Hot News

DU के टॉप Lady Shri Ram College में एडमिशन कैसे लें? CutOff उड़ा देगी होश!

UG Admission CutOff 2025 in Hindi: दिल्ली यूनिवर्सिटी की नंबर 1 स्त्री कॉलेज Lady Shri Ram College (LSR) NIRF रैंकिंग 2024 में टॉप 10 में शामिल है. CUET के बाद LSR में एडमिशन पाना हर लड़की का सपना होता है, लेकिन सीटें सीमित और कॉम्पिटिशन जबरदस्त है. इस लेख में हम बताएंगे कि 2025 में LSR के प्रमुख कोर्स के लिए अनुमानित CUET कटऑफ स्कोर क्या हैं, और एडमिशन पक्का करने के लिए आपको क्या करना पड़ेगा. यहां आप UG Admission CutOff 2025 के बारे में जानें.

LSR CUET Cutoff 2025 (Expected Scores)

पिछले आंकड़ों और रिपोर्ट्स के अनुसार डीयू के टाॅप काॅलेज में कुछ कोर्स की अनुमानित कटऑफ यहां बताई जा रही है-

कोर्स अनुमानित कटऑफ (2025 CUET)
BA (Hons) Psychology 783 से 793
BA (Hons) Political Science 777 से 787
B.Com (Hons) 765 से 775
BA (Hons) Economics 725 से 735
BA (Hons) English 767 से 777
BA (Hons) History 759 से 769
B.Sc (Hons) Mathematics 623 से 633

नोट- Lady Shri Ram College में कटऑफ की जानकारी रिपोर्ट्स के आधार पर है. कॉमर्स, साइकोलॉजी और पॉलिटिकल साइंस में कटऑफ बहुत हाई होती है. संभावति कटऑफ में बदलाव हो सकता है. ऑफिशियल वेबसाइट जरूर देखें.

एडमिशन पाने के लिए जरूरी टिप्स

  • अच्छा स्कोर पाने की तैयारी करें और 700 से अधिक स्कोर पर नजर रखें
  • CSAS पोर्टल (DU Admission Portal) पर समय से रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग करें
  • कुछ बैकअप ऑप्शन भी रखें, जैसे BA Programme या अन्य DU कॉलेज
  • अगर कोई सीट मिल जाए, तो स्थगन तक फीस जमा करें, वरना सीट रद्द हो सकती है.

UG Admission CutOff 2025: कैंडिडेट्स क्या करें?

LSR जैसे कॉलेज में एडमिशन आप तभी पक्का कर सकते हैं जब आपका CUET स्कोर स्मार्ट स्ट्रैटेजी के साथ मजबूत हो. अगर आपका स्कोर 765 से 785 के बीच है, तो Pschology, Political Science या B.Com (Hons.) जैसे कोर्सेस में आपकी पहुंच काफी बेहतर है.

यह भी पढ़ें- Hansraj College CUET CutOff 2025: DU हंसराज कॉलेज में एडमिशन कितने स्कोर पर होगा? यहीं से पढ़े थे शाहरुख खान!

यह भी पढ़ें- 100000 की सैलरी और हजारों में 1 का Selection, कौन होते हैं देश के सबसे खतरनाक योद्धा?

The post DU के टॉप Lady Shri Ram College में एडमिशन कैसे लें? CutOff उड़ा देगी होश! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top