Hot News

Peanut Butter Recipe: अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं क्रीमी और हेल्दी पीनट बटर

Peanut Butter Recipe: आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी सेहत को ध्यान देने लगे है. साथ ही अब वे खाने-पीने में भी हेल्दी चीजों को ही चुनते हैं. पीनट बटर यानी मूंगफली का मक्खन आजकल पसंद किए जाने वाला एक बहुत हेल्दी स्नैक बन गया है. ये टेस्टी के साथ शरीर को भी ताकत पहुंचाने में बहुत मदद करता है. अक्सर लोग इसे ब्रेड पर लगाकर, स्मूदी में मिलाकर या ओट्स के साथ खाते हैं. इसके अलावा, बाजार में पीनट बटर आसानी से मिल जाता है, लेकिन उसमें कई तरह के मिलावट या केमिकल हो सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर आसानी से पीनट बटर बनाने के बारे में बताएंगे, जो स्वादिष्ट के साथ पौष्टिक से भरे होते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि. 

पीनट बटर बनाने के लिए सामग्री 

  • कच्ची मूंगफली – 2 कप
  • नमक – आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • शहद या गुड़ – 1 से 2 छोटे चम्मच 
  • तेल – 1 से 2 छोटे चम्मच

यह भी पढ़ें: Parwal Ki Mithai: गुलाब जामुन-रसगुल्ले को छोड़िए, खाइए परवल की अनोखी मिठाई, जानें विधि

यह भी पढ़ें: Mango Rabdi Recipe: सास और बहु के रिश्ते में ला देगी मिठास, एक बार जरूर ट्राई करें आम की ये खास रेसिपी

पीनट बटर बनाने की विधि

  • सबसे पहले मूंगफली को धीमी आंच पर 5–10 मिनट तक हल्का भूनें.
  • अब भुनी हुई मूंगफली को ठंडा होने दें और इसके छिलके रगड़कर निकाल दें. 
  • अब मूंगफली को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीसें. साथ ही इसे आप बीच-बीच में चलाते रहें. 
  • जब ये थोड़ा गाढ़ा होने लगे, फिर इसमें नमक और शहद मिलाएं. 
  • अगर पीनट बटर ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो, तो इसमें थोड़ा-सा तेल मिलाकर दोबारा पीसें. 
  • ये मिश्रण जब पूरी तरह से चिकना हो जाए, तो आपके घर में बना हेल्दी पीनट बटर बनकर तैयार है. 

यह भी पढ़ें: Bread Ki Rasmalai: ना लड्डू, ना गुलाब जामुन, सिर्फ 10 मिनट में मेहमानों के लिए बनाएं ब्रेड की रसमलाई

The post Peanut Butter Recipe: अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं क्रीमी और हेल्दी पीनट बटर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top