GK Question: कई बार बहुत सारे शब्द एक जैसे लगते हैं, लेकिन उनका मतलब अलग-अलग होता है. आम बोलचाल में आप किसी भी तरह इन शब्दों को यूज करें चलता है. लेकिन अगर आप भाषा के प्रोफेशनल हैं या फिर लोगों के बीच बोलना आपका काम है तो फिर एक-एक शब्द का सही मतलब पता होना चाहिए. राजा (King), महराजा (Emperor) और सम्राट (Monarch) ये तीनों ही शब्द का मतलब एक-सा लगता है. लेकिन आज हम आपको तीनों के बीच का अंतर बताएंगे.
क्या है Monarch का मतलब?
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए इनका सही अंतर समझना बेहद जरूरी है. सबसे पहले बात करें Monarch की, तो यह एक व्यापक (general) शब्द है. Monarch का मतलब होता है ऐसा शासक, जिसके पास किसी देश या राज्य की सर्वोच्च सत्ता होती है. इसमें King, Queen, Emperor या Empress सभी शामिल हो सकते हैं. यानी Monarch कोई विशेष पद नहीं, बल्कि एक श्रेणी (category) है.
King का मतलब भी जान लीजिए
अब बात करें King की. King आमतौर पर किसी एक देश या राज्य का शासक होता है. यह पद वंशानुगत (hereditary) होता है, यानी राजा का पद परिवार में आगे बढ़ता है. इतिहास में कई प्रसिद्ध King हुए हैं, जिन्होंने अपने-अपने राज्यों पर शासन किया.
Emperor का मतलब
वहीं Emperor का पद King से बड़ा माना जाता है. Emperor आमतौर पर एक साम्राज्य (Empire) का शासक होता है, जिसमें कई राज्य या क्षेत्र शामिल होते हैं. दूसरे शब्दों में, Emperor के अधीन कई King भी हो सकते हैं. यही वजह है कि Emperor की शक्ति और अधिकार King की तुलना में अधिक व्यापक होते हैं.
अगर आसान तरीके से समझें तो Monarch एक छतरी शब्द है, King एक राज्य का शासक और Emperor कई राज्यों के समूह यानी साम्राज्य का शासक होता है.
प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC और अन्य प्रशासनी एग्जाम में इस तरह के जनरल नॉलेज के सवाल अक्सर पूछे जाते हैं. इसलिए इन बेसिक लेकिन महत्वपूर्ण शब्दों को समझना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान का सबसे गर्म शहर कौन सा? जानिए कहां पड़ती है सबसे ज्यादा गर्मी
The post GK Question: राजा, महराजा और सम्राट में क्या है अंतर? नहीं जानते होंगे आप appeared first on Naya Vichar.

