Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahashivratri 2025: महाकुंभ का आखिरी स्नान आज, महाशिवरात्रि पर प्रयागराज नो-व्हीकल जोन घोषित

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान आज बुधवार को है. आस्था के सबसे बड़े समागम प्रयागराज महाकुंभ में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं, गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगायेंगे. 13 जनवरी से अब तक 64.33 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. मंगलवार को ही त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. चारों ओर श्रद्धालु ही दिख रहे हैं. संगम तट तीर्थयात्रियों से पट चुका है. सुबह से शाम तक और आधी रात से भोर तक इस पवित्र नगरी में मानवता के विशाल समागम में आध्यात्मिक स्नान का चक्र बिना रुके चलता रहता है. चौबीसों घंटे श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं. सोमवार देर रात करीब 1.30 बजे जब देश का अधिकांश हिस्सा सो रहा था, तब संगम तट गुलजार था. आज अंतिम स्नान के साथ ही महाकुंभ का समापन हो जायेगा. इसको लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ चरम पर है. प्रयागराज के सभी एंट्री प्वाइंट पर जाम जैसे हालात बन गये हैं. वहीं, मंगलवार की शाम चार बजे से मेला क्षेत्र और शाम छह बजे से कमिश्नरेट प्रयागराज को ‘नो-व्हीकल जोन’ घोषित कर दिया गया है. काशी में शिव बारात कल महाशिवरात्रि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी तैयार है. पर्व पर पहली बार बाबा विश्वनाथ लगातार 46.30 घंटे श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे. 26 फरवरी को भोर में मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए नियमित दर्शन शुरू होंगे, जो 28 फरवरी की रात एक बजे तक जारी रहेंगे. इस दौरान बाबा सिर्फ डेढ़ घंटे की विश्राम करेंगे. महाशिवरात्रि से पहले ही काशी नगरी श्रद्धालुओं से पट चुकी है. भीड़ को देखते हुए 42 वर्षों में पहली बार शिव बारात शिवरात्रि के दूसरे दिन यानी 27 फरवरी को निकाली जायेगी. अयोध्या में रामलला के दर्शन को उमड़े भक्त महाशिवरात्रि और महाकुंभ को लेकर अयोध्या में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने प्रभु रामलला के के दर्शन किये. मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. 52 दिनों में 16 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे अयोध्याः यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधान परिषद में कहा कि महाकुंभ ने प्रयागराज, अयोध्या, काशी, मथुरा, गोरखपुर को नये पंच तीर्थ के रूप में जोड़ा है. कहा कि मक्का में हज के दौरान 1.4 करोड़, वेटिकन सिटी में सालभर में 80 लाख, जबकि अयोध्या में मात्र 52 दिनों में 16 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे. Also Read: बाबा बैद्यनाथ की बारात का अनोखा रंग: भूत-पिशाच से लेकर अप्सराएं तक, जानें 30 साल पुरानी परंपरा The post Mahashivratri 2025: महाकुंभ का आखिरी स्नान आज, महाशिवरात्रि पर प्रयागराज नो-व्हीकल जोन घोषित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Road Accident: महाकुंभ से लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने आरा में रौंदा, पिता की दर्दनाक मौत

Road Accident: आरा-छपरा फोरलेन पर भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की शाम ट्रक ने महाकुंभ से लौट रहे बाइक सवार दरभंगा निवासी पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पुत्र जख्मी हो गया. जिसके बाद जख्मी पुत्र का इलाज बड़हरा के मनीछपरा स्थित पीएचसी में कराया गया. घटना को लेकर लोगों के बीच अपरा तफरी मची रही. वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना बड़हरा थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. जानकारी के अनुसार मृतक दरभंगा जिला के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बिरा गांव निवासी स्व. महावीर महतो का 52 वर्षीय पुत्र राम किशोर महतो है एवं पैसे से पासी थे एवं ताड़ के पेड़ से ताड़ फल उतार कर बेचते थे, जबकि जख्मी बाइक चला रहा उनका पुत्र 19 वर्षीय राम कुमार है. इधर राम कुमार ने बताया कि अपने गांव से पांच बाइक पर दस लोग सवार होकर रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के लिए निकले थे. मंगलवार की शाम सभी लोग बाइक से वापस दरभंगा लौट रहे थे. घटना के बाद मृतक के घर में मचा कोहराम लौटने के क्रम में वह बाइक चला रहा था एवं उसके पिता राम किशोर महतो बाइक पर पीछे बैठे हुए थे. जैसे ही उनकी बाइक बबुरा पेट्रोल पंप के समीप पहुंची. तभी विपरीत दिशा से आ रही हैं ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठे उसके पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वह जख्मी हो गया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता देवी, तीन पुत्र श्याम कुमार, दीपक कुमार , राम कुमार व दो पुत्री रंजू कुमारी एवं पूजा कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. Also Read: महाकुंभ में हुए हादसे के बाद रेलवे अलर्ट, महाशिवरात्रि पर प्रयागराज से चलेंगी 350 से अधिक ट्रेनें   The post Road Accident: महाकुंभ से लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने आरा में रौंदा, पिता की दर्दनाक मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाशिवरात्रि से पहले देवघर को पीएम मोदी की सौगात, दिल्ली के लिए शुरू होगी दूसरी फ्लाईट, सस्ता होगा किराया

Deoghar Delhi Flight Service News: महाशिवरात्रि से पहले देवघर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रशासन की ओर से बड़ी सौगात मिली है. देवघर से नयी दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाईट शुरू होने वाली है. इसके बाद देवघर से दिल्ली का किराया कम हो जायेगा. 30 मार्च से दिल्ली से देवघर की दूसरी फ्लाइट का परिचालन शुरू होगा. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडु के निर्देश पर केंद्रीय नागर विमानन विभाग ने इंडिगो को दिल्ली से देवघर की दूसरी फ्लाईट शुरू करने की अनुमति दे दी है. 30 मार्च को इंडिगो की 183 सीटर विमान दिल्ली से शाम 5:30 बजे उड़ान भरेगा और शाम 7 बजे देवघर पहुंचेगा. देवघर से शाम 7:40 बजे उड़ान भरेगा विमान, 9:30 में दिल्ली पहुंचेगा यही विमान देवघर से शाम 7:40 बजे उड़ान भरकर रात के 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगा. विमान सेवा डेली होगी. एक दिन में दिल्ली से देवघर की 2 हवाई सेवा शुरू हो जाने पर देवघर से दिल्ली और दिल्ली से देवघर के यात्री किराये में कमी आने की संभावना है. अभी दोपहर में दिल्ली से देवघर की प्रतिदिन हवाई सेवा उपलब्ध है. देवघर-दिल्ली विमान में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए देवघर से दिल्ली के लिए शाम में दूसरी हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव सांसद ने केंद्रीय मंत्री को दिया था. देशभर के श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ और पारसनाथ का कर सकेंगे दर्शन गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संताल परगना और देवघर में रेल मार्ग, फोरलेन से लेकर लेकर हवाई मार्ग तक की कनेक्टिविटी के विस्तार पर विशेष ध्यान है. प्रधानमंत्री की गारंटी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नायडू ने दिल्ली से देवघर की दूसरी फ्लाइट के परिचालन की स्वीकृति प्रदान की है. दिल्ली से देवघर की शाम में दूसरी फ्लाइट शुरू हो जाने से देश भर के श्रद्धालु दोपहर में देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम का दर्शन करके शाम में वापस दिल्ली लौट सकेंगे. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें एक दिन में बाबा बैद्यनाथ और बासुकिनाथ के दर्शन कर लौट सकेंगे दिल्ली श्रद्धालु शृंगार दर्शन भी कर सकते हैं. साथ ही दोपहर की फ्लाइट से दिल्ली से देवघर आकर जैन धर्म के श्रद्धालु भी सड़क मार्ग से पारसनाथ शिखरजी के भी दर्शन कर वापस देवघर एयरपोर्ट से शाम की फ्लाइट से दिल्ली लौट सकेंगे. एक दिन में दिल्ली से देवघर की दो हवाई सेवा चालू होने से यात्री किराये में भी कमी आयेगी. किराया काफी सस्ता हो जाने की उम्मीद है. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुलभ हवाई सेवा की घोषणा बाबा बैद्यनाथ के भक्तों को एक तोहफा है. इसे भी पढ़ें Indian Railways News: रांची के लोगों के लिए खुशसमाचारी! अमृतसर और नयी दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल रोहित की हत्या करने आया था भाकुड़, फायरिंग में इरशाद को लगी थी गोली, स्त्री समेत 4 गिरफ्तार देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे हेमंत सोरेन, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3000 पुलिस बल तेलंगाना टनल हादसा : सुरंग तक पहुंचे गुमला के श्रमिकों के परिजन, आंखों में आ गये आंसू The post महाशिवरात्रि से पहले देवघर को पीएम मोदी की सौगात, दिल्ली के लिए शुरू होगी दूसरी फ्लाईट, सस्ता होगा किराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chenab Footbridge Video: चिनाब फुटब्रिज पर चलना डेंजर, प्रशासन ने ट्रैफिक के लिए बताया असुरक्षित

Chenab Footbridge: जम्मू-कश्मीर के चिनाब नदी पर बने फुटब्रिज पर चलना खतरे से खाली नहीं. प्रशासन ने असुरक्षित बताते हुए आम लोगों को इसके इस्तेमाल को लेकर आगाह किया गया है. लोगों के लिए चेतावनी बोर्ड लगा दी गई है. प्रशासन ने सुरक्षा एडवाइजरी भी जारी किया है. लोक निर्माण विभाग ने पुल को असुरक्षित घोषित कर दिया है और माल ढोने वाले खच्चरों के गुजरने, एक समय पर दो से अधिक लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है. डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने बताया, “प्रेमनगर में चिनाब नदी पर बने फुटब्रिज को यातायात के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया है. इसका ऑडिट किया गया था और इसमें प्रेमनगर पुल को असुरक्षित माना गया है. हम इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाएंगे.” #WATCH | Doda, J&K | The administration has declared the footbridge built on the Chenab River in Premnagar unsafe for traffic Harvinder Singh, Deputy Commissioner Doda, says, “An audit was done, and in this Premnagar bridge has been considered unsafe. We will take all the… pic.twitter.com/N2MqbGLrff — ANI (@ANI) February 25, 2025 तीन साल पहले बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था फुटब्रिज तीन साल पहले फुटब्रिज बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था. उसके एक छोर का डंगा पानी की तेज धार में बह गया था. बाढ़ की वजह से पिल्लर पर दरारें आ गई थीं. पटरियां भी टूट गईं थीं. लकड़ी की पटरियों से तैयार किया गया है फुटब्रिज चिनाब नदी पर फुटब्रिज को मोटी-मोटी लकड़ियों की पटरियों के सहारे तैयार किया गया है. जिसमें मोटे-मोटे लोहे के रॉड लगे हुए हैं. क्या कहते हैं स्थानीय स्थानीय लोगों ने पुल की मरम्मत या नया पुल बनाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है. उनका कहना है कि ब्रिज के बंद होने से सैकड़ों परिवारों को परेशानी होगी. एक स्थानिय निवासी ने कहा, “स्कूली बच्चों को मिलाकर रोजाना करीब 3000 से अधिक लोग इस पुल से गुजरते हैं. पुल के सस्पेंशन तार जंग खा गए हैं जबकि लकड़ी के स्लीपर टूटे हुए हैं, जिससे लोगों को हरदिन खतरा मोल लेकर ब्रिज पार करना पड़ रहा है. “ The post Chenab Footbridge Video: चिनाब फुटब्रिज पर चलना डेंजर, प्रशासन ने ट्रैफिक के लिए बताया असुरक्षित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Railways News: रांची के लोगों के लिए खुशखबरी! अमृतसर और नयी दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

Indian Railways News: रांची के लोगों के लिए खुशसमाचारी है. अमृतसर और नयी दिल्ली से रांची, हटिया आने वाले यात्रियों की मुश्किल आसान हो जायेगी. हिंदुस्तानीय रेलवे ने अमृतसर और नयी दिल्ली से स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. एक ट्रेन अमृतसर से खुलेगी, जो रांची और हटिया होते हुए ओडिशा के संबलपुर तक चलेगी. वहीं, एक अन्य ट्रेन नयी दिल्ली से हटिया के बीच चलेगी. अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन रांची के रास्ते चलेगी. यह ट्रेन 27 फरवरी को अमृतसर से रवाना होगी और रांची एवं हटिया होते हुए संबलपुर तक जायेगी. वहीं, नयी दिल्ली-हटिया स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी को नयी दिल्ली से रवाना होगी और वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्यय होते हुए हटिया तक चलेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. रांची के रास्ते 27 को चलेगी अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि 04632 अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 27 फरवरी 2025 को अमृतसर से चलेगी. यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 6:35 बजे खुलेगी. इसका लखनऊ आगमन 21:58 बजे होगा और यहां से 22:08 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन 2:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यहां से 02:45 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन 3:40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पहुंचेगी. यहां से 3:50 बजे प्रस्थान करेगी. 14:07 बजे ट्रेन मूरी आयेगी और यहां से 14:12 बजे खुल जायेगी. अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन 15:22 बजे रांची पहुंचेगी और यहां से 15:27 बजे प्रस्थान कर जायेगी. 15:42 बजे ट्रेन हटिया पहुंचेगी और यहां से 15:47 बजे रवाना होगी. रात के 21:50 बजे ट्रेन संबलपुर स्टेशन पहुंच जायेगी. इस ट्रेन में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 07 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 04 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच होगा. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें नयी दिल्ली-हटिया स्पेशल ट्रेन 27 को खुलेगी नयी दिल्ली से सीपीआरओ ने बताया कि एक और स्पेशल ट्रेन नयी दिल्ली से हटिया के बीच चलेगी. उन्होंने कहा कि 04482 नयी दिल्ली-हटिया स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी 2025 को नयी दिल्ली से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन नयी दिल्ली से 13:20 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन 02:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यहां से यह ट्रेन 02:55 बजे खुलेगी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर ट्रेन का आगमन 03:50 बजे होगा और यहां से 04:00 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन 12:58 बजे मूरी स्टेशन पर पहुंचेगी और 13:00 बजे यहां से प्रस्थान करेगी. ट्रेन 14:05 बजे रांची स्टेशन पर पहुंचेगी और 14:15 बजे हटिया के लिए रवाना हो जायेगी. 15:00 बजे यह ट्रेन हटिया स्टेशन पहुंच जायेगी. इस ट्रेन में जेनरेटर यान के 2 कोच और वातानुकूलित 3-टियर (इकॉनोमी) के 18 कोच होंगे. सीपीआरओ ने बताया कि दोनों ट्रेनें सिर्फ 1 ट्रिप चलेंगी. इसे भी पढ़ें 25 फरवरी 2025 को आपके शहर में क्या है एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देख लें रेट Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान सीएम आवास ढाहने पर हमलावर हुई भाजपा, पूछा- झारखंड में शीश महल बनाने जा रही हेमंत सोरेन प्रशासन? खूंटी में 5 आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 18 गिरफ्तार, डीजीपी ने कही ये बात, देखें Video The post Indian Railways News: रांची के लोगों के लिए खुशसमाचारी! अमृतसर और नयी दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TVS Jupiter अब चलेगा पेट्रोल और CNG दोनों पर! ₹1/KM से भी कम का खर्चा!

TVS Jupiter CNG Petrol: हिंदुस्तान में CNG गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की चार्जिंग से जुड़ी परेशानियों के बीच CNG एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर उभर रहा है. अब तक आपने CNG कारें देखी होंगी, लेकिन अब पहली बार एक CNG स्कूटर आने वाला है, जो पेट्रोल की तुलना में बहुत किफायती होगा. डिजाइन और फीचर्स इस नये CNG स्कूटर का डिजाइन मॉडर्न और स्टाइलिश होगा, जिससे यह यंग जेनरेशन को काफी पसंद आएगा. इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, LED हेडलैंप और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे धांसू फीचर्स मिलने की उम्मीद है. साथ ही, इसका वजन हल्का होगा ताकि शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर इसे आराम से चलाया जा सके. इसके अलावा, इसके CNG सिस्टम के साथ एक 2-लीटर पेट्रोल टैंक भी मिलेगा, जो स्कूटर के फ्लोरबोर्ड पर स्थित होगा और इसका फिलर कैप फ्रंट एप्रन में इंटीग्रेटेड रहेगा – यह डिजाइन पारंपरिक Jupiter 125 से प्रेरित है. परफॉर्मेंस की बात रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jupiter CNG में 124.8cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन होगा, जो 7.2PS की पावर और 9.4Nm का टॉर्क देगा. ये आंकड़े पेट्रोल से चलने वाले Jupiter 125 (8.15PS और 10.5Nm) से थोड़े कम हैं, लेकिन फिर भी यह CNG वेरिएंट 80kmph की सम्मानजनक टॉप स्पीड हासिल कर सकता है. TVS ने इस स्कूटर को कई आधुनिक फीचर्स से लैस किया है, जिनमें LED हेडलैंप, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंडिकेटर और इंजन इनहिबिटर शामिल हैं. इसके अलावा, कंपनी की इंटेलिगो (intelliGO) स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी को भी इसमें जोड़ा गया है, जिससे फ्यूल एफिशिएंसी और बेहतर होगी, जो इसे इको-फ्रेंडली शहरी राइडर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है. इसके अलावा, इस स्कूटर में 2-लीटर पेट्रोल टैंक भी दिया गया है, जो फ्लोरबोर्ड पर स्थित है और इसका फिलर कैप फ्रंट एप्रन में इंटीग्रेटेड है – यह डिजाइन पारंपरिक Jupiter 125 से प्रेरित है. यह ड्यूल-फ्यूल सेटअप CNG और पेट्रोल दोनों का उपयोग कर सकता है और फुल टैंक में 226 किलोमीटर की कुल रेंज देता है, जिससे संभावित खरीदारों की रेंज एंग्जायटी की समस्या हल हो जाती है. माइलेज और बचत इस CNG स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्कूटर 1 किलोमीटर चलाने में ₹1 से भी कम का खर्च करेगा, जो पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर्स के मुकाबले काफी सस्ता होगा. यह स्कूटर 1 किलोग्राम CNG में 84 किलोमीटर तक चल सकता है, जिससे यह काफी किफायती साबित होगा. इससे न सिर्फ जेब का बोझ हल्का होगा, बल्कि पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचेगा. अगर आप किफायती और इको-फ्रेंडली स्कूटर की तलाश में हैं, तो CNG स्कूटर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. हालांकि, आपको यह देखना होगा कि आपके शहर में CNG की सुविधा उपलब्ध है या नहीं. आने वाले समय में इस टेक्नोलॉजी के और बेहतर होने की उम्मीद है, जिससे यह स्कूटर मार्केट में धूम मचा सकता है. आसमान में उड़ान भरती मेडिकल क्रांति, हिंदुस्तान में आ रही है eVTOL एयर एम्बुलेंस The post TVS Jupiter अब चलेगा पेट्रोल और CNG दोनों पर! ₹1/KM से भी कम का खर्चा! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : जिले में उच्च जोखिमयुक्त समूहों में 14 दिनों तक होगी टीबी की स्क्रीनिंग व जांच

गोपालगंज. जिले में टीबी को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपने प्रयासों को तेज कर दिया है. राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बिहार के 10 जिलों में 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान जारी है. इसमें गोपालगंज जिला भी शामिल है. प्रतिदिन 100 उच्च जोखिम युक्त लोगों की टीबी स्क्रीनिंग करने का निर्देश अब अगले 14 दिनों में सभी उच्च जोखिमयुक्त समूहों में टीबी स्क्रीनिंग और जांच को प्राथमिकता दी जायेगी. स्क्रीनिंग एवं ट्रूनेट और सी-बीनेट टेस्टिंग के लिए अगले 14 दिनों का प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एसटीएस-एसटीएलएस, बीसीएम, बीएचएम प्रतिदिन आशा का आवंटित क्षेत्र के कम से कम 12 चिह्नित उच्च जोखिम युक्त व्यक्तियों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सी-बैक फाॅर्म भर कर मोबिलाइज करने तथा सीएचओ द्वारा प्रतिदिन 100 उच्च जोखिम युक्त व्यक्तियों में टीबी स्क्रीनिंग कर निक्षय पोर्टल पर अपलोड कर टेस्टिंग के लिए रेफर करने का निर्देश दिया गया है. 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान का मुख्य उद्देश्य सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान का मुख्य उद्देश्य निदान और उपचार सेवाओं को मजबूत करना है, खासतौर पर सबसे कमजोर समूहों के लिए. इनमें दूरदराज और वंचित क्षेत्रों में रहने वाले लोग, हाशिए पर रहने वाले समुदाय और मधुमेह, एचआईवी और कुपोषण जैसी सह-रुग्णता वाले व्यक्ति शामिल हैं. अभियान उन्नत निदान तक पहुंच में सुधार और उपचार शुरू होने में देरी को कम करने के लिए डिजाइन की गयीं विशेष रणनीतियों के साथ उच्च बोझ वाले क्षेत्रों को लक्षित करेगा. वहीं, सीडीओ डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि टीबी एक गंभीर संचारी रोग है. जिसका समय पर इलाज नहीं होने से एक दूसरे से संक्रमण बढ़ने की आशंका बनी रहती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : जिले में उच्च जोखिमयुक्त समूहों में 14 दिनों तक होगी टीबी की स्क्रीनिंग व जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों का किया गया चयन

सिमरी . प्रखंड संसाधन केंद्र सिमरी के प्रांगण में मंगलवार को निपुण बिहार मिशन के तहत प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. संकुल स्तर से चयनित प्रतिभागियों ने इस मेला भाग लिया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ पाण्डेय व डायट डुमरांव के व्याख्याता मनोरंजन कुमार द्वारा टीएलएम मेला का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर किया गया.संकुल स्तर पर चयनित विद्यालयों को प्रखंड स्तरीय मेला में भाग लेने का मौका दिया गया था. प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यालयों का चयन जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मेला मे भाग लेने के लिए किया गया. विषयगत तीन विद्यालयों को प्रथम पुरस्कार दिया गया.गणित विषय मे प्राथमिक विद्यालय अंजोर के डेरा प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं भाषा में मध्य विद्यालय दादाबाबा के डेरा एवं पर्यावरण में मध्य विद्यालय काजीपुर को प्रथम स्थान पर चयन किया गया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ पाण्डेय ने सभी चयनित विद्यालयों को शुभकामना देते हुए कहा कि स्पोर्ट्स-स्पोर्ट्स में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए टीएलएम की आवश्यकता होती है.विद्यालय व संकुल स्तर पर बच्चों व शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है.बच्चों व शिक्षकों मे प्रतिस्पर्धात्मक सोच विकसित करने के लिए टीएलएम मेला आयोजित की जाती है. टीएलएम के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई कराने से बच्चों मे पढ़ाई की प्रति रूचि बढती है.सभी चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.उद्घोषक की भूमिका विश्वजीत सहाय ने निभाई मौके पर प्रखंड साधनसेवी मनोज सिंह, चन्द्रहास राय, राम प्रवेश राम, डाटा ऑपरेटर ज्योति रंजन केशरी, शिक्षक मनीष शशी, सुबोध राय, अरविन्द खरवार,महेंद्र कुमार सिम्मी खातून, सहित अन्य लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों का किया गया चयन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : अवध एक्सप्रेस के लगेज कोच में चढ़ीं कई महिला यात्री, चलती ट्रेन से कूदी, एक जख्मी

बेगूसराय/ बरौनी. चलती हुई ट्रेन के डिब्बे से प्लेटफॉर्म पर छलांग लगाई कई श्रमिक स्त्री रेल यात्री गिर कर चोटिल हो गईं. घटना मंगलवार को बरौनी जंक्शन की प्लेटफॉर्म संख्या 08 पर घटित हुई. बताया जाता है कि तकरीबन सात बजकर 20 मिनट पर बरौनी से समस्तीपुर जा रही 19038 अवध एक्सप्रेस में गलती से कुछ श्रमिक स्त्री रेल यात्री ट्रेन के लगेज वाला कोच में चढ़ गईं. ट्रेन जब बरौनी से अपने नियत समय पर गंतव्य की ओर रवानगी भरी कि इसी बीच आनन-फानन में उक्त ट्रेन में चढ़ीं श्रमिक स्त्री यात्री गतिमान ट्रेन से ही बेखौफ हो प्लेटफॉर्म पर छलांग लगा दी. बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-आठ पर हुई घटना इस कारण कुछ क्षणों के लिए उक्त स्थल पर अफरातफरी की परिस्थिति उत्पन्न हो गई. जहां प्लेटफार्मों पर लोगों की आवाज सुन अवध एक्सप्रेस के ट्रेन मैनेजर (गार्ड) ने ट्रेन को रोक दिया. नतीजतन कई यात्री जो उक्त डिब्बे में सवार थीं, वे प्लेटफॉर्म पर उतर समक्ष प्लेटफॉर्म नंबर सात पर खड़ी बाघ एक्सप्रेस पर सवार हो गई. जबकि एक स्त्री के सिर से रक्तस्राव तेज थी किंतु मौके पर उपस्थित कुछेक लोगों ने उक्त स्त्री के सिर में कपड़े बांध दिया. अन्यथा अप्रिय घटना को टाला नहीं जा सकता था. घायल स्त्री यात्री के साथ ट्रेन से छलांग लगाई अन्य स्त्री यात्रियों ने बताया गया ये सभी अपने परिवार के भरण पोषण के लिए घर से दूर जाकर आलू की बुआई कर मजदूरी कर लौट रही हैं. विदित हो कि प्लेटफार्मों पर खड़ी ट्रेनों के कोच पर चढ़ने में कई यात्रियों की जत्था आए दिन अप्रिय घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं. बेखौफ होकर एक ओर स्त्री बोगी में पुरुष तो वहीं दूसरी ओर लगेज में कई यात्रियों की टोली सवार हो जाते हैं. कई बार विभागीय जांच अभियान के क्रम में कई दोषी यात्रियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत् कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाती है. बावजूद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए कई यात्री नियम को ताक पर रख कर सहज यात्रा करते पाए जाते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : अवध एक्सप्रेस के लगेज कोच में चढ़ीं कई स्त्री यात्री, चलती ट्रेन से कूदी, एक जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, उग्र महिलाओं ने कार्यालय में की तोड़फोड़

बखरी. बखरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों एवं सीमावर्ती जिला खगड़िया के स्त्रीओं को लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इससे आक्रोशित स्त्रीओं ने आज जहां संबंधित फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़ किया गया.वहीं मकान मालिक के साथ भी बदतमीजी की गई. घटना थाना के समीप स्थित बखरी–गढ़पुरा पथ के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज रामपुर की बात कही जा रही है. कई गांवों की स्त्रीओं का बनवाया था स्वयं सहायता समूह का ग्रुप इस संबंध में पीड़ित खगड़िया के रानी शकरपुरा निवासी शोभा देवी सहित सैकड़ों स्त्रीओं ने बताया कि अकहा, सिनुआरी, घाघरा,रानी शकरपुरा समेत अन्य कई गांव में आकर रित्मभरा फिनकोन प्राइवेट लिमिटेड के विशाल नाम के लड़के ने पहले स्वयं सहायता समूह का ग्रुप बनवाया. इसके बाद शनिवार को लोन पासबुक दिया गया.कहा गया कि ग्रुप की सभी स्त्रीओं को 40 से 50 हजार रुपए तक का लोन दिया जाएगा.इसके लिए कंपनी के कर्मियों के द्वारा 2000 से 5000 तक रुपया जमा कराया गया.वही शनिवार को हम लोगों ने जब पैसा जमा कर दिए तो कहा गया कि सोमवार को लोन मिल जाएगा और फोन करेंगे.सोमवार को जब फोन नहीं आया तो हम लोगों ने फोन करना शुरू कर दिए.इसी बीच कल शाम में विशाल नाम के लड़के ने कहा कि मंगलवार की सुबह में आप लोगों को पैसा मिल जाएगा. लेकिन आज भी जब पैसा नहीं मिला तो हम लोग रामपुर स्थित ऑफिस पहुंचे.लेकिन सबके सब यहां ऑफिस बंद कर फरार थे.वही फोन को भी बंद कर लिया गया है. स्त्री ने बताया कि ऑफिस में जब जांच पड़ताल किए तो कुछ ऐसा नहीं मिला.इस दौरान एक लड़का स्थिति को देखने के लिए आया.लेकिन मैनेजर को बुलाते रहे तो कोई नहीं आया.हम लोगों से लाखों रुपए की ठगी की गई है. मकान मालिक ने रोका, तो की गयी मारपीट इस दौरान आक्रोशित स्त्रीओं ने जहां ऑफिस में तोड़फोड़ किया है.वहीं मकान मालिक ने जब तोड़-फोड़ करने से रोका तो उसके साथ भी मारपीट और बदतमीजी की गई है. फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच हंगामा मचा रही स्त्रीओं को शांत कराने का प्रयास किया गया.लेकिन हंगामा कर रही स्त्रीओं ने रुपया दिलाने की मांग कर रहे थे.वही ऑफिस से स्त्रीओं द्वारा बाहर किए गए कुर्सी-टेबल आदि को जप्त कर थाना ले गई है.पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, उग्र स्त्रीओं ने कार्यालय में की तोड़फोड़ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top