MI vs PBKS: गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी कर रही है. पंजाब ने अब तक हार का स्वाद नहीं चखा है, जबकि एमआई को चार में से केवल एक मैच में जीत मिली है. पंजाब टेबल में तीसरे नंबर पर है, जबकि एमआई नौवे नंबर पर है. एमआई अपने होम ग्राउंड का फायदा उठाकर इस मुकाबले को जीतने का लक्ष्य रखेगी.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.
The post MI vs PBKS: पंजाब ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस की पहले बैटिंग; ये है प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

