Hot News

Emraan Hashmi ने पूरी की Awarapan 2 की शूटिंग, शेयर किया ‘इट्स अ रैप’ मोमेंट

Awarapan 2: इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है. 19 साल बाद आवारापन का सीक्वल दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है. इस बीच फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसकी जानकारी खुद इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

इमरान हाशमी ने शेयर की खास तस्वीर

इमरान हाशमी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘आवारापन 2’ के क्लैपरबोर्ड की तस्वीर शेयर की. इस पर “इट्स अ रैप” लिखा नजर आया, जिससे साफ हो गया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

बता दें कि ‘आवारापन 2’ की अनाउंसमेंट 21 अप्रैल 2026 को की गई थी. अब शूटिंग खत्म होने के बाद फैंस की नजरें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं. 19 साल बाद लौट रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है.

फिल्म में कौन होगी लीड एक्ट्रेस?

‘आवारापन 2’ में एक बार फिर इमरान हाशमी शिवम के किरदार में नजर आएंगे. वहीं उनके साथ दिशा पटानी लीड रोल में दिखाई देंगी. खास बात यह है कि दिशा पटानी पहली बार Vishesh Films के साथ काम कर रही हैं.

फिल्म का एक पोस्टर भी पहले जारी किया गया था, जिसमें एक हाथ पर पक्षी का टैटू दिखाया गया था. यह टैटू फ्रीडम और नई शुरुआत को दर्शाता है.

कब रिलीज होगी आवारापन 2?

मेकर्स के मुताबिक, फिल्म का बाकी काम अब अंतिम चरण में है. ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को हिंदुस्तान और विदेशों के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

19 साल पहले आई थी ‘आवारापन’

साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ में इमरान हाशमी ने शिवम नाम के एक हिटमैन का किरदार निभाया था. फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था. इसमें श्रिया सरन, मृणालिनी शर्मा और आशुतोष राणा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. हालांकि, रिलीज के समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन बाद में इसकी कहानी, गानों और इमरान हाशमी की एक्टिंग ने इसे दर्शकों के बीच एक कल्ट फिल्म बना दिया.

यह भी पढ़ें: Maa Behen के लिए माधुरी दीक्षित ने की खास तैयारी, बोलीं- अब तो अंग्रेजी बोलते समय भी निकल जाता है ‘हमरा’

The post Emraan Hashmi ने पूरी की Awarapan 2 की शूटिंग, शेयर किया ‘इट्स अ रैप’ मोमेंट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top