Hot News

MI vs PBKS: डिकॉक का शतक बेकार, प्रभसिमरन और श्रेयस ने पंजाब को दिलाई 7 विकेट से जीत

MI vs PBKS: आईपीएल 2026 के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उनके घर में ही करारी शिकस्त दी है. मुंबई द्वारा रखे गए 196 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर की तूफानी पारियों की बदौलत महज 16.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. वानखेड़े स्टेडियम मे एमआई अपनी हार को टाल नहीं पाई. इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज रायन रिकल्टन (2 रन) और स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (00) सस्ते में पवेलियन लौट गए.

बेकार हो गई डिकॉक की सेंचुरी

अब इसके बाद पूरी जिम्मेदारी क्विंटन डिकॉक पर आ गई और उन्होंने एक छोर थामे रखा. डिकॉक ने 112 रनों की नाबाद शतकीय पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 7 छक्के जड़े. नमन धीर (50) के साथ उनकी साझेदारी ने मुंबई को 195/6 के स्कोर तक पहुंचाया. पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए और मुंबई की कमर तोड़ दी. आज के अपने प्रदर्शन में अर्शदीप ने अपना 100वां आईपीएल विकेट भी पूरा किया.

प्रभसिमरन और श्रेयस का ‘पावर शो’

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. ओपनर बैटर प्रभसिमरन सिंह ने मुंबई के गेंदबाजों को संभलने का मौका ही नहीं दिया. उन्होंने मात्र 39 गेंदों पर 80 रनों की नाबाद पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे. कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी फॉर्म में वापसी करते हुए 35 गेंदों पर 66 रन (5 चौके, 4 छक्के) ठोक दिए. दोनों के बीच हुई तेजतर्रार साझेदारी ने मैच को पूरी तरह से मुंबई की पकड़ से बाहर कर दिया. अंत में मार्कस स्टोइनिस ने 10 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया.

मुंबई की गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप

मुंबई इंडियंस के अनुभवी गेंदबाज आज काफी महंगे साबित हुए. जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 41 रन लुटाए, जबकि दीपक चाहर ने महज 2.3 ओवर में 45 रन दे दिए. स्पिनर एएम गजनफर ने जरूर 2 विकेट लिए, लेकिन वे पंजाब की रन गति पर लगाम लगाने में नाकाम रहे. स जीत के साथ पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि मुंबई इंडियंस को अपनी गेंदबाजी रणनीतियों पर फिर से विचार करना होगा.

ये भी पढ़ें…

क्विंटन डिकॉक ने जड़े 60 गेंदों में 112 रन, पूरी कर दी रोहित शर्मा की कमी

Watch: श्रेयर अय्यर का कैच देखकर रोहित और सूर्या की आंखें फटी की फटी रह गईं

The post MI vs PBKS: डिकॉक का शतक बेकार, प्रभसिमरन और श्रेयस ने पंजाब को दिलाई 7 विकेट से जीत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top