Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

होली मिशन हाई स्कूल में हिन्दी दिवस सप्ताह का भव्य आयोजन

नया विचार न्यूज़ (झून्नू बाबा) समस्तीपुर :होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर की सभी शाखाओं, मोहनपुर, काशीपुर, सतमलपुर और दलसिंहसराय में बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ हिन्दी दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर वर्ग 8 की छात्राओं ने बड़े मनोयोग से हिन्दी दिवस पर अपनी भावपूर्ण नृत्य एवं हिन्दी भाषा के संवर्द्धन पर बड़े ही कलात्मक ढंग से कव्वाली गायन हृदयग्राही प्रस्तुतियों से न केवल हिन्दी भाषा को गौरवान्वित किया बल्कि प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में उपस्थित संस्था के सभी पदाधिकारियों, शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में उपस्थित छात्र/छात्राओं को भाव-विभोर कर दिया।इसी क्रम में प्रेप और बाल-वाटिका के छात्र/छात्राओं ने चौठ-चंदा एवं तीज पर रंगीन परिधान में अपनी प्रस्तुतियों से सबको न केवल सम्मोहित किया बल्कि हिंदुस्तानीय संस्कृति की परम्परा से दर्शकों को अवगत कराकर हिंदुस्तानीय संस्कृति के प्रति अपने सजग दृष्टिकोणों से भी लोगों को रूबरू किया।मौके पर उपस्थित होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के माननीय प्रबन्ध निदेशक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा से बिहार विधान परिषद के लोकप्रिय भावी प्रत्याशी डा० धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर जी ने हिन्दी दिवस पर आयोजित सप्ताह पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत एवं भाव-नृत्य की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि,हिंदी हमारी मातृभाषा के साथ-साथ राष्ट्रभाषा भी है। हिंदी एक ऐसी सहज, सरल और सुबोध भाषा है जिसने अपनी सादगी, सच्चाई और सजीव चित्रण से हमें सदा एकता के सूत्र में बाँधने का सफल प्रयास किया। हिन्दुस्तान की संतान होने के नाते हमें हिंदी के विकास की गति को बढ़ाना चाहिए। हिंदी हमारे देश की शान है, यही हमारी पहचान है।हिंदुस्तानीय संस्कृति के गणेश चतुर्थी और तीज पर बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना कर उन्होंने कहा कि होली मिशन अपने उद्देश्य ‘हिंदुस्तानीय सभ्यता एवं संस्कृति का संरक्षक’ के प्रति सदा सजग रहा है और रहेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन और शानदार तरीके से हिन्दी दिवस सप्ताह को मनाने के लिए सभी शिक्षकों एवं बच्चों के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्राचार्य गंगा नारायण झा ने सभा के समापन भाषण में कहा कि हिन्दी भाषा और हिंदुस्तानीय संस्कृतियों के बीच अन्योन्याश्रय संबंध है, दोनों एक दूसरे के पूरक हैं; अतः दोनों के प्रति हमारी सजगता सच्चे हिंदुस्तानीय की पहचान है।

समस्तीपुर

भगवान श्रीकृष्ण-राधा की प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के बरूणा पुल चौक पर स्थापित भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की प्रतिमा का शुक्रवार की शाम श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विसर्जन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भव्य विसर्जन जुलूस निकाला। जुलूस को गांव के विभिन्न मार्गों से भ्रमण कराते हुए नून नदी के तट पर ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलश सहित प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से नदी के जल में विसर्जित किया। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में स्त्री और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रतिमा विसर्जन के बाद 551 कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया। साथ ही सभी कन्याओं को खोइछा प्रदान किया गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। विसर्जन जुलूस में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

समस्तीपुर

प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखण्ड अंतर्गत उ.उ.मा.वि. नौआचक सह उ.म. वि. नौआचक के प्रांगण में शनिवार को कक्षा 6 से 12 छात्राओं के बीच निबंध-लेखन, पेंटिंग एवं स्पेलिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 115 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें तीनों विधाओं के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल तथा सभी प्रतिभागियों के बीच पुरुस्कार वितरण किया गया। इसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदन कुमार झा, शिक्षक शंभू कुमार,कुंदन कुमार झा, पुष्पेन्द्र कुमार, उज्जवल कुमार रौशन, श्याम कुमार, मनीष कुमार राम, आयुषी कुमारी, अंजली रानी, साहिल कुमार, शंभू राय आदि शिक्षक –शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया।

समस्तीपुर

मेंटेनेंस कार्य को लेकर 5 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। विद्युत शक्ति उपकेंद्र गंगापुर एवं 11 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार, 13 सितंबर को 33 केवी गंगापुर लाइन की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान विद्युत शक्ति उपकेंद्र गंगापुर से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली आपूर्ति बंद रहने से फतेहपुर वाला, गंगापुर, लाटबसेपुरा, जितवारपुर कुम्हीरा, नगर पंचायत मुसरीघरारी, रुपौली बुजुर्ग, बरबट्टा एवं नौवाचक पंचायत क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पांच घंटे तक बिजली की समस्या का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग के अनुसार 33 केवी गंगापुर लाइन तथा 11 केवी लाइन में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। कार्य के दौरान विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी, ताकि कर्मी सुरक्षित तरीके से रखरखाव का कार्य पूरा कर सकें। विभाग ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली से संबंधित जरूरी उपकरणों की वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। इस संबंध में मुसरीघरारी के कनीय विद्युत अभियंता मोहम्मद रिजवान ने जानकारी देते हुए बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित समय के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

अपराध, समस्तीपुर

नया मोड़: जन्म प्रमाण पत्र में 16 साल की निकली पीड़िता, अब पॉक्सो एक्ट की जांच

प्राथमिकी में उम्र 19 वर्ष दर्ज, पंजाब के प्रशासनी अस्पताल से जारी जन्म प्रमाण पत्र में 20 सितंबर 2010 जन्मतिथि अंकित नया विचार न्यूज़ सरायरंजन (समस्तीपुर)। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार का भय दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर धमकी देने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले में पीड़िता का जन्म प्रमाण पत्र सामने आया है। इसमें उसकी जन्मतिथि 20 सितंबर 2010 अंकित है। प्रमाण पत्र पंजाब प्रशासन के एक प्रशासनी अस्पताल से निर्गत बताया जा रहा है। इस जन्मतिथि के आधार पर पीड़िता की उम्र करीब 16 वर्ष होती है। ऐसे में मामला नाबालिग किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म का बन सकता है और जांच में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जुड़ सकती हैं। बताया गया है कि पीड़िता की मां के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें उसकी उम्र 19 वर्ष बताई गई है। अब सामने आए जन्म प्रमाण पत्र के बाद यह जांच का विषय बन गया है कि प्राथमिकी में पीड़िता की उम्र 19 वर्ष किस आधार पर दर्ज की गई थी। परिजनों के अनुसार, बच्ची का जन्म पंजाब के एक प्रशासनी अस्पताल में हुआ था। उस समय उसके पिता पंजाब में रहकर मजदूरी करते थे। इसी दौरान प्रशासनी अस्पताल से उसका जन्म प्रमाण पत्र जारी हुआ था। मामले में करीब पांच माह पहले हथियार का भय दिखाकर दो युवकों द्वारा पीड़िता के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई थी। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। अब जन्म प्रमाण पत्र सामने आने के बाद पुलिस के सामने पीड़िता की वास्तविक उम्र का सत्यापन करना महत्वपूर्ण हो गया है। उम्र की पुष्टि होने के बाद प्राथमिकी में धाराओं में बदलाव की संभावना है। यदि जांच में पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से कम पाई जाती है तो मामले में पॉक्सो एक्ट के प्रावधान लागू होने का रास्ता साफ हो सकता है।

समस्तीपुर

भूदान आंदोलन के प्रणेता विनोबा भावे की जयंती मनाई

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगापुर में शुक्रवार को समाजसेवी एवं भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने की। उन्होंने विनोबा भावे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विनोबा भावे ने सत्य, अहिंसा, त्याग, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। भूदान आंदोलन के माध्यम से उन्होंने समाज में समानता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया। उनके विचार आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से विनोबा भावे के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में राज कुमार, नूतन कुमारी, रूबी कुमारी, आरती कुमारी, शुभम कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

प्रशिक्षण शिविर से लौटे एनसीसी कैडेटों को मिला प्रमाण-पत्र

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अख्तियारपुर में 12 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-9 से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे विद्यालय के आठ जूनियर डिवीजन एवं सात जूनियर विंग कैडेटों के सम्मान में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक भाग लेने वाले सभी 15 कैडेटों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।   समारोह में एनसीसी प्रशिक्षक निपुल बैमारी एवं रामा हरि सिंह तथा प्रशिक्षित कैडेट अधिकारी रामनंदन शर्मा ने कैडेटों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता, आत्मविश्वास, टीम भावना, राष्ट्रप्रेम और सेवा-भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. सीमा कुमारी ने कैडेटों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कैडेटों से प्रशिक्षण शिविर में सीखे अनुशासन एवं जीवन-मूल्यों को दैनिक जीवन में उतारने तथा अन्य विद्यार्थियों को भी एनसीसी से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।इस अवसर पर कैडेटों ने प्रशिक्षण शिविर के अनुभव साझा किए। विद्यालय परिवार ने सभी कैडेटों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मियों ने भी कैडेटों का उत्साहवर्धन किया।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

आरओबी निर्माण को रेलवे की हरी झंडी, 12 से 27 सितंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक, मधेपुरा-बैजनाथपुर के बीच बनेगा आरओबी, रेलवे ने दी हरी झंडी

12 से 27 सितंबर तक अलग-अलग तिथियों में लिया जाएगा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक, कई ट्रेनों के समय में बदलाव नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– सहरसा-पूर्णिया कोर्ट रेलखंड पर सड़क और रेल यातायात को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण पहल की है। दौरम मधेपुरा और बैजनाथपुर स्टेशनों के बीच समपार संख्या 95 ‘बी’ पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने रेलवे की ओर से आवश्यक स्वीकृति प्रदान कर दी है। ‘पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ के तहत बनने वाले इस आरओबी के निर्माण से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। गर्डर लॉन्चिंग सहित अन्य तकनीकी कार्यों को पूरा करने के लिए रेलवे की ओर से विभिन्न तिथियों में ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया गया है। इन तिथियों में रहेगा ब्लॉक मधेपुरा-बैजनाथपुर रेलखंड पर गाड़ी संख्या 75261 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट पैसेंजर के गुजरने के बाद ब्लॉक प्रभावी होगा। 12, 13, 15, 17 और 20 सितंबर को सुबह 8:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक चार घंटे ब्लॉक रहेगा। 26 सितंबर को सुबह 8:20 बजे से पूर्वाह्न 11:20 बजे तक तीन घंटे तथा 27 सितंबर को सुबह 8:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक चार घंटे ब्लॉक लिया जाएगा। कई ट्रेनों के समय में बदलाव ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 55570 सहरसा-पूर्णिया पैसेंजर 12, 13, 15, 17, 20 और 27 सितंबर को सहरसा जंक्शन से 90 मिनट पुनर्निर्धारित होकर चलेगी। 26 सितंबर को इसे सहरसा और बैजनाथपुर के बीच 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। गाड़ी संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस को 12, 13, 15, 17, 20 और 27 सितंबर को सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा के बीच 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल एक्सप्रेस 12, 15 और 27 सितंबर को पूर्णिया कोर्ट से 90 मिनट पुनर्निर्धारित होकर रवाना होगी। 26 सितंबर को इसे बनमनखी जंक्शन और दौरम मधेपुरा के बीच 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार अन्य मेल/एक्सप्रेस एवं मालगाड़ियों का परिचालन भी नियंत्रित किया जा सकता है। आरओबी बनने से जाम से मिलेगी राहत समपार संख्या 95 ‘बी’ पर आरओबी बनने के बाद रेलवे फाटक के बंद होने से सड़क पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। लेवल क्रॉसिंग समाप्त होने से सड़क और रेल यातायात की सुरक्षा भी बढ़ेगी। इसके अलावा एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, स्कूली वाहनों और आम यात्रियों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। आरओबी निर्माण से कोसी और सीमांचल क्षेत्र में सड़क एवं रेल नेटवर्क के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होने के साथ व्यापार, परिवहन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। रेलवे प्रशासन ने निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है।

समस्तीपुर

जन संवाद में डीएम ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन कर आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी देने को कहा नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन संवाद में प्राप्त आवेदनों का नियमित अनुश्रवण करते हुए मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही, आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका बिना अनावश्यक विलंब के निष्पादन किया जाए। जन संवाद का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का सीधे संज्ञान लेकर उनका प्रभावी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

अपराध, ताजा ख़बर, समस्तीपुर

ह’थि’यार दिखाकर युवती से सा”मू’हिक दु”ष्क”र्म का आरोप, वीडियो बनाकर दी ध”म’की, पांच माह तक भय के कारण चुप रही पीड़िता, वीडियो सामने आने पर हुआ मामले का खुलासा

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन (समस्तीपुर)। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार का भय दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना करीब पांच माह पुरानी बताई जा रही है। पीड़िता की मां के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार, 8 सितंबर को पीड़िता की मां के मोबाइल पर एक वीडियो आया। वीडियो में उनकी पुत्री के साथ दो युवक कथित रूप से दुष्कर्म करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो देखने के बाद मां ने बेटी से पूछताछ की। शुरुआत में युवती काफी भयभीत रही और कुछ बताने से इनकार करती रही। काफी समझाने के बाद उसने करीब पांच माह पहले हुई घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पीड़िता ने बताया कि एक रात वह शौच के लिए गांव के एक खेत में गई थी। वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने कथित रूप से हथियार दिखाकर उसे डराया और जबरन पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा तथा वीडियो प्रसारित कर दिया जाएगा। आरोप है कि इसी भय का फायदा उठाकर बाद में भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। परिवार की सुरक्षा को लेकर डरी युवती ने पांच माह तक घटना किसी को नहीं बताई। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई और थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top