Hot News

Peddi की ब्लॉकबस्टर सक्सेस को राम चरण की वाइफ ने यूं किया सेलिब्रेट, देखें Viral Video

Peddi: तेलुगु एक्टर राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार शुरुआत की. क्रिटिक्स और दर्शकों ने इसे जबरदस्त रिस्पांस दिया. इसलिए तो स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ने धांसू ओपनिंग करते हुए पहले ही दिन दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग को राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने सेलिब्रेट किया.

पेड्डी की ब्लॉकबस्टर सक्सेस को राम चरण की वाइफ ने किया सेलिब्रेट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उपासना को फिल्म के पोस्टर और “पेड्डी ब्लॉकबस्टर” लिखे हुए एक बड़े केक को काटते हुए देखा जा सकता है. केक पर पांच सितारे भी बने हुए हैं, जो दर्शकों से मिले पॉजिटिव रिस्पांस को दिखाता है. उन्होंने पिंक कलर का कुर्ते पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं.

उपासना ने बच्चों को खिलाया केक

वीडियो में आगे दिखाया गया कि फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए फैंस पटाखे फोड़ रहे थे. उपासना को जश्न में मौजूद बच्चों से बातचीत करते और उन्हें केक खिलाते हुए भी देखा गया. उनके आसपास जमा हुए कई लोगों ने तालियां बजाईं और खुशी मनाई. उपासना, राम चरण की पेड्डी देखने के लिए थियेटर्स भी गई थी. वहां से उनका वीडियो वायरल हुआ. वह फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए दर्शकों के साथ शामिल हुईं और अपने पति के लिए तालियां बजाती नजर आई.

पेड्डी में ये स्टार्स हैं मौजूद

पेड्डी में जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी अहम भूमिकाओं में हैं. इसका निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है, ईशान सक्सेना ने आईवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले सह-निर्माण किया है और इसे मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने हिंदुस्तान में 69 करोड़ की कमाई की. इसने वर्ल्डवाइड 112.49 करोड़ कमाए.

Theatres Release Films: इस वीकेंड थिएटर्स में मचेगा धमाल, रिलीज हुई ये 7 दमदार फिल्में, देखें लिस्ट

The post Peddi की ब्लॉकबस्टर सक्सेस को राम चरण की वाइफ ने यूं किया सेलिब्रेट, देखें Viral Video appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top