Hot News

IPL Points Table में टॉप पर पहुंची RCB, प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प

IPL Points Table: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया. विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया. इस जीत के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है. इसके साथ आरसीबी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की दावेदार भी बन गई है.

आरसीबी इस जीत के साथ 12 मैचों में 8 जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, पॉइंट्स टेबल में गुजरात की टीम दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे और पंजाब किंग्स चौथे नंबर पर है. इस हार के बाद कोलकाता का प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का सफर कठिन हो गया है. कोलकाता की टीम 4 जीत के साथ 8वें नंबर पर है. जबकि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

IPL 2026 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट (NRR)
1 RCB 12 8 4 0 16 +1.053
2 GT 12 8 4 0 16 +0.551
3 SRH 12 7 5 0 14 +0.331
4 PBKS 11 6 4 1 13 +0.428
5 CSK 11 6 5 0 12 +0.185
6 RR 11 6 5 0 12 +0.082
7 DC 12 5 7 0 10 -0.993
8 KKR 11 4 6 1 9 -0.198
9 MI (E) 11 3 8 0 6 -0.585
10 LSG (E) 11 3 8 0 6 -0.907

मुकाबले का हाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए. जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने 71 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उसके अलावा रिंकू सिंह ने नाबाद ने 49 और कैमरून ग्रीन ने 32 रन बनाए.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट से मुकाबले को जीत लिया. विराट कोहली ने शतकीय पारी स्पोर्ट्सते हुए टीम को आसानी से जीत दिला दी. विराट कोहली ने नाबाद 105 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 39, जेकब बेथेल ने 15 और रजत पाटीदार ने 11 रन बनाए. कोलकाता के लिए कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: RCB vs KKR: विराट कोहली के शतक से जीता बेंगलुरु, कोलकाता को हराकर टॉप पर पहुंची RCB

The post IPL Points Table में टॉप पर पहुंची RCB, प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top