Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Photos: जापान में भारतीय क्रिकेटरों की मस्ती, कोई बारिश के बीच घूमते तो कोई शॉपिंग करते आए नजर

Cricketers in Japan Photos: एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान पहुंची टीम इंडिया के खिलाड़ी टोक्यो की सड़कों पर बारिश का लुत्फ उठाते दिखे. खिलाड़ियों के खास अंदाज ने फैंस का ध्यान खींचा. The post Photos: जापान में हिंदुस्तानीय क्रिकेटरों की मस्ती, कोई बारिश के बीच घूमते तो कोई शॉपिंग करते आए नजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्थान का फिटनेस, हरियाणा का PUC और नंबर बिहार का… नोएडा में 9 मौतों वाली बस का पूरा काला चिट्ठा

Noida Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात चलती स्लीपर बस में लगी आग ने 9 यात्रियों की जान ले ली. दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रैवल्स की बस BR32PA8647 में करीब 30-35 यात्री सवार थे. शुरुआती जांच में AC में स्पार्क या ब्लास्ट के बाद इंजन के लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगने की आशंका जताई गई है. हादसे के बाद अब सिर्फ यह सवाल नहीं है कि बस में आग कैसे लगी. बस सड़क पर किस तरह दौड़ रही थी, उसके दस्तावेज कितने राज्यों से जुड़े थे और पुराने नियम उल्लंघनों के बावजूद उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, यह भी जांच का बड़ा हिस्सा बन गया है. बिहार में रजिस्ट्रेशन, हादसा यूपी में और रिकॉर्ड कई राज्यों से जुड़े वाहन रिकॉर्ड के मुताबिक BR32PA8647 का रजिस्ट्रेशन 5 अप्रैल 2023 को बिहार के मधुबनी RTO में हुआ था. यह नवंबर 2022 में निर्मित Eicher Pro 6019 S CWC BS-VI मॉडल की बस बताई गई है. रिकॉर्ड में बस का रंग काला दर्ज है. हादसे के बाद सामने आए परिवहन रिकॉर्ड में परमिट की शर्तों के उल्लंघन, वाहन में नियमों के विपरीत मॉडिफिकेशन और अन्य यातायात नियमों से जुड़े मामले भी दर्ज बताए गए हैं. राजस्थान का फिटनेस, हरियाणा का PUC हादसे के बाद बस के दस्तावेजों को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, बस का मूल रजिस्ट्रेशन बिहार का है, जबकि उसके फिटनेस प्रमाणपत्र का रिकॉर्ड राजस्थान और पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल यानी PUC का रिकॉर्ड हरियाणा से जुड़ा बताया जा रहा है. अगर ये रिकॉर्ड परिवहन विभाग की जांच में भी सही पाए जाते हैं तो यह जानना महत्वपूर्ण होगा कि बस की फिटनेस जांच राजस्थान में कब, किस प्राधिकरण या अधिकृत केंद्र पर हुई और हरियाणा में PUC किस तारीख को किस सेंटर से जारी हुआ था. सवाल सिर्फ यह नहीं कि फिटनेस कहां का था, जांच कैसी हुई? जानकारों के अनुसार, किसी व्यावसायिक वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र सड़क पर उसके संचालन की तकनीकी योग्यता से जुड़ा होता है. ऐसे में हादसे के बाद जांच का अहम बिंदु यह होगा कि जिस तारीख को बस का फिटनेस किया गया, उस समय AC सिस्टम, इंजन, वायरिंग, फायर सेफ्टी उपकरण, इमरजेंसी एग्जिट और वाहन की बॉडी की स्थिति कैसी थी. अगर फिटनेस के दौरान कोई तकनीकी खामी नहीं मिली थी तो हादसे से पहले बस की वास्तविक स्थिति क्या थी, इसका जवाब मेंटेनेंस और फिटनेस रिकॉर्ड से मिलेगा. PUC हरियाणा का था तो जांच का रिकॉर्ड भी अहम मीडिया रिपोर्टों में हरियाणा से जुड़े PUC रिकॉर्ड का उल्लेख सामने आया है. ऐसे में जांच का अगला सवाल यह होगा कि PUC कब हुआ, किस सेंटर पर हुआ और परीक्षण के दौरान वाहन से जुड़े कौन-कौन से मानक दर्ज किए गए. PUC मुख्य रूप से वाहन के प्रदूषण उत्सर्जन से संबंधित प्रमाणपत्र है, इसलिए इसे बस की यांत्रिक सुरक्षा या फिटनेस का विकल्प नहीं माना जा सकता है. 19 चालान का रिकॉर्ड भी सामने आया हादसे के बाद बस के पुराने ट्रैफिक रिकॉर्ड ने भी सवाल खड़े किए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक बस पर कुल 19 लंबित चालान और करीब 1.75 लाख रुपये की देनदारी बताई गई है, इनमें परमिट संबंधी उल्लंघन, रेट्रोफिटिंग और फ्यूल से जुड़े नियमों के उल्लंघन समेत कई मामले शामिल बताए गए हैं. दूसरी रिपोर्ट में बिना परमिट, ओवरस्पीडिंग और बिना ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े चालानों का भी उल्लेख है. अलग-अलग रिपोर्टों में लंबित चालानों की रकम में अंतर है, इसलिए अंतिम आंकड़ा परिवहन विभाग के प्रमाणित वाहन रिकॉर्ड से मिलान के बाद ही तय किया जाना चाहिए. कम उम्र के चालक से बस चलाने का भी चालान परिवहन रिकॉर्ड पर आधारित रिपोर्ट में जनवरी 2026 में कम उम्र के चालक से बस चलवाने से जुड़ा चालान होने की बात सामने आई है. जून 2025 में फ्यूल चेंज और रेट्रोफिटिंग से जुड़े नियमों के उल्लंघन का भी चालान बताया गया है. इसके अलावा परमिट संबंधी उल्लंघनों का रिकॉर्ड भी सामने आया है. यह पूरा रिकॉर्ड अब जांच एजेंसियों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि हादसे के बाद यह पता लगाना जरूरी है कि बस के खिलाफ पहले दर्ज कार्रवाई केवल चालान तक सीमित रही या वाहन की तकनीकी और संचालन संबंधी स्थिति की भी जांच की गई थी. हादसे से पहले यात्रियों ने दी थी खतरे की चेतावनी हादसे की FIR में इससे भी गंभीर बात सामने आई है. शिकायत के अनुसार, बस में बैठे यात्रियों को ड्राइवर केबिन की तरफ से जलने की बदबू महसूस हुई. यात्रियों ने चालक और परिचालक को बस रोककर जांच करने के लिए कहा था. FIR में आरोप है कि उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और कुछ देर बाद चालक की सीट के पास से आग की लपटें निकलने लगीं. FIR में चालक और परिचालक के व्यवहार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं. AC से शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में लिया विकराल रूप मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में बस के AC में स्पार्क, शॉर्ट सर्किट या ब्लास्ट की आशंका सामने आई है, इसके बाद इंजन में मौजूद लुब्रिकेंट ऑयल ने आग पकड़ ली और आग तेजी से पूरी बस में फैल गई. यह अभी प्रारंभिक जांच का निष्कर्ष है. अंतिम कारण फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद स्पष्ट होगा. आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्रियों को बस से निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिला. कुछ यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. दमकल और पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. अब जांच के घेरे में सिर्फ ड्राइवर नहीं, पूरा रिकॉर्ड हादसे के बाद चालक और परिचालक को हिरासत में लिया गया है तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. FIR में बस के चालक और परिचालक के खिलाफ हिंदुस्तानीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. लेकिन हादसे की पूरी तस्वीर समझने के लिए जांच को कई स्तरों पर आगे बढ़ाना होगा. बस का फिटनेस प्रमाणपत्र, PUC, परमिट, पुराने चालान, रेट्रोफिटिंग का रिकॉर्ड, AC और इंजन की तकनीकी स्थिति तथा हादसे से ठीक पहले चालक को यात्रियों की

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BMW 1 अक्टूबर को लॉन्च करेगी नई Naked Street Fighter बाइक, F 450 GS वाला इंजन मिलने की उम्मीद

लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी BMW ने इस साल अप्रैल में अपनी एडवेंचर बाइक F 450 GS लॉन्च की थी. अब कंपनी अपनी एंट्री-लेवल बाइक्स के पोर्टफोलियो को और भी मजबूत करने जा रही है. BMW ने सोशल मीडिया पर 1 अक्टूबर 2026 को एक नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने का टीजर जारी किया है. माना जा रहा है कि यह नया मॉडल F 450 GS के ही प्लेटफॉर्म पर आधारित एक शानदार ‘रोडस्टर’ बाइक हो सकती है. BMW G 310 R की जगह आएगी नई बाइक? पहले हिंदुस्तान में BMW की एंट्री-लेवल बाइक्स में G 310 R और G 310 GS शामिल थीं, जिन्हें अब कंपनी ने बंद कर दिया है. हालांकि, TVS के साथ मिलकर बनाई गई ट्रैक-फोकस्ड बाइक G 310 RR अभी भी बाजार में मौजूद है. BMW ने इसी साल अप्रैल में एकदम नए प्लेटफॉर्म पर बनी F 450 GS को पेश किया था. एक बेहतरीन एडवेंचर टूरर के रूप में आई इस बाइक में 420cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 48hp की पावर और 43Nm का टॉर्क जनरेट करता है. सेगमेंट में पहली बार दिए गए ईजी राइड क्लच (ERC) और मात्र 178 किलो वजन के साथ इस बाइक ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. ये भी पढ़ें: Nissan Pixo: 259 Km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक कार पेश, 28 मिनट में हो जाएगी 15-80% चार्ज, जानें 6 शानदार फीचर्स इंजन और सस्पेंशन में हो सकता है बदलाव अब BMW इसी दमदार प्लेटफॉर्म का विस्तार करते हुए एक नई नेकेड रोडस्टर बाइक ला रही है. उम्मीद है कि इस नई मोटरसाइकिल, जिसे BMW की नेमिंग के हिसाब से F 450 R नाम दिया जा सकता है में F 450 GS वाला ही इंजन मिलेगा. टीजर तस्वीर से बाइक की बहुत ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स साफ देखे जा सकते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि F 450 GS में 180mm ट्रैवल वाले 43mm के USD फोर्क्स मिलते हैं, लेकिन नई बाइक चूंकि एक रोडस्टर है, इसलिए इसके सस्पेंशन ट्रैवल को थोड़ा कम किया जा सकता है. ऐसा ही बदलाव इसके पिछले मोनोशॉक सस्पेंशन में भी देखने को मिल सकता है. किससे होगा मुकाबला और कितनी होगी कीमत? हाल ही में BMW ने F 450 GS की कीमतें बढ़ाई हैं, और अब इसकी शुरुआती कीमत 4.95 लाख रुपये हो गई है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी अपनी इस नई नेकेड रोडस्टर को किस कीमत पर उतारती है. बाजार में इस नई BMW बाइक का सीधा मुकाबला Aprilia Tuono 457 स्पेशल एडिशन (कीमत 3.99 लाख रुपये) और सिंगल-सिलेंडर वाली KTM 390 Duke R (कीमत 3.45 लाख रुपये) जैसी धाकड़ बाइक्स से होगा. इस नई बाइक की लॉन्चिंग 1 अक्टूबर, 2026 को शाम 5:30 बजे (हिंदुस्तानीय समयानुसार) होगी. लॉन्च से पहले इसके कुछ और टीजर और अहम डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है. ये भी पढ़ें: फुल चार्ज में 600km रेंज, 16 मिनट में चार्ज और 2.9 सेकंड में 100 की रफ्तार…Bentley की पहली इलेक्ट्रिक SUV Torcal लॉन्च The post BMW 1 अक्टूबर को लॉन्च करेगी नई Naked Street Fighter बाइक, F 450 GS वाला इंजन मिलने की उम्मीद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TMC Symbol Dispute: सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- मामला सुलझाने में कितना समय लगेगा

कोलकाता/नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के नाम और चिन्ह पर प्रतिबंध मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में हुई सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से पूछा कि तृणमूल कांग्रेस के नाम और चिन्ह किस पार्टी के हैं, इस मुद्दे को अंतिम रूप से सुलझाने में कितना समय लगेगा. ‘मामले को लंबा न खींचें’ इसी दिन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान, मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने चुनाव आयोग के वकील डीएस नायडू को समय पता करने का निर्देश दिया. कहा गया, “इससे बात करके पता लगाइए कि इसमें कितना समय लगेगा.” मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी की, “मामले को लंबा न खींचें.” अगली सुनवाई सोमवार को  इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को है. उस दिन ममता बनर्जी के वकील कपिल सिब्बल ने एक आवेदन दाखिल करते हुए कहा, “हम अभी चुनाव प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं चाहते. लेकिन, अक्टूबर में होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले इस मामले का निपटारा हो जाना चाहिए.” आयोग के अंतिम आदेश का इंतजार सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने ममता बनर्जी का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील कपिल सिब्बल के बयान को महत्व नहीं दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. दोनों पार्टियों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं. उन्हें अलग-अलग चुनाव चिन्ह मिले हैं. हमें आयोग के अंतिम आदेश का इंतजार करना चाहिए. मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले का निपटारा कब होगा, यह तय करने का कानूनी अधिकार आयोग के पास है. बार-बार मांगा जा रहा है समय कपिल सिब्बल ने उस दिन दलील दी कि ममता बनर्जी की तृणमूल पार्टी ने सभी दस्तावेज 2 जुलाई को जमा कर दिए थे. लेकिन विपक्षी खेमे ने बार-बार समय मांगा है. उन्होंने कहा, “चुनाव प्रक्रिया के दौरान यह फैसला क्यों लिया गया? आयोग ने पहले फैसला क्यों नहीं लिया? सर्वोच्च न्यायालय को यह तय करने दें कि क्या यह अंतरिम आदेश कानून के अनुसार सही है.  चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग नहीं  हम मौजूदा चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग नहीं कर रहे हैं, लेकिन आयोग को अक्टूबर तक इस विवाद को सुलझाने का निर्देश दिया जाना चाहिए. आयोग को आम चुनाव से पहले इस मामले को सुलझाना चाहिए.” इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “आप भी जुलाई-अगस्त में सुप्रीम कोर्ट आ सकते थे.” पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें विवाद के समाधान में लगता है समय  रीतब्रत तृणमूल का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता मुकुल रोहतोगी ने कहा, “इस विवाद के समाधान में समय लगता है. हमने शिवसेना और एनसीपी के मामलों में देखा है. आयोग को इस तरह समय सीमा नहीं दी जा सकती. इस मामले में समय दिया जाना चाहिए.” महत्वपूर्ण बात यह है कि न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची ने टिप्पणी की, “हमने शिवसेना मामले में लंबा समय लेने के परिणाम देखे हैं.” Also Read: Kolkata Direct Investment: कोलकाता को मिलने वाली है बड़ी सौगात, फ्रांस करेगा सीधा निवेश और शुरू हो सकती है डायरेक्ट फ्लाइट The post TMC Symbol Dispute: सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- मामला सुलझाने में कितना समय लगेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IIT ISM धनबाद की बड़ी खोज: अब मिट्टी नहीं, फ्लाई ऐश से मजबूत होंगे बांध, मिला भारतीय पेटेंट

धनबाद. आइआइटी आइएसएम धनबाद के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की रिसर्च टीम ने अर्थन डैम निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. संस्थान की “Earthen Dam Structure with Compacted Clay-Fly Ash-Lime Core” तकनीक को हिंदुस्तान प्रशासन के पेटेंट कार्यालय से पेटेंट मिल गया है. पेटेंट नंबर 601531 है और इसे 4 सितंबर 2026 को प्रदान किया गया. रिसर्च टीम के सदस्य सुबोध श्रीवास्तव ने भी पेटेंट मिलने की जानकारी साझा की है. इस तकनीक का उद्देश्य अर्थन डैम के कोर में इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक क्ले के एक हिस्से के विकल्प के रूप में फ्लाई ऐश और लाइम से तैयार कंपोजिट सामग्री का इस्तेमाल करना है. इससे एक ओर प्राकृतिक मिट्टी पर निर्भरता कम करने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश के उपयोग को बढ़ावा मिल सकता है. ये भी पढ़ें: The post IIT ISM धनबाद की बड़ी खोज: अब मिट्टी नहीं, फ्लाई ऐश से मजबूत होंगे बांध, मिला हिंदुस्तानीय पेटेंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal Ka Rashifal 25 September 2026: कल मिथुन को मिलेगा आर्थिक लाभ पर मीन को जोखिम भरे निवेश से बचना होगा

Kal Ka Rashifal 25 September 2026: कल शुक्रवार 25 सितंबर 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा. किसी को करियर में सफलता मिलेगी, तो किसी को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी. जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन तक कल का राशिफल. मेष राशि का कल का राशिफल पॉजिटिव: आज कामकाज में लाभकारी माहौल रहेगा. भागीदारों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर हो सकता है. नेगेटिव: जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और दूसरों की बातों को अनदेखा न करें. करियर: नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. फाइनेंस: धन लाभ के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है. लव लाइफ: रिश्ते में बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी. अविवाहितों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. हेल्थ: सामान्य स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन थकान को नजरअंदाज न करें. लकी नंबर: 9,लकी रंग: लाल वृषभ राशि का कल का राशिफल पॉजिटिव: कारोबार में उन्नति के संकेत हैं. नई योजना बनाने और उसे आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है. नेगेटिव: काम का दबाव बढ़ने से चिड़चिड़ापन हो सकता है. धैर्य बनाए रखें. करियर: नवीन कार्य की योजना सफल हो सकती है. विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी. फाइनेंस: व्यापार से आमदनी बढ़ सकती है. निवेश में जल्दबाजी से बचना बेहतर होगा. लव लाइफ: पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. हेल्थ: मानसिक शांति के लिए पर्याप्त आराम लें. लकी नंबर: 6, लकी रंग: सफेद मिथुन राशि का कल का राशिफल पॉजिटिव: आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. मित्रों से सहयोग मिलेगा और आपकी कोई विशेष इच्छा पूरी हो सकती है. नेगेटिव: दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने से बचें. अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट रखें. करियर: कार्यक्षेत्र में नए संपर्क भविष्य में लाभ दे सकते हैं. फाइनेंस: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. अतिरिक्त आय का कोई रास्ता बन सकता है. लव लाइफ: रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. पुराने मित्र से मुलाकात मन खुश कर सकती है. हेल्थ: सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन खान-पान संतुलित रखें. लकी नंबर: 5, लकी रंग: हरा कर्क राशि का कल का राशिफल पॉजिटिव: आज कर्क राशि के जातक चुनौतियों के बावजूद समझदारी से परिस्थितियों को संभाल सकते हैं. नेगेटिव: शत्रु या विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. करियर: कार्यस्थल पर सावधानी से काम करें और विवादों से दूरी रखें. फाइनेंस: खर्च पर नियंत्रण जरूरी है, वरना आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. कर्ज लेने से बचें. लव लाइफ: संतान या परिवार से जुड़ी चिंता रिश्ते के माहौल को प्रभावित कर सकती है. खुलकर बात करें. हेल्थ: तनाव और नींद की कमी से बचें. लकी नंबर: 2, लकी रंग: सफेद सिंह राशि का कल का राशिफल पॉजिटिव: राजकीय कार्यों में सफलता मिलने और पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. मन प्रसन्न रहेगा. नेगेटिव: सफलता मिलने पर अति-आत्मविश्वास से बचें. करियर: नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलने के संकेत हैं. फाइनेंस: यात्रा या काम से धन लाभ हो सकता है. आय के नए अवसर भी मिल सकते हैं. लव लाइफ: पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. रिश्ते में गर्मजोशी बढ़ेगी. हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी आराम के लिए समय निकालें. लकी नंबर: 1, लकी रंग: सुनहरा कन्या राशि का कल का राशिफल पॉजिटिव: आपके प्रयास और उत्साह से कई जरूरी काम पूरे होंगे. घर में मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा. नेगेटिव: मेहमानों और सामाजिक जिम्मेदारियों के कारण निजी कामों के लिए समय कम मिल सकता है. करियर: कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. फाइनेंस: खर्च सामान्य रहेगा. घरेलू जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है. लव लाइफ: परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. हेल्थ: भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है. लकी नंबर: 5, लकी रंग: हरा ये भी पढ़ें: Budh Nakshatra Parivartan: 1 अक्टूबर से शुरू होंगे इन 6 राशि वालों के अच्छे दिन, स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध तुला राशि का कल का राशिफल पॉजिटिव: संपत्ति संबंधी मामलों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकता है. शुभ समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा. नेगेटिव: कागजी काम करते समय छोटी गलती भी परेशानी दे सकती है, इसलिए दस्तावेज ध्यान से जांचें. करियर: कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी और आपकी बात को महत्व मिलेगा. फाइनेंस: आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. संपत्ति से जुड़ा लाभ संभव है. लव लाइफ: पार्टनर से भविष्य को लेकर सकारात्मक बातचीत होगी. हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. नियमित दिनचर्या बनाए रखें. लकी नंबर: 6, लकी रंग: गुलाबी वृश्चिक राशि का कल का राशिफल पॉजिटिव: नए लोगों से संपर्क बनेगा. यश, कीर्ति और मान-सम्मान में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं. नेगेटिव: नए संपर्कों पर तुरंत भरोसा करने से बचें. जरूरी जानकारी साझा करते समय सावधानी रखें. करियर: वाणिज्य और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रह सकता है. फाइनेंस: व्यापार में लाभ की संभावना है. आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं. लव लाइफ: किसी नए व्यक्ति से आकर्षण या परिचय बढ़ सकता है. हेल्थ: ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन तनाव से बचने की कोशिश करें. लकी नंबर: 9, लकी रंग: मैरून धनु राशि का कल का राशिफल पॉजिटिव: आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं. नेगेटिव: धनु राशि वालों के सुख-सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बजट प्रभावित हो सकता है. करियर: काम में प्रगति होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. फाइनेंस: वाहन, संपत्ति या अन्य सुविधाओं पर खर्च संभव है, लेकिन आर्थिक स्थिति संभली रहेगी. लव लाइफ: वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. पार्टनर का सहयोग मिलेगा. हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. यात्रा के दौरान खान-पान का ध्यान रखें. लकी नंबर: 3, लकी रंग: पीला मकर राशि का कल का राशिफल पॉजिटिव: अचानक धन लाभ की संभावना है. आपकी उम्मीद के अनुसार कई काम पूरे हो सकते हैं. नेगेटिव: अचानक मिले अवसर में जल्दबाजी से फैसला न लें. करियर: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है. फाइनेंस: आर्थिक लाभ के योग हैं. घर में कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं. लव लाइफ: परिवार और पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा. हेल्थ:

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bus Fire Video: देश के तीन शहरों में बसों में लगी भीषण आग, ग्रेटर नोएडा हादसे में 9 यात्रियों की मौत

Bus Fire Video: गुरुवार 24 सितंबर को देश के तीन शहरों से बस में आग लगने की घटनाएं सामने आईं. ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग में 9 यात्रियों की मौत हो गई. वहीं, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस आग की चपेट में आ गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए. हैदराबाद में भी श्रीशैलम जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल बस में आग लग गई. इस घटना में भी किसी के हताहत होने की समाचार नहीं है. ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस में लगी भीषण आग दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण आग लग गई. हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई. बस में करीब 35 यात्री सवार थे. घटना जेवर थाना क्षेत्र में रात करीब 11:20 बजे हुई. सूचना मिलने के बाद पुलिस, बचाव दल और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल विभाग के हवाले से पीटीआई ने बताया, 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. धुएं के बीच बस के अंदर तलाशी लेने पर 9 यात्री मृत मिले. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी सिस्टम में चिंगारी या शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को हिरासत में लिया है. मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह राजस्थान से आ रही एक निजी स्लीपर बस में आग लग गई. यह बस उदयपुर से पुणे जा रही थी. पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 7:20 बजे पनवेल के पास हुई. बस में 14 यात्री सवार थे, लेकिन आग लगने के बाद सभी समय रहते बाहर निकल गए. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस की एयर कंडीशनिंग प्रणाली में तकनीकी खराबी को आग की वजह माना जा रहा है. हैदराबाद में श्रीशैलम जा रही बस में आग हैदराबाद में तड़के श्रीशैलम जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल बस में आग लग गई. घटना करमनघाट हनुमान मंदिर के पास हुई. फायर विभाग के अधिकारी के अनुसार, बस में 38 यात्री सवार थे. आग लगने की सूचना रात करीब 2:15 बजे मिली. दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. राहत की बात रही कि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की समाचार नहीं है. शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है. ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: स्लीपर बस में लगी भयंकर आग, 9 लोगों की जलकर मौत; PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान The post Bus Fire Video: देश के तीन शहरों में बसों में लगी भीषण आग, ग्रेटर नोएडा हादसे में 9 यात्रियों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NSE IPO Listing: सुस्त शुरुआत के बाद दौड़ा शेयर, ₹1800 पर लिस्टिंग के बाद 5% से ज्यादा उछाल

NSE IPO Listing : हिंदुस्तानीय शेयर बाजार के इतिहास में गुरुवार का दिन बेहद ऐतिहासिक रहा, जब देश के सबसे बड़े एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने प्रतिद्वंद्वी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर अपनी शुरुआत की. बीएसई पर एनएसई के शेयरों की शुरुआत थोड़ी सुस्त रही और यह 1,785 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले महज 0.84 फीसदी के प्रीमियम के साथ 1,800 रुपये पर लिस्ट हुआ. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार बाजार खुलते ही खरीदारी का दौर शुरू हुआ और कुछ ही देर में शेयर 5.14 फीसदी की बढ़त के साथ 1,876.70 रुपये के स्तर तक पहुंच गया. इसके साथ ही एनएसई अब आधिकारिक तौर पर एक पब्लिक ट्रेडेड कंपनी बन गया है. 34 लाख रिटेल निवेशकों को मिले शेयर, 36 लाख का हुआ परिवार लिस्टिंग के भव्य समारोह में NSE के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस IPO में 34 लाख से अधिक खुदरा (रिटेल) निवेशकों को शेयर आवंटित किए गए हैं. उन्होंने कहा, “अब हमारे पास 36 लाख शेयरधारकों का एक बड़ा परिवार है. एनएसई और इसके मिशन पर भरोसा जताने के लिए हम पूरे निवेशक समुदाय के प्रति दिल से आभारी हैं.” वहीं, NSE के चेयरमैन श्रीनिवास इंजेती ने कहा कि यह लिस्टिंग संस्थान के लिए एक नए युग की शुरुआत है. उन्होंने कहा, “पीछे मुड़कर देखने पर हमें गर्व होता है, आज चारों ओर देखकर आभार का भाव है और जब हम आगे देखते हैं, तो हमारे ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी और जवाबदेही का अहसास होता है.” 22,561 करोड़ का था मेगा IPO, 5.69 गुना हुआ था सब्सक्राइब देश के सबसे बड़े पब्लिक इश्यूज में शुमार एनएसई का 22,561 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 17 से 21 सितंबर के दौरान खुला था. इस दौरान इसे निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 5.69 गुना सब्सक्राइब हुआ. ऑफर पर रखे गए 8.86 करोड़ शेयरों के मुकाबले कुल 50.40 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं, जिसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 12.68 गुना भरा था. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) था, जिसमें मौजूदा शेयरधारकों ने 12.64 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे. दो दशकों का सपना हुआ सच: BSE एमडी इस ऐतिहासिक मौके पर बीएसई के प्रबंध निदेशक सुंदररमन राममूर्ति ने एनएसई की लिस्टिंग को ‘सपने का सच होना’ बताया. दो दशक तक एनएसई से जुड़े रहे राममूर्ति ने कहा कि बीएसई के मंच पर एनएसई का स्वागत करना उनके लिए बड़े गर्व और सम्मान की बात है. वर्षों के लंबे इंतजार और रेगुलेटरी मंजूरियों के बाद आखिरकार एनएसई की लिस्टिंग हिंदुस्तानीय फाइनेंशियल मार्केट के इतिहास का एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुई है. ये भी पढ़ें: Cyclone Arnab : आधा हिंदुस्तान नहीं जानता कैसे रखे जाते हैं चक्रवाती तूफानों के नाम? ऐसे हुई थी इस सिलसिले की शुरुआत The post NSE IPO Listing: सुस्त शुरुआत के बाद दौड़ा शेयर, ₹1800 पर लिस्टिंग के बाद 5% से ज्यादा उछाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बैंक भी नहीं पहचान पाए ‘नकली का खेल’, मेरठ Axis Bank चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 186 शाखाएं जांच के घेरे में

Meerut Axis Bank Currency Chest: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था और कैश स्क्रूटनी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है. मेरठ के मंगलपांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में जब 13 महीने के जमा कैश का ऑडिट किया गया, तो वहां लाखों रुपये मूल्य के जाली नोट मिलने से हड़कंप मच गया. अब पुलिस और जांच एजेंसियां यह खंगालने में जुटी हैं कि यह महज बैंक कर्मचारियों की लापरवाही है या इसके पीछे जाली नोटों का कोई संगठित सिंडिकेट काम कर रहा है. 13 महीने की नकदी की जांच में सामने आए जाली नोट एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट के प्रबंधक सरताज सिंह ने मामले को लेकर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को शिकायत दी थी. शिकायत के मुताबिक, करेंसी चेस्ट से जुड़ी विभिन्न शाखाओं से जमा कराई गई नकदी की जांच के दौरान जाली नोटों का पता चला. बैंक ने 1 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक करीब 13 महीने की अवधि में जमा हुई नकदी की जांच की, जिसमें अलग-अलग मूल्यवर्ग के नकली नोट मिले. इस करेंसी चेस्ट से एक्सिस बैंक की करीब 186 शाखाएं जुड़ी हुई हैं. 500 से 50 रुपये तक के 1323 जाली नोट बरामद जांच में कुल 1323 जाली नोट मिलने की बात सामने आई है. इनमें 500 रुपये के 805, 200 रुपये के 142, 100 रुपये के 279 और 50 रुपये के 97 नोट शामिल हैं. बैंक के मुताबिक, कुछ नोट पुराने हैं, जबकि कुछ नोट दो हिस्सों में मिले, जिन्हें दोबारा चिपकाया गया था. जाली नोटों की कुल कीमत 4,63,650 रुपये बताई गई है. किस शाखा से पहुंचे नोट, पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड इतनी बड़ी संख्या में जाली नोटों के करेंसी चेस्ट तक पहुंचने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट किस शाखा से जमा होकर यहां पहुंचे और नकदी की जांच के दौरान उनकी पहचान क्यों नहीं हो सकी. जांच के दायरे में बैंक कर्मचारियों की संभावित भूमिका के साथ-साथ नोटों के स्रोत और करेंसी चेस्ट तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को भी शामिल किया गया है. पुलिस संबंधित शाखाओं से नकदी जमा होने के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज जुटा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामला कर्मचारियों की लापरवाही का है या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क है. Must Read- ‘समोसा लेने गई तो घर कर दिया लॉक’, शाहजहांपुर में दहेज के लिए बहू पर जुल्म, CCTV से बचकर पिटाई का आरोप The post बैंक भी नहीं पहचान पाए ‘नकली का स्पोर्ट्स’, मेरठ Axis Bank चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 186 शाखाएं जांच के घेरे में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Astro Tips: शुभता के लिए घर-दुकान में लगाएं ये चित्र, जानें क्या कहती हैं मान्यताएं

Astro Tips: हिंदुस्तानीय धार्मिक परंपरा में घर और दुकान की सजावट को केवल सौंदर्य से नहीं जोड़ा जाता, बल्कि कई प्रतीकों को शुभता, सकारात्मकता और आध्यात्मिक संरक्षण से भी जोड़ा गया है. कुत्ता, बानर, गिद्ध और नाग जैसे जीवों के चित्रों को लेकर अलग-अलग धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं प्रचलित हैं. हालांकि, इन मान्यताओं को धार्मिक परंपरा के रूप में समझना चाहिए, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित उपाय के रूप में नहीं. कुत्ते का चित्र ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन बताते हैं कि धार्मिक मान्यताओं में कुत्ते को बटुक भैरव और यमराज का वाहन माना गया है. वहीं ज्योतिषीय परंपरा में इसका संबंध शनि देव से भी जोड़ा जाता है. मान्यता है कि घर या दुकान में कुत्ते का चित्र ऐसी जगह लगाया जा सकता है, जहां से आने-जाने वाले लोगों की नजर उस पर पड़े. इसे सुरक्षा और नकारात्मक प्रभावों से बचाव का प्रतीक माना जाता है. वानर का चित्र वानर को भगवान हनुमान जी का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान जी साहस, शक्ति और संकट से रक्षा के प्रतीक हैं. वास्तु और ज्योतिषीय मान्यताओं में घर या दुकान की दक्षिण-पश्चिम दिशा में हनुमान या बानर का चित्र लगाने की बात कही जाती है. मान्यता है कि इससे सकारात्मक और दैवीय ऊर्जा बनी रहती है तथा नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है. गिद्ध का चित्र गिद्ध का उल्लेख हिंदुस्तानीय परंपरा में जटायु के रूप में भी मिलता है, जिन्होंने माता सीता की रक्षा के लिए रावण का विरोध किया था. इसी वजह से गिद्ध को साहस, त्याग और रक्षा का प्रतीक माना जाता है. कुछ मान्यताओं में घर-परिवार को संकट, दुर्घटना या कठिन समय से बचाने के लिए गिद्ध के चित्र का उल्लेख मिलता है. हालांकि, ऐसी मान्यताओं के लिए वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं. ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में रखे नकली पौधे और फूल कहीं बढ़ा तो नहीं रहे नकारात्मकता? जानें वास्तु के ये जरूरी नियम नाग देवता का चित्र नाग देवता भगवान शिव से विशेष रूप से जुड़े हुए हैं. भगवान शिव के गले में नाग का विराजमान होना इस संबंध को दर्शाता है. घर या दुकान में शिव परिवार के साथ नाग देवता का चित्र लगाना धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है. ज्योतिषीय परंपरा में नागों का संबंध राहु-केतु और नाग दोष जैसी अवधारणाओं से भी जोड़ा जाता है. जीव जंतुओं की चित्रों से संबंधित ज्योतिषीय पक्ष ज्योतिष में विभिन्न प्रतीकों और दिशाओं को ग्रहों तथा ऊर्जाओं से जोड़ा जाता है. कुत्ते का संबंध शनि, जबकि नाग का संबंध कई परंपराओं में राहु-केतु से माना जाता है. हनुमान जी की उपासना को मंगल और शनि से जुड़े कष्टों में धार्मिक उपाय के रूप में बताया जाता है. ये मान्यताएं परंपरागत ज्योतिष पर आधारित हैं, वैज्ञानिक निष्कर्ष नहीं. डिस्क्लेमर: दिए गए कंटेंट में ज्योतिष से जुड़ी मान्यताएं हैं. नया विचार इन मान्यताओं और दावों की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है. The post Astro Tips: शुभता के लिए घर-दुकान में लगाएं ये चित्र, जानें क्या कहती हैं मान्यताएं appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top