Hot News

Jio यूजर्स की मौज, अब खाना ऑर्डर करने पर होगा 600 रुपये का फायदा, साथ में मिलेगा कैशबैक भी

Jio Recharge Plan: अगर आप Jio यूजर हैं और आप ज्यादातर ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, तो फिर ये समाचार खास आपके लिए है. क्योंकि, आज हम आपको रिलायंस जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसे रिचार्ज करने पर आपको फायदा ही फायदा होगा. इस प्लान में न सिर्फ आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा बल्कि यह ऑनलाइन खाने पर भी आपके 600 रुपये तक बचाएगा. सबसे खास बात तो इस प्लान में आपको 50 रुपये का कैशबैक भी आपको मिलेगा. जियो का ये प्लान 84 दिनों वाला है. यानी कि ऑफर्स के साथ-साथ आपको लंबी वैलिडिटी भी मिलेगी. तो फिर चलिए जानते हैं जियो के इस प्लान की कीमत और इसमें मिल रहे बेनेफिट्स के बारे में.

Jio का 84 दिनों वाला प्लान | Jio 84 Days Validity Plan

रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे 84 दिनों वाले प्लान्स ऑफर करता है. इन्हीं प्लान्स में से एक है जियो का 1028 रुपये वाला प्लान. जिसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का ऑफर भी कंपनी दे रही है. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. इतना ही नहीं Jio के 1028 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग के अलावा 90 दिनों के लिए JioHotstar, 50GB फ्री AI क्लाउड स्टोरेज और JioTV का फ्री एक्सेस मिल रहा है. वहीं, कैशबैक कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को कंपनी 50 रुपये का कैशबैक भी दे रही है.

image 125
Jio का 84 दिनों वाला प्लान

मिल रहे हैं ये बेनेफिट्स भी

1028 रुपये वाले प्लान में कंपनी यूजर्स को 3 महीनों के लिए Swiggy One Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. जिससे यूजर्स को 600 रुपये तक का फायदा मिलेगा. यूजर्स को इस फ्री सब्सक्रिप्शन के तहत 149 रुपये से अधिक के खाने के ऑर्डर पर 10 फ्री होम डिलीवरी मिलेगी. 199 रुपये से ज्यादा के इंस्टामार्ट ऑर्डर पर 10 फ्री होम डिलीवरी मिलेगी. खाने और इंस्टामार्ट ऑर्डर पर कोई सर्ज चार्ज नहीं लगेगा. 20K+ फूड डिलीवरी रेस्तरां पर रेगुलर ऑफर से 30% तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट और 60 रुपये से ऊपर Genie डिलीवरी पर 10% की छूट मिलेगी.

क्या इस Jio प्लान में कोई कैशबैक या ऑफर भी है?

हाँ, इस प्लान में यूजर्स को 50 रुपये का कैशबैक मिल रहा है. साथ ही, कंपनी 3 महीनों के लिए Swiggy One Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है, जिससे यूजर्स को 600 रुपये तक का फायदा हो सकता है.

कैशबैक का फायदा कैसे मिलेगा?

कैशबैक का फायदा उठाने के लिए आपको MyJio ऐप से इस प्लान को रिचार्ज करना होगा. रिचार्ज करते ही आपका कैशबैक कूपन एक्टिव हो जाएगा. हालांकि, यह कैशबैक आपको दोबारा 1028 रुपये प्लान को रिचार्ज करने पर ही मिलेगा.

Jio के 1028 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या बेनेफिट्स मिलते हैं?

इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा) और 100 SMS डेली मिलते हैं. इसके अलावा, 90 दिनों के लिए JioHotstar, JioTV, और 50GB AI क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस भी फ्री में मिलेगा.

Jio ने करायी यूजर्स की मौज, दिवाली से पहले लाया Gold प्लान, मिलेंगे भर-भर कर बेनिफिट्स

₹350 से कम में Jio के 5 सबसे सस्ते प्लान्स: डेटा, कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन

The post Jio यूजर्स की मौज, अब खाना ऑर्डर करने पर होगा 600 रुपये का फायदा, साथ में मिलेगा कैशबैक भी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top