Hot News

समस्तीपुर

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

नगर निगम की महिला सफाई कर्मी सफाई कर्म में तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर ,जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती 

नया विचार समस्तीपुर–  समस्तीपुर में तेज रफ्तार बाइक ने नगर निगम स्त्री कर्मी को मारी ठोकर ।इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में कराया भर्ती ।जख्मी स्त्री नगर निगम सफाई कर्मी बेबी देवी उम्र 38 वर्ष मनोज राम की पत्नी के रूप में हुई हैं जो समस्तीपुर जिले के मथुरापुर की रहने वाली हैं ।जो आज सुवह में वार्ड 34 में दरभंगा समस्तीपुर मुख्यमार्ग के डिवाइडर पर झाड़ू से सफाई कर रही थी उसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट सवार युवक ने ठोकर मारकर फरार हो गया ।वही जख्मी स्त्री सफाई कर्मी को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा वो इलाजरत हैं । इस संबंध में सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार राम का बताना है कि मवेशी अस्पताल वार्ड 34 में डिवाइडर के पास सफाई कर रही थी इस दौरान उसे एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिस दौरान स्त्री सफाई कर्मी बूरी तरह जख्मी हो गई ।जख्मी मरीज की मथुरापुर के मानोज राम की पत्नी है। नगर निगम से मांग करते हैं की स्त्री सफाई कर्मी का इलाज के दौरान उसकी वेतन मिले इलाज का खर्चा दिया जाए ।क्योंकि सफाई कर्मी बहुत गरीब हैं अगर इसका खर्च नगर निगम नही करेगी तो आगे आंदोलन किया जाएगा साथ ही जो भी सफाई कर्मी काम के दौरान जख्मी होता है या कोई अनहोनी होता है तो उसका इलाजे नगर निगम करे यह उसकी जिम्मेदारी हैं साथ ही स्त्रीओं से मुख्यमार्ग पर बने डिवाइडर की सफाई कार्य बंद किया जाए। वहां पर पुरुष सफाई कर्मी को बहाल किया जाए । इस संबंध में नगर आयुक्त केडी प्रज्वल ने बताया कि स्त्री सफाई कर्मी जो 34 वार्ड में साफ कर रही थी उसी दौरान बाइक सवार ने ठोकर मार दी है । इलाज कराया जा रहा है जो भी होगा हर संभव मदद की जाएगी ।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में डीआरएम की अध्यक्षता में स्थायी वार्ता तंत्र की इस वर्ष की प्रथम बैठक संपन्न

नया विचार समस्तीपुर।समस्तीपुर मंडल में आज मंडल रेल प्रबंधक  विनय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में इस वर्ष की प्रथम स्थायी वार्ता तंत्र (PNM) की प्रथम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक आलोक कुमार झा के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारीगण, सभी शाखाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस बैठक में रेल कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई, जिसमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषय शामिल रहे— • कर्मचारियों के वेतन, भत्ते एवं पदोन्नति संबंधी विषयों पर चर्चा • रेलवे कॉलोनियों एवं कार्यस्थलों की अवस्थापना सुविधाओं में सुधार • कर्मचारियों की सुरक्षा एवं कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के उपाय • स्टाफ की संख्या, नई भर्ती एवं अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर विचार-विमर्श मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बैठक के दौरान कहा कि रेलवे कर्मचारी किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं, और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि रेलवे प्रशासन हरसंभव समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।बैठक के दौरान कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए, जिनमें कर्मचारियों की आवासीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, कार्यस्थलों पर सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत करने तथा कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही गई।इस बैठक का संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक कुमार के द्वारा किया गया।

बिहार, समस्तीपुर

Railway News- यात्रियों की अधिक अत्यधिक भीड़ को देखते हुए 01 वन-वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन

नया विचार समस्तीपुर।यात्रियों की अत्याधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा 01 वन-वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा जिसका विवरण निम्नानुसार है –  1. गाड़ी सं. 05581 दरभंगा-आनंद विहार वन-वे स्पेशल – दिनांक 02.04.2025 को यह स्पेशल दरभंगा से 18.30 बजे खुलकर सीतामढ़ी, रक्सौल नरकटियागंज, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 18.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 19 कोच होंगे ।

शिक्षा, समस्तीपुर

खेतिहर किसान के लाल ने किया कमाल, बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में 454 अंक लाकर लहराया परचम

नया विचार सरायरंजन।प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग निवासी सुधीर कुमार गिरि के बड़े पुत्र शिवम कुमार गिरि ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इन्टर (साइंस ) की वार्षिक परीक्षा में 454 अंक प्राप्त कर अपने माता पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बताते चलें कि शिवम ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड की परीक्षा में भी 427 अंक लाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया था। शिवम अपनी सफलता का श्रेय अपने माता– पिता तथा अपने गुरुजनों को दिया है। इस छात्र के पिता एक मध्यम वर्गीय किसान हैं। इस छात्र की सफलता पर युवा समाजसेवी सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार इंकलाबी, शिक्षक माधव कुमार, देव कुमार शर्मा,शंकर गिरि मुन्ना गिरि,कौशिक, नीतेश गिरि,रौशन गिरि, विकास कुमार राय,अंकित गिरि आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

समस्तीपुर

सरायरंजन के रामनाथ देवांश को मिली नवोदय विद्यालय के नामांकन में सफलता 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के झखड़ा पतैली निवासी प्रो. हरिओम कुमार एवं शिक्षिका देविका कुमारी के पुत्र रामनाथ देवांश ने इस वर्ष नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में नामांकन को लेकर आयोजित परीक्षा में सफलता मिली है। रामनाथ देवांश ने प्राथमिक विद्यालय बसढिया सीमान के छात्र के रुप में यह सफलता अर्जित की है। उसका नामांकन नवोदय विद्यालय बिरौली,पूसा में होगा। सफल छात्र को स्पोर्ट्सकूद एवं तबला वादन में गहरी अभिरुचि है। उसकी सफलता पर दादा रामबाबू झा,दादी नीलू झा के अलावा शिक्षक अविनाश राय ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

समस्तीपुर

उ मा वि लाटबसेपुरा में उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य संपन्न

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड के कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर सह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटबसेपुरा में बुधवार को वार्षिक परीक्षा के उपरांत उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य संपन्न हो गया। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने बताया कि 21 मार्च से 26 मार्च तक इस विद्यालय में उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन, परीक्षाफल का संधारण एवं सभी छात्र-छात्राओं के ग्रेडिंग का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि विभागीय निदेशानुसार दूसरे विद्यालय की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। आगामी 29 मार्च को अभिभावकों की बैठक बुलाकर परीक्षा फल का प्रकाशन एवं प्रगति पत्र का वितरण किया जाएगा। उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य में सीआरसी समन्वयक सत्यनारायण शर्मा, शिक्षक अरुण कुमार महतो,गंगा नारायण विद्यार्थी, अविनाश कुमार सुमन, जितेंद्र कुमार मिश्र,अजीत कुमार प्रसाद, रिया राज, मौसम कुमारी आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

समस्तीपुर

समारोहपूर्वक मनी महादेवी वर्मा की जयंती 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में बुधवार को प्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई । समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि महादेवी वर्मा प्रसिद्ध कवयित्री,सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी थीं। उन्हें आधुनिक मीरा भी कहा जाता है। वह हिंदी साहित्य में छायावाद आंदोलन की प्रमुख स्तंभों में एक मानी जाती हैं। उन्होंने कविताओं के साथ रेखाचित्र,संस्मरण, निबंध,डायरी आदि गद्य विधाओं में भी योगदान किया। मौके पर शिक्षक– शिक्षिकाओं में राज कुमार, कुमार गौरव,संजीव कुमार झा, संजीत कुमार, नयनतारा, अंबिका कुमारी आदि मौजूद रहे।

बिहार, समस्तीपुर

मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान लगातार जारी, जुर्माने के रूप में 38.63 लाख का रेल राजस्व हुआ प्राप्त

नया विचार समस्तीपुर  :समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके ।इसी क्रम में दिनांक 25.03.2025 को समस्तीपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर सुबह 6.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक 16 घंटे तक किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया ।  इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम, जिसमे लगभग 205 टिकट जाँचकर्मी एवं RPF आरपीएफ जवान शामिल थे, द्वारा स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया जिसमें बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के ट्रेनों में यात्रा करने के कुल 4995 मामलों से जुर्माने के रूप में 38.63 लाख की राशि प्राप्त हुई। इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच की गई ।इस अभियान में जंक्शन स्टेशन के सभी FOB, प्रवेश/निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्मों आदि पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात किये गये। इस टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप स्टेशन के टिकट काउंटरो पर बढ़ी हुई भीड़ देखी जा रही है और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

समस्तीपुर

गेटमैन ने ट्रेन रुकवा कर गम्भीर मरीज को रेलवे क्रॉसिंग करवाया पार, लोगो ने बना ली वीडियो अव हो रहा वायरल 

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर में एक रेलवे गुमटी के गेटमैन का मदद का वीडियो सामने आया है जहां ट्रेन को रोक कर गंभीर मरीज को इलाज के लिए रेलवे ट्रेक पार करवाया ।जिस दौरान वह खुद मरीज के परिजनों के साथ चलते दिखाई दिए ।स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । पूरी घटना समस्तीपुर जिले के मुक्तापुर रेलवे स्टेशन गुमटी संख्या 2 स्पेशल की है । जहां गुमटी पर फंसे मरीज समस्तीपुर किसी निजी अस्पताल से इलाज करा कर रेफर मरीज को इलाज के लिए दरभंगा ले जा रहा था इस दौरान मुक्तापुर स्पेशल दो गुमटी का फाटक लगा हुआ था और इस दौरान काफी भीड़ थी मरीज की स्थिति देखकर परिजनों ने पहले गेटमैन से मदद की गुहार लगाई उसके बाद गेटमैन मोहम्मद अंशु ने गार्ड से बात कर सेटिंग वाली ट्रेन को 10 से 20 सेकंड रुकवा कर मरीज को रेलवे क्रॉसिंग पर करवा दिया । या पूरी घटना सोमवार संध्या 4:00 बजे की है जहां मुक्तापुर रेलवे गुमटी स्पेशल टू बंद था बंद रहने की बजह ट्रेन का सेटिंग करवाया जा रहा था । इस दौरान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर से गम्भीर मरीज पंकज कुमार को लेकर जा रहा था तभी रेलवे गुमटी बंद होने से वो फंस गया था । तभी गॉड ने उसे ट्रेन रुकवाकर पार करवा दिया । वही गेट मैन रेलवे कर्मचारी मोहम्मद अंशु का बताना है कि हम लोग ट्रेन का सटिंग करवा रहे थे इस दौरान अधिक जाम होने की वजह से वह फंसा हुआ था मरीज गंभीर था इसी को देखते हुए तो हमने गार्ड से रिक्वेस्ट कर सटिंग हो रहे गाड़ी को 10 से20 सेकंड बीसीएन खाली गाड़ी थी सटिंग चल रहा था उसे रुकवा कर उसे मरीज को मैंने खुद पर करवाया और फिर सटिंग का कार्य चालू रहा ।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में सनकी देवर ने भावी को तेज धारदार हथियार से काटा, पांच हजार रुपया नही देने पर कर दिया सात बच्चों की हत्या

नया विचार समस्तीपुर- समस्तीपुर में सनकी देवर ने भाभी को तेज धारदार हथियार से गला काटकर की हत्या पहले बाल नोचकर की मारपीट फिर तेज धारदार हथियार से काटा गला ।पांच हजार रुपया नही देने पर दीया घटना को अंजाम सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी । पूरी घटना समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर वार्ड 9 की हैं जंहा दिन के दो बजे कपड़े धो रहें स्त्री से दिबार ने पहले बाहर कमाने जाने के लिए पहले पांच हजार रुपया मांगा नही देने पर पहले उसके साथ बाल नोचकर पहले मारपीट किया बाद में तेज धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी । स्त्री की पहचान धर्मेंद्र पासवान के पत्नी बीना देवी के रूप में हुई है जिसके साथ शिशु हैं ।मृतका के पति धर्मेंद्र पासवान का बताना है कि मेरा भाई बदल पासवान जो पहले भी हमारी पत्नी के साथ मारपीट करता था आज कपड़ा धोने के दौरान उसे पांच हजार रुपया बाहर जाने के लिए मंगा और नहीं देने पर उसे तेज धारदार हथियार से गला काट दिया । हम लोग पांच भाई हैं सभी भाइयों की शादी हो चुकी है लेकिन इसकी तीन बार शादी हुई और पत्नी से मारपीट कर सभी को भगा दिया ।घर पर ही रहता है कोई काम नही करता मेरी पत्नी ही उसको खाना बनाकर खिलाता था । वहीं सूचना पर पहुंची कल्याणपुर थाने की पुलिस ने सब को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच में जुट गई है । वही हत्यारा देवरा फरार है । इस मामले में सदर एसडीपीओ 2 विजय कुमार महतो ने बताया कि आज तीन बजे पुलिस को सूचना मिली थी की देवर ने एक स्त्री की गला काटकर हत्या कर दी ,सूचना पर पुलिस पहुंची तबतक हत्यारा देवर फरार हो चुका था ।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानवीन कर रही है ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top