Hot News

Niyukti Patra Bihar: सीएम नीतीश ने 7468 एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात

Niyukti Patra Bihar: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर नियुक्ति पत्र वितरित किया. सीएम नीतीश कुमार ने करीब 7468 नवनियुक्त स्त्री स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) को नियुक्ति पत्र सौंपा है. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

image 70

सीएम नीतीश ने जताई खुशी

बता दें कि, इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांकेतिक रूप से मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा और रीमा कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनियुक्त एएनएम को बधाई और शुभकामनायें दी. इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि, मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी.

image 69

12 लाख से अधिक नौकरी देने का लक्ष्य

बता दें कि, नीतीश प्रशासन की ओर से 12 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य तय किया गया है. इसी कड़ी में आज सात हजार से भी ज्यादा एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. सीएम नीतीश कुमार की ओर से कहा गया कि, नियुक्त एएनएम से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. इस दौरान नियुक्ति पत्र लेने के बाद एएनएम के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई.

image 68

Also Read: Bihar Road Accident: बिहार के बांका में बस-हाईवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर, आधे से ज्यादा लोग जख्मी

The post Niyukti Patra Bihar: सीएम नीतीश ने 7468 एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top