Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand SIR: दावा-आपत्ति की डेडलाइन खत्म, 63 लाख लोगों को नोटिस, जानें आगे क्या होगा

Jharkhand SIR Update: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दावा-आपत्ति की समयसीमा 30 सितंबर को समाप्त हो गयी. झारखंड में करीब 63 लाख लोगों को नोटिस जारी किया गया है. अब समयसीमा नहीं बढ़ने की स्थिति में बीएलओ (BLO) लोगों के घर जाकर उनके सवालों का जवाब देंगे और कागजी कार्रवाई पूरी करेंगे. 60 दिन समय बढ़ाने का प्रस्ताव, अब तक नहीं हुआ फैसला विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के लिए दावा-आपत्ति की तिथि बुधवार को समाप्त हो गयी. यह तिथि 30 सितंबर तक थी. हालांकि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने इसका समय 60 दिन बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन आज तक उस पर कोई अमल नहीं हुआ. आयोग ने बैठक कर आंध्रप्रदेश व मेघालय में एसआइआर की तिथि बढ़ायी है. झारखंड में लगभग 63 लाख लोगों को नोटिस जारी किया गया है. मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 6,42,347 लोगों ने भरा फॉर्म-6 झारखंड में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 6,42,347 लोगों ने फॉर्म-6 भरा है. इसमें विदेश में रहने वाले 106 हिंदुस्तानीय नागरिकों ने फॉर्म-6 ए भरा. वहीं, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए 12275 लोगों ने फॉर्म-7 भरा है. मतदाता विवरण में संशोधन के लिए 4,36,782 आवेदन मतदाता विवरण में संशोधन या एक ही परिवार के मतदाताओं को एक ही मतदान केंद्र से जोड़ने के लिए 4,36,782 लोगों ने फॉर्म आठ भरा है. मतदाता सूची अपडेट: आगे क्या होगा? अगर तिथि में बढ़ोतरी नहीं होती है, तो पहले से ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दे रखा है कि उनके नोटिस के निराकरण के लिए बीएलओ घर-घर जायेंगे. अगर तिथि में 60 दिनों की बढ़ोतरी होती है, तो मतदाताओं को इन कार्यों के लिए समय मिल जायेगा. ऐसे में नये तय समय में ये कार्य करने होंगे. अंतिम दिन ऐसे रहे हालात अंचल कार्यालयों में भारी भीड़ एसआइआर के लिए बड़गाईं, कांके, सदर, अरगोड़ा, रातू समेत रांची के अंचलों में दिनभर कतारें लगी रहीं. बुजुर्गों और किरायेदारों की परेशानी बुजुर्गों को यह डर सता रहा है कि 2003 के पुराने कागजात उनके पास नहीं हैं, जिससे कहीं उनका नाम वोटर लिस्ट से कट न जाए. वहीं, एक किराएदार को मकान मालिक से एनओसी (NOC) मिलने में दिक्कत आ रही है, जिस कारण वे भी परेशान हैं. ग्रामीण व आदिवासी बस्तियों में जागरूकता की कमी ओरमांझी के इरबा, हरचंडा, चुटूपालू जैसी बस्तियों में जानकारी के अभाव और कागजात नहीं होने से नये मतदाता परेशान हैं. पलायन बनी बाधा बड़े पैमाने पर लोगों के काम की तलाश में बाहर जाने की वजह से बीएलओ के लिए घर-घर जाकर लोगों का सत्यापन करना एक बड़ी चुनौती बन गया है. कई बार तो लोग मिलते ही नहीं हैं. ये भी पढ़ें: पलामू में विश्रामपुर के प्राइवेट अस्पतालों पर गिरी गाज, औचक निरीक्षण के दौरान SDM ने क्लिनिक किया सील The post Jharkhand SIR: दावा-आपत्ति की डेडलाइन खत्म, 63 लाख लोगों को नोटिस, जानें आगे क्या होगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JPSC Exam Scam: 15 लाख देकर बने DSP, इंटरव्यू में 80 अंक बढ़वाने का CID जांच में खुलासा

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) भर्ती मामले की CID जांच में अभ्यर्थियों से पैसे लेकर डीएसपी और डिप्टी जेलर के पद पर चयन कराने की बात सामने आई है. 11वीं-13वीं जेपीएससी परीक्षा के दौरान सिंडिकेट के सरगना अभय तिवारी ने आयोग के सदस्यों और अध्यक्ष के नाम पर प्रति अभ्यर्थी 15 लाख रुपये वसूले थे. जांच के अनुसार, पैसे के बदले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार में अंक बढ़वाये गए, जिससे उनकी मेरिट में सुधार हुआ और उनका चयन संबंधित पदों पर हो सका. ये भी पढ़ें- फेसबुक पोस्ट से बदनामी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से सहदेव उरांव को जमानत इंटरव्यू में 80 अंक बढ़वाने के बाद हुआ DSP पद पर चयन सीआईडी को मिले बयानों के अनुसार, बिचौलिए ब्रज कुमार राम ने अभ्यर्थी मनीष कुमार के साक्षात्कार में 80 अंक बढ़वाए थे. इसके बाद मनीष कुमार का चयन डीएसपी पद पर हुआ. जांच में बताया गया है कि इस काम के बदले ब्रज कुमार राम को पांच लाख रुपये मिले थे. इसी तरह की सेटिंग के जरिए मनीष कुमार के अलावा रॉबिन कुमार और शैलेश सिन्हा का भी डीएसपी पद पर चयन हुआ, जबकि राजेश कुमार रजक का चयन डिप्टी जेलर के पद पर किया गया. जांच में यह भी सामने आया है कि सीडीपीओ परीक्षा में भी चार अभ्यर्थियों के लिए सेटिंग कराई गई थी. The post JPSC Exam Scam: 15 लाख देकर बने DSP, इंटरव्यू में 80 अंक बढ़वाने का CID जांच में खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई के हिंदुस्तानीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सच्चा हीरो’ बताया है. फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के बीच अचानक हाथापाई शुरू हो गई थी. इस दौरान को-पायलट ने स्मित पर चाकू से हमला कर दिया. घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद यात्रियों और क्रू के कुछ सदस्य अंदर पहुंचे और स्थिति को संभालने में मदद की. बाद में विमान का रुख सऊदी अरब की ओर मोड़ा गया और तबुक में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “मैं हिंदुस्तानीय पायलट कैप्टन स्मित की बहादुरी को सलाम करता हूं. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हमलावर का मुकाबला जारी रखा. उनकी हिम्मत से यात्रियों और क्रू के सदस्यों को हमलावर पर काबू पाने में मदद मिली. कैप्टन स्मित की इस बहादुरी से विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने में मदद मिली. इनमें इजराइली नागरिकों के साथ दूसरे देशों के लोग भी शामिल थे. मैं उनके जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं.” इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया. इसके बाद विमान अचानक तेजी से नीचे जाने लगा. को-पायलट ओमान का नागरिक था और उसने विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान महज 30 सेकंड में करीब 14,000 फीट नीचे आ गया. कैप्टन स्मित मच्छार सच्चे हीरो : पीएम मोदी पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘’“कैप्टन स्मित मच्छर एक सच्चे हीरो हैं. बेहद खतरनाक हालात में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई और दूसरों की जान बचाने के लिए पूरी मजबूती से डटे रहे. उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली. पूरे हिंदुस्तान को कैप्टन स्मित मच्छर पर गर्व है. उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.” ये भी पढ़ें: Watch Video: फ्लाईदुबई फ्लाइट में पायलटों के बीच झड़प, इजराइल ने भेजा लड़ाकू विमान, जानें पूरा मामला कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार ? कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई के उस विमान के हिंदुस्तानीय पायलट हैं, जिन पर कॉकपिट में को-पायलट ने चाकू से हमला किया था. वह गुजराती मूल के हिंदुस्तानीय नागरिक हैं और कमर्शियल एविएशन में उन्हें 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. स्मित जून 2022 में फ्लाईदुबई से कैप्टन के तौर पर जुड़े थे. इससे पहले उन्होंने करीब 11 साल तक स्पाइसजेट में काम किया. वह बोइंग 737 विमान उड़ाने में एक्सपर्ट हैं और उड़ान की सुरक्षा व नियमों के पालन पर खास ध्यान देते हैं. अपने करियर में उन्होंने दूसरे पायलटों को ट्रेनिंग भी दी है. स्मित ने वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है. The post 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के 6 अफसरों ने बनाई 10 करोड़ की अवैध संपत्ति, पति-पत्नी के यहां 80 लाख कैश, रेड में किसके यहां क्या मिला? पूरी डिटेल पढ़िए

Bihar Raid News: बिहार में सितंबर 2026 के दौरान आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance) ने आय से अधिक संपत्ति के मामलों में बड़ी कार्रवाई की. एक महीने में पांच अलग-अलग मामलों में छह अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी हुई. इनमें EOU ने तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की. वहीं, Vigilance ने तीन अधिकारियों के खिलाफ छापे मारे. इनमें एक मामला पति-पत्नी से जुड़ा है. जांच एजेंसियों की कार्रवाई में जमीन, मकान, फ्लैट, बैंक खाते, निवेश, आभूषण और नकदी से जुड़े दस्तावेज मिले. कुछ मामलों में बड़ी रकम फ्रीज भी की गई. हालांकि, ये सभी आंकड़े जांच में सामने आए आरोपों और शुरुआती बरामदगी पर आधारित हैं. इन्हें अदालत से अंतिम रूप से साबित अपराध या जब्त संपत्ति नहीं माना जा सकता. 1. आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर EOU की रेड 8 सितंबर को EOU ने दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO आनंद कुमार विभूति से जुड़े पांच ठिकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई. EOU की शुरुआती जांच के अनुसार, आनंद कुमार विभूति पर अपनी ज्ञात और वैध आय से करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. यह उनकी ज्ञात आय से करीब 121 प्रतिशत अधिक बताई गई. तलाशी के दौरान परिवार से जुड़े 16 भूखंडों के कागजात मिले. करीब 70 लाख रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश की जानकारी भी सामने आई. इसके अलावा बैंक खाते, वाहन, आभूषण और मकान से जुड़े दस्तावेज मिले. पूर्वी चंपारण में करीब 70 लाख रुपये की लागत से बने मकान का भी रिपोर्टों में उल्लेख है. इस मामले में नकद जब्ती की कोई निश्चित राशि सार्वजनिक नहीं की गई है. 3. कमलेश कुमार के ठिकानों पर EOU की छापेमारी 22 सितंबर को EOU ने बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक, तकनीकी कमलेश कुमार के पटना और वैशाली स्थित चार ठिकानों पर रेड की. EOU के अनुसार, कमलेश कुमार पर अपनी ज्ञात आय से करीब 3 करोड़ 12 लाख 51 हजार रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. यह राशि उनकी ज्ञात आय से करीब 103.30 प्रतिशत अधिक बताई गई. तलाशी में करीब 4 करोड़ 70 लाख रुपये मूल्य की 12 अचल संपत्तियों के कागजात मिले. इनमें जमीन, मकान और फ्लैट शामिल हैं. इसके अलावा कमलेश कुमार और उनके करीबी परिजनों से जुड़े 16 बैंक खातों में रखे करीब 25 लाख 86 हजार रुपये फ्रीज किए गए. आभूषण, लग्जरी वाहन, निवेश और अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी जांच के दायरे में आए. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें 5. अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर EOU की कार्रवाई 30 सितंबर दिन बुधवार को EOU ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के आरा और दानापुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. अमित कुमार गुप्ता कैमूर के मोहनियां चेकपोस्ट से जुड़े बताए गए हैं. EOU के अनुसार, उन पर अपनी ज्ञात आय से करीब 1 करोड़ 49 लाख 58 हजार 500 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. यह राशि ज्ञात आय से करीब 148 प्रतिशत अधिक बताई गई. EOU की टीम ने भोजपुर जिले के अवधपुरी में अमित कुमार गुप्ता के निजी आवास की तलाशी ली. यह मकान चंदवा मोड़ के पास स्थित है. तलाशी के दौरान यहां से 3 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. इसके साथ ही एक इलेक्ट्रिक कार TATA Tiago भी मिली. जांच टीम ने जमीन की खरीद से जुड़े कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं. इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है. EOU के अनुसार, अमित कुमार गुप्ता और उनके परिजनों के नाम पर अलग-अलग जिलों में जमीन खरीदे जाने की जानकारी मिली है. तलाशी में आरा, पटना और छपरा में 11 भू-खंड खरीदे जाने से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. इन संपत्तियों की खरीद और आय के स्रोत का मिलान किया जा रहा है. इसके अलावा अवधपुरी में G+3 मकान की जानकारी भी सामने आई है. आरा में करीब 5.1 डिसमिल जमीन पर निर्माणाधीन मकान का भी पता चला है. पटना के साई वरदान सिटी में एक फ्लैट से जुड़े दस्तावेज भी तलाशी के दौरान मिले हैं. पांच मामलों में छह अधिकारी जांच के घेरे में सितंबर में हुई इन कार्रवाइयों में कुल छह अधिकारियों के नाम सामने आए. इनमें आनंद कुमार विभूति, सत्येंद्र कुमार चौधरी, कमलेश कुमार, रविंद्र कुमार दिवाकर, कुमारी स्वीटी और अमित कुमार गुप्ता शामिल हैं. EOU ने आनंद कुमार विभूति, कमलेश कुमार और अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की. Vigilance ने सत्येंद्र कुमार चौधरी तथा रविंद्र कुमार दिवाकर और कुमारी स्वीटी के मामले में छापेमारी की. इस तरह एक महीने में पांच अलग-अलग मामले सामने आए. इनमें छह अधिकारी जांच के दायरे में आए. इन पांच मामलों में एजेंसियों की ओर से बताए गए आय से अधिक संपत्ति के आंकड़ों को जोड़ें तो यह रकम करीब 9 करोड़ 38 लाख रुपये बैठती है. सबसे बड़ा आरोपित आंकड़ा कमलेश कुमार के मामले में है. इसके बाद सत्येंद्र कुमार चौधरी और आनंद कुमार विभूति के मामले आते हैं. वहीं रविंद्र कुमार दिवाकर और कुमारी स्वीटी के मामले में करीब 1.06 करोड़ रुपये की संयुक्त अनुपातहीन संपत्ति का आरोप है. सबसे ज्यादा कैश किस अफसर के यहां मिला? सितंबर की कार्रवाइयों में सबसे बड़ी स्पष्ट नकद बरामदगी रविंद्र कुमार दिवाकर और कुमारी स्वीटी के मामले में सामने आई. यहां करीब 79 से 80 लाख रुपये नकद मिलने की जानकारी है. इसी मामले में करीब 52.60 लाख रुपये के आभूषण और 48 महंगी घड़ियां भी मिलीं. कमलेश कुमार के मामले में 25.86 लाख रुपये 16 बैंक खातों में फ्रीज किए गए. इसके अलावा करीब 4.70 करोड़ रुपये की 12 अचल संपत्तियों से जुड़े कागजात मिले. बाकी मामलों में भी जमीन, मकान, बैंक खाते, निवेश, वाहन और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जांच में सामने आए हैं. Also Read: 3 लाख कैश, 11 प्लॉट और फ्लैट के दस्तावेज, 30 लाख से ज्यादा का निवेश, परिवहन विभाग के SI के यहां रेड में क्या-क्या मिला? The post बिहार के 6 अफसरों ने बनाई 10 करोड़ की अवैध संपत्ति, पति-पत्नी के यहां 80 लाख कैश, रेड में किसके यहां क्या मिला? पूरी डिटेल पढ़िए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Asian Games 2026 Day 12 LIVE: सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, दोपहर 1 बजे शुरू होगा मैच

Asian Games 2026 LIVE: नया विचार के एशियन गेम्स 2026 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. 1 अक्टूबर को एशियन गेम्स में हिंदुस्तान का एक्शन कई स्पोर्ट्सों में जारी रहेगा. आज टेबल टेनिस, स्क्वाश, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्सों में मेडल की उम्मीद है. The post Asian Games 2026 Day 12 LIVE: सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी हिंदुस्तानीय पुरुष हॉकी टीम, दोपहर 1 बजे शुरू होगा मैच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1 अक्टूबर की टॉप 20 खबरें: भारत ने चेज किया 400+ रन का लक्ष्य, CEC को घेरने की INDIA ब्लॉक की तैयारी, फ्लाईदुबई फ्लाइट में भारतीय कैप्टन ने बचाई 180 यात्रियों की जान

1. IND vs WI: गिल 223, रोहित 101, हिंदुस्तान का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड जीत हिंदुस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 406 रन के लक्ष्य को 43.3 ओवर में 8 विकेट से हासिल कर इतिहास रचा. शुभमन गिल के 223* रन और रोहित शर्मा के शतक ने दिलाई जीत. सीरीज में 2-0 की बढ़त. यहां पढ़ें पूरी समाचार 2. शुभमन गिल ने जड़ा ODI का दूसरा दोहरा शतक, वेस्टइंडीज के खिलाफ मचाया धमाल शुभमन गिल का तूफानी प्रदर्शन जारी! वेस्टइंडीज के खिलाफ 62 गेंदों में शतक और 117 गेंदों में वनडे दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास. जानिए इस रिकॉर्ड पारी की पूरी कहानी. यहां पढ़ें पूरी समाचार 3. मार्च, रैलियां और चुनाव आयोग का घेराव; ज्ञानेश कुमार को चौतरफा घेरने के लिए जानिए INDIA ब्लॉक का प्लान क्या? कांग्रेस नेता खरगे ने 2-8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च और 5 बड़ी रैलियों का ऐलान किया है. चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल भी उठाए. यहां पढ़ें पूरी समाचार 4. INDIA ब्लॉक की बैठक : ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार को कहा ‘डाकू’, दिया आंदोलन का अल्टीमेटम INDIA बैठक के बाद ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला और उनके इस्तीफे की मांग की. दीदी ने कहा कि इस्तीफा नहीं देने पर विपक्ष ‘वोट चोरी’ के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगा. 2 से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर मार्च और 6 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग तक मार्च का कार्यक्रम तय हुआ है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 5. चीख-पुकार, पायलट पर चाकू से हमला और 34 हजार फीट से गिरता विमान, फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या-क्या हुआ? Flydubai Flight : फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में आखिर ऐसा क्या हुआ कि यात्रियों में दहशत फैल गई और विमान को सऊदी अरब में उतारना पड़ा? यात्रियों ने चीख-पुकार, कॉकपिट में खून और पायलट पर हमले का दावा किया. इसी दौरान विमान तेजी से नीचे आया और इमरजेंसी सिग्नल भी भेजे गए. जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट में क्या हुआ था? यहां पढ़ें पूरी समाचार 6. फ्लाईदुबई फ्लाइट के हीरो बने हिंदुस्तानीय कैप्टन, चाकू हमले के बीच संभाला विमान, बचाई यात्रियों की जान Flydubai Flight: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हिंदुस्तानीय कैप्टन ने कॉकपिट की हिंसक झड़प के बीच सह-पायलट का मुकाबला किया. रिपोर्ट के मुताबिक, सह-पायलट पर विमान गिराने की कोशिश का संदेह था. बाद में फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक में आपात स्थिति में उतारा गया. यहां पढ़ें पूरी समाचार 7. अखिलेश के राज्यसभा कैंडिडेट धनराज नाथवानी का क्या है झारखंड कनेक्शन? NDA समर्थित सांसद के बेटे को क्यों बनाया उम्मीदवार सपा ने धनराज नाथवानी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर यूपी की सियासत में नई बहस छेड़ दी है. अखिलेश का ये दांव महज राज्यसभा का गणित है या इसके पीछे कोई बड़ा सियासी संदेश छिपा है? यहां पढ़ें पूरी समाचार 8. सपा का तीसरा उम्मीदवार कौन? सलीम शेरवानी के नाम पर सस्पेंस, अखिलेश फिर दे सकते हैं सरप्राइज UP Rajya Sabha Election: यूपी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन तीसरी सीट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. जानिए कौन हो सकता है पार्टी का तीसरा उम्मीदवार. यहां पढ़ें पूरी समाचार 9. मेरठ नीला ड्रम मर्डर केसः मुस्कान और साहिल दोषी करार, कोर्ट की टिप्पणी- समाज में ऐसे अपराधियों की जगह नहीं मेरठ ब्लू ड्रम मर्डर केस में अदालत ने मुस्कान और साहिल को सौरभ राजपूत की हत्या का दोषी ठहराया है. 126 तारीखों की सुनवाई के बाद फैसला आया. जानिए पूरी जानकारी.यहां पढ़ें पूरी समाचार 10. बिहार कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: हरित हाइड्रोजन नीति को मंजूरी, 21644 घरों को ग्रिड से जोड़ा जाएगा, संग्रहालयों में 35 पदों पर होगी भर्ती Bihar Cabinet Decision: बिहार कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर मुहर लगी है. 35 पदों पर अस्थायी नियुक्ति होगी. 30 वाटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदे जाएंगे. वहीं, हरित हाइड्रोजन नीति-2026 के ड्राफ्ट को भी मंजूरी दी गई है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 11. 3 लाख कैश, 11 प्लॉट और फ्लैट के दस्तावेज, 30 लाख से ज्यादा का निवेश, परिवहन विभाग के SI के यहां रेड में क्या-क्या मिला? EOU Raid On Amit Kumar Gupta: मोहनिया चेकपोस्ट के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर EOU ने छापेमारी की. आरा स्थित घर से 3 लाख रुपये कैश मिला. वहीं, 11 प्लॉट और फ्लैट के दस्तावेज के साथ 30 लाख से ज्यादा के निवेश की जानकारी सामने आई है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 12. Big Breaking: झारखंड के मतदाताओं को बड़ी राहत, चुनाव आयोग ने SIR के फॉर्म-6 से हटाया माता-पिता की जानकारी वाला कॉलम चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया वाले राज्यों में फॉर्म-6 से माता-पिता की पुरानी जानकारी की अनिवार्यता हटा दी है. नए मतदाताओं को बड़ी राहत.यहां पढ़ें पूरी समाचार 13. 18 अक्टूबर के बाद JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच करेगा छात्र महापंचायत, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन को 18 अक्टूबर तक अल्टीमेटम दिया है. ठोस प्रक्रिया न होने पर बुलाई जाएगी छात्र महापंचायत. यहां पढ़ें पूरी समाचार 14. सर्किट हाउस विवाद : महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, ‘सीधे SC आने’ पर आपत्ति Mahua Moitra Circuit House Case: नदिया जिले के सर्किट हाउस विवाद में महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा. बुधवार को वकील के दूसरी अदालत में व्यस्त होने के कारण मामला टल गया. सुनवाई के दौरान सीधे सुप्रीम कोर्ट आने और मामले के तथ्यों पर आपत्ति दर्ज करायी गयी है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 15. सरसों की MSP ₹675 प्रति क्विंटल बढ़ी, जानें सीजन 2027-28 के लिए गेहूं, चना, मसूर का नया रेट रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए प्रशासन ने गेहूं, चना, मसूर, जौ, सरसों और कुसुम के MSP में बढ़ोतरी की है. गेहूं का MSP ₹2,610 और कुसुम का ₹7,215 प्रति क्विंटल हुआ. यहां पढ़ें पूरी समाचार 16. SSC CGL से IBPS Clerk तक, अक्टूबर में परीक्षाओं की भरमार, यहां देखें पूरा कैलेंडर October Exam Calendar 2026: अक्टूबर आते ही प्रशासनी नौकरी की तैयारी करने वालों की टेंशन बढ़ जाती है. इस बार तो और भी ज्यादा है, क्योंकि बैंक, SSC और रेलवे की परीक्षाएं एक साथ चल

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोंडा की वैष्णवी को UPSC में Rank 62, बैचमेट IAS संग लिए सात फेरे

Success Story: गोंडा के एक छोटे से स्कूल से निकली लड़की ने सपना देखा दिल्ली के LSR और JNU तक पहुंचने का, और फिर उससे भी बड़ा सपना IAS बनने का. तीन बार UPSC ने मायूस किया, पर वैष्णवी पॉल ने अपनी कमियां सुधारीं और चौथी बार में रैंक 62 लाकर दिखा दिया. आइए तस्वीरों में उनकी जर्नी देखते हैं. The post गोंडा की वैष्णवी को UPSC में Rank 62, बैचमेट IAS संग लिए सात फेरे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बालों की कंघी को लेकर न करें लापरवाही, इतने दिन में करें साफ

Hair Comb Cleaning Tips: हम रोज बालों में कंघी करते हैं, लेकिन जिस कंघी का इस्तेमाल दिन में कई बार होता है, उसकी सफाई पर अक्सर ध्यान नहीं देते. कंघी में धीरे-धीरे टूटे हुए बाल, धूल, स्कैल्प का ऑयल और हेयर प्रोडक्ट्स की परत जमा हो सकती है. अगर कंघी को लंबे समय तक साफ न किया जाए, तो वह देखने में गंदी होने के साथ इस्तेमाल के लायक भी कम साफ रह जाती है. ऐसे में सवाल है कि आखिर कंघी को कितने दिन में साफ करना चाहिए और इसे साफ करने का सही तरीका क्या है. कितने दिन में कंघी साफ करनी चाहिए? कंघी को बहुत लंबे समय तक बिना साफ किए इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. सामान्य तौर पर हफ्ते में एक बार कंघी की सफाई करना एक आसान रूटीन हो सकता है. अगर आपके बालों में ज्यादा ऑयल आता है, आप रोज हेयर जेल, सीरम या दूसरे स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स लगाते हैं या कंघी का इस्तेमाल कई लोग करते हैं, तो इसे ज्यादा बार साफ करना (Hair Comb Cleaning Tips) बेहतर हो सकता है. इसके अलावा कंघी में अगर बाल या गंदगी साफ तौर पर जमा दिखाई देने लगे, तो तय दिन का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. उसे उसी समय साफ कर लेना चाहिए. Hair Comb Cleaning Tips: सबसे पहले कंघी में फंसे बाल निकालें कंघी साफ करने से पहले उसमें फंसे सभी बालों को निकाल लें. हाथ से आसानी से न निकलें तो किसी पुरानी साफ कंघी, पतली लकड़ी की सींक या दूसरे उपयुक्त साधन की मदद ली जा सकती है. बालों को खींचते समय कंघी के दांत न टूटें, इसका ध्यान रखें. अगर कंघी में बालों के साथ सफेद या चिपचिपी परत दिखाई दे रही है, तो उसे भी अच्छी तरह हटाना जरूरी है. सिर्फ ऊपर से पानी डालने से कंघी पूरी तरह साफ नहीं होगी. साबुन और पानी से ऐसे करें सफाई एक छोटे बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा हल्का साबुन या शैंपू मिला लें. अब कंघी को इसमें कुछ देर रखें. इसके बाद पुराने मुलायम टूथब्रश की मदद से कंघी के दांतों और उनके बीच की जगह को धीरे-धीरे साफ करें. बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचें, खासकर अगर कंघी प्लास्टिक की है या उसमें लकड़ी का हिस्सा लगा है. तेज गर्मी से कंघी का आकार या उसकी सतह प्रभावित हो सकती है. PC: AI Generated यह भी पढ़ें: Best Before देखते ही फेंक देते हैं सामान? किचन की ये चीजें अभी भी आ सकती हैं काम साफ करने के बाद कंघी को अच्छी तरह सुखाएं कंघी धोने के बाद उसे साफ पानी से (Hair Comb Cleaning Tips) अच्छी तरह धो लें. इसके बाद किसी साफ और सूखे कपड़े से पानी पोंछकर कंघी को ऐसी जगह रखें जहां हवा लग सके. इस्तेमाल से पहले कंघी का पूरी तरह सूख जाना जरूरी है. गीली कंघी को तुरंत बंद दराज या बॉक्स में रखने से बचें. नमी लंबे समय तक बनी रहने पर सफाई की समस्या हो सकती है. कब बदल देनी चाहिए पुरानी कंघी? कंघी को सिर्फ साफ करना ही काफी नहीं है. अगर उसके दांत टूट गए हैं, बहुत मुड़ गए हैं या उनकी सतह खुरदरी हो गई है, तो उसे बदल देना बेहतर है. टूटी या नुकीली कंघी बालों और स्कैल्प को खरोंच सकती है. इसी तरह अगर कंघी साफ करने के बाद भी उस पर लगातार गंदगी या चिपचिपी परत बनी रहती है, तो नई कंघी लेने पर विचार किया जा सकता है. कंघी को साफ रखना क्यों जरूरी है? कंघी सीधे बालों और स्कैल्प के संपर्क में आती है. इसलिए इसकी नियमित सफाई पर्सनल हाइजीन का एक छोटा लेकिन जरूरी हिस्सा है. कंघी को साफ रखने के साथ इसे दूसरे लोगों के साथ शेयर करने से भी बचना चाहिए. खासकर तब, जब किसी व्यक्ति के स्कैल्प में खुजली, संक्रमण या दूसरी समस्या हो. रोजमर्रा की भागदौड़ में कंघी की सफाई छोटी बात लग सकती है, लेकिन हफ्ते में कुछ मिनट देकर इसे साफ रखना आसान है. यह भी पढ़ें: क्या आप भी बाथरूम में रखते हैं स्किनकेयर प्रोडक्ट्स? जान लें कब हो सकता है नुकसान The post बालों की कंघी को लेकर न करें लापरवाही, इतने दिन में करें साफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोंडा की वैष्णवी को UPSC में Rank 62, बैचमेट IAS संग लिए सात फेरे

Success Story: गोंडा के एक छोटे से स्कूल से निकली लड़की ने सपना देखा दिल्ली के LSR और JNU तक पहुंचने का, और फिर उससे भी बड़ा सपना IAS बनने का. तीन बार UPSC ने मायूस किया, पर वैष्णवी पॉल ने अपनी कमियां सुधारीं और चौथी बार में रैंक 62 लाकर दिखा दिया. आइए तस्वीरों में उनकी जर्नी देखते हैं. The post गोंडा की वैष्णवी को UPSC में Rank 62, बैचमेट IAS संग लिए सात फेरे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नंदीग्राम में हम साथ-साथ हैं, रेजीनगर में आमने-सामने, उपचुनाव में कांग्रेस और ममता के रिश्ते की दो तस्वीरें

Bengal Bypolls 2026: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को होने वाला उपचुनाव सिर्फ 2 सीटों का मुकाबला नहीं है. इन दोनों सीटों पर कांग्रेस और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस की अलग-अलग चुनावी रणनीति, उनके भविष्य के रिश्तों की दिशा का संकेत दे सकती है. एक सीट पर दोनों साथ-साथ हैं, दूसरी पर दोनों के उम्मीदवार आमने-सामने हैं. एक उपचुनाव, कांग्रेस-ममता रिश्ते के 2 मॉडल नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ममता गुट ने अपना उम्मीदवार हटाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को समर्थन दिया है. इसके उलट रेजीनगर में ममता बनर्जी गुट और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. यही अंतर इन दोनों सीटों को कांग्रेस और ममता गुट के बीच संबंधों की अलग-अलग परिस्थितियों की परीक्षा बना देता है. नंदीग्राम में बदला समीकरण पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ममता गुट ने संचिता प्रधान दे को उम्मीदवार बनाया था. संचिता के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद चुनाव से पीछे हटने पर ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन का ऐलान कर दिया. इस घोषणा ने मुकाबले को सीधे कांग्रेस बनाम अन्य दलों की लड़ाई से आगे बढ़ाकर कांग्रेस और ममता गुट के रणनीतिक तालमेल की परीक्षा बना दिया. ये भी पढ़ें: कांग्रेस का दावा- नंदीग्राम सीट छोड़ने के लिए तैयार थीं ममता बनर्जी, तृणमूल ने किया इनकार ममता बनर्जी ने समर्थन को INDIA गठबंधन से जोड़ा कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा करते हुए बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि यह कदम विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को मजबूत करने के लिए उठाया गया है. यानी नंदीग्राम में समर्थन को सिर्फ स्थानीय चुनावी समीकरण के बजाय व्यापक विपक्षी समन्वय से जोड़कर पेश किया गया. रेजीनगर में तस्वीर बिल्कुल अलग मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में दोनों पक्ष अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. यही वजह है कि यह सीट नंदीग्राम से बिल्कुल अलग तरह का परीक्षण बन गयी है. यहां दोनों को अपने दम पर समर्थन जुटाना होगा. ममता गुट के लिए यह सवाल महत्वपूर्ण है कि पार्टी के नाम और पुराने चुनाव चिह्न से जुड़े विवाद के बावजूद उसका वोट बैंक उसके साथ रहता है या नहीं. ये भी पढ़ें: उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता कांग्रेस के सामने अपने संगठन की परीक्षा कांग्रेस के लिए रेजीनगर का मुकाबला यह संकेत दे सकता है कि वह तृणमूल के समर्थन के बिना अपना नेतृत्वक आधार कितना कायम रख सकती है. पार्टी के भीतर एक धड़ा मानता है कि बंगाल में संगठन को दोबारा मजबूत करने के लिए तृणमूल से दूरी जरूरी है. दूसरा धड़ा उन सीटों पर रणनीतिक सहयोग की संभावना देखता है, जहां भाजपा-विरोधी वोटों के बंटवारे का सवाल हो. तृणमूल से रिश्ते पर कांग्रेस में मतभेद पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने सितंबर की शुरुआत में कांग्रेस आलाकमान से संपर्क किया था. उसने नंदीग्राम में कांग्रेस तथा रेजीनगर में तृणमूल को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था. उनके अनुसार, कांग्रेस के राज्य नेताओं से विचार-विमर्श के बाद गठबंधन का यह समय उपयुक्त नहीं माना गया. ये भी पढ़ें: टीएमसी सुप्रीमो पर शुभेंदु अधिकारी का वार- ममता बनर्जी के ‘एक हाथ में जमात, दूसरे में दिमागी नक्सल’ तृणमूल ने प्रस्ताव से किया इनकार तृणमूल के एक नेता ने कांग्रेस के दावे को खारिज कर दिया. कहा कि टीएमसी ने कांग्रेस को ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया. ऐसे में दोनों दलों के बीच संभावित तालमेल को लेकर नेतृत्वक संदेश भी एक जैसा नहीं है. यही विरोधाभास बताता है कि नंदीग्राम में हुआ सहयोग अभी किसी औपचारिक गठबंधन का संकेत नहीं माना जा सकता. गठबंधन बनाम संगठन पुनर्निर्माण की बहस कांग्रेस के नेताओं का एक वर्ग तृणमूल के साथ किसी बड़े समझौते का विरोध करता रहा है. उसका तर्क है कि तृणमूल के लंबे शासनकाल में कांग्रेस के कई विधायक उसके साथ चले गये, जिससे प्रदेश कांग्रेस का संगठन कमजोर हुआ. इसी वजह से पार्टी के भीतर गठबंधन बनाम संगठन पुनर्निर्माण की बहस जारी है. ये भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर प्रशासन बोले- उपचुनाव से पहले मुसलमानों को धमका रहे शुभेंदु अधिकारी ममता के लिए सवाल सिर्फ एक सीट का नहीं ममता बनर्जी के लिए नंदीग्राम का महत्व अलग है. इसी क्षेत्र के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन ने उनके नेतृत्वक उभार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में वह इसी सीट से शुभेंदु अधिकारी से हार गयीं थीं. ऐसे में मौजूदा उपचुनाव उनके गुट के नेतृत्वक आधार और भविष्य की रणनीति से जुड़े सवालों को भी सामने ला रहा है. नंदीग्राम बतायेगा सहयोग का असर नंदीग्राम में अगर ममता गुट के समर्थक कांग्रेस उम्मीदवार के साथ खड़े होते हैं, तो इसे दोनों दलों के रणनीतिक सहयोग की चुनावी क्षमता का संकेत माना जायेगा. कांग्रेस के एक नेता ने इसी को इस प्रयोग का मुख्य बिंदु बताया है कि क्या नेतृत्वक समर्थन वास्तव में वोट में तब्दील होता है. ये भी पढ़ें: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान हल्दिया जेल से रिहा, जेल से बाहर आते ही बोले- नंदीग्राम का बेटा ही जीतेगा रेजीनगर बतायेगा अकेले दम का आधार रेजीनगर विधानसभा सीट पर अलग मुकाबला दूसरी तस्वीर सामने रखेगा. यहां ममता गुट और कांग्रेस को अपने-अपने संगठन और समर्थन आधार के सहारे चुनाव लड़ना है. इस सीट के नतीजे दोनों पक्षों के लिए यह समझने का अवसर दे सकते हैं कि दूसरे के समर्थन के बिना उनकी अपनी चुनावी ताकत कितनी है. नतीजे गठबंधन का फैसला नहीं करेंगे चुनाव विश्लेषक विश्वनाथ चक्रवर्ती कहते हैं कि इन उपचुनावों के नतीजे किसी सीधे कारण-प्रभाव संबंध को साबित नहीं करेंगे, लेकिन कांग्रेस और ममता गुट के भीतर चल रही बहस को प्रभावित कर सकते हैं. 9 अक्टूबर को आने वाले नतीजे दोनों दलों के बीच स्थायी गठबंधन का फैसला भले न करें, लेकिन आगे की नेतृत्वक रणनीति पर चर्चा की दिशा बदल सकते हैं. ये भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक की बैठक : ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार को कह दिया ‘डाकू’, दिया आंदोलन का अल्टीमेटम असली परीक्षा वोट ट्रांसफर की इस पूरे मुकाबले का सबसे अहम सवाल यही है कि नंदीग्राम में ममता गुट

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top