DC vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पावरप्ले में ही झकझोर कर रख दिया, जब भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की धारदार गेंदबाजी के दम पर डीसी के 6 बैटरों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. दोनों गेंदबाजों ने अपनी पहली ही गेंद से हमला बोला और पावर प्ले में दिल्ली की टीम 13-6 पर सिमट गई. सभी धाकड़ बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. पावरप्ले में 13 रनों का स्कोर आईपीएल में अब तक सबसे कम पावरप्ले स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम था, जो 2009 में हुआ था. उस समय भी आरसीबी ही विपक्षी टीम थी. नीचे पढ़ें एक-एक ओवर का हाल
पहले ओवर में साहिल परख आउट
भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ओवर में ही आरसीबी को बड़ा झटका दिया. डीसी के लिए डेब्यू करने वाले साहिल परख दो गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर ने इस युवा ओपनर को क्लीन बोल्ड कर दिया.
𝙎𝙬𝙞𝙣𝙜 it like Bhuvi 🤌
Vintage Bhuvneshwar Kumar at his very best ❤️
Updates ▶️ https://t.co/HIiNNEutP0#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/esscp0jTec
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026
दूसरे ओवर में राहुल और समीर रिजवी हुए आउट
दूसरा ओवर लेकर जोश हेजलवुड आए. हेजलवुड ने पहला शिकार केएल राहुल काकिया और उसी ओवर में समीर रिजवी को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने पहली की गेंद पर केएल राहुल को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच करा दिया. इसके अगले ही गेंद पर समीर रिजवी ने भी डक पर अपना कैच जितेश शर्मा को थमाया. दो ओवर के बाद डीसी का स्कोर 7-3 था.
Josh Hazlewood being so 𝙂𝙤𝙤𝙙 👌
🎥 The #RCB seamer starts his spell sending back KL Rahul and Sameer Rizvi 😮
Updates ▶️ https://t.co/HIiNNEutP0#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/OSMRlv07PX
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026
तीसरे ओवर में स्टब्स और अक्षर गए पवेलियन
तीसरा ओवर लेकर भुवनेश्वर कुमार आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दिया. स्टब्स का शानदार कैच देवदत्त पडिक्कल ने पकड़ा. स्टब्स एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर स्पोर्ट्स रहे थे. अब अक्षर पटेल क्रीज पर थे और दो गेंद स्पोर्ट्सने के बाद वह भी बिना खाता खोले चौथी गेंद पर आउट हो गए. जितेश शर्मा ने एक बार फिर शानदार कैप लपका. तीन ओवर के बाद डीसी का स्कोर 8-5 हो गया.
चौथे ओवर में नीतीश राणा का शिकार
हेजलवुड भी पूरे जोश में थे और उन्होंने पारी के चौथे ओवर में नीतीश राणा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. राणा नौ गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए. राणा का कैच देवदत्त पडिक्कल ने पकड़ा. इस प्रकार पावरप्ले में ही डीसी ने अपने 6 विकेट गंवा दिए. पावरप्ले में टीम केवल 13 ही रन बना सकी. इस पूरे प्रकरण में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने तीन-तीन विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें…
Angkrish Raghuvanshi पर लगा जुर्माना, आउट होने के बाद दिखाया था गुस्सा
IPL 2026 में इस बड़ी चूक पर गया सुनील गावस्कर का ध्यान, BCCI से कर दी ये डिमांड
The post DC vs RCB: भुवनेश्वर और हेजलवुड ने DC की लगा दी लंका, पावरप्ले का लोवेस्ट स्कोर 13/6 appeared first on Naya Vichar.

