JoSAA Round 1 Seat Allotment Result 2026: ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने काउंसलिंग 2026 के तहत राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे उम्मीदवार जिन्हें IIT, NIT, IIIT और GFTI संस्थानों में एडमिशन चाहिए, वे JoSAA काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट चेक कर सकतेह हैं.
किस आधार पर अलॉट हुई है सीट?
छात्रों को JEE Main या JEE Advanced रैंक, उनके द्वारा सेलेक्ट की गई च्वॉइसेज, कैटेगरी और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट अलॉट की गई है. राउंड-1 में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
देखें जोसा काउंसलिंग का शेड्यूल
| इवेंट | तारीख |
|---|---|
| राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 13 जून 2026 |
| राउंड-1 ऑनलाइन रिपोर्टिंग शुरू | 13 जून 2026 |
| सीट स्वीकृति शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 26 जून 2026 |
| राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 30 जून 2026 |
कैसे करें JoSAA Round 1 Result 2026
- JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- View Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें.
- JEE Main/JEE Advanced आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद सीट आवंटन का डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और फ्यूचर के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
सीट मिलने के बाद क्या करें?
राउंड-1 में सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी. इस दौरान उन्हें फीस जमा करनी होगी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. इसके अलावा उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार Freeze, Float या Slide ऑप्शन भी चुन सकते हैं.
- Freeze: आवंटित सीट स्वीकार कर आगे की काउंसलिंग में भाग नहीं लेना.
- Float: वर्तमान सीट स्वीकार करते हुए अगले राउंड में बेहतर संस्थान/कोर्स का इंतजार करना.
- Slide: उसी संस्थान में बेहतर पसंदीदा ब्रांच मिलने की संभावना बनाए रखना.

देश के 138 संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
JoSAA 2026 के माध्यम से देशभर के 138 प्रमुख तकनीकी संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा. इनमें 23 IIT, IISc बेंगलुरु, 31 NIT, 26 IIIT, IIEST शिबपुर और 56 अन्य प्रशासनी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (GFTI) शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- IIT हैदराबाद का AI या CS कौन सी ब्रांच है बेस्ट? सीटें, कटऑफ और करियर स्कोप से समझें अंतर
The post JoSAA राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अलॉटमेंट लेटर appeared first on Naya Vichar.

