Hot News

Opportunity to Shift Abroad : फ्री में बस जाएं इन देशों में, बसने के बदले मिलेंगे पैसे भी

Opportunity to Shift Abroad : यूं तो आपके सामने कई तरह की समाचारें आती होंगी जिसे सुनकर आप चौंक जाते होंगे. लेकिन आगे जो आपको हम समाचार बताने जा रहे हैं वो चौंकाने के अलावा आपको खुशी भी दे सकती है. जी हां…कंटेंट क्रिएटर और फाइनेंस एक्सपर्ट कैस्पर ओपाला का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने बताया कि तीन ऐसे देश हैं जो आपको वहां शिफ्ट होने के लिए पैसे दे रहे हैं. यदि आपको यकीन नहीं हो रहा तो देखें ये वीडियो और नीचे जानें वो कौन से देश हैं?

स्विट्जरलैंड का अल्बिनेन

स्विट्जरलैंड का खूबसूरत गांव अल्बिनेन उन परिवारों को करीब 50 लाख रुपये देने का प्लान बना रहा है, जो कम से कम चार लोगों के साथ वहां बसना चाहें. ट्रेवलर 365 के अनुसार, यह पहल गांव की घटती जनसंख्या को रोकने के लिए की जा रही है. यह स्कीम खासकर युवा जोड़ों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जो नई जगह पर स्थायी रूप से बसने की चाहत रखते हैं.

इटली का प्रेसीचे

स्थानीय पार्षद अल्फ्रेडो पालेसे ने लोगों के बसने के प्लान के बारे में बताया. उनके अनुसार, इटली के प्रसिद्ध शहर प्रेसीचे के पुराने इलाकों में कई घर खाली पड़े हैं. इन घरों को फिर से आबाद करने के लिए प्रशासन यहां बसने वालों को लगभग 30,000 डॉलर की मदद दे रही है. यह राशि दो किश्तों में दी जाएगी, जिससे लोग वहां रहने के लिए प्रोत्साहित हों.

ग्रीस का एंटीकीथेरा आइलैंड

तीसरा देश ग्रीस है, जो लोगों को बसने के लिए पैसे दे रहा है. ‘द ट्रेवल’ के मुताबिक, पांच परिवारों को Antikythera नाम के टापू पर बसने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी. उन्हें वहां घर भी मिलेगा और हर महीने 600 डॉलर दिए जाएंगे. वैसे लोग जिनके पास मछली पकड़ने की स्किल है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. इस योजना के पीछे की मुख्य वजह टापू की घटती आबादी और कमजोर वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है.

The post Opportunity to Shift Abroad : फ्री में बस जाएं इन देशों में, बसने के बदले मिलेंगे पैसे भी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top