Hot News

NEET PG Result 2025 Cancelled: 22 छात्रों के लिए रद्द हुआ नीट पीजी रिजल्ट, देखें पूरी लिस्ट

NEET PG Result 2025 Cancelled: मेडिकल कॉलेज में मास्टर्स कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली NEET PG परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने इस साल की परीक्षा में 22 उम्मीदवारों का रिजल्ट रद्द कर दिया है. NBE की ओर से जारी की गई लिस्ट में इन सभी उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं. बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि इन उम्मीदवारों को जारी किए गए स्कोरकार्ड अब मान्य नहीं रहेंगे.

कुल 22 उम्मीदवारों का रिजल्ट रद्द कर दिया गया है. NBE ने कहा है कि इन स्कोरकार्ड्स या रिजल्ट्स का इस्तेमाल किसी भी काम के लिए- जैसे नौकरी पाने, किसी कॉलेज या कोर्स में एडमिशन लेने, रजिस्ट्रेशन कराने या आगे की पढ़ाई के लिए- करना कानूनी तौर पर गलत होगा.

NEET PG परीक्षा कब हुई थी?

NEET PG 2025 की परीक्षा 3 अगस्त को पूरे देश के 301 शहरों और 1,052 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में कंप्यूटर आधारित मोड में कराई गई थी. इस परीक्षा में देशभर से 2.42 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे. परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से कराने के लिए NBEMS ने बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की थीं.

NEET PG Result 2025 Cancelled Candidates List PDF

देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों से करीब 2,200 फैकल्टी मेंबर्स को परीक्षा ड्यूटी पर लगाया गया था ताकि किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि को रोका जा सके. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा जांच, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और सीसीटीवी निगरानी जैसे सख्त इंतजाम किए गए थे.

NEET PG के इन छात्रों का रिजल्ट रद्द

क्रम संख्या रोल नंबर उम्मीदवार का नाम
1 25661017848 स्रुष्टि बोम्मनहल्ली राजन्ना
2 25661041600 इरम शाहीन
3 25661043156 प्रमोद कुमार निषाद
4 25661051004 अमित कुमार डांगी
5 25661123233 प्रवीण कुमार
6 25661126923 मयंक सिंघल
7 25661142216 मोहम्मद आतिफ
8 25661165022 मनीष कुमार
9 25661178808 बलबीर चंद
10 25661189166 मनाली कुमारी
11 25661192710 मृ्तुंजय कुमार
12 25661228261 चाँद बाबू
13 25661232627 हिमालय कुमार हिमांशु
14 24661035945 सुमीत पाटिल
15 24661199529 अभिषेक कुमार
16 24661211271 प्रियदर्शन वर्मा
17 23661025632 अभिषेक कुमार
18 23661189936 मोहम्मद आतिफ
19 23661190096 काकड़े अमित अविनाश
20 23661198904 सिद्धार्थ रमेश देसाई
21 2266196308 मनीष कुमार
22 2166109208 खुर्शीद आलम

यह भी पढ़ें: बिहार में प्रशासनी नौकरियों की बहार, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए वैकेंसी

NEET PG 2025 का रिजल्ट कब घोषित हुआ था?

NEET PG 2025 का रिजल्ट परीक्षा के कुछ हफ्तों बाद घोषित किया गया था. लेकिन अब NBE ने 22 उम्मीदवारों का रिजल्ट रद्द कर दिया है. इसका मतलब है कि इन उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड अब किसी भी तरह के उपयोग के लिए मान्य नहीं रहेंगे.

NEET PG रिजल्ट रद्द होने का कारण क्या बताया गया है?

नीट पीजी परीक्षा में 22 कैंडिडेट्स का रिजल्ट रद्द कर दिया गया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की तरफ से इसके लिए कारण नहीं बताया गया है

क्या बाकी उम्मीदवारों के रिजल्ट पर कोई असर पड़ेगा?

नहीं. NBE ने स्पष्ट किया है कि केवल 22 उम्मीदवारों का रिजल्ट रद्द किया गया है. बाकी सभी उम्मीदवारों के परिणाम और स्कोरकार्ड पहले की तरह मान्य हैं और उनका इस्तेमाल एडमिशन या अन्य प्रक्रियाओं में किया जा सकता है.

नीट पीजी परीक्षा क्या होती है?

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन मेडिकल के मास्टर्स कोर्स में एडमिशन के लिए होता है. इस परीक्षा में पास होने के बाद MD या MS कोर्स में दाखिला ले सकते हैं.

NEET PG 2025 परीक्षा कैसे कराई गई थी?

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में कराई गई थी. 3 अगस्त को देशभर के 301 शहरों और 1,052 परीक्षा केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में परीक्षा हुई. 2.42 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने इसमें हिस्सा लिया और 2,200 से अधिक फैकल्टी मेंबर्स को निगरानी के लिए तैनात किया गया था.

The post NEET PG Result 2025 Cancelled: 22 छात्रों के लिए रद्द हुआ नीट पीजी रिजल्ट, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top