Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SBI में क्लर्क के 9000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, फोटो अपलोड करते हुए भूल से भी न करें ये गलती

SBI Clerk Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क के 9,124 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 है. ऐसे में जल्द-से-जल्द फॉर्म भर लें. फॉर्म भरते वक्त फोटो, सिग्नेचर आदि बातों का ध्यान रखें. हैंड इम्प्रेशन सही फॉर्मेट में अपलोड करना जरूरी है. आपकी छोटी सी गलती और आवेदन रिजेक्ट हो सकता है. फोटो अपलोड करते समय किन बातों का रखें ध्यान? SBI के नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट्स को अपनी हालिया पासपोर्ट साइज फोटो स्कैन करके अपलोड करनी होगी. फोटो साफ, क्लियर और अच्छी क्वालिटी वाली होनी चाहिए. चेहरे का पूरा हिस्सा दिखाई देना चाहिए और फोटो धुंधली नहीं होनी चाहिए. SBI क्लर्क भर्ती के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत कॉलेज सर्टिफिकेट कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) पासपोर्ट साइज फोटो उम्मीदवार के साइन (Signature) बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (Left Hand Thumb Impression) हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 : प्राइमरी में किस कैटेगरी को कितनी सीटें? समझें Vacancy का पूरा गणित SBI Registration: आवेदन क्यों हो सकता है रिजेक्ट? SBI ने साफ कहा है कि यदि फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान या हस्तलिखित घोषणा स्पष्ट नहीं है, तो आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है. ऐसे मामलों में कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट्स दोबारा से अपलोड करना होगा. SBI की नोटिस में क्या लिखा है? उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैलिड फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा. पहचान पत्र के रूप में पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक (जिस पर सत्यापित फोटो लगी हो), स्कूल/कॉलेज द्वारा जारी पहचान पत्र या राजपत्रित अधिकारी द्वारा आधिकारिक लेटरहेड पर जारी पहचान पत्र स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को पहचान पत्र की ओरिजनल कॉपी के साथ उसकी स्व-प्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी भी ले जानी होगी. परीक्षा हॉल में प्रवेश के समय कॉल लेटर के साथ पहचान पत्र की फोटोकॉपी निरीक्षक (Invigilator) को प्रस्तुत करनी होगी. ऐसा न करने पर या पहचान को लेकर किसी प्रकार का संदेह होने पर कैंडिडेट्स को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. SBI Clerk Vacancy Notification.pdf बायोमेट्रिक सत्यापन (Biometric Verification) बैंक भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित करने के लिए अंगूठे का निशान (Thumb Impression) या आईरिस (IRIS) स्कैन डिजिटल रूप में ले सकता है. कैंडिडेट्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर चरण में उनका सही अंगूठे का निशान या आईरिस कैप्चर हो. यदि किसी भी चरण में दी गई जानकारी एक्चुअल जानकारी से मैच नहीं होती है तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है. गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई SBI ने कहा कि यदि कोई कैंडिडेट फर्जी या गैर-प्रामाणिक जानकारी देता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द करने के साथ-साथ उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा या सत्यापन प्रक्रिया से पहले अपने हाथों पर मेहंदी, स्याही, केमिकल या किसी अन्य बाहरी पदार्थ का उपयोग न करें, क्योंकि इससे बायोमेट्रिक सत्यापन में परेशानी हो सकती है. अपलोड करने से पहले करें ये चेक फोटो हाल की हो और चेहरा स्पष्ट दिखे. सिग्नेचर सफेद कागज पर काले या नीले पेन से किया गया हो. अंगूठे का निशान साफ और पढ़ने योग्य हो. हस्तलिखित घोषणा नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्मेट के अनुसार ही लिखी गई हो. स्कैन की गई फाइल निर्धारित साइज और फॉर्मेट में हो. कब तक कर सकते हैं आवेदन? SBI Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. ऐसे में उम्मीदवार अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. ये भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस नहीं, इस BTech ब्रांच की स्टूडेंट को मिला Amazon में प्लेसमेंट The post SBI में क्लर्क के 9000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, फोटो अपलोड करते हुए भूल से भी न करें ये गलती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

FSSAI ने 150 से ज्यादा नोटिस भेजे, Nestle से Coca-Cola तक कई कंपनियां रडार पर, Amazon का वेयरहाउस लाइसेंस भी रद्द

खाने-पीने की चीजें खरीदते समय पैकेट पर लिखी जानकारी और कंपनियों के दावे पर भरोसा करना आम बात है. लेकिन अगर वही जानकारी भ्रामक निकले तो ग्राहक के लिए परेशानी बढ़ सकती है. इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने हाल के महीनों में बड़ी कार्रवाई की है. FSSAI ने शनिवार को बताया कि उसने भ्रामक विज्ञापन, गलत दावे और लेबलिंग नियमों का पालन नहीं करने को लेकर फूड कंपनियों को 150 से ज्यादा नोटिस भेजे हैं. इस कार्रवाई की जद में नेस्ले इंडिया, पेप्सिको, कोका-कोला इंडिया, एबॉट इंडिया, रेड बुल इंडिया समेत कई बड़े नाम आए हैं. किन बड़ी कंपनियों पर हुई कार्रवाई? FSSAI ने अपनी कार्रवाई की जानकारी देते हुए कई बड़ी कंपनियों के नाम साझा किए हैं. इनमें नेस्ले इंडिया, पेप्सिको, एबॉट इंडिया लिमिटेड, रेड बुल इंडिया, डैनोन इंडिया, मॉन्स्टर एनर्जी इंडिया, हेल एनर्जी, मॉन्डेलेज इंडिया और कोका-कोला इंडिया शामिल हैं. इसके अलावा डियाजियो, पर्नोड रिकार्ड, फेरेरो इंडिया और केनव्यू इंक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. रेगुलेटर ने खास तौर पर एनर्जी ड्रिंक और अल्कोहलिक बेवरेज बनाने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की है. कई कंपनियों के प्रोडक्ट नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जब्त किए गए हैं. ये भी पढ़ें: फूड कंपनियों को FSSAI के 150 से ज्यादा नोटिस, समझिए आपकी सेहत के लिए क्यों है चिंता की बात अमेजन और फ्लिपकार्ट को भी क्यों नोटिस मिला? यह मामला सिर्फ फूड कंपनियों तक सीमित नहीं रहा. FSSAI ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर भी कार्रवाई की है. अमेजन और फ्लिपकार्ट को कुल 12 नोटिस भेजे गए हैं. इतना ही नहीं, FSSAI ने बताया कि अमेजन के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द किया गया है. ग्राहकों के लिए इसका सीधा मतलब यह है कि ऑनलाइन खाना, ड्रिंक या पैक्ड फूड खरीदते समय सिर्फ कीमत और ऑफर देखकर फैसला करना सही नहीं है. प्रोडक्ट की लेबलिंग और कंपनी की ओर से किए गए दावों पर भी नजर रखना जरूरी है. KFC, McDonald’s और Domino’s भी रडार पर FSSAI की कार्रवाई बड़े फूड सर्विस ब्रांड्स तक भी पहुंची है. KFC, McDonald’s, पिज्जा हट, डोमिनोज और कोस्टा कॉफी जैसे फूड सर्विस कारोबारों को 30 से ज्यादा नोटिस दिए गए हैं. डोमिनोज के पांच लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं. इसके अलावा पिछले साल कई फाइव-स्टार होटलों को भी नोटिस भेजे गए थे. ये भी पढ़ें: Vimal Elaichi केस में बढ़ सकती है शाहरुख-अजय-टाइगर की मुश्किल, जवाब टालने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना The post FSSAI ने 150 से ज्यादा नोटिस भेजे, Nestle से Coca-Cola तक कई कंपनियां रडार पर, Amazon का वेयरहाउस लाइसेंस भी रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JSSC CGL Scam: अभय तिवारी से 5 दिन पूछताछ, पत्नी-भाई भी रिमांड पर; SIT खंगाल रही पूरा नेटवर्क

JSSC CGL Scam: झारखंडJSSC Office स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (जेएसएससी सीजीएल) में कथित फर्जीवाड़े की जांच तेज हो गई है. सीआईडी की एसआईटी ने शनिवार को मामले के प्रमुख संदिग्ध अभय कुमार तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय कुमार तिवारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की. वहीं, सीजीएल परीक्षा में सफल 18 संदिग्ध अभ्यर्थियों से भी पूछताछ की गई है. जांच एजेंसी अब इनके बयानों का क्रॉस वेरिफिकेशन कर रही है. एसआईटी यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध अभ्यर्थियों ने किन-किन परीक्षाओं में सफलता हासिल की है. उन्हें परीक्षा में सफलता दिलाने में किसने मदद की और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय थे. पूछताछ में कई नये लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनसे सीआईडी पूछताछ करेगी. JPSC मेधा घोटाले में भी आया था नाम जांच में यह बात सामने आई है कि अभय कुमार तिवारी जेपीएससी की परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) में मार्केटिंग मैनेजर मनोज कुमार तिवारी के नाम से कार्यरत था. उसकी गिरफ्तारी जेपीएससी मेधा घोटाले की जांच के दौरान गोड्डा जिले के पोडैयाहाट से हुई थी. उस समय वह वहां ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर के पद पर तैनात था. अभय की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय कुमार तिवारी को जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में एक जनवरी 2025 को सीआईडी थाना में कांड संख्या 01/2025 दर्ज की गई थी. अब तक एसआईटी 37 से अधिक संदिग्धों और आरोपियों के बयान दर्ज कर चुकी है. ये भी पढ़ें- JSSC CGL कर्मियों की सोमवार से ड्यूटी पर वापसी संभव, कार्मिक विभाग जल्द जारी कर सकता है आधिकारिक सूचना अभय 5 दिन और पत्नी-भाई 2-2 दिनों के रिमांड पर अभय पांच दिन, पत्नी व भाई दो-दो दिन की रिमांड पर सीजीएल फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड माने जा रहे अभय तिवारी को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है. उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय कुमार तिवारी से दो-दो दिनों तक पूछताछ होगी. तीनों की गिरफ्तारी 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में हुई थी. अभय तिवारी को 22 जुलाई को गोड्डा से गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद 18 अगस्त को सीआईडी ने सुषमा कुमारी और अक्षय तिवारी को गिरफ्तार किया. 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में तत्कालीन अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत अब तक करीब 2 दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. तीन आरोपी अभ्यर्थियों की रिमांड खत्म, भेजे गए जेल रिमांड खत्म होने पर तीन अभ्यर्थी जेल भेजे गए 14वीं जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा में अनुचित साधनों के जरिए सफलता हासिल करने के आरोपी तीन अभ्यर्थियों उमाकांत उरांव, मनोज कुमार और रोशन केरकेट्टा की पांच दिनों की पुलिस रिमांड शनिवार को समाप्त हो गई. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया. उमाकांत उरांव लोहरदगा के जुरियो का रहने वाला है. जांच में उसके अभ्यर्थी होने के साथ-साथ गिरोह के एजेंट के रूप में काम करने की बात सामने आई है. रोशन केरकेट्टा रांची के नगड़ी और मनोज कुमार धुर्वा सेक्टर-3 का रहने वाला है. ये भी पढ़ें- छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग The post JSSC CGL Scam: अभय तिवारी से 5 दिन पूछताछ, पत्नी-भाई भी रिमांड पर; SIT खंगाल रही पूरा नेटवर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Karn Sharma Retirement: अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा ने लिया क्रिकेट से संन्यास, IPL में 4 बार रह चुके हैं चैंपियन

Karn Sharma Retirement: हिंदुस्तानीय क्रिकेट के अनुभवी लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास का ऐलान कर दिया है. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में UP T20 लीग का अपना आखिरी मुकाबला स्पोर्ट्सने के बाद कर्ण ने अपने लंबे क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया. उनके संन्यास के साथ हिंदुस्तानीय घरेलू और टी20 क्रिकेट के एक अनुभवी चेहरे का सफर भी थम गया. टीम इंडिया के लिए भी किया शानदार प्रदर्शन कर्ण शर्मा ने हिंदुस्तानीय टीम के लिए भी क्रिकेट स्पोर्ट्सा और अपनी लेग स्पिन से बल्लेबाजों को परेशान किया. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका करियर बहुत लंबा नहीं रहा, लेकिन घरेलू क्रिकेट और टी20 लीग में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. खासकर मुश्किल हालात में गेंदबाजी करने और दबाव को आसानी से संभालने के लिए वह जाने जाते रहे. इसे भी पढ़े- BCCI Title Sponsored: BCCI को नहीं मिला नया टाइटल स्पॉन्सर, क्या 4.75 करोड़ की कीमत बनी सबसे बड़ी वजह? IPL में चार बार चैंपियन बनने का रिकॉर्ड कर्ण शर्मा के करियर की सबसे खास उपलब्धियों में उनकी IPL सफलता शामिल है. उन्होंने SRH, मुंबई इंडियंस और CSK जैसी बड़ी टीमों का हिस्सा रहते हुए चार बार IPL ट्रॉफी जीती. अलग-अलग टीमों के साथ चैंपियन बनने की यह उपलब्धि उनके करियर को खास बनाती है. उन्होंने कई अहम मुकाबलों में अपनी स्पिन गेंदबाजी से टीम को जरूरी सफलता दिलाई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कर्ण शर्मा का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. उन्होंने 90 मैचों की 87 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 83 विकेट चटकाए हैं. कर्ण शर्मा का इंटरनेशनल और IPL करियर टेस्ट क्रिकेट: कर्ण शर्मा ने 1 टेस्ट मैच की 2 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किए हैं. वनडे क्रिकेट: वनडे में उन्होंने 2 मैचों की 2 पारियों में गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. टी20 इंटरनेशनल: टी20 इंटरनेशनल में कर्ण शर्मा ने 1 मैच की 1 पारी में 1 विकेट हासिल किया है. शांत स्वभाव ने बनाया भरोसेमंद खिलाड़ी कर्ण शर्मा की पहचान सिर्फ उनकी गेंदबाजी से नहीं, बल्कि मैदान पर उनके शांत स्वभाव से भी रही. जब मैच में दबाव बढ़ता था, तब वह बिना घबराए अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देते थे. यही वजह रही कि कप्तानों ने कई मौकों पर अहम समय में उन्हें गेंद थमाई. कर्ण शर्मा (एक्स) इसे भी पढ़े- T20 में गंभीर का फॉर्मूला सुपरहिट, लेकिन वनडे में क्यों फंस रही टीम इंडिया? समझिए पूरी कहानी यादों में रहेगा कर्ण का क्रिकेट सफर कर्ण शर्मा का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन उन्होंने लगातार खुद को साबित किया. घरेलू क्रिकेट से लेकर IPL तक उन्होंने करीब डेढ़ दशक से ज्यादा समय तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. अब क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उनके प्रशंसक उनकी स्पिन, शांत अंदाज और चार IPL खिताबों वाली उपलब्धि को लंबे समय तक याद रखेंगे. The post Karn Sharma Retirement: अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा ने लिया क्रिकेट से संन्यास, IPL में 4 बार रह चुके हैं चैंपियन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप ने शेयर की ‘NEW US Territory’ पोस्ट, ईरान बोला- बंद रहेगा रास्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर फिर साझा की, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को “NEW US Territory” यानी “नया अमेरिकी क्षेत्र” बताया गया है. ट्रंप ने इससे पहले 18 अगस्त को भी यही तस्वीर साझा की थी. इससे पहले 14 अगस्त को लॉन्ग आइलैंड में एक भाषण के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का क्षेत्र घोषित करेंगे. ईरान ने कहा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है और जब तक अमेरिका अपना रुख नहीं बदलता और अपने वादे पूरे नहीं करता, तब तक इसे नहीं खोला जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का समाधान केवल बातचीत से नहीं होगा और अब अमेरिका को कदम उठाना होगा. ये भी पढ़ें: रुक्का पाइपलाइन में मरम्मत : राजधानी के 5 लाख लोगों को नहीं मिला पानी, आज भी प्रभावित रहेगी जलापूर्ति बढ़ा जहाजों का आवागमन ईरान के बंद होने के दावे के बावजूद होर्मुज से जहाजों की आवाजाही बढ़ी है. यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह करीब 200 जहाजों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया. इससे पिछले सप्ताह यह संख्या करीब 150 और दो सप्ताह पहले करीब 40 थी. 80% से ज्यादा लिक्विड कार्गो ने वैकल्पिक रास्ता अपनाया समुद्री खुफिया कंपनी केपलर (Kpler) के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में होर्मुज से गुजरने वाले 80% से अधिक तेल और अन्य तरल सामान की खेप ने या तो अमेरिका समर्थित और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) द्वारा अधिकृत ओमानी मार्ग का इस्तेमाल किया या ट्रैकिंग सिग्नल बंद करके यानी “डार्क” होकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया. ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में ‘रेनी संडे’, सुबह-सुबह बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश ओमान के साथ ‘मिडिल रूट’ पर समझौता रेजाई ने यह भी कहा कि ईरान ने होर्मुज के जरिए आवाजाही के लिए एक “मिडिल रूट” को लेकर ओमान के साथ समझौता किया है. हालांकि, इस संबंध में संयुक्त बयान अभी अंतिम रूप नहीं लिया गया है. इस तरह ट्रंप के होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बताने वाले दावे और ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रखने के रुख और समुद्री यातायात में बदलाव के बीच क्षेत्र में तनाव बना हुआ है. The post होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप ने शेयर की ‘NEW US Territory’ पोस्ट, ईरान बोला- बंद रहेगा रास्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LJP (R) विधायक अमित कुमार रानू के घर रेड, भाई पर दबंगई के आरोप, सर्च वारंट लेकर सुबह-सुबह पहुंची पुलिस

विधायक अमित सिंह रानू के घर रेड: सीतामढ़ी के बेलसंड से लोजपा (रा.) विधायक अमित कुमार रानू के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर रविवार सुबह पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस टीम घर की तलाशी ले रही है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई दो दिन पहले हुए जमीन विवाद और बाउंड्री तोड़े जाने के मामले से जुड़ी है. बेलसंड विधानसभा सीट से अमित कुमार लोजपा (रा.) के टिकट पर 2025 में निर्वाचित हुए थे.  जमीन विवाद के बाद दर्ज हुआ था केस जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद में बाउंड्री तोड़े जाने की घटना सामने आयी थी. पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज होने की बात सामने आयी है. विधायक के भाई पर लगा दबंगई का आरोप पुलिस को दिये आवेदन में विधायक अमित कुमार रानू के भाई पर जमीन कारोबार में दबंगई करने का आरोप लगाया गया है. शिकायत के मुताबिक, विधायक के भाई कुछ अज्ञात युवकों के साथ लोजपा (रा.) का झंडा लगी गाड़ी से मौके पर पहुंचे थे. आरोप है कि इसके बाद जमीन की बाउंड्री तोड़ी गयी. पीड़ित पक्ष ने पूरी घटना का वीडियो बनाए जाने का भी दावा किया है. हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में पुलिस की जांच जारी है. कोर्ट के सर्च वारंट के बाद पहुंची पुलिस छापेमारी के दौरान घर के पास पुलिस की टीम, फोटो- नया विचार बताया जा रहा है कि लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कोर्ट से सर्च वारंट लिया. इसी वारंट के आधार पर रविवार सुबह पुलिस टीम विधायक के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर पहुंची और तलाशी शुरू की. फिलहाल पुलिस की तलाशी में क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है. पुलिस की जांच के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी. विधायक के भाई की भूमिका की जांच जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में पुलिस विधायक के भाई समेत अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस घटना से जुड़े वीडियो, शिकायत और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है. तलाशी और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में भू-माफियाओं का तांडव, 50 उपद्रवियों के साथ जेसीबी व गाड़ियां लेकर जमीन पर बोला धावा, 24 घंटे में दो दबोचे गए The post LJP (R) विधायक अमित कुमार रानू के घर रेड, भाई पर दबंगई के आरोप, सर्च वारंट लेकर सुबह-सुबह पहुंची पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली-NCR में ‘रेनी संडे’, सुबह-सुबह बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश

Weather Alert Delhi: दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार (23 अगस्त ) की सुबह बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है. फिलहाल दिल्ली के लिए कोई रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं है, लेकिन बीच-बीच में बारिश और उमस का असर जारी रह सकता है. दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. तापमान 25 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हरियाणा के झज्जर में भी बरसे बादल दिल्ली के अलावा हरियाणा के झज्जर जिले में भी मानसूनी बारिश हुई. मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई है. बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि आने वाले दिनों में उमस बनी रह सकती है. उत्तराखंड में नदियों का जलस्तर बढ़ा उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. भारी बारिश के कारण प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और प्रशासन अलर्ट पर है. हिमाचल में 166 सड़कें बंद हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और खराब मौसम की वजह से सड़क, बिजली और पानी की सेवाएं प्रभावित हुई हैं. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक नेशनल हाईवे-003 समेत 166 सड़कें बंद हैं. इसके अलावा 130 बिजली ट्रांसफार्मर और 222 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं. कई राज्यों में मानसून सक्रिय दिल्ली के अलावा हिमाचल प्रदेश, असम, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मानसून एक्टिव है. कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलग-अलग रंग के अलर्ट जारी किए गए हैं. Also Read: Chhattisgarh Weather : अगले 6 दिन कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? आया वेदर अपडेट The post दिल्ली-NCR में ‘रेनी संडे’, सुबह-सुबह बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘हमें उसको मारना पड़ा’, गोल्डी बराड़ का दावा उसकी टीम ने की थी निज्जर की हत्या; फोन कॉल पर बताई वजह

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सरे में 2023 में हुई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. भगोड़े गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के नाम से एक कथित ऑडियो सामने आया है. इसमें बराड़ ने निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. उसने हत्या की वजह ड्रग नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों को बताया है. ऑडियो में निज्जर पर ड्रग नेटवर्क को संरक्षण देने का आरोप सोशल मीडिया पर सामने आए इस ऑडियो में गोल्डी बराड़ को खालिस्तानी चरमपंथी परमजीत सिंह पम्मा से बातचीत करते हुए सुना जा सकता है. ऑडियो के ट्रांसलेशन के मुताबिक, बराड़ ने दावा किया कि निज्जर ऐसे लोगों का समर्थन करता था जो किशोरों का इस्तेमाल उत्तरी अमेरिका में अवैध ड्रग्स पहुंचाने और बेचने के लिए करते थे. बराड़ ने आरोप लगाया कि इन नेटवर्क से जुड़े लोग 16 और 17 साल के किशोरों को नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल करते थे. उसके मुताबिक, बाद में इन युवाओं को ब्लैकमेल कर पुलिस के लिए मुखबिर बनने पर मजबूर किया जाता था. ऑडियो में बराड़ ने कथित तौर पर यह भी कहा कि निज्जर इन ड्रग कारोबारियों को समर्थन और सुरक्षा मुहैया कराता था. उसके अनुसार, ऐसा करके निज्जर अपना प्रभाव मजबूत करना चाहता था. इसी वजह से उसने अपनी टीम से निज्जर की हत्या करवाई. ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंदू व्यापारी की गोली मारकर हत्या, दुकान में घुसकर हमलावरों ने किया हमला बिश्नोई-बराड़ नेटवर्क ने बदले की कार्रवाई का दावा किया कथित बातचीत में गोल्डी बराड़ ने कहा कि निज्जर के इन कथित संबंधों के कारण बिश्नोई-बराड़ नेटवर्क ने उसके खिलाफ कार्रवाई की. ऑडियो के अनुसार, बराड़ ने निज्जर की हत्या को बदले की कार्रवाई के तौर पर पेश किया. उसने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को अपने किए का परिणाम भुगतना पड़ता है. हालांकि, सामने आए ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है.   निज्जर की हत्या को लेकर अलग-अलग पक्षों के आरोप और दावे भी सामने आते रहे हैं. हरदीप सिंह निज्जर की जून 2023 में कनाडा के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड ने हिंदुस्तान और कनाडा के संबंधों में भी गंभीर तनाव पैदा किया था.  कनाडा का आरोप था कि हिंदुस्तान के एजेंट्स ने निज्जर की हत्या करवाई है, जबकि हिंदुस्तान ने इससे हमेशा इनकार किया. हिंदुस्तानीय एजेंसियां लगातार यह कहती रही हैं कि निज्जर की हत्या किसी राज्य प्रायोजित साजिश का परिणाम नहीं, बल्कि गैंगवॉर या प्रतिद्वंद्वी संगठित अपराध गिरोहों के बीच हिंसक संघर्ष की वजह से हुई होगी. अब बराड़ और पम्मा के बीच इस ऑडियो से हिंदुस्तानीय एजेंसियों की बात भी पुख्ता हो गई है.  आप लीक हुए ऑडियो को इस लिंक पर क्लिक करके सुन सकते हैं. अमेरिका की कार्रवाई से जुड़ा एक अहम घटनाक्रम निज्जर हत्याकांड को लेकर यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब उत्तरी अमेरिका में संगठित अपराध के खिलाफ ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत अहम कार्रवाई चल रही है. अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ आरोपों को सार्वजनिक किया. इन आरोपों में दोनों पर जून 2023 में निज्जर को निशाना बनाकर की गई हत्या का आदेश देने का आरोप लगाया गया है. अमेरिकी कार्रवाई में इस कथित आपराधिक नेटवर्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलने वाली गतिविधियों से जोड़ा गया है. इनमें संगठित अपराध, हाई-प्रोफाइल जबरन वसूली, सुपारी लेकर हत्या करने और अमेरिका-कनाडा के बीच सीमा पार ड्रग तस्करी जैसे आरोप शामिल हैं. ये भी पढ़ें:- अनाथालय से कांग्रेस तक, अमेरिकी संसद में पहुंची अफगान मूल की पहली स्त्री; आयशा वहाब ने रचा इतिहास The post ‘हमें उसको मारना पड़ा’, गोल्डी बराड़ का दावा उसकी टीम ने की थी निज्जर की हत्या; फोन कॉल पर बताई वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में पूर्व विधायक की कार पर बम से हमला, एक दिन पहले अरबुल इस्लाम ने छोड़ा था आईएसएफ

भंगर. अरबुल इस्लाम की कार पर बम से हमले की सूचना है. शनिवार रात घर लौटते समय उनकी कार पर बम और ईंटें फेंकी गईं. घटना के समय अरबुल कार में ही थे. हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई. वे सुरक्षित हैं. गौरतलब है कि अरबुल ने शुक्रवार को आईएसएफ छोड़ दिया था. और फिर शनिवार रात को हुए इस हमले ने नेतृत्वक हलकों में हलचल मचा दी. क्या है पूरा मामला शनिवार रात को अरबुल भानगढ़ के पोलरहाट पुलिस स्टेशन के उरियापारा इलाके से होते हुए घर जा रहे थे. उसी दौरान बदमाशों ने उनकी कार पर हमला किया. आरोप है कि कार पर दो बम और ईंटें फेंकी गईं. ईंटों के वार से कार का शीशा टूट गया. अरबुल का कहना है कि उनके साथ मौजूद बाइक सवारों ने भी बम की आवाज सुनी. हालांकि, पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए. अरबुल ने किसके खिलाफ की शिकायत अरबुल इस्लाम ने इस पूरी घटना में आईएसएफ पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया- मैं सुबह से कहीं नहीं गया. मैं 4:30 बजे निकला. मैं उरियापारा के कब्रिस्तान से गुजर रहा था, और वहीं से मेरी गाड़ी पर हमला हुआ. हमला काफी हिंसक था. गाड़ी तेज रफ्तार से चल रही थी. अगर थोड़ी भी रफ्तार कम हो जाती, तो ड्राइवर और मुझे भी चोट लग सकती थी. गाड़ी के पीछे ईंटें और बम फेंके गए. मैंने आईएसएफ को छोड़ दिया. यह सब आईएसएफ के लोगों ने किया है. मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही पोलरहाट पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. अरबुल ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमला किसने और क्यों किया. इस घटना में अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें अन्याय के विरोध में इस्तीफा दिया गौरतलब है कि अरबुल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि उन्होंने आईएसएफ छोड़ दिया है. उन्होंने अपना गुस्सा भी जाहिर किया. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा-मैं आईएसएफ के अत्याचार और तानाशाही की निंदा करता हूं. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा-मैंने आईएसएफ के गुंडों द्वारा भानगढ़ में किए गए अत्याचारों और अन्याय के विरोध में इस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में The post बंगाल में पूर्व विधायक की कार पर बम से हमला, एक दिन पहले अरबुल इस्लाम ने छोड़ा था आईएसएफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल की खाड़ी में डूबा पनामा-फ्लैग वाला जहाज, इंडियन नेवी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bay of Bengal Ship Sinks: हिंदुस्तान के पूर्वी तट के पास बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला कार्गो जहाज MV Ocean Winner डूब गया. जहाज पर कुल 24 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 20 चीनी नागरिक शामिल हैं. हादसे की सूचना मिलने के बाद हिंदुस्तानीय तटरक्षक बल और दूसरी एजेंसियां तलाशी और बचाव अभियान चला रही हैं. जहाज पर सवार थे 24 क्रू सदस्य जहाज पर कुल 24 लोग मौजूद थे. इनमें 20 चीन के नागरिक, तीन म्यांमार के और एक बांग्लादेश का नागरिक था. शनिवार (22 अगस्त) की देर रात मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (MRCC) को MV Ocean Winner से संपर्क टूटने की जानकारी मिली. इसके बाद जहाज से जुड़ी कंपनी Victory Star Group Co Ltd की ओर से सर्च एंड रेस्क्यू सहायता मांगी गई. दो क्रू सदस्यों को बचाया गया सूचना मिलते ही मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने International Safety Net को सक्रिय किया और MT AISOPOS नाम के एक दूसरे जहाज को उस इलाके की ओर भेजा. दो अलग-अलग लाइफराफ्ट से दो लोगों को बचाया गया. हालांकि बचाए गए दोनों लोगों की पहचान तत्काल सामने नहीं आई है. बाकी क्रू की तलाश जारी बाकी क्रू सदस्यों को खोजने के लिए अभियान जारी है. हिंदुस्तानीय तटरक्षक बल ने इस ऑपरेशन में ICGS Varad और ICGS Anmol को तैनात किया है. इसके अलावा बचाव अभियान को और मजबूत करने के लिए ICGS Vijit को श्री विजय पुरम से भेजा गया है. पारादीप से रवाना होने के बाद टूटा संपर्क जानकारी के मुताबिक लोहे का अयस्क ले जा रहा MV Ocean Winner ओडिशा के पारादीप पोर्ट से रवाना हुआ था. इसके बाद जहाज ट्रैकिंग सिस्टम से गायब हो गया और बाद में बंगाल की खाड़ी में डूबने की समाचार सामने आई. जहाज पारादीप तट से 200 समुद्री मील से ज्यादा दूर बताया गया है. अधिकारियों के मुताबिक इसकी आखिरी रिपोर्टेड लोकेशन ईस्ट आइलैंड लाइट से करीब 310 समुद्री मील की दूरी पर थी. सिंगापुर जा रहा था जहाज समुद्री जहाजों को ट्रैक करने वाली सेवा MarineTraffic के मुताबिक MV Ocean Winner एक बल्क कैरियर था और पनामा के झंडे के तहत चल रहा था. जहाज की लंबाई करीब 225 मीटर और चौड़ाई 32.26 मीटर थी. बताया जा रहा है कि जहाज सिंगापुर जा रहा था. The post बंगाल की खाड़ी में डूबा पनामा-फ्लैग वाला जहाज, इंडियन नेवी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top