Hot News

Happy Birthday Dhoni: कैप्टन कूल के संघर्ष और मुकाम की कहानी कहता है रांची का यह डायग्नोस्टिक सेंटर

Happy Birthday Dhoni: रांची के हरमू रोड के न्यूबर्ग पल्स के बाहर कदम रखते ही आपको एक खास ‘जोश और भरोसे’ का अहसास होता है. यहां दीवारों पर महेंद्र सिंह धौनी की प्रेरणादायक तस्वीरें, पैकेजिंग पर उनकी छवि और सोशल मीडिया पोस्ट्स में उनकी जीवनशैली की झलक है. हर जगह ‘कैप्टन कूल’ का प्रभाव साफ नजर आता है. इस जगह पर मैच के दौरान स्पोर्ट्से गये उनके मनपसंद शॉट्स की तस्वीरें आपका स्वागत करेंगी.

माही की मौजूदगी का अहसास

यही नहीं, इस भवन के मुख्य दीवार पर धौनी के शॉट्स के कटआउट भी लगे हुए हैं, जो आपको हर पल माही की मौजूदगी का अहसास दिलाता है. डायग्नोस्टिक सेंटर के दोनों फ्लोर में धौनी की यादों को बेहतरीन तरीके से संजोकर रखा गया है. सेंटर के इंट्री गेट की बायीं ओर से धौनी के कुल छह पोस्टर लगाये गये हैं, जिनमें उनके पसंदीदा शॉट्स को दर्शाये गये है.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फर्स्ट फ्लोर पर सिग्नेचर बोर्ड

मालूम हो कि इस भवन के पहले फ्लोर पर एक सिग्नेचर बोर्ड लगाया गया है, जिसमें माही के नाम संदेश लिखे हुए हैं. वहीं, सीढ़ी के पास वर्ल्ड कप-2011 की प्रतिरुप आकृति भी रखी गयी है, जिसमें सभी देशों के झंडे लगे हुए हैं. हर जांच के डिस्प्ले के साथ कैप्टन कूल की बेहतरीन शॉर्ट्स की झलक भी दिखती है.

एक फ्रेम में 2007 से 2017 वर्ल्ड कप की यादें

वहीं, पहले और दूसरे फ्लोर पर वर्ष 2007 वर्ल्ड कप से लेकर वर्ष 2017 के वर्ल्ड कप की यादों को एक फ्रेम में रखा गया है. इसमें कैप्टन कूल की तस्वीर के साथ उनकी उपलब्धियों की झलक भी दिख रही है. जबकि दूसरे तल पर वर्ष 1962 से लेकर वर्ष 1983 तक के ऑफिशियल टीमों के भी रिकॉर्ड वहां प्रदर्शित की गयी है. इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों के हस्ताक्षर भी शामिल हैं. इन रिकॉर्ड को एक फ्रेम में रखा गया है.

इसे भी पढ़ें Happy Birthday Dhoni: इसके आगे की तू दास्तां मुझसे सुन…, नया विचार के साथ सुनिए एमएस धोनी के पसंदीदा गाने

चेन्नई सुपर किंग्स की यादों का पिटारा

DHONI CSK
Dhoni in csk

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल में लगातार अपना जलवा बिखेर रहे महेंद्र सिंह धौनी जिस रंग के कपड़े और हेलमेट पहनकर परफॉर्म करते हैं. वह भी यहां डिस्प्ले के तौर पर रखा गया है. यही नहीं, जिस बल्ले से स्पोर्ट्सकर उन्होंने मुकाम हासिल किया है, वो भी वहां रखे हुए हैं. साथ में गेंदे भी हैं.

पसंदीदा शॉट्स और पुरानी बाइक का स्केच

डायग्नोस्टिक सेंटर के सिलिंग में धौनी के पसंदीदा शॉट्स और उनकी पुरानी बाइक यामाहा आरएक्स-100 की भी स्केच बने हुए हैं. यह बाइक उस समय की जब वो स्पोर्ट्स को लेकर संघर्ष कर रहे थे. वहीं, दूसरे तल के सिलिंग में कैप्टन कूल की जर्सी नंबर सात की झलक दिखायी गयी है.

इसे भी पढ़ें

Happy Birthday Dhoni: क्रिकेट स्पोर्ट्सने और देखने वाले तो महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं हीं, रांची की लड़कियां भी उनकी दीवानी हैं. जानें क्या है इसकी वजह.

Happy Birthday MS Dhoni: शेन वार्न के सपने में आते थे सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी के शॉट्स से हैरान रह गये विस्टन

यारों के यार महेंद्र सिंह धोनी : 43वें जन्मदिन पर जानें माही के बारे में खास बातें

The post Happy Birthday Dhoni: कैप्टन कूल के संघर्ष और मुकाम की कहानी कहता है रांची का यह डायग्नोस्टिक सेंटर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top