Hot News

Healthy Salad Cheela Recipe: झट से घटने लगेगा आपका वजन, बस आज से खाना शुरु कर दें सलाद चीला

Healthy Salad Cheela Recipe: अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और रोज सोचते हैं कि हेल्दी और टेस्टी नाश्ता क्या खाएं तो ये सलाद चीला रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है. यह चीला खीरा, टमाटर और हरी सब्जियों से भरपूर होता है जो न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि आपके पेट को देर तक भरा भी रखती है.इसमें कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. तो चलिये जानते है इस रेसिपी के बारे में जो बस कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है.

सामग्री

  • 1 खीरा (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
  • 2 चम्मच हरा धनिया
  • 1 कप बेसन
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चुटकी हींग
  • स्वाद अनुसार नमक
  • थोड़ा पानी (घोल बनाने के लिए)
  • 1-2 चम्मच तेल (सेकने के लिए)

बनाने का तरीका

  • एक बर्तन में खीरा, टमाटर, प्याज और हरा धनिया डालें.
  • अब इसमें बेसन, हल्दी, मिर्च, हींग और नमक मिलाएं.
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक न ज्यादा पतला, न ज्यादा गाढ़ा घोल बनाएं.
  • तवा गरम करें उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं.
  • अब एक कलछी घोल लेकर तवे पर गोल फैला दें जैसे डोसा बनाते हैं.
  • धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.
  • गरमागरम सलाद चीला हरी चटनी या दही के साथ खाएं.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

The post Healthy Salad Cheela Recipe: झट से घटने लगेगा आपका वजन, बस आज से खाना शुरु कर दें सलाद चीला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top