल्कुल अलग है. श्रीपाल यादव ने बताया कि विवादित जमीन उनके भाई राजेश यादव के नाम 17 साल पहले ही रजिस्ट्री है. कुछ दिन पहले प्रदीप पक्ष ने जबरन खेत पर झोपड़ी डाल ली थी, जिसकी शिकायत बंडा पुलिस से की गई थी. जब एक बाहरी खरीदार ने जमीन के कागज चेक कराए तो बैनामा राजेश के नाम निकला, तब से प्रदीप पक्ष ने खुद ही झोपड़ी में आग लगाकर उन्हें फंसाने की साजिश रची है. सच क्या है, पैमाइश के बाद ही पता चलेगा. पुलिस बोली- जांच जारी शाहजहांपुर के बंडा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से प्रार्थना पत्र मिला है. मौका मुआयना कर लिया गया है. राजस्व टीम से पैमाइश कराने के बाद ही स्पष्ट होगा कि खेत किसका है और आग किसने लगाई. फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पवन तोमर की रिपोर्ट यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं का गुबार उठते ही बाहर भागे सैकड़ों मजदूर The post राजपाल यादव के तीन भाइयों ने फूंकी गरीबों की झोपड़ी! जमीन को लेकर शाहजहांपुर में बवाल, जानें पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Honda Amaze खरीदने जा रहे हैं? कंपनी ने अचानक बढ़ा दी कीमत, अब इतने में मिलेगी ये सेडान

जापानी कार कंपनी होंडा ने सितंबर 2026 में अपनी थर्ड-जनरेशन अमेज (Honda Amaze) के कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में 15,210 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. थर्ड-जनरेशन होंडा अमेज को सेकंड-जनरेशन अमेज के साथ ही बेचा जाता है. हालांकि, थर्ड-जनरेशन अमेज अभी भी हिंदुस्तान में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) देने वाली सबसे सस्ती कारों में से एक बनी हुई है. Honda Amaze: किस वेरिएंट्स की कीमत कितनी बढ़ी? शुरुआती V मैनुअल वेरिएंट अब 14,010 रुपये महंगा हो गया है, जबकि ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाले शुरुआती V वेरिएंट की कीमत में 4,710 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. मिड-लेवल VX मैनुअल वेरिएंट की कीमत में 13,410 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट में सबसे ज्यादा 15,210 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, थर्ड-जनरेशन होंडा अमेज के टॉप ZX मैनुअल वेरिएंट की कीमत 14,210 रुपये बढ़ गई है. हालांकि, ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाले ZX वेरिएंट की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और यह अपनी पुरानी कीमत पर ही मिल रहा है. कीमत में बढ़ोतरी के बाद, अमेज की कीमत अब 7.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो गई है. Honda Amaze: पावरट्रेन थर्ड-जनरेशन होंडा अमेज तीन वेरिएंट्स में आती है, जिनमें V, VX और ZX शामिल हैं. इसमें 1.2-लीटर चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड i-VTEC इंजन दिया गया है, जो 88 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. ये भी पढ़ें: Skoda Slavia हुई महंगी, Facelift लॉन्च से पहले इन वेरिएंट्स के दाम बढ़े, अब कितनी है शुरूआती कीमत? Honda Amaze: फीचर्स थर्ड-जनरेशन होंडा अमेज में कई फीचर्स मिलते हैं, जिनमें फुल-LED लाइटिंग पैकेज, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और USB टाइप-A व टाइप-C दोनों तरह के चार्जिंग पोर्ट्स शामिल हैं. होंडा की यह सब-कंपैक्ट सेडान हिंदुस्तान में ADAS के साथ उपलब्ध कार है. ये भी पढ़ें: Punch EV खरीदने के लिए अब खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, 10,000 से 20,000 रुपये तक बढ़े दाम, देखें नई प्राइस लिस्ट हिंदुस्तान में होंडा ZR-V का लॉन्च होंडा ने हाल ही में देश में अपनी फ्लैगशिप कार, ZR-V को 47.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इस हाइब्रिड SUV को जापान से पूरी तरह से बनी हुई यूनिट (CBU) के रूप में इम्पोर्ट किया जा रहा है. कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है. होंडा का कहना है कि हिंदुस्तान के लिए तय किए गए शुरुआती दो बैच पहले ही बुक हो चुके हैं. The post Honda Amaze खरीदने जा रहे हैं? कंपनी ने अचानक बढ़ा दी कीमत, अब इतने में मिलेगी ये सेडान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शमिक भट्टाचार्य की टीम में फेरबदल, अनुपम घोष नये मीडिया संयोजक, देवजीत सरकार बने रहेंगे मुख्य प्रवक्ता

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा में बड़े पैमाने पर सांगठनिक बदलाव हुए हैं. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया के नये संयोजक नियुक्त किये हैं. इनके अलावा पार्टी प्रमुख ने 14 प्रवक्ता भी नियुक्त किये हैं. पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के महामंत्री और स्टेट ऑफिस इन-चार्ज शशि अग्निहोत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी. अनुपम घोष को मीडिया विभाग की जिम्मेवारी विमल शंकर नंदा की जगह अनुपम घोष को नया मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है. पार्थ सारथी चौधरी और चंद्रशेखर बासुतिया मीडिया विभाग के सह-संयोजक बनाये गये हैं. जॉय मल्लिक बने आईटी सेल के संयोजक शमिक भट्टाचार्य ने जॉय मल्लिक को अपनी टीम के आईटी डिपार्टमेंट का संयोजक बनाया है. रत्नेश सिंह, राम्याज्योति प्रशासन, शुभोजीत कर्मकार और सव्यसाची रॉय को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है. उपमन्यु भट्टाचार्य सोशल मीडिया के कन्वेनर बंगाल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ने उपमन्यु भट्टाचार्य को सोशल मीडिया विभाग का कन्वेनर बनाया है. प्रितम भट्टाचार्य और कमेलिया सान्याल को सह-संयोजक यानी को-कन्वेनर नियुक्त किया गया है. देवजीत प्रशासन समेत 14 प्रवक्ता की नियुक्ति शमिक भट्टाचार्य ने एडवोकेट देवजीत प्रशासन को अपनी टीम का मुख्य प्रवक्ता बरकरार रखा है. उनके साथ 13 और प्रवक्ता नियुक्त किये गये हैं. जिन लोगों को प्रवक्ता बनाया गया है, उनकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है. प्रवक्ताओं की पूरी लिस्ट रीतेश तिवारी सायंतन बोस केया घोष प्रणय रॉय डॉ तन्मय मुखर्जी सप्तर्षि चौधरी ओफेलिया सिंघा अंकन दत्त मेघा सेन रॉय डॉ निखिल प्रसुन सिंह शमिक दासगुप्ता सुदीप्त गुहा मेजर रित्विक पॉल (रिटायर्ड) इन लोगों को दी गयी बदलाव की सूचना बंगाल प्रदेश भाजपा की टीम में हुए बदलाव की सूचना पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के प्रभारी सुनील बंसल और मंगल पांडेय, सह-प्रभारी अमित मालवीय, संगठन महामंत्री अमिताभ चक्रवर्ती और संयुक्त महामंत्री (संगठन) सतीश धोंद को दे दी गयी है. The post शमिक भट्टाचार्य की टीम में फेरबदल, अनुपम घोष नये मीडिया संयोजक, देवजीत प्रशासन बने रहेंगे मुख्य प्रवक्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर तक बैंक रहेंगे 4 दिन बंद,जानिए क्यों…?- देखें पूरी लिस्ट

Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर 2026 के बीच त्योहारों और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के चलते देश के अलग-अलग शहरों में बैंक 4 दिन बंद रहेंगे. मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और शिलोंग समेत कई शहरों में बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा. हिंदुस्तानीय रिजर्व बैक ऑफ इंडिया ( RBI) के मुताबिक, इन छुट्टियों का असर डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा. ग्राहक UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए लेन-देन कर सकेंगे. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण बैंक बंद सोमवार, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, हरतालिका और गणेश पूजा के कारण महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर और बेलापुर, कर्नाटक के बेंगलुरु, ओडिशा के भुवनेश्वर, तमिलनाडु के चेन्नई, तेलंगाना के हैदराबाद, गोवा के पणजी और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. तारीख दिन कारण बैंक बंद रहने वाले प्रमुख शहर 14 सितंबर 2026 सोमवार गणेश चतुर्थी, हरतालिका, गणेश पूजा मुंबई, नागपुर, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी, विजयवाड़ा 15 सितंबर 2026 मंगलवार संवत्सरी, नुआखाई, गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन अहमदाबाद, भुवनेश्वर, पणजी 18 सितंबर 2026 शुक्रवार यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे शिलोंग 20 सितंबर 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में 15 सितंबर को संवत्सरी और नुआखाई के कारण छुट्टी मंगलवार, 15 सितंबर को संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के कारण गुजरात के अहमदाबाद, ओडिशा के भुवनेश्वर और गोवा के पणजी में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. 18 सितंबर को मेघालय में यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के अवसर पर बैंक अवकाश शुक्रवार, 18 सितंबर को यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के अवसर पर मेघालय की राजधानी शिलोंग में बैंक बंद रहेंगे. यह अवकाश स्थानीय स्तर पर लागू होगा और देश के अन्य हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे. 20 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रविवार, 20 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम के लिए ग्राहकों को अपनी स्थानीय शाखा की छुट्टी देखकर ही योजना बनानी चाहिए. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा. ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने, बिल भुगतान और अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ सामान्य रूप से उठा सकते हैं. ये भी पढ़ें: Bank Holiday September : 14 सितंबर को 7 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, 15 सितंबर को भी 3 राज्यों में छुट्टी; देखें पूरी लिस्ट The post Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर तक बैंक रहेंगे 4 दिन बंद,जानिए क्यों…?- देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ganesh Chaturthi 2026 LIVE: गणपति को कौन से फूल हैं प्रिय? गणेश चतुर्थी की पूजा में जरूर चढ़ाएं

Ganesh Chaturthi 2026 LIVE: आज गणेश चतुर्थी 2026 पर विघ्नहर्ता गणेश की पूजा करें. जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, भोग, आरती और विसर्जन की पूरी जानकारी लाइव अपडेट के साथ. The post Ganesh Chaturthi 2026 LIVE: गणपति को कौन से फूल हैं प्रिय? गणेश चतुर्थी की पूजा में जरूर चढ़ाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hartalika Teej 2026 LIVE: हरतालिका तीज पर यहां से पढ़ें शिव जी की आरती

Hartalika Teej 2026 Live: हरतालिका तीज आज 14 सितंबर को यानी आज मनाई जा रही है. इस मौके पर शिव जी और पार्वती मां की पूजा की जाती है. यहां से जानें पूजा विधि, व्रत कथा और शुभ मुहूर्त के खास अपडेट. The post Hartalika Teej 2026 LIVE: हरतालिका तीज पर यहां से पढ़ें शिव जी की आरती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ganesh Chaturthi 2026 Viral Video: देशभर में गणपति उत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें वीडियो

Ganesh Chaturthi 2026 Viral Video: गणेश चतुर्थी 2026 का पावन पर्व आज देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.मंदिरों में विशेष पूजा, आरती और दर्शन के लिए भक्त उमड़ रहे हैं.यहां देखिए बाबा महाकाल, सिद्धिविनायक और लालबागचा राजा के दर्शन के खास वीडियो. गणपति बप्पा के स्वागत में सजा देश गणेश चतुर्थी का त्योहार आज, 14 सितंबर 2026, सोमवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. भक्त इस दौरान विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और विघ्नों से मुक्ति की कामना कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026 LIVE: गणपति पूजा के लिए नोट कर लें पूरी सामग्री की लिस्ट गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल उज्जैन में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया.भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को रजत आभूषणों के साथ भांग और चंदन अर्पित किए गए.गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह नजर आया. सिद्धिविनायक मंदिर में विशेष आरती मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विशेष आरती की गई.सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली.श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं. लालबागचा राजा के दर्शन को उमड़ी भीड़ मुंबई में गणेश उत्सव का उत्साह चरम पर है.गणेश चतुर्थी के मौके पर लालबागचा राजा के दर्शन और भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. देशभर के मंदिरों में गूंजे गणपति के जयकारे तिरुवन्नामलाई स्थित श्री संवेदना विनयगर मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी.मंदिर में दिव्य गणपति आरती का आयोजन हुआ, जहां मंत्रोच्चार और दीपों की रोशनी के बीच भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा की. कर्नाटक में भी गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है.बेंगलुरु के बसवनगुड़ी स्थित श्री डोड्डा गणपति मंदिर में गौरी-गणेश और गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. The post Ganesh Chaturthi 2026 Viral Video: देशभर में गणपति उत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस बाइक को लेने के बाद पेट्रोल का खर्च रह जाएगा करीब आधा, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर अगर आप नई बाइक लेने का मन बना रहे हैं और पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं, तो Bajaj Freedom 125 CNG आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है. खासकर उन लोगों के लिए जो रोज लंबी दूरी तय करते हैं. लेकिन, सिर्फ माइलेज देखकर इसे खरीदना समझदारी नहीं होगी. आइए समझते हैं वो 5 अहम बातें, जो ग्राहकों को यह बाइक खरीदने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए. पेट्रोल के मुकाबले CNG में कितनी होगी बचत? बजाज के अनुसार, इस बाइक में 2 किलो का CNG टैंक और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि CNG पर यह करीब 100 किमी/किलो और पेट्रोल पर 65 किमी/लीटर का माइलेज देती है. आइए पटना, रांची और लखनऊ की मौजूदा कीमतों के आधार पर खर्च का गणित समझते हैं: शहर CNG की कीमत (प्रति किलो) पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) CNG पर खर्च (प्रति किमी) पेट्रोल पर खर्च (प्रति किमी) पटना ₹93.00 ₹113.37 ₹0.93 ₹1.74 रांची ₹94.50 ₹105.26 ₹0.95 ₹1.62 लखनऊ ₹95.75 ₹101.86 ₹0.96 ₹1.57 इन आंकड़ों से साफ है कि CNG पर बाइक चलाने से आपका ईंधन का खर्च करीब-करीब आधा हो सकता है. ये भी पढ़ें: Best Bikes Under ₹80,000: मिडिल क्लास के लिए हैं बेस्ट हैं ये बाइक्स, 80 kmpl तक माइलेज भी मिलेगा आपके इलाके में CNG पंप है या नहीं? बाइक खरीदने से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि- गैस भरवाएंगे कहां? पटना, रांची, वाराणसी, लखनऊ और कानपुर जैसे बड़े शहरों में तो CNG स्टेशन काफी हैं, लेकिन हर जिले या कस्बे में स्थिति एक जैसी नहीं है. अगर रोज 20-30 किमी चलने के लिए आपको गैस भरवाने 15 किमी दूर जाना पड़े, तो कागजों पर दिखने वाली बचत का कोई फायदा नहीं होगा. इसलिए बुकिंग से पहले अपने घर या रोज के रास्ते में पड़ने वाले नजदीकी CNG पंप की दूरी जरूर चेक कर लें. उदाहरण के लिए: पटना जिले में 39 CNG स्टेशन, रांची जिले में 27 और लखनऊ में 48 CNG स्टेशन हैं. गांव-देहात की उबड़-खाबड़ सड़कों पर कैसी रहेगी बाइक? ग्रामीण इलाकों में बाइक सिर्फ पक्की सड़कों पर नहीं, बल्कि कच्चे रास्तों, गड्ढों और कीचड़ से भी गुजरती है. 170mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ यह बाइक ठीक है, लेकिन डिलीवरी लेते समय इन बातों की जांच खुद करें: टायर और रिम में कोई कट या डैमेज न हो. सस्पेंशन (फोर्क) से कोई ऑयल लीक न हो रहा हो. ब्रेक, लाइट और इंडिकेटर सही से काम कर रहे हों. CNG सिस्टम या पाइप से कोई अजीब आवाज या गैस लीकेज न हो. ग्रामीण ग्राहकों को यह भी देखना चाहिए कि उनके आसपास बजाज का अधिकृत सर्विस सेंटर उपलब्ध है या नहीं. पेट्रोल बैकअप है बड़े काम की चीज इस बाइक की सबसे बड़ी क्वालिटी है कि ये एक डुअल-फ्यूल मोटरसाइकिल है. यानी इसमें CNG और पेट्रोल टैंक दोनों हैं. अगर रास्ते में गैस खत्म हो जाए, तो आप हैंडल पर दिए गए एक बटन को दबाकर इसे पेट्रोल मोड पर ला सकते हैं. गांव-देहात के सफर में जहां CNG पंप आसानी से नहीं मिलते, वहां 2 लीटर का पेट्रोल टैंक आपको रास्ते में अटकने से बचा सकता है. त्योहार पर बुकिंग से पहले कीमत और डिलीवरी जरूर जांचें त्योहारी सीजन में सिर्फ EMI या ऑफर देखकर बुकिंग न करें. इस बाइक के ‘ड्रम एलईडी’ वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹1 लाख और ‘डिस्क एलईडी’ की कीमत ₹1,09,997 है. बुकिंग से पहले डीलर से ये बातें लिखित में जरूर समझ लें: ऑन-रोड कीमत में क्या-क्या शामिल है (जैसे- इंश्योरेंस, एक्सेसरीज)? बुकिंग के बाद बाइक की डिलीवरी कब तक मिलेगी? CNG सिस्टम की वारंटी की शर्तें क्या हैं? CNG से जुड़ी सर्विसिंग के लिए किस डीलर के पास जाना होगा? तो साफ है अगर आपकी रोज की रनिंग ज्यादा है और घर के पास CNG पंप है, तो यह बाइक आपकी जेब का बोझ काफी हल्का कर सकती है. लेकिन, फैसला अपने शहर में CNG की कीमत और पंप की दूरी को देखकर ही लें. ये भी पढ़ें: Aftermarket CNG Kit: आपकी कार में नहीं है CNG? बाहर से किट लगवाने से पहले जान लें नफा-नुकसान The post इस बाइक को लेने के बाद पेट्रोल का खर्च रह जाएगा करीब आधा, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लाइक और व्यूज का भूत उतारा पुलिस ने, नहर में रील बना रहे युवकों की ऐसी कराई ‘डक वॉक’, भूल गए सारा भौकाल

UP News: सोशल मीडिया पर ‘लाइक और व्यूज’ का भूत युवकों पर इस कदर भारी पड़ा कि पुलिस को ऑन-द-स्पॉट अनोखा इलाज करना पड़ा. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कम्हारिया बंधे पर जान जोखिम में डालकर नहर में रील बना रहे करीब आधा दर्जन युवकों को मौदहा पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा. पुलिस ने न सिर्फ उनका रीलबाज़ी का खुमार उतारा, बल्कि सड़क पर उनसे ‘डक वॉक’ (बत्तख चाल) करवाकर भविष्य के लिए सख्त हिदायत भी दे डाली. नहर पर रील बनाने पहुंचे थे युवक बताया जा रहा है कि कुछ युवक कम्हारिया बंधे पर नहाने के साथ रील बनाने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान वे जान जोखिम में डालकर वीडियो बना रहे थे. मामले की जानकारी मिलने पर मौदहा पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को वहां से हटाया. पुलिस ने उन्हें समझाया कि नहर और बंधे के आसपास इस तरह नहाने या रील बनाने से हादसा हो सकता है. पुलिस ने कराई ‘डक वॉक’ मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को चेतावनी देने के साथ ‘डक वॉक’ कराई. इसके जरिए पुलिस ने उन्हें ऐसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहने का संदेश दिया. युवकों को आगे से दोबारा इस तरह रील बनाने या जान जोखिम में डालने वाली हरकत करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई. कुछ सेकंड की रील के लिए जोखिम न लेने की अपील पुलिस का कहना है कि नहर और बंधे के आसपास पानी में उतरने या खतरनाक तरीके से वीडियो बनाने के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है. रील और स्टंट के चक्कर में पहले भी युवकों के हादसों का शिकार होने की बात सामने आती रही है. पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद युवाओं को ऐसी गतिविधियों से रोकना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है. Must Read- क्या आपने कभी चांद और शुक्र को गले मिलते देखा है? आज शाम गोरखपुर के आसमान में होने जा रहा है कुछ ऐसा ही जादू, जानें कब दिखेगा ये नजारा The post लाइक और व्यूज का भूत उतारा पुलिस ने, नहर में रील बना रहे युवकों की ऐसी कराई ‘डक वॉक’, भूल गए सारा भौकाल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top