Hot News

Patna Metro: जल्द आएगा मेट्रो का एक और सेट, अप और डाउन के लिए चलेंगी अलग-अलग ट्रेनें

Patna Metro: पटना मेट्रो ट्रेन का एक और सेट जल्द ही राजधानी पहुंचेगा.अभी शहर में तीन बोगियों वाली एक ही मेट्रो ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. अब दूसरा ट्रेन सेट भी बहुत जल्द किराया पर लिया जाएगा. यह सेट भी तीन बोगियों वाली ही होगी.

लीज पर लिया जाएगा एक और ट्रेन सेट

जानकारी के मुताबिक, डीएमआरसी को एक और ट्रेन सेट को लीज पर लाने का निर्देश दिया गया है. दूसरा सेट आने के बाद अप और डाउन के लिए अलग-अलग ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा. हाल ही में मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने निरीक्षण के दौरान पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को एक और ट्रेन सेट मंगाकर परिचालन कराने का निर्देश दिया था.

अब तक 20 हजार यात्रियों ने किया सफर

बता दें कि पटना मेट्रो का उद्घाटन गत सोमवार को हुआ था. जबकि मंगलवार से आम यात्रियों के लिए सफर की शुरुआत की गई थी. अब तक यानी तीन दिन में 20 हजार से अधिक यात्रियों ने मेट्रो ट्रेन का सफर किया है. मेट्रो रेल के अनुसार यात्रियों को पार्किंग की समस्या हो रही है और इसको ध्यान में रखकर स्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. अभी अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था है. पीक एंड ड्रॉप की सुविधा मुहैया कराई गई है.

यहां निर्माण कार्य जारी

वर्तमान में मलाही पकड़ी से पटना विवि तक 1.5 किमी सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया गया है. जबकि, पटना विवि से पीएमसीएच, गांधी मैदान, आकाशवाणी तक सुरंग का निर्माण कार्य तेजी से जारी है. इसके साथ ही बाइपास में खेमनीचक से मीठापुर और दानापुर में सगुना मोड़ से पाटलिपुत्र स्टेशन तक एलिवेटेड मेट्रो का तेजी से निर्माण हो रहा है.

यहां शुरू होगा निर्माण

वहीं, पटना जंक्शन रूकनपुरा तक चलने वाली अंडरग्राउंड मेट्रो के छह भूमिगत मेट्रो स्टेशनों और सुरंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है. इसके निर्माण पर 2,565.80 करोड़ की लागत आएगी. इसका निर्माण अगले 42 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. इसकी कुल लंबाई 9.35 किमी है. इसमें पटना स्टेशन, विद्युत भवन, विकास भवन, पटना जू, राजाबाजार, रूकनपुरा स्टेशन शामिल हैं.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

2027 तक पूरा होगा निर्माण

पटना शहर के 32.50 किमी इलाके में चलने वाली पटना मेट्रो के निर्माण पर 13,925.5 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं. बता दें कि इसमें जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जेआइसीए), केंद्र प्रशासन और बिहार प्रशासन की हिस्सेदारी है.

24 स्टेशनों पर चढ़ने-उतरने की सुविधा

इस मेट्रो की रेड लाइन की लंबाई 16.86 किमी और ब्लू लाइन की लंबाई 14.56 किमी है. इस निर्माण के पूरा होने के बाद लोगों को 24 स्टेशनों पर चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी. इसका निर्माण 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.

इसे भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में हवाई सफर होगा आसान, पटना से 14 शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू, देखें डिटेल्स

The post Patna Metro: जल्द आएगा मेट्रो का एक और सेट, अप और डाउन के लिए चलेंगी अलग-अलग ट्रेनें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top