Hot News

Pawan Singh- Jyoti Singh : जन सुराज के संपर्क में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, प्रशांत किशोर से करेंगी मुलाकात

Pawan Singh- Jyoti Singh : भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो सकती हैं. पार्टी के संस्थापक पीके से मिलने ज्योति सिंह शेखपुरा हाउस पहुंच चुकी हैं.

पवन सिंह और ज्योति सिंह इस कारण सुर्खियों में

पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ दिन पहले उनकी पत्नी ज्योति सिंह उनसे सुलह करने के लिए लखनऊ उनके घर पहुंची थीं. यहां उन्होंने काफी हंगामा किया और पवन से मिलने की जिद की. इस घटना का एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और पवन पर जबरन पुलिस बुलाने का आरोप लगाया.

बुधवार को पवन सिंह ने तोड़ी थी चुप्पी

पवन सिंह ने इस पर चुप्पी तोड़ते कहा है कि बिहार चुनाव से पहले ज्योति जी का ये अपनापन क्यों नहीं दिखा? उन्होंने अपना पक्ष मीडिया के सामने रखते हुए कहा, “जब ज्योति के लखनऊ आने का मुझे पता चला तो मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी. मैंने कहा कि उन लोगों से बोलो किसी और दिन आ जाएं, मुझे एक मीटिंग में जाना था. लेकिन वे फिर भी आईं. मैं मीटिंग में था, मुझे पता चला कि ऐसा हो गया.”

पवन सिंह के आरोपों पर क्या बोलीं ज्योति सिंह

पवन सिंह के आरोपों पर ज्योति सिंह ने कहा, “मैं 5 अक्टूबर को पवन सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंची तो मुझे गार्ड ने ऊपर जाने से मना कर दिया और फिर पुलिस आई और वो मुझे थाने ले जाने के लिए कहने लगी तो मैंने मना कर दिया, जिसका मैंने वीडियो भी बनाया है. पवन और उनके भाई ऋतिक दोनों के बयान अलग हैं.”

पवन सिंह को मिली Y प्लस केटेगरी की सुरक्षा

पवन सिंह को वाई Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलते ही अब पवन सिंह के साथ 24 घंटे हथियारों से लैस कमांडो तैनात रहेंगे. इस सुरक्षा घेरे में कुल 11 से 12 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जिनमें केंद्रीय बलों के कमांडो, निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) और अन्य सुरक्षाकर्मी होते हैं. ये हर वक्त पवन सिंह के आसपास मौजूद रहेंगे.

The post Pawan Singh- Jyoti Singh : जन सुराज के संपर्क में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, प्रशांत किशोर से करेंगी मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top