Hot News

SEBI Grade A Recruitment 2025: सेबी में नौकरी का मौका, महीने की Salary 1.84 लाख तक, आवेदन इस दिन से

SEBI Grade A Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो SEBI Grade A भर्ती आपके लिए बड़ा अवसर है. Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने 110 Grade A Assistant Manager पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार sebi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां आप SEBI Grade A Recruitment 2025 की डिटेल देखें और अपने सपनों को उड़ान दें.

SEBI Grade A Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती में कुल 110 पद हैं और उम्मीदवारों की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों को आयु में प्रशासन के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी. यहां पोस्ट वाइज वैकेंसी की जानकारी इस प्रकार है-

  • General Stream: 56
  • Legal Stream: 20
  • Information Technology Stream: 22
  • Research Stream: 4
  • Official Language Stream: 3
  • Engineering (Electrical): 2
  • Engineering (Civil): 3

SEBI Grade A Recruitment 2025: आवेदन शुल्क और योग्यता क्या है?

Unreserved/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000+18 प्रतिशत GST है. SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए यह 100+18 प्रतिशत GST रहेगा. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए और SEBI द्वारा निर्धारित आयु मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है.