Hot News

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: इन 2 शख्स को विरानी हाउस लेकर आएगी तुलसी, अंश की सच्चाई रियो को बताना चाहती है नंदिनी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के नए एपिसोड की शुरुआत बेहद इमोशनल माहौल से होती है, जहां करण डरी हुई नंदिनी को संभालने की कोशिश करता है. रियो को देखने के बाद नंदिनी पूरी तरह टूट चुकी होती है. वह करण से कहती है कि रियो का चेहरा देखते ही उसे अंश की याद सताने लगती है और वह अब इस सच से भाग नहीं पा रही. नंदिनी डर जाती है कि कहीं बीता हुआ अतीत फिर से उनके जीवन में वापस न आ जाए.

अंश का सच रियो को बताना चाहती है नंदिनी

नंदिनी करण से कहती है कि अब रियो को पूरी सच्चाई बता देनी चाहिए. लेकिन करण समझाता है कि मामला इतना आसान नहीं है. उसके मुताबिक सच सामने आने से कई लोगों की जिंदगी प्रभावित हो सकती है और हालात और खराब हो सकते हैं. आखिर में वह नंदिनी को शांत करता है और आराम करने के लिए कहता है.

रियो और नियती को विरानी हाउस में लाएगी तुलसी

दूसरी तरफ तुलसी भी रियो को लेकर परेशान दिखाई देती है. उसे डर है कि अगर रियो को अंश से जुड़ा सच पता चल गया तो परिवार में बड़ा तूफान आ सकता है. इधर तुलसी नंदिनी को बताती है कि वह रियो और नियति को हमेशा के लिए विरानी हाउस में लेकर आएगी.

देव को चाहिए बेटा

उधर देव अपने होने वाले शिशु के लिए बड़े-बड़े सपने देखता है. वह अमीर जिंदगी और शोहरत की कल्पना करता है, लेकिन सलोनी उसे समझाती है कि जिंदगी सिर्फ पैसे से नहीं चलती. बात बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल जाती है और देव यह तक कह देता है कि उसे बेटा चाहिए. उसकी यह सोच सुनकर सलोनी अंदर से टूट जाती है.

यह भी पढ़ें- दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे अरमान और अभीरा, लेकिन दादी सा ने रख दी ये शर्त

The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: इन 2 शख्स को विरानी हाउस लेकर आएगी तुलसी, अंश की सच्चाई रियो को बताना चाहती है नंदिनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top